मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए शिवराज और मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी।

राहुल गांधी ने मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अमीरों के कर्ज माफ करते है लेकिन गरीब किसानों का नही। पीएम मोदी ने विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत का पैसा लेकर विदेश भागने दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 10 दिनों के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम जो वादा करेंगे वो हम पूरा करेंगे। सत्ता में आते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम 15 लाख रुपये देने जैसे झूठे वादे नही करेंगे। हम मन की बात नही करेंगे, हम आपके मन की बात सुनेंगे। जो कहेंगे वो करके दिखाएंगे।

इसके साथ ही चीन के मुद्दे पर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चीने के राष्ट्रपति के साथ अहमदाबाद में झूला झूल रहे थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद डोकलाम में चीन की सेना घुस गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी की जेब में जो फोन है, उसके पीछे भी मेड इन चाइना लिखा है, जिससे वो सभी को मैसेज करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles