Home Tags तिरंगा

Tag: तिरंगा

शर्मनाक: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल की छत पर तिरंगे की जगह लगा भाजपा का झंडा ।

0

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता अब राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना भी भूल चुके हैं। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखमे बाद आपको भाजपा के तथाकथित राष्ट्रवाद की सच्चाई समझ आ जाएगी।

देशभर में विपक्ष को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा की पोल खोल रही यह तस्वीर है नरसिंहपुर के सरकारी विद्यालय की। जहां तिरंगे की जगह विद्यालय की छत पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया।

किसान व स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वैंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया तिरंगा देश की आजादी का प्रतीक है। इसमें शामिल केसरिया, सफेद और हरे रंग का अपना महत्व है। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है।सफ़ेद रंग सच्चाई, शांति और पवित्रता का प्रतीक है। वहीं हरा रंग सन्पन्नता का प्रतीक है।

ऐसे में देश की आजादी का प्रतीक तिरंगे की जगह विद्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर भाजपा छात्रों का क्या पाठ पढ़ाना चाहती है ? क्या मोदी जी के New India और मामा शिवराज के नया एमपी में तिरंगे का स्थान भाजपा का झंडा ले लेगा ?

शिवराज सरकार की इस हरकत के बाद विपक्ष ने भी भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

देशभक्ति : मार खाने के बाद भी इन छात्रों ने तिरंगे की शान कम न होने दी..

0

जम्मू के सारे कॉलेज से हजारों की संख्या में छात्र साथ होकर तिरंगा फहराकर NIT श्रीनगर के दोस्तों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

आज NIT में CRPF जवानों की दो बटालियन तैनात कर दी गयीं और देशभक्त छात्रों ने CRPF की सुरक्षा में जी भरकर भारत माता की जय के नारे लगाए। CRPF ने यूनिवर्सिटी प्रशासन का विरोध कर रहे छात्रों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी और उन्हें कहा कि ‘”जब हम हैं तो आपको किस बार का डर है, अब जी भरकर लगाओ “भारत माता की जय” के नारे’’।

इसके बाद तो फिर , भारतीय छात्र खुले आसमान के नीच खड़े होकर जी भरकर ”वन्दे मातरम और भारत माता की जय” के नारे लगाए, नारे लगाते समय बारिश शुरू हो गयी लेकिन इससे देशभक्त छात्रों के अन्दर देशभक्ति का जज्बा ख़त्म नहीं हुआ और वे भीगते हुए भी जोर जोर से नारे लगाते रहे। धन्यवाद राजनाथ सिंह जी मोदी जी ! पर मन में सवाल ये उठ रहा है की इन बहादुर देशभक्त छात्रों को CRPF कब तक सुरक्षा देगी ?

आज कश्मीर में घटी घटना से हरेक राष्ट्रभक्त के सीने में आग जल उठी होगी पर कुछ नहीं कर सकते। मीडिया अपने काम पर लग गयी है.. पहले भाजपा को उकसायेगी कि राष्ट्रवाद के नाम पर कसम है तुम्हे कि कोई कड़ी कार्रवाई करो। और जैसे ही भाजपा कुछ भी …. मतलब कुछ भी कार्रवाई करेगी तभी मीडिया वाले इशारे करेंगे और कांग्रेस्सिए… आपिये… वामपंथिये…. तृणमुलिये…. सपिये… राजदिये…. आदि एकदम से एंट्री मारेंगे…. दनादन कश्मीर की तरफ जाने वाली जहाज में बैठेंगे…. और कॉलेज कैम्पस जाके देशद्रोही कश्मीरी मुल्लों को “देश का युवा छात्र” बताकर भाजपा सरकार को….. दमनकारी…. अत्याचारी…. कह के मुल्लों के वोट की सेटिंग करने बैठ जाएंगे।

इतने सब के बीच में कोई ना कोई भाजपाई या हिंदूवादी बोल ही उठेगा कि ऐसे देशद्रोहियो को पाकिस्तान चले जाना चाहिए और ये लोग देशभक्त नहीं हैं।इसके बाद कार्यक्रम का आखिरी नाटक शुरू होगा जिसमे फिर से मीडिया आगे आएगा… और यहां पर कश्मीर के कॉलेज में क्या हुआ वो भितल्लाहपुर चला जाएगा और शीर्ष बनेंगे सिर्फ दो… 

1. भाजपा वाले कौन होते कि किसी को कहे कि वो पाकिस्तान चला जाए ?

 

2. भाजपा वाले कौन होते है ये सर्टिफिकेट बांटने वाले कि कौन देशभक्त है और कऑन देशद्रोही ?

इसके बाद कहानी खत्म हो जाएगी…

Note : ये लेख लेखक के निजी विचार है । NewBuzzIndia इन विचारों का कोई समर्थन या विरोध नही करता है..

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

संघ के नेता ने भगवा को दिया तिरंगे के बराबर का दर्जा । राष्ट्रगान पर दिया विवादित बयान

0
image
भैयाजी जोशी , तिरंगा , भगवा , आरएसएस , संघ , राष्ट्रगान

संघ के वरिष्ट नेता भैयाजी जोशी ने मुंबई में दीनदयाल उपाध्याय रिसर्च इन्स्टीट्यूट में भाषण के दौरान विवादित बयान देते हुए भगवा झंडे को राष्ट्रध्वज तिरंगे का दर्जा दिया और कहा कि जन गण मन से वह भाव पैदा नहीं होता जो वंदे मातरम से पैदा होता है। जनगणमन बाद में बना, हमें जन गण मन को सम्मान देना चाहिए।

भैयाजी जोशी ने आगे कहा कि भाईयों जैसे रहने के लिए भारत माता की जय बोलना जरूरी है, जो भारत की भोगभूमि मानते हैं वो भारत माता की जय नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि ‘भगवे ध्वज को राष्ट्र ध्वज मानना ग़लत नहीं है।

भैया जी जोशी ने आगे कहा की तीरंगा बाद में बना। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय इसलिए बोलना है कि इससे पूरे देश के तमाम बांधवों के प्रति भातृभाव रहेगा। तमाम भाई होंगे। उन्होंने कहा कि हम गुलगुले है इसकी यह गुलसीता हमारा यह गाना हमें मंजूर नहीं, क्योंकि यदि यह गुलसीता मीट गया तो भी हम यहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब सांप्रदायिकता फैली तब सैक्युलरीजम की भावना बनी। भारत मे सैक्युलरीजम की आवश्यकता नहीं क्योंकि वह बीन सांप्रदायीक है। इन बयानों के बाद राजनीति गलियारे में आपाधापी की स्थिति है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]