Home Tags गुजरात कांग्रेस

Tag: गुजरात कांग्रेस

पीएम मोदी के सीएम रहते गुजरात मे हुआ हजारों करोड़ का घोटाला, कांग्रेस ने पेश किए दस्तावेज।

0

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने आज दिल्ली में प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी बिजली कंपनी जीएसपीसी में भारी मात्रा में घोटाला हुआ। साथ ही इस घोटाले को छिपाने के लिए पीएम मोदी ने आरबीआई के सर्कुलर तक का विरोध किया।

कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर गुजरात की सरकारी कंपनी गुजरात स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन (जीएसपीसी) के घोटाले को छिपाने के लिए आरबीआई की साख को गिराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद आरबीआई पर ये दूसरी बड़ी चोट की गई है, जो उसका एक तरह से अंतिम संस्कार करने के समान है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि गुजरात की सरकारी कंपनी जीएसपीसी को दिवालिया घोषित होने से बचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने आरबीआई के सर्कूलर का विरोध किया है और उसे पलटने के लिए कहा है। यही नहीं, जयराम रमेश ने बताया कि जीएसपीसी के कर्ज को कम करने के लिए मोदी सरकार ने भारतीय नवरत्न कंपनियों में से एक ओएनजीसी को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी बोर्ड की असहमित के बावजूद पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दबाव के कारण ओएनजीसी को 8000 करोड़ में जीएसपीसी से गैस भंडार खरीदना पड़ा।

क्या है जीएसपीसी घोटाला ?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जून 2005 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने केजी बेसिन में बड़े तेल भंडार होने की खबर मिली। नरेंद्र मोदी ने तत्काल प्रभाव से इस तेल भंडार का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया। नरेंद्र मोदी ने इस तेल भंडार को निकालने का काम जीएसपीसी को दिया। जीएसपीसी ने इस योजना को पूरा करने के लिए 15 बैंकों से 20 हजार करोड़ का कर्ज लिया। जिसमे सबसे ज्यादा कर्ज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लिया गया। जीएसपीसी ने इसके बाद गैस निकलने का ठेका कुछ पसंद की प्राइवेट कंपनियों को दे दिया। जिनमे अडानी पावर और बारबाडोस शामिल है। इस दोनों ही कंपनियों को इसीसे पहले इस काम का कोई अनुभव नही था। 20 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी केजी बेसिन से न तो तेल निकला और न ही जीएसपीसी ने बैंकों का कर्ज चुकाया।

दरअसल इस घोटाले का खुलासा जीएसपीसी पर गुजरात विधानसभा में पेश सीएजी की रिपोर्ट से हुआ है। सीएजी ने 31 मार्च 2015 को गुजरात विधानसभा में जीएसपीसी पर एक रिपोर्ट पेश की थी। दूसरी रिपोर्ट 31 मार्च 2016 को पेश की गयी।

दरअसल कांग्रेस ने दो साल पहल भी जीएसपीसी घोटाले का मुद्दा उठाया था। पढ़ें कांग्रेस ने खोला नरेंद्र मोदी का नया “जीएसपीसी घोटाला”, 20,000 करोड़ का है घोटाला !

देखें जीएसपीसी घोटाले पर कांग्रेस का वीडियो

https://youtu.be/7Os5tRA1Oto

मोदीजी का जो मॉडल है, उसे गुजरात के लोग नहीं मानते, वो अंदर से खोखला है : राहुल गांधी

0

गुजरात चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात की । मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने गुजरात की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी का जो गुजरात मॉडल है वो अंदर से खोखला है, मार्केटिंग और प्रोपोगेंडा बहुत अच्छा है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के पास चुनाव प्रचार के दौरान कहने के लिए कुछ बचा नही था। प्रचार के दौरान मोदी जी सिर्फ अपनी और कांग्रेस की बात कर रहे थे। प्रचार के दौरान मोदी जी ने ना विकास की बात की और ना ही गुजरात मॉडल के बारे में बात की।

राहुल गांधी ने इस दौरान मोदी जी की नफरत की राजनीति पर जमकर हमला बोला और कहा कि मोदी जी की नफरत की राजनीति का जवाब हम प्यार की राजनीति से देंगे।

वीडियो में देखें राहुल गांधी का पूरा बयान

https://youtu.be/kPn4sk8fMME

गुजरात चुनाव में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, नतीजे घोषित होने से पहले होगी ईवीएम की जांच !

0

2014 के बाद भाजपा एक के बाद एक कई चुनाव जीतते आ रही है। वहीं विपक्ष इसके लिए ईवीएम को दोषी ठहरा रहा है। ईवीएम से फर्जीवाड़ा हुआ है या नही यह बताना अभी मुश्किल है लेकिन गुजरात मरीन कांग्रेस पार्टी ने ईवीएम फर्जीवाड़े से बचने के लिए एक मास्टर स्ट्रोक खेला है। 

गुजरात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होने है। कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगते हुए मांग की है कि नतीजा घोषित करने से पहले चुनाव आयोग हर विधानसभा सीट पर कम से 25% VVPAT मशीनों की पुनः जांच की जाए। 

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भारत सोलंकी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो जनता के बीच चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा बढेगा। 


गुजरात से आई ईवीएम फर्जीवाड़े की खबरें

इससे पहले मतदान के दौरान ईवीएम में फर्जीवाड़े को लेकर कई खबरें सामने आई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि के ईवीएम मशीनों को ब्लूटूथ के माध्यम से हैक किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस का यह कदम कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल !

0

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बनासकांठा में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल कहा कि जैसे पिक्‍चर फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है। गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की बात करते हैं। 
राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषणों में सिर्फ दो ही बात करते हैं। 50 फीसदी कांग्रेस पर बात करते हैं और 50 फीसदी बातें सिर्फ अपनी करते हैं। राहुल ने पूछा कि अगर मोदी कहते हैं कि उन्होंने देश से कांग्रेस को खत्म कर दिया है तो गुजरात चुनाव में वह आधा समय कांग्रेस को क्यों दे रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मोदी जी चुनाव गुजरात में है। मैं आपसे अपील करता हूं कि अगर हो सके तो दो मिनट ही सही अपने भाषण में गुजरात के भविष्य पर बोलिए।

राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन किसान को बाढ़ में राहत देने की बात नहीं कहते है। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आई तो मोदी जी ने गुजरात के किसानों से यह नहीं कहा कि मैं आपको एक रुपया मुआवजा दिलवाउंगा। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार के आने पर कपास, मूंगफली और आलू के लिए किसान को बोनस दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि बाढ़ और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने पर कांग्रेस की सरकार मुआवजा दिलवाएगी।
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपना 13वां सवाल किया है। इस सवाल में राहुल ने पीएम को मौनसाहब कहकर तंज कसा और पूछा कि उन्होंने किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार। राहुल ने लिखा कि कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

राहुल गांधी का ऐलान, सरदार पटेल के नाम से शुरू करेंगे यह बड़ी योजना, सबको होगा लाभ!

0

गुजरात चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ी घोषणा की है। राहुल गांधी ने कहा है कि अगर सरकार बनी तो वह कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल के नाम से एक बड़ी योजना गुजरात में लागू करेंगे।


सरदार पटेल हेल्थ कार्ड
राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरदार पटेल हेल्थ कार्ड नाम से योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत सबको मुफ्त चिकित्सा दी जाएगी। योजना के तहत गुजरात के लोगों को आपातकाल के दौरान एयर एम्बुलेंस के द्वारा सुरक्षा दी जाएगी।


इंदिरा कैंटीन का भी किया ऐलान
सरदारे पटेल हेल्थ के साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा भी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंदिरा कैंटीन के माध्यम से सभी को सस्ता और स्वादिष्ट भोजन दिया जाएगा।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में नए अस्पताल खोलने और स्वास्थ व्यवस्था को सुधारने का वादा भी किया। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गुजराती को स्वास्थ का अधिकार दिया जाएगा।

गुजरात चुनाव पर आया बड़ा सर्वे, इतनी सीटों के साथ बड़ी जीत के ओर बड़ रही कांग्रेस !

0

गुजरात में जैसे जैसे चुनाव की तारीखें पास आ रही है वैसे वैसे वार पलटवार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में एक इंटरनल सर्वे कराया है। कांग्रेस पार्टी के इस इंटरनल सर्वे के अनुसार भाजपा के गढ़ गुजरात में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर रही है।

सर्वे के अनुसार कांग्रेस को गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 120 पर जीत मिल रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए इस सर्वे के नतीजों के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आ गया है।

सोनिया गांधी के आवास पर हुई हाई लेवल मीटिंग

पीएम मोदी को उनके गृह राज्य में घेरने के एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक की। इस हाई प्रोफाइल बैठक में कांग्रेस गुजरात में भाजपा के किले को ढहाने के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन की शुरुआत की है। हालांकि इसका ऐलान 15 तारीख को होगा।

सूत्रों के अनुसार लगभग 45 मिनट चली चुनाव समिति की इस बैठक में लगभग 70 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है।
15 नवंबर को होगी घोषणा: भारत सिंह सोलंकी

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी का कहना है कि कांग्रेस इस बार गुजरात चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी और बीजेपी के गढ़ पर कब्जा करेगी। उम्मीदवारों की घोषणा पर भारत सिंह सोलंकी ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा 15 नवंबर को की जाएगी।