Home Tags महँगाई

Tag: महँगाई

महँगाई की मार: मार्च 2022 में महंगाई दर 14.55% पर रहने का अनुमान, मार्च 2021 में थी 7.89%

0

पेट्रोल-डीज़ल, गैस, राशन और सब्जी के दामें में लगी आग के कारण देश में भीषण महंगाई दस्तक दे चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2022 में थोक महंगाई दर बढ़कर 14.55 फीसदी तक पहुंच चुकी है। जो फरवरी में 13.11 फीसदी और जनवरी में 12.96 फीसदी रही थी।


आलू- प्याज़ की कीमत में भारी तेज़ी

आंकड़ों के मुताबिक आलू की थोक महंगाई दर में तेज उछाल देखने को मिला है। आलू की महंगाई दर 14.78 फीसदी से बढ़कर 24.62 फीसदी पर पहुंच चुकी है। वहीं प्याज की थोक महंगाई -26.37 फीसदी से बढ़कर -9.33 फीसदी हो गई। वहीं अंडे, मांस की थोक महंगाई दर भी 8.14 फीसदी से चढ़कर 9.24 फीसदी हो गई है।

पेट्रोलियम पदार्थ हुए महंगे

बड़ती महंगाई का मुख्य कारण पेट्रोलियम पदार्थों की मंहगाई दर में व्रद्धी को बताया जा रहा है जो बढ़कर 83.56 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 55.17 फीसदी पर था। 


सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में थोक महंगाई दर पूर्व में जताए गए अनुमान से भी अधिक रही है। 

अच्छे दिन की बुरी मार, 80 पार हुआ पेट्रोल , लोगों का फूटा गुस्सा !

0

अच्छे दिन के सामने दिखाकर सत्ता में आई मोदी सरकार अच्छे दिन तो नही लाई पर महँगे दिन जरूर ले आई है । कभी पेट्रोल के दाम 65-70 हो जाने पर सड़क पर हंगामा करने वाली भाजपा अब 80 रुपये लीटर पेट्रोल बेच रही है । 
आपको बता दें कि  पिछले 2 महीने में पेट्रोल के दामों में 7 रुपये तक कि वृद्धि हुई है । देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम 80 रुपये तक पहुंच गए है । पेट्रोल के बड़े दामों की सबसे ज्यादा मार मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पड़ी है । मध्यप्रदेश औए महाराष्ट्र में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट लगाया जाता है । 
अगर देश के चार महानगरों की तुलना करें तो 12 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 70.38 रुपये प्रति लीटर है जो कि सबसे सस्ता है। वहीं कोलकाता में 73.12 रुपये, मुंबई में 79.48 रुपये और चेन्नई में 72.95 रुपये प्रति लीटर है । 
इस महीने में अब तक पेट्रोल के दामों में 1.53 – 1.80 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल के दामों में यह बढ़ोतरी 2.78-2.96 फीसदी तक हो गई है। अब यह आंकड़े अच्छे दिन की निशानी तो नही है । 

एक समय था जब पेट्रोल के दाम बढ़ते थे तो सरकार को निकम्मा बताया जाता था । याद नही है तो यह देखें ..

यह है हमारे गृहमंत्री राजनाथ सिंह पेट्रोल के दाम बढ़ने पर सड़क पर जाकर बैठ जाए करते थे लेकिन सत्ता में आने बाद सिर्फ निंदा ही कर पाते है । 

यह देखिए यह है हमारे वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जो पहले पेट्रोल के दाम में 1 रुपये की भी बढ़ोतरी होने पर घर-बार और सारा काम धंदा छोड़कर धरने पर बैठ जाती थी । वैसे तो पेट्रोल के दाम आज भी बढ़ें है लेकिन सुषमा जी अभी ट्विटर पर व्यस्त है । 

यह है हमारे शिवराज मामा , अरे नही भी यह हमारी माता श्री के भाई नही है और ना ही इन्होंने कभी हमारे पैर छुए । यह तो स्वघोषित मामा है । आपको लग रहा होगा कि यह पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए साईकल चला रहे है पर नही यह भी पेट्रोल के बड़े दामों का विरोध करने के लिए साईकल चला रहे है । 
मामा जी अब तो केंद्र सरकार भी आपकी है और राज्य सरकार भी आपकी है । फिर भी मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है । अब फिरसे सायकलें चलोगे या अब ठेला लाना पड़ेगा । खैर बहुत ज्यादा बोल लिया मैंने यह तो मोदी जी का गुजरात मॉडल है । पास के नुकसान का नही डोर के फायदे का सोचो । 

2 साल में ये हाल है, 5 साल में तो देश को नर्क बना देगी मोदी सरकार : मार्कंडेय काटजू

0

Newbuzzindia: अपने बयानों और विचारों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर मोदी सरकार पे हमला बोला है । काटजू ने मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा है की 2 साल की भाजपा सरकार में दाल की कीमतें आसमान छू रही है ।

काटजू ने आगे कहा की भाजपा सरकार में फल, सब्जी , राशन सब कुछ महँगा हुआ है । काटजू का कजन है की मोदी सरकार के आने के बाद बेरोजगारी में भारी इजाफा हुआ है । गौरतलब है की मोदी सरकार ने सात में आने से पहले बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था ।

काटजू ने आगे कहा की भाजपा की मोदी सरकार के 2 साल में देश का ये हाल है तो 5 साल में तो ये सरकार देश को नर्क बना देगी । ऊपर दी गयी साड़ी जानकारी काटजू ने अपनी फेसबुक पेज पे शेयर की है ।