Home Tags जीतू पटवारी

Tag: जीतू पटवारी

कमलनाथ का बड़ा बयान,23 को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों पर जबरजस्ती तीन काले कानून थोपने का काम किया है किसानों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के साथ डटकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं इसी क्रम में हम 15 से 23 तारीख तक प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के उद्देश्य पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

कमलनाथ के अनुसार 7 तारीख से 15 तारीख तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी।

15 तारीख को पूरे प्रदेश में चक्का जाम का आयोजन किया गया है,20 तारीख को मुरैना में किसान महापंचायत बुलाई जाएगी जहां पूरे प्रदेश के किसान नेता और किसानों के प्रतिनिधि एक साथ एक मंच पर रहेंगे।

23 तारीख को कांग्रेस पार्टी,किसानों और पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजभवन का शांति पूर्वक घेराव करेगी।

इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,अरुण यादव,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,पीसी शर्मा उपस्थित रहे।

विरोध से बौखला गए है शिवराज, विरोधी आवाजों को दबाने की हर मुमकिन कोशिश है जारी !

0

12 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान बौखला गए है। पिछले 1 साल में शिवराज सिंह चौहान का जितना विरोध हुआ है उतना कभी नही हुआ। सोमवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे जीतू पटवारी को शिवराज सरकार ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया और मंगलवार को अपने ही रोड शो में मुख्यमंत्री ने सबके सामने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को 12 साल से ज्यादा हो चुके है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कई बार विरोध का सामना भी किया लेकिन अपने भाषण और बड़े बड़े वादों के दम पर शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दो विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई। एक दशक से ज्यादा मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान को आगे का रास्ता आसान नही दिख रहा है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और विरोधी आवाजों ने मुख्यमंत्री की नींद उड़ा रखी है।

Back

4. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को किया गिरफ्तार।

सोमवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर जीतू पटवारी धरने पर बैठ गए। सैकड़ों की तादाद में रहवासी जीतू पटवारी के साथ सड़क पर आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बढ़ते विरोध को देखकर मौके पर एसडीएम संदीप सोनी पहुंचे और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। जीतू पटवारी की गिरफ्तारी के बाद नाराज जनता ने काफी हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए बल प्रयोग किया और पटवारी समेत 61 लोगों को गिरफ्तार किया।

Back

भगवान राम ने छल, कपट और झूठ वाली भाजपा को नकार दिया है: कांग्रेस

0

चित्रकूट चुनाव में मिली जोरदार जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में उत्साह है। इसी उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी भाजपा के ऊपर और हमलावर हो गयी है। इसी बीच कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा पे हमला बोला है। जीतू पटवारी ने ट्वीट करके कहा कि –

भगवान राम की नगरी चित्रकूट में भाजपा की पराजय देश के लिये बडा संकेत और निर्देश है…भगवान राम ने छल, कपट और झूठ वाली भाजपा को नकार दिया है..।
#राम_की_नगरी_में_कांग्रेस

जीतू पटवारी ने इसके बाद भी और कई ट्वीट किए और भाजपा पर हमला बोला। देखें जीतू पटवारी के अन्य ट्वीट

भाजपा को भगवान राम की नगरी के मतदाताओं ने क्यों नकार दिया..? भाजपा को आत्ममंथन की ज़रूरत है..? भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान राम ने ही जवाब दे दिया है..? #राम_की_नगरी_में_कांग्रेस

शिवराज सिंह चौहान पर किया हमला।
इसके बाद जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज ने चित्रकूट में कई दिन प्रचार में देकर 64 सभाएं और कई रोड शो किए, सरकार के 12 मंत्री और संगठन के नेताओं ने डेरा डाला…शासन-प्रशासन का जमकर दुरूपयोग भी किया, फिर भी हार गये..? भाजपा हार गई, जनता जीत गई..।

सामने आया मेक इन इंडिया का जुमला, चीन से चुनाव सामग्री आयात कर रही बीजेपी !

0
modi bhakt

प्रधानमंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया ” मॉडल की एक बार फिर पोल खुलती नजर आ रही है । पीएम मोदी का मेक इन इंडिया एक बार फिर जुमला नजर आ रहा है । इसकी वहज है खुद बीजेपी। 
गुजरात चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां और नेता चुनाव की तैयारी में लग गए है । इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी गुजरात के लिए अपनी चुनाव सामग्री चीन से मंगवा रही है । यह बात जैसे ही मीडिया में आई पूरा विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया । 
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जीतू पटवारी ने ट्वीट करके लिखा की –

भाजपा चीन से चुनाव सामग्री ला रही..? अब दिवाली पर चीनी झालर/पटाखों का विरोध करने वाले राष्ट्रवादी संगठन कहाँ हैं..? भाजपा का विरोध करोगे..?

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है । गोहिल ने कहा है कि 

भाजपा का चीन के सामानों का बहिष्कार करने का दावा केवल दिखावटी है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा गुजरात चुनाव में चीन में बनी प्रचार सामग्री का उपयोग कर रही है.

दरअसल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने सबसे पहले बीजेपी पर चीन में बनी चुनाव सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था । अल्पेश ने आरोप के साथ ही चीनी सामग्री का बिल भी शेयर किया था । अल्पेश ने ट्विटर पे लिखा की –
https://twitter.com/AlpeshThakore/status/924345012116111360