देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सबसे बड़े सियासी परिवार का एक चेहरा आखिर क्यों नेपथ्य में रहने के बावजूद करिश्माई नजर आता है?
आखिर क्या वजह है कि गाहे-बगाहे इस चेहरे को एक मुकम्मल जिम्मेदारी देने की बात जोर-शोर से उठती है? कांग्रेस के इस करिश्माई चेहरे का नाम प्रियंका गांधी है.
जब कभी कांग्रेस की अपने ही गढ़ में सांस टूटने लगती है तो प्रियंका किसी संजीवनी सी नजर आने लगती हैं.
आज प्रियंका गांधी का जन्मदिन है और हम आपको बता रहे है प्रियंका गांधी की कुछ ऐसी बातें जो है बहुत खास।
4मुश्किल घड़ी में राहुल के साथ रहती हैं प्रियंका
साल 2004 में राहुल गांधी की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री हुई लेकिन प्रियंका अपने भाई के पीछे दीवार की तरह खड़ी रहीं. वही मजबूत दीवार आज भी राहुल के पीछे का सबसे बड़ा सपोर्ट है.
भले ही राहुल कांग्रेस के उपाध्यक्ष के बाद अब अध्यक्ष बनने से कुछ कदम दूर हैं लेकिन सबसे बड़े सियासी परिवार की ये जोड़ी अब तक की सबसे अलग जोड़ी है.