Home Tags गुजरात

Tag: गुजरात

लौह पुरुष की 143वीं जयंती : सरदार का जीवन परिचय और मोदी का भाषण

0

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया गांव में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह आजाद  भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। प्रतिमा का लोकार्पण सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गुतरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी।

सरदार पटेल का जीवन परिचय :

सरदार पटेल का  जन्म 31 अक्टूबर को नडियाड, मुंबई में एक कृषक परिवार में हुआ। सरदार झवेरभाई पटेल एंव लाडबा देवी के चौथी संतान थे, जिन्होंने लंदन से वकालत की पढ़ाई कर अहमदाबाद में वकालत किया करते थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित होकर सरदार पटेल स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिए। स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार की पहली और सबसे अहम योगदान खेड़ा संघर्ष था, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली।

सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। सरदार ही थे जिन्होंने भारत की आजादी के बाद अलग-अलग 565 रियासतों और राजा रजवाड़ों को एक कर अखण्ड भारत का निर्माण किया था।

प्रतिमा के साथ प्रमुख आकर्षण केंद्र :

नर्मदा तट पर स्थित सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा के साथ ही वहां सैलानियों के लिए और भी आकर्षण के केंद्र बनाए गए है। जिससे वहां के लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

1. सरदार पटेल के जीवन पर आधारित संग्रहालय,

2. भारत भवन प्रदर्शनी सभागृह,

3. 3डी चित्रों का मानचित्रण,

4. 153 मीटर की ऊंचाई पर प्रतिमा के हृदय से सौदर्य का लुफ्त उठा सकेंगें,

5. 250 शिवरों वाला टेंट सिटी,

6. जनजातीय संग्रहालय, हस्तशिल्प बाजार,

7. फूलों की घाटी।

लौह पुरुष  सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा को देश के करीब सात लाख गांवों से लाए गए लौह से  5 साल में 2500 करोड़ की लागत से बनाया गया,  जिसे 4500 कारीगरों और 250 इंजीनियर्स की मदद से बनाया गया है।

statueofunity

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की खास बातें :

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया, इस दौरान उन्होंने सरदार से जुड़ी कई बातों को कार्यक्रम में देश की जनता के सामने रखा।

1. पटेल ना होते तो गिर के शेर और हैदराबाद का चारमिनार देखने के लिए वीजा लेना पड़ता,

2. मोदी ने कहा कि आज जो ये सफर एक पड़ाव तक आ पहुंचा है, उसकी यात्रा एक साल पहले शुरु की गई थी, जिसकी कल्पना 31 अक्टूबर 2010 को अहमदाबाद में सबके सामने रखी गई थी,

3. ये सबसे ऊंची प्रतिमा पूरी दुनिया और हमारी भावी पीढ़ियों को सरदार साहब के साहस, सामथ्र्य और संकल्प की याद दिलाती रहेगी,

4. उन्होंने कहा कि कच्छ से कोहिमा तक, कारगिल से कन्याकुमारी तक आज हम बेरोकटोक कहीं जा पा रहें हैं तो ये सरदार साहब की वजह से,

5. सरदार पटेल की यह प्रतिमा न्यू इंडिया, नए भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है. यह प्रतिमा राष्ट्र और किसानों के स्वाभिमान का प्रतीक है.

6. पीएम मोदी- कौटिल्य की कूटनीति और शिवाजी के शौर्य के समावेश थे सरदार पटेल.

7. पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सरदार साहब की इस विशाल प्रतिमा को देश को समर्पित करने का अवसर मिला है.

8. आज भारत के वर्तमान में अपने इतिहास के एक स्वर्णिम पूत्र को उजागर करने का काम किया है. आज धरती से लेकर आसामन तक सरदार का अभिषेक हो रहा है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी- विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा की ये खास बातें

0

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा जो सरदार बल्ल्भ भाई पटेल ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)’ के रूप में तैयार है. आज यानि की 31 अक्टूबर 2018 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती भी है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया. आइये जानते हैं ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के बारे में कुछ ख़ास बातें…

  • यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
  • मूर्ति को बनाने में करीब 2,989 करोड़ रुपये का खर्च आया. कंपनी के मुताबिक, कांसे की परत चढ़ाने के आशिंक कार्य को छोड़ कर बाकी पूरा निर्माण देश में ही किया गया है.
  • इस मूर्ति बनाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने दावा किया कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और महज 33 माह के रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है.
  • सरदार पटेल की मुख्य प्रतिमा बनाने में 1,347 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि 235 करोड़ रुपये प्रदर्शनी हॉल और सभागार केंद्र पर खर्च किये गये.
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कुल वजन 1700 टन है और ऊंचाई 522 फिट यानी 182 मीटर है. इसके पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथ की ऊंचाई 70 फिट, कंधे की ऊंचाई 140 फिट और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है.
  • सरदार पटेल की यह मूर्ति राम वी. सुतार की निगरानी में हुई है. राम वी. सुतार को साल 2016 में सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था. इससे पहले वर्ष 1999 में उन्हें पद्मश्री भी प्रदान किया जा चुका है.
  • इस मूर्ति में दो लिफ्ट भी लगी है, जिनके माध्यम से आप सरदार पटेल की छाती पहुंचेंगे और वहां से आप सरदार सरोवर बांध का नजारा देख सकेंगे और खूबसूरत वादियों का मजा ले सकेंगे.
  • यह स्टैच्यू 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा में भी स्थिर खड़ा रहेगा. यह 6.5 तीव्रता के भूकंप को भी सह सकता है.
  • इस मूर्ति के निर्माण में भारतीय मजदूरों के साथ 200 चीन के कर्मचारियों ने भी हाथ बंटाया है. इन लोगों ने सितंबर 2017 से ही दो से तीन महीनों तक अलग-अलग बैचों में काम किया.
  • इसके लिए मूर्ति के 3 किलोमीटर की दूरी पर एक टेंट सिटी भी बनाई गई है. जो 52 कमरों का श्रेष्ठ भारत भवन 3 स्टार होटल है. जहां आप रात भर रुक भी सकते हैं.
  • वहीं स्टैच्यू के नीचे एक म्यूजियम भी तैयार किया गया है, जहां पर सरदार पटेल की स्मृति से जुड़ी कई चीजें रखी जाएंगी.
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस मूर्ति में 4 धातुओं का उपयोग किया गया है जिसमें बरसों तक जंग नहीं लगेगी. स्टैच्यू में 85 फीसदी तांबा का इस्तेमाल किया गया है.
  • 657 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले 15 साल तक ढांचे के रखरखाव पर खर्च किए किए जाएंगे। 83 करोड़ रुपये पुल के निर्माण पर खर्च किये गये.

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति

  • यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है. इसकी लम्बाई 182 मीटर है.
  • दूसरे नंबर पर स्प्रिंग टेंपल बुद्धा-चीन (153 मीटर)
  • तीसरे नंबर यूशिकु दाईबुत्शु-जापान( 120 मीटर)
  • स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी-अमेरिका (93 मीटर)
  • द मदरलैंड कॉल्स -रूस (85 मीटर)
  • क्राइस्ट द रीडीमर-ब्राजील (38 मीटर)

पीएम मोदी के सीएम रहते गुजरात मे हुआ हजारों करोड़ का घोटाला, कांग्रेस ने पेश किए दस्तावेज।

0

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने आज दिल्ली में प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी बिजली कंपनी जीएसपीसी में भारी मात्रा में घोटाला हुआ। साथ ही इस घोटाले को छिपाने के लिए पीएम मोदी ने आरबीआई के सर्कुलर तक का विरोध किया।

कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर गुजरात की सरकारी कंपनी गुजरात स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन (जीएसपीसी) के घोटाले को छिपाने के लिए आरबीआई की साख को गिराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद आरबीआई पर ये दूसरी बड़ी चोट की गई है, जो उसका एक तरह से अंतिम संस्कार करने के समान है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि गुजरात की सरकारी कंपनी जीएसपीसी को दिवालिया घोषित होने से बचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने आरबीआई के सर्कूलर का विरोध किया है और उसे पलटने के लिए कहा है। यही नहीं, जयराम रमेश ने बताया कि जीएसपीसी के कर्ज को कम करने के लिए मोदी सरकार ने भारतीय नवरत्न कंपनियों में से एक ओएनजीसी को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी बोर्ड की असहमित के बावजूद पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दबाव के कारण ओएनजीसी को 8000 करोड़ में जीएसपीसी से गैस भंडार खरीदना पड़ा।

क्या है जीएसपीसी घोटाला ?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जून 2005 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने केजी बेसिन में बड़े तेल भंडार होने की खबर मिली। नरेंद्र मोदी ने तत्काल प्रभाव से इस तेल भंडार का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया। नरेंद्र मोदी ने इस तेल भंडार को निकालने का काम जीएसपीसी को दिया। जीएसपीसी ने इस योजना को पूरा करने के लिए 15 बैंकों से 20 हजार करोड़ का कर्ज लिया। जिसमे सबसे ज्यादा कर्ज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लिया गया। जीएसपीसी ने इसके बाद गैस निकलने का ठेका कुछ पसंद की प्राइवेट कंपनियों को दे दिया। जिनमे अडानी पावर और बारबाडोस शामिल है। इस दोनों ही कंपनियों को इसीसे पहले इस काम का कोई अनुभव नही था। 20 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी केजी बेसिन से न तो तेल निकला और न ही जीएसपीसी ने बैंकों का कर्ज चुकाया।

दरअसल इस घोटाले का खुलासा जीएसपीसी पर गुजरात विधानसभा में पेश सीएजी की रिपोर्ट से हुआ है। सीएजी ने 31 मार्च 2015 को गुजरात विधानसभा में जीएसपीसी पर एक रिपोर्ट पेश की थी। दूसरी रिपोर्ट 31 मार्च 2016 को पेश की गयी।

दरअसल कांग्रेस ने दो साल पहल भी जीएसपीसी घोटाले का मुद्दा उठाया था। पढ़ें कांग्रेस ने खोला नरेंद्र मोदी का नया “जीएसपीसी घोटाला”, 20,000 करोड़ का है घोटाला !

देखें जीएसपीसी घोटाले पर कांग्रेस का वीडियो

https://youtu.be/7Os5tRA1Oto

भाजपा से नाराज चल रहे उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने दिया बड़ा बयान।

0

गुजरात में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार की शुरुवात उम्मीद के अनुसार नहीं थी। दरअसल गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को पिछली बार महत्वपूर्ण विभाग दिए गए थे लेकिन इस बार उनको साधारण विभाग दिए गये थे जिसको लेकर वो नाराज़ थे और कार्यालय का कार्यभार नहीं संभाल रहे थे। अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नितिन पटेल से बात करके उन्हें मना लिया है और उन्हें बड़े विभाग देने का आश्वासन भी दिया है।

नितिन पटेल को मिला वित्त मंत्रालय
गौरतलब है कि पिछली सरकार में नितिन पटेल को वित्त, शहरी विकास और पेट्रोरसायन जैसे मंत्रालय दिए गए थे, जबकि नई सरकार में उन्हें सड़क, इमारत और स्वास्थ्य जैसे विभागों का भार सौंपा गया है। इसी कारण वह पार्टी से नाराज़ थे और अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अमित शाह से बात हुई और उन्होंने नितिन पटेल को मना लिया है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से हुई बात: पटेल
रिपोर्ट्स के अनुसार उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय दे दिया गया है। इससे पहले पटेल ने कहा कि, ‘मुझे उचित पद मिलने का आश्वासन दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मेरी फोन पर बात हुई। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नितिन पटेल ने कहा कि, ‘चूंकि अमित शाह जी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, इसलिए मैं पदभार संभाल रहा हूं। कैबिनेट की मीटिंग हुई थी। मैंने सीएम के साथ इसमें हिस्सा लिया और अनुशासन बनाए रखा। मैंने हाई कमान से कहा था कि अगर मुझे महत्वपूर्ण मंत्रालय नहीं दिए गए तो एक मंत्री की जिम्मेदारी से मुझे मुक्त कर दिया जाए।’

पार्टी को दिया था 3 दिन का समय
इससे पहले नितिन पटेल ने शनिवार (30 दिसंबर) को कहा था कि अब यह उनके आत्म सम्मान का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पार्टी हाईकमान को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है और मुझे उम्मीद है कि वे मेरी भावनाओं पर उचित प्रतिक्रिया देंगे।’ बता दें कि नितिन पटेल मेहसाना से विधायक हैं।

हार्दिक पटेल ने दिया था कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री को ऑफर देते हुए कहा थ कि, ‘अगर वह (नितिन पटेल) और अन्य 10 विधायक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होते हैं तो मैं और मेरे समर्थक पार्टी में नितिन पटेल का स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।’

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल !

0

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बनासकांठा में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल कहा कि जैसे पिक्‍चर फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है। गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की बात करते हैं। 
राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषणों में सिर्फ दो ही बात करते हैं। 50 फीसदी कांग्रेस पर बात करते हैं और 50 फीसदी बातें सिर्फ अपनी करते हैं। राहुल ने पूछा कि अगर मोदी कहते हैं कि उन्होंने देश से कांग्रेस को खत्म कर दिया है तो गुजरात चुनाव में वह आधा समय कांग्रेस को क्यों दे रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मोदी जी चुनाव गुजरात में है। मैं आपसे अपील करता हूं कि अगर हो सके तो दो मिनट ही सही अपने भाषण में गुजरात के भविष्य पर बोलिए।

राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन किसान को बाढ़ में राहत देने की बात नहीं कहते है। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आई तो मोदी जी ने गुजरात के किसानों से यह नहीं कहा कि मैं आपको एक रुपया मुआवजा दिलवाउंगा। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार के आने पर कपास, मूंगफली और आलू के लिए किसान को बोनस दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि बाढ़ और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने पर कांग्रेस की सरकार मुआवजा दिलवाएगी।
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपना 13वां सवाल किया है। इस सवाल में राहुल ने पीएम को मौनसाहब कहकर तंज कसा और पूछा कि उन्होंने किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार। राहुल ने लिखा कि कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

राहुल गांधी का ऐलान, सरदार पटेल के नाम से शुरू करेंगे यह बड़ी योजना, सबको होगा लाभ!

0

गुजरात चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ी घोषणा की है। राहुल गांधी ने कहा है कि अगर सरकार बनी तो वह कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल के नाम से एक बड़ी योजना गुजरात में लागू करेंगे।


सरदार पटेल हेल्थ कार्ड
राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरदार पटेल हेल्थ कार्ड नाम से योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत सबको मुफ्त चिकित्सा दी जाएगी। योजना के तहत गुजरात के लोगों को आपातकाल के दौरान एयर एम्बुलेंस के द्वारा सुरक्षा दी जाएगी।


इंदिरा कैंटीन का भी किया ऐलान
सरदारे पटेल हेल्थ के साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा भी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंदिरा कैंटीन के माध्यम से सभी को सस्ता और स्वादिष्ट भोजन दिया जाएगा।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में नए अस्पताल खोलने और स्वास्थ व्यवस्था को सुधारने का वादा भी किया। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गुजराती को स्वास्थ का अधिकार दिया जाएगा।

आंकड़े और अनुमान भाजपा के खिलाफ, गुजरात में हार सकती है चुनाव !

0

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है । ठाकरे के इस बयान से गुजरात भाजपा को बड़ा झटका लगा है । ठाकरे का कहना है कि दिसंबर महीने में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भजपा को हार मिल सकती है।
आपको बता दें कि गुजरात भाजपा का सबसे मजबूत गड़ रहा है और पिवहले 22 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है । ऐसे में यदि राज ठाकरे की बात सही साबित होती है तो यह मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी हार होगी । 
मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा , “अब तक के चुनावी आंकलन और अनुमान के अनुसार गुजरात में भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है।”

उन्होने ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की कुछ रैलियों में लोगो को उनके भाषण के दौरान जाते हुए देखा गया था। “इस से भी हमें कुछ अंदाजा मिलता है क्यूंकि गुजरात में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। ”

ठाकरे का यह बयान ठीक उसी दिन आया है जब भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने माना था कि अब भारत में मोदी लहर अब ख़त्म हो चुकी है । इसके साथ ही शिवसेना ने राहुल गांधी को भी देश के नेतृत्व के लिए तैयार बताया था ।
दरअसल गुजरात के चुनाव में पहली बार भाजपा में हार का डर देखा जा रहा है। पार्टी ने अब गुजरात मॉडल पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है और मतदाताओं को धर्म के नाम पर एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव: आरएसएस के सर्वे में भाजपा की करारी हार..!

0

Newbuzzindia : आरएसएस ने हाल में गुजरात में सर्वे चुनावी सर्वे किया।  सर्वे में सामने आया की अगर इस समय गुजरात में वधान सभा चुनाव होते है तो भाजपा की करारी हार तय है । आरएसएस द्वारा किये गए सर्वे में भाजपा को 180 में से केवल 60-65 सीट ही मिलती दिखाई दे रही है । 

गौरतलब है कि दलित आंदोलन के बाद किये गए इस सर्वे को आनंदीबेन के इस्तीफ़ा से जोड़कर देखा जा रहा है । आपको बता दें कि ऊना में मृत गाय की खाल उतरने लार दलित युवकों की पिटाई के विरोध में पिछले  दो हफ़्तों से विरोध प्रदर्शन हो रहे है ।

इस सर्वे को आरएसएस के कुछ जमीनी प्रचारकों ने अंजाम दिया । ये वही प्रचारक है जो आरएसएस के लिए फीडबैक लाने का काम करते रहे है । सर्वे में खुलासा हुआ है कि हिंदुओं का झुकाव तो भाजपा की तरफ है लेकिन दलितों को भाजपा से दूर बताया जा रहा है । आरएसएस दलितों को हमेशा से ही हिन्दू ही मानता आया है और वह नही चाहता की दलित किसी दूसरी पार्टी का रुख करें ।

बताया जा रहा है कि सोमवार को गुजरात आरएसएस ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर इस सर्वे के बारे में बताया । जिसके बाद सीएम आनंदीबेन पटेल इस्तीफे के लिए राजी कर दिया । सर्वे के अनुसारी दलित अन्दोलर और पाटीदार आंदोलन के कारण भाजपा को कम से कम 18 विधानसभा सीटों पर नुक्सान झेलना पड़ सकता है ।

सर्वे के अनुसार आदिवासी भी सरकारी नौकरियों और जमीन आवंटन के लिए आंदोलन छेड़ सकते हैं । आरएसएस की एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि बीजेपी को दिसंबर 2015 के पंचायती चुनावों में कम से कम 104 सीटों का नुकसान हुआ। इसकी वजह पाटीदारों का आंदोलन था। बीजेपी को शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ज्यादा नुकसान हुआ था।

दलित नेता ने 200 समर्थकों के साथ दलित विरोधी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा..!

0

Newbuzzindia: लगातार दलित विरोधी होने का आरोप झेल रही भाजपा के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही । ताजा खबर आ रही है मोदी जी के गुजरात से जहां भाजपा के एक दलित नेता ने 200 समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है ।

गौरतलब है की गुजरात समेत देश के कई राज्यों से दलितों की पिटाई के मामले सामने आ रहे है । गौरतलब है की भाजपा के दलित नेता बाबू पांडवाडरा ने अपने 200 समर्थकों के साथ प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया। उनका इस्‍तीफे गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को दलित महासम्‍मेलन से ठीक एक दिन पहले आया है ।

पांडवाडरा 26 साल से भाजपा में थे। वे गुजरात भाजपा की एससी एग्‍जीक्‍यूटिव कमिटी के सदस्‍य थे और पोरबंदर में काफी सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि वे साल 2010 में पोरबंदर के सोढाणा गांव में एकि दलित किसान रामा शिनगरखिया के हत्‍या के मामले पर भाजपा नेताओं के भेदभाव पूर्ण रूख से नाराज थे।

गौरतलब है की पांडवाडरा का कहना है की भाजपा दलित पीड़ितों को न्याय दिलाने में नाकाम रही है ।
पांडवाडरा रामा शिनगरखिया की हत्‍या के मामले का उल्‍लेख करते हुए लिखा कि मामले में आरोपी अरभाम करवडारा और 35 अन्‍य ऊंची जाति मेर से है, इसलिए भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उसे बचाने का प्रयास किया। 
मामले की जांच को रोकने की कोशिश की गई। उन्‍होंने गिर सोमनाथ जिले के ऊना कस्‍बे में दलित युवकों की पिटाई का मामला भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा समाधियाला गांव के दलितों को भी न्‍याय देने में असफल रही।

मोदी जी का गुजरात धधक रहा है और प्रधानमंत्री दुनिया घूम रहे है : शिवसेना

0

Newbuzzindia: गुजरात में हाल ही में उग्र हुए पटेल आंदोलन को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। सामना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शांति की ज्योति लेकर दुनिया का भ्रमण कर रहे हैं और उनका अपना गुजरात पटेल समुदाय की भड़काई आग में धधक रहा है।

शिवसेना ने कहा है कि इस आग में सबसे अधिक नुकसान मोदी के मेहसाणा का ही हो रहा है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि हिंदुस्तानी जनता के मन में क्या सुलग रहा है, इसकी तस्वीर गुजरात में दिखाई दे रही है। गुजरात के इन तनावग्रस्त इलाकों में संचार बंदी को भी सामना ने मुद्दा बनाया है।

सामना में लिखा है कि गुजरात में पटेल समुदाय की जो आग धधक रही है वह सिर्फ राजनीतिक छू-मंतर या आश्वासनों का छिड़काव करने से नहीं बुझेगी। शिवसेना ने कहा है कि जिस गुजरात से उनका नेतृत्व आगे आया है, वहां असंतोष की आग भड़क उठी है।

मोदी को नसीहत देते हुए सामना में लिखा गया है कि यह समय शांत दिमाग से विचार करके निर्णय लेने का है। इसके लिए दिमाग की हवा कम करके अहंकार के विस्फोटकों को बगल में रखना पड़ेगा। हवा से आग भड़क उठती है। ऐसा न हो।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]