Home Tags ज्योतिरादित्य सिंधिया

Tag: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया की सुरक्षा में गंभीर चूक, अबकी उन्हें छोड़ किसी और के साथ भाग गई पुलिस टीम

0

कांग्रेस सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में फिर चूक हुई है। अबकी बार यह किसी के विरोध से नहीं बल्कि पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ है।

मामला यह है कि सिंधिया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत करने दिल्ली से सड़क मार्ग से ग्वालियर आ रहे थे।

जिस रास्ते से उन्हें आना था वहाँ की पुलिस की इसको सूचना दी चुकी थी। लेकिन जैसे ही सिंधिया का काफिला मुरैना पहुँचा तो सिंधिया की गाड़ी जैसी एक और गाड़ी काफिले में शामिल हो गयी और पुलिसकर्मी गफलत में उसे फॉलो करने में लग गए। और सिंधिया की गाड़ी को छोड़ दिये।

तब तक सिंधिया का काफिला 7 किलोमीटर दूर बिना सुरक्षा के ग्वालियर स्थित IIITM पहुँच चुका था इसी बीच पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ।

इसी बीच थाने के सामने से जब सिंधिया की असली गाड़ी IIITM के पास से निकली तो वहाँ खड़े TI हजीरा आलोक परिहार ने आनन फानन में पायलटिंग वाहन और थाने के दल बल को बुलाया और उन्हें जय विलास पैलेस छोड़ आये।

इस बीच ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मी और मुरैना एसपी ललित कुमार ने नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है इन पुलिसकर्मियों में 5 उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी भी हैं जिनकी ड्यूटी समन्वय बनाने के लिए लगाई गई थी जिसमे ये सब नाकाम साबित हुए।

आपको बता दें कि बीते दिनों जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दौरे पर आए थे तब भी सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया था। उन्हें गोला के मंदिर के पास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के कार्यकर्ताओं ने रोककर बेशर्म के फूल और धिक्कार पत्र दिया था जिसके बाद पूरे प्रदेश में बवाल मचा और कई पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार जल्द,सिंधिया समर्थकों को मिलेगा झुनझुना

0

भोपाल- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर सकते हैं लेकिन इस कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को इस विस्तार में मायूसी हाथ लग सकती है।

लंबे इंतजार और मंथन के बाद भाजपा मध्यप्रदेश में अपनी कार्यकारिणी को कल मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कभी भी घोषित कर सकती है क्योंकि इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच चर्चा भी हो चुकी है और जे पी नड्डा ने इसपर अपनी सहमति भी दे दी है।

प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा करके सिंधिया समर्थकों को कार्यकारिणी विस्तार में एडजस्ट करने पर बातचीत कर चुके हैं लेकिन सिंधिया के अड़ियल रूख को देखते हुए सभी समर्थकों को एडजस्ट करने पर सहमति नही बन पा रही है यही कारण है कि अब भाजपा सिंधिया के 2-3 खास समर्थकों को ही शामिल करने का मूड बना चुकी है।

सूत्रों की माने तो संघ के बढ़ते दवाब के कारण प्रदेशाध्यक्ष शर्मा खुद भी ऐसे लोगों को अपनी टीम में शामिल करना नहीं चाहते जो पहले कभी संघ और उसकी विचारधारा के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं इसी कारण वो ऐसे चेहरों को शामिल करके सबको चौका सकते हैं जो भले ही कांग्रेस से भाजपा मे आये हैं लेकिन उन्होंने कभी अनर्गल बयानबाजी नहीं की हो।

सिंधिया के ये समर्थक हो सकते हैं शामिल

बात अगर सिंधिया समर्थकों की करें तो भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में गिरीश शर्मा,मनोज चौधरी,पंकज चतुर्वेदी नई टीम में प्रमुखता से दिखाई दे सकते हैं।

वही अन्य जो समर्थक या तो अपने विवादित बयानों या संघ विरोधी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं ऐसे लोगो को भाजपा कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

कांग्रेस के बागी विधायकों ने कहा, सिर्फ दलालों की सुन रहे कमलनाथ

0

बेंगलुरु में रुके एमपी कांग्रेस के 16 विधायकों ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे यहां पर खुद की मर्जी से रुके हुए है ना कि किसी के दबाव में।

बागी विधायकों का कहना है कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया है हालांकि उन्होंने अभी बीजेपी में जाने का फैसला नहीं किया है, वे इसपर विचार करने के बाद फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल जाने में खतरा है क्योंकि सिंधिया पर हमला हो सकता है तो हम कहाँ से सुरक्षित है?


रिजॉर्ट में रुके विधायकों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सभी ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन जब वचनपत्र बना तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की बात उठाई थी लेकिन मुख्यमंत्री आज हमारी नहीं बल्कि दलालों की सुनते हैं।

बागी विधायकों में से एक विधायक ने कहा कि मंत्रिमंडल बनने के दौरान हमने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें हमारे साथ हुए अन्याय की जानकारी दी थी तब राहुल गांधी ने भी माना था कि हमारे साथ अन्याय हुआ है और उन्होंने हमें न्याय दिलाने की बात कही थी लेकिन यह बात हमारे मुख्यमंत्री नहीं मान रहे हैं।

मंदसौर में कांग्रेस और किसानों का हल्ला बोल, सकते में सरकार

0

मंदसौर में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। किसानों में शिवराज सरकार को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। राहुल गांधी की रैली को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार सतर्क हो गयी है। किसान आंदोलन पर काबू करने के लिए सरकार ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सरकार को उखाड़ फेंकने तक शांत नही होंगे किसान।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक किसानों का गुस्सा शांत नहीं होगा। पूरी शिवराज सरकार मंदसौर के पीपल्यामंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान समृद्धि संकल्प सभा’ को रोकने में आखरी समय तक लगी रही, उसके बावजूद लाखों किसान नाकेबंदी को ध्वस्त कर सभास्थल पहुंच गए हैं।किसानों का यह आक्रोश इस सरकार को उखाड़ फेकने तक शांत नहीं होग।”

मृतक किसानों के परिजन से मिले राहुल गांधी

मंदसौर में सभास्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। मंदसौर में पिछले साल कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण ठांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटिदार की मौत हो गई थी। मंदसौर गोलीकांड की आज पहली बरसी है।

शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक नही पहनूंगा फूलों की माला: ज्योतिरादित्य सिंधिया

0

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को संकल्प लिया कि जब तक वह शवराज सरकार को मध्यप्रदेश के सत्ता से उखाड़ फेंकने में सफल नही हो जाते , तब तक वह फूलों की माला नही पहनेंगे।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगवाली में विधानसभा उपचुनाव होने है। जिसकी तैयारियों के सिलसिले में सिंधिया तीन दिन के दौरे पर निकले हुए है। इस दौरान सिंधिया ने मुंगवाली में कई जनसभाएं संबोधित की और कई कार्यकर्ताओं से मिले।

शिवराज सरकार पर किया हमला
इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस समय मध्यप्रदेश में ऐसी सरकार है जिसने किसानों को हक़ मांगने पर गोली मारी। सिंधिया ने आगे कहा कि शवराज सरकार किसान, गरीब मजदूर और नौजवानों पर जुल्म कर रही है।
हम गांधी के सिद्धांतों से नाता रखते है: सिंधिया
सिंधिया ने कहा की वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली कॉग्रेस पार्टी से नाता रखते है। सिंधिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। इसके साथ ही सिंधिया ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला।

किसानों की हत्यारी शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सिंधिया ने तैयार किया यह मास्टर प्लान !

0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में चल रहे सत्याग्रह का समापन हो गया । जिसके बाद सिंधिया ने कहा कि वह किसानों की हत्यारी शिवराज सरकार को मध्यप्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे । इसके लिए सिंधिया ने पूरा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है ।

सिंधिया ने कहा कि अब गाँव-गाँव सत्याग्रह होगा और किसानों को न्याय दिलाया जाएगा । मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सिंधिया ने कमर कस ली है । पूरी कांग्रेस पार्टी सिंधिया के साथ दिखाई दे रही है ।

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सिंधिया का मुख्यमंत्री उम्मीदवार होना लगभग तय हो चुका है । वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कमलनाथ और अरुण यादव का नाम चल रहा है ।

28 घंटे के भीतर शिवराज सिंह चौहान का उपास भी खत्म हो गया है । ऐसे में शिवराज का उपास अनशन कम और नौटंकी ज्यादा लग रही है । वहीं कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को चुनाव तक खींचना चाहेगी ।

सिंधिया द्वारा किये गए इस सत्याग्रह में राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक एवं किसान मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस सत्याग्रह में शामिल हुए।

बता दे कि, किसान आंदोलन में पुलिस की गोलीबारी में 6 किसानों की मृत्यु के चलते सरकार के विरोध में सिंधिया ने सत्याग्रह किया था।

जिसके समापन के समय लोगो ने सिंधिया द्वारा प्रदेश की बागडोर सँभालने की इच्छा जताई, लेकिन सिंधिया ने नारेबाजों को सख्ती से मना किया कि किसी के भी नाम की नारे नहीं लगाये जायेंगे। वही सिंधिया ने ये भी कहा कि, जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक शांत नहीं बैठेंगे।

मध्यप्रदेश में किसानों की लड़ाई लड़ने अब सिंधिया संभालेंगे कमान  !

0

किसानों के आंदोलन को लेकर जब सरकार ही उपवास पर बैठ गयी है तो गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी कहाँ पीछे रहने वाली है . भाजपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी भी अब सत्याग्रह की तैयारी कर रही है । कांग्रेस पार्टी की ओर से कमान संभालेंगे गुना संसद ज्योतिरादित्य सिंधिया । सूत्रों के अनुसार शिवराज सरकार के साथ इस आर पार की लड़ाई का जिम्मा कांग्रेस आलाकमान ने सिंधिया को सौंपा है ।

मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन में पुलिस की गोली से हुई 6 किसानों की मौत पर सभी किसान आक्रोशित है . कांग्रेस भी इस मुद्दे को पूरी तरह भुनाना चाहती है . सिंधिया , दिग्विजय , कमलनाथ के साथ साथ खुद राहुल गांधी भी मैदान में उतर चुके है .

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार को घेरने की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है और उन्हें जल्द ही देश लौटने को कहा गया है . गौरतलब है कि सिंधिया इस समय विदेश दौरे पर है .

मुख्यमंत्री द्वारा किये गए उपवास का जवाब सिंधिया 72 घंटे सत्याग्रह करके देंगे . इस दौरान प्रदेश के सभी दिग्गज कांग्रेसी नेता भी सिंधिया के साथ रहेंगे . इस दौरान सिंधिया इंदौर , भोपाल और मंदसौर का दौरा करेंगे .

हर घंटे 2 किसान कर रहे आत्महत्या, कब आएंगे अच्छे दिन ? : पुण्य प्रसून बाजपाई

0

मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन ने एक बार फिर किसानों के हित पर बहस छेड़ दी है । सभी नेता किसान के हितों की बातें करने लग गए । सभी पार्टियां किसानों का वोट बैंक अपने पाले में लाना चाह रही है । इसी बीच हम आपके सामने लेकर आए मंदसौर किसान आंदोलन और किसानों के हित से जुड़े कुछ ऐसे ही बयान ।

1 – पुण्य प्रसून बाजपेयी

वारिश पत्रकार और आज तक के न्यूज़ एंकर पुण्य प्रसून बाजपेयी ट्विटर पर लिखते है कि

” हर घंटे दो किसान करते है ख़ुदकुशी /मौत का ये आँकड़ा बीते 15 बरस का सच है/ कब आएंगे किसानों के अच्छे दिन ? “

2- संजय यादव

संजय यादव मंदसौर में हुई किसानों की मौत पर व्यंग करते हुए लिखते है कि

” चिंता ना करें। हमारी गोली से सिर्फ़ 6 किसान ही मरें है 6 गाय तो सुरक्षित है ना – सकारात्मक सोचो

ज़ोर से बोलों, एकसाथ बोलों:- मोदी-मोदी “

3- कुमार विश्वास

लोकप्रिय कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास लिखते है कि

” जो धरापुत्र का वध कर दे,वह राजपुरुष नाकारा है,
जिस पर किसान का रक्त गिरे उस का शासक हत्यारा है #Mandsaur “

4 – ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुना से 4 बार के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लिखते है कि

अपने अधिकार के लिए लड़ रहे 5 निर्दोष किसान मारे गए, और ज़िम्मेदारी लेने के बजाय, मुख्यमंत्री विपक्ष पर ऊँगली उठा रहे है ।
इससे ज़्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। #Mandsaur

5- हार्दिक पटेल

पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने घोषणा की है कि वह कल मंदसौर के दौरे पर जाएंगे । इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा है कि

“देश में किसानों को गोलियों से मार दिया जाता है एक जोला छाप फ़कीर अपनी मार्केटिंग में व्यस्त हैं “