Home Tags अच्छे दिन

Tag: अच्छे दिन

मोदी सरकार के अच्छे दिन पर दिग्विजय सिंह का तीखा हमला !

0

Newbuzzindia : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के अच्छे दिनों पर तीखा हमला बोला है । 

दिग्विजय सिंह ने Twitter पर ट्वीट करते हुए कहा है कि “मोदी सरकार में जनता कैशलेस है.. सैनिक फ़ूड लेस है और मोदी जी विज़न लेस है… ” क्या यही है मोदी जी के अच्छे दिन..??

दिग्विजय सिंह का ट्वीट..

https://twitter.com/digvijaya_28/status/824947442344873984

हमारे गले में फंसी हड्डी के तरह है अच्छे दिन का नारा : नितिन गडकरी

0

Newbuzzindia: केंद्रीय परिवहन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनावों के दौरान इस्तेमाल किए गए पार्टी के ‘अच्छे दिन’ के नारे से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह हमारे गले में फंसी हड्डी है.

मुंबई में उद्योग जगत के एक कार्यक्रम के दौरान जब गडकरी से देश के हालात के बारे में पूछा गया कि अच्छे दिन कब आएंगे, तो गडकरी ने कहा कि अच्छे दिन कभी नहीं आते.

उन्होंने कहा कि यह बात असल में मनमोहन सिंह की छेड़ी हुई थी. प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि अच्छे दिन आने के लिए इंतजार करना होगा. उसी के जवाब में मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी, तो अच्छे दिन आएंगे. गडकरी ने कहा कि यह बात उन्हें पीएम मोदी ने ही बताई.

गडकरी ने मीडिया को उनके बयान को गलत अंदाज में पेश न करने की हिदायत देते हुए यह भी कहा कि हमारा देश अतृप्त आत्माओं का महासागर है, यहां जिसके पास कुछ है, उसे और चाहिए. वही पूछता है कि अच्छे दिन कब आएंगे?

उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन का पूरा जोर इस कैचलाइन पर ही टिका दिया था कि ‘अच्छे दिन’ आएंगे. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ये सवाल बीजेपी के नेताओं से लगातार पूछे जाने लगे कि अच्छे दिन कब आएंगे?

फिर ‘अपनों’ पर भड़की शिवसेना, BJP से पूछा- “कितने खातों में आये 15 लाख ?”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे बड़ा सहयोगी दल शिवसेना लगातार बीजेपी पर शब्द भेदी बाण छोड़ रहा। एक तरफ शिवसेना सत्ता में भाजपा का साथ दे रही है तो वहीँ दूसरी ओर वह केंद्र पर हर मुद्दे पर ऊँगली उठाने से पीछे भी नही हट रही है। शिवसेना ने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधने और विरोध करने का एक नया तरिका इज़ाद किया है, वह है सामना ! वैसे तो शुरू से ही सामना में विरोध की गंध झलकती थी पर अब यह निशाना साधने का मुख्य हथियार बन गया है।

मोदी ने रविवार को जब अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया तो मोदी सरकार पर निशाना साधने और आरोप लगाने से शिवसेना पीछे नही छूटी और आखिर भाजपा से पूछ ही लिया कि “कितने खातों में आये 15 लाख रूपए। पीएम मोदी के उन दावों का क्या हुआ जो कालेधन पर वो किया करते थे। दो साल में कितने खातों में काला धन वापस आया है।”

यह सवाल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिये पूछा। सामना के संपादकीय का शीर्षक था चाय से ज्यादा केतली गरम, मन की बात । शिवसेना ने इस पर केंद्र और मोदी से काले धन पर सवाल खड़े करते हुए यह भी कहा कि “देश बदल रहा है, लेकिन हमें फ्री की चाय नहीं चाहिए। चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे उनका क्या हुआ। ये सवाल चाय की चुस्की मारते हुए कोई सिरफिरा पूछे तो उसके साथ क्या करना चाहिए। ये सवाल लोगों के मन में उठ सकता है।”

Posted from WordPress for Android