राहुल गांधी ने मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अमीरों के कर्ज माफ करते है लेकिन गरीब किसानों का नही। पीएम मोदी ने विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत का पैसा लेकर विदेश भागने दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 10 दिनों के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा।
हम फूड चेन और फूड प्रोसेसिंग प्लान बनायेंगे। हर जिले में किसान सीधा अपनी उपज बेचेगा और आपकी जेब से एक पैसा शिवराज जी नहीं ले पायेंगे : कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #Mandsaur #JusticeForFarmers pic.twitter.com/y0HLRegtnF
— Congress (@INCIndia) June 6, 2018
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम जो वादा करेंगे वो हम पूरा करेंगे। सत्ता में आते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम 15 लाख रुपये देने जैसे झूठे वादे नही करेंगे। हम मन की बात नही करेंगे, हम आपके मन की बात सुनेंगे। जो कहेंगे वो करके दिखाएंगे।
Every district of MP will have a food processing unit where farmers will be able to sell their produce directly: Congress President @RahulGandhi#JusticeForFarmers pic.twitter.com/nmp6dtVSbA
— Congress (@INCIndia) June 6, 2018
इसके साथ ही चीन के मुद्दे पर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चीने के राष्ट्रपति के साथ अहमदाबाद में झूला झूल रहे थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद डोकलाम में चीन की सेना घुस गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी की जेब में जो फोन है, उसके पीछे भी मेड इन चाइना लिखा है, जिससे वो सभी को मैसेज करते हैं।




