किसानों के आंदोलन को लेकर जब सरकार ही उपवास पर बैठ गयी है तो गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी कहाँ पीछे रहने वाली है . भाजपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी भी अब सत्याग्रह की तैयारी कर रही है । कांग्रेस पार्टी की ओर से कमान संभालेंगे गुना संसद ज्योतिरादित्य सिंधिया । सूत्रों के अनुसार शिवराज सरकार के साथ इस आर पार की लड़ाई का जिम्मा कांग्रेस आलाकमान ने सिंधिया को सौंपा है ।
मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन में पुलिस की गोली से हुई 6 किसानों की मौत पर सभी किसान आक्रोशित है . कांग्रेस भी इस मुद्दे को पूरी तरह भुनाना चाहती है . सिंधिया , दिग्विजय , कमलनाथ के साथ साथ खुद राहुल गांधी भी मैदान में उतर चुके है .

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार को घेरने की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है और उन्हें जल्द ही देश लौटने को कहा गया है . गौरतलब है कि सिंधिया इस समय विदेश दौरे पर है .
मुख्यमंत्री द्वारा किये गए उपवास का जवाब सिंधिया 72 घंटे सत्याग्रह करके देंगे . इस दौरान प्रदेश के सभी दिग्गज कांग्रेसी नेता भी सिंधिया के साथ रहेंगे . इस दौरान सिंधिया इंदौर , भोपाल और मंदसौर का दौरा करेंगे .
