भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि वह बहुत जल्द मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट में यह कहने को मजबूर कर देंगे कि सरकार राम सेतु को हाँथ भी नही लगाएगी और राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करेगी।
आपको बता दें कि राम सेतु को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी और कहा था कि कि सरकार संसद में अपना यह रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह राम सेतु को छूने नहीं जा रही है।
- भाजपा सरकार नही चाहती राम मंदिर निर्माण काँग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री ने तैयार कर रखी थी मंदिर निर्माण की रूपरेखा: दिग्विजय सिंह
- चुनाव के बाद भगवान राम को वनवास पे भेज देती है, चुनाव के समय राम-राम जपने वाली भाजपा : शिवसेना
क्या है राम सेतु?
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार राम सेतु भगवान श्री राम ने बनाया था। इसे दुनिया में एडम्स ब्रिज के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि की रामायण में राम सेतु का जिक्र किया गया है। रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने लंका जाने के लिए समुद्र पर 1.5 से 2.5 किलो मीटर लंबा सेतु बनाया था जिसे अब राम सेतु के नाम से जाना जाता है।
<span सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 6 हफ्ते का समय।
सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर तथा न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की एक पीठ ने केंद्र से राम सेतु को लेकर अपना जवाब छह हफ्तों में दाखिल करने को कहा है।