Home Tags पाकिस्तान

Tag: पाकिस्तान

अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बावजूद भारत और रूस के बीच हुई एस-400 मिसाइल सिस्टम डील

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत को रूस से सतह से हवा में मार करने वाली आधुनिक ट्रायम्फ मिसाइल स्क्वॉड्रन मिलेगी। इसके तहत भारत का एक मॉनिटरिंग स्टेशन रूस के साइबेरिया स्थित नोवोसिबिर्स्क में स्थापित किया जाएगा। अमेरिका की प्रतिबंध लगाने की धमकी के बावजूद भारत और रूस के बीच 40 हजार करोड़ के एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का समझौता हुआ।

मोदी को पुतिन का न्योता

पुतिन ने कहा- दोनों देश दोस्ती के अटूट धागे से जुड़े हैं। भारत ने हमेशा रूस के साथ अपने रिश्तों को प्राथमिकता दी है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं मोदी को अगले व्लादिवोस्तोक फोरम में एक बार फिर मुख्य अतिथि के तौर पर न्योता दे रहा हूं।

भारत और रूस के प्रयासों से लोगों के बीच संबंध होंगे मजबूत : मोदी 

भारत और रूस के बीच सहयोग का विस्तार अतीत के दायरों के पार ले जाएगा। भारत की विकास यात्रा में रूस हमेशा साथ रहा है। हमारा अंतरिक्ष में अगला लक्ष्य गगनयान में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को भेजना है। रूस ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। भारत और रूस के प्रतिभा संपन्न बच्चे अपने इनोवेटिव आइडिया बताएंगे। हमने ऐसे प्रयासों पर विचार किया है, जिससे लोगों के बीच संबंध मजबूत हों। मैं विश्वास से कह सकता हूं की भारत और रूस की दोस्ती अनूठी है। इस रिश्ते के लिए पुतिन की प्रतिबंद्धता से ये दोस्ती और मजबूत होगी। हम नई बुलंदियों पर पहुंचेंगे।

अमेरिका की प्रतिबंध लगाने की धमकी के बावजूद हुई डील,कानून का उल्लंघन

ये डील काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) का उल्लंघन मानी जाएगी। इसके तहत अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने रूस से हथियार खरीदने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि, कुछ अमेरिकी सांसदों का कहना है कि इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से विशेष छूट मिल सकती है।

क्या है एस-400

एस-400 मिसाइल सिस्टम, एस-300 का अपडेटेड वर्जन है। जमीन से हवा में मार करने वाला यह सिस्टम दुश्मन देशों के लड़ाकू जहाजों, मिसाइलों और ड्रोन को पलक झपकते ही खत्म कर देता है। रूस ने इस सिस्टम को सीरिया में तैनात कर रखा है। एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलों और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को भी 400 किलोमीटर के दायरे में आते ही खत्म कर देगा।

क्यों माना जा रहा है एस-400 सौदा महत्वपूर्ण

डिफेंस सिस्टम एक तरह से मिसाइल शील्ड का काम करेगा। यह पाकिस्तान और चीन की एटमी क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से भारत को सुरक्षा देगा। यह सिस्टम अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 को भी गिरा सकता है। यह सिस्टम 36 परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों को एकसाथ नष्ट कर सकता है। अगर सौदा होता है तो चीन के बाद इस सिस्टम को खरीदने वाला भारत दूसरा देश होगा।

भारत-रूस में यह भी अन्य समझौते हुए

भारत और रूस के बीच में एस-400 मिसाइल के अलावा कुछ अन्य समझौते भी हुए है। इन समझौतों में रेलवे में सहयोग, एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग,फर्टिलाइजर, क्टर में करार,गगनयान अभियान में सहयोग, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सहयोग, ऊर्जा के क्षेत्र में करार,परमाणु क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

विदेश नीति में कांग्रेस की कामयाबी को नही भुना पाई मोदी सरकार ।

0

image

Newbuzzindia : जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कांग्रेस पार्टी की विदेश नीति दुनिया भर में कामयाब रही । रूस के साथ रिश्ते हो या मनमोहन सिंह द्वारा की गई nuclear deal हो । कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के मुकाबले ज्यादा कामयाब रही है ।

आर्थिक मंदी के दौर में जब अमेरिका समेत सभी देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई थी । तब मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही ।

जवाहरलाल नेहरू के दौर में भारत ने दोनों रूस और अमेरिका से अच्छे रिश्ते बनाए रखे । यह वो समय था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था । आज जो लोग मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते नही थक रहे है , उन्हें जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की विदेश नीति पड़नी चाहिए ।

मोदी जी पाकिस्तान जाते है तो बदले में पठानकोट मिलता है । मोदी जी चीन जाते है तो वह पाकिस्तान के साथ चला जाता है । यहाँ तक की नेपाल और रूस जैसे हमारे पुराने दोस्त भी अब हमारे खिलाफ होते जा रहे है ।

इतने सब के बाद भी भक्त “मोदी-मोदी” करते नही थक रहे है । विदेश नीति के नाम पर अमेरिका-अमेरिका कर रहे है । मेक इन इंडिया की बात करने वाले मोदी जी अमेरिका में बने हथियारों का भंडार खरीद रहे है । दुगनी कीमत पर राफेल सौदा करते है और उनका निर्माण भी फ्रांस में करवाते है ।

नजर डाली जाए तो मोदी सरकार की विदेश नीति में कई विफलताएं है । जिनमें प्रमुख है –
* NSG
* राफेल सौदा
* पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद
* पाकिस्तान-रूस सैन्याभ्यास
* चीन का पाकिस्तान को समर्थन

मोदी सरकार के आने के बाद भारत के सबसे भरोसेमंद और पुराने दोस्त रूस ने भी पाकिस्तान से नजदीकियां बड़ा ली है । रूस पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास कर रहा है । पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ खड़ा भी नजर आ रहा है । रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान को सन्देश भेजते हुए कहा है कि ” रूस आतंकवाद के मुद्दे पर उसके साथ है”

मोदी भक्त मीडिया चाहे कुछ भी कहे लेकिन अगर आंकड़ों और तथ्यों पर नजर डाली जाए तो विदेश नीति के मुद्दे पर मोदी सरकार पूरी तरह फेल रही है ।

लेखक : रोहित गुप्ता
ईमेल   : rohit.newbuzzindia@gmail.com

जुबानी मिसाइलों से मोदी सरकार ने कर दिया पाकिस्तान को तबाह : दिग्विजय सिंह

0

Newbuzzindia: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को केरल में दिये भाषण पर चुट्की लेते हुए कहा कि मोदी ने ज़ुबानी मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह कर दिया।
दिग्विय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ”मोदी जी ने अपनी ज़ुबानी मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह कर दिया। जागो भक्तों जागो। मोदी बदल गया है !”

दिग्विय ने अगले ट्वीट में कहा, “शर्म नाक सत्य। मोदी राज्य में ग़रीब और किसानों के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नज़र नहीं आता।“

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी मोदी की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा, ”मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति फेल हो गई है। मोदी ने भारत की विदेश नीति पाकिस्तान केंद्रित बना दिया है। भारत के पास कार्रवाई करने की क्षमता है लेकिन कार्रवाई कैसी होनी चाहिए इस पर विचार करने की जरूरत है।”

सिंघवी ने शहीदों पर प्रधानमंत्री मोदी के बयानों पर कहा, “10 साल की यूपीए सरकार में जितने सैनिक शहीद नहीं हुए उससे ज्यादा सैनिक दो साल की मोदी सरकार के कार्यकाल मे सैनिक शहीद हो गए।”

जिस देश में सेना ही सुरक्षित नही वहां जनता कैसे सुरक्षित होगी : प्रवीण तोगड़िया

0

Newbuzzindia: भाजपा और आरएसएस के कट्टर समर्थक एवं विश्व हिंदू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है । प्रवीण टोगाड़िये ने आज मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है । उरी हमले को लेकर विपक्ष के बाद अब मोदी सरकार के साथी भी मोदी की आलोचना कर रहे है ।

प्रवीण तोगड़िया ने आज कहा है कि कि हिंदुस्तान में जब सेना ही सुरक्षित नहीं तो देश की जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है । तोगड़िया ने आगे कहा कि तोगड़िया ने कहा कि पांच आतंकी आते हैं और 18 सैनिकों का कत्ल करते हैं तो बताओ जिस देश की सेना सुरक्षित ना हो उस देश का आम नागरिक कैसे सुरक्षित होगा ।

गौरतलब है कि प्रवीण तोगड़िया आईएमए सम्मान समारोह में शामिल हुए थे । शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे तोगड़िया का ये बयान भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है ।

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे भारत

उरी में हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि, भारत सरकार को तत्काल पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। उरी हमला पाकिस्तान का भारत से युद्ध है। भारत को तत्काल भारत में से बहने वाली सिंधु, झेलम और चिनाब तीनों नदियों का जल पाकिस्तान जाने से रोक देना चाहिए।

अगर पाकिस्तान युद्ध चाहता है तो युद्ध हो जाने दो..!

0

Newbuzzindia : उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में आतंकवादियों ने रविवार को तड़के भारतीय सेना की एक बटालियन पर धावा बोल दिया जिसमें 17 सैनिकों की की जान चली गई। सेना का शिविर उरी में अपनी ब्रिगेड मुख्यालय से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है।

उरी क्षेत्र के मोहरा में इसी तरह का हमला दो साल पहले भी आतंकवादियों के द्वारा किया जा चुका है। 5 दिसंबर 2014 को इस हमले में दस सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

उरी में इस हमले के बाद अपनी भावनाओं को भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने सोशल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर व्यक्त किए।
image

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और अमेरिका की अपनी यात्रा के इस भयंकर हमले के कारण स्थगित कर दिया है।

अब पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ आतंक का मुद्दा उठाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह..!

0


Newbuzzindia: खबर है की 3-4 अगस्त को पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान जाने वाले है । गृहमंत्री का ये दौर इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच लश्कर के आतंकी पकडे गए है । गौरतलब है की आतंकवादी सैफुल्लाह से पूछताछ से यह साबित हो चुका है कि घाटी में तनाव फैलने के लिए पाकिस्तान फ़िदायीन दस्ते भेज रहा है ।

कश्मीर में मौजूदा हालात को लेकर पाकिस्तान सरकार की ओर से काफी उकसाने वाली बयान आ रहे हैं। भारत इस सम्मेलन में इसलिए भी हिस्सा ले रहा है क्योंकि अगर एक भी सदस्य इस बैठक में मौजूद नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान को ऐसी कोई वजह हाथ में दी जाए और पड़ोसी देश को भारत की गंभीरता पर सवाल उठाने का मौका मिले।

जानकारी के मुताबिक भारत इस बैठक में ‘आतंकवाद’ के मुद्दे को उठाने वाला है ताकि पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा सके । सार्क बैठक में भारत जिंदा पकड़े गए आतंकियों की जानकारी भी साझा करेगा। 

साथ ही भारत का मकसद सदस्य देशों को इस बात की जानकारी देना भी है कि वह आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से सहयोग कर रहा है, फिर वह पीएम मोदी का पाकिस्तान जाकर नवाज़ शरीफ से मिलना हो या फिर पठानकोट हमले के बाद आईएसआई की टीम को जांच के लिए भारत आने की अनुमति दिया जाना। इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से उचित सहयोग हासिल नहीं हो पा रहा है।

मोदी सरकार ने पकिस्तान जांच एजेंसी के लिए बिछाया रेड कारपेट :शिवसेना

0

NewBuzzIndia:पठानकोट में हुए हमले की जांच के लिए भारत आई जेआईटी के बारे में पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों को लेकर भाजपा के साथी दल शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश के लिए सरकार ने जो रेड कार्पेट बिछाया था, उसका यह नतीजा निकला है।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार , जेआईटी ने पठानकोट हमले को ‘भारत का ड्रामा’करार दिया है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि पाकिस्तान के बारे में शिवसेना ने केंद्र सरकार को जो चेतावनियां दी थीं, दुर्भाग्य से वे सही साबित हुई हैं।

पाकिस्तानी जेआईटी ने भारत सरकार की ओर से दिये गये सभी सबूतों को नकार दिया है। न सिर्फ उन्होंने सबूतों को गलत बताया, बल्कि एक मूर्खतापूर्ण नतीजे पर पहुंच इसे भारत का ड्रामा भी बता दिया।

शिवसेना ने कहा कि सभी आतंकी संगठनों के आका हाफिज सईद ने पठानकोट हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को बधाई दी थी। इससे साफ है कि हमले में उसका हाथ था।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भारत में ISI को बुलाकर मोदी सरकार ने भारत माता की पीठ पर घोंपा छुरा..

0

NewBuzzIndia: हाल ही में पठानकोट हमले को लेकर जांच करने आई पाकिस्तानी जेआईटी टीम की रिपोर्ट लीक होने के बाद आज सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में कोहराम मचा हुआ है। इसी लीक रिपोर्ट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आज सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पाकिस्तान के सामने घुटने क्यों टेके।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस का आचरण ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ जैसा है। एक तरफ तो भारत माता की जय बोलते और बुलवाते हैं और दूसरी तरफ आईएसआई को बुलाकर बिरयानी खिलाकर भारत माता की पीठ पर छुरा भोंकते हैं।

गौरतलब है की केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की जिस जेआईटी टीम को पठानकोट हमले की जांच के लिए बुलाया था उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है ये ‘भारत का ड्रामा’ है। पाकिस्तानी ‌जांच टीम की रिपोर्ट में ये बात है कि भारत ने पठानकोट हमला पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए किया था।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]