12 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान बौखला गए है। पिछले 1 साल में शिवराज सिंह चौहान का जितना विरोध हुआ है उतना कभी नही हुआ। सोमवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे जीतू पटवारी को शिवराज सरकार ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया और मंगलवार को अपने ही रोड शो में मुख्यमंत्री ने सबके सामने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को 12 साल से ज्यादा हो चुके है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कई बार विरोध का सामना भी किया लेकिन अपने भाषण और बड़े बड़े वादों के दम पर शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दो विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई। एक दशक से ज्यादा मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान को आगे का रास्ता आसान नही दिख रहा है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और विरोधी आवाजों ने मुख्यमंत्री की नींद उड़ा रखी है।

4. भरे रोड शो में मुख्यमंत्री ने युवक को मारा थप्पड़


मंगलवार को धार जिले के सरदारपुर में रोड शो कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थप्पड़ खाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक नही हो पाई है। विपक्ष और मीडिया में मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की काफी निंदा हो रही है।