Home Tags अजब – गजब

Tag: अजब – गजब

कुत्ते ने भौका तो सरकारी अफसर ने मार दी उसे गोली.

0

मुरादाबाद से कुत्ते की हत्या का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहा विमल नाम के एक रिटायर्ड सरकारी  अफसर  को एक कुत्ते की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार करा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसर ने कुत्ते को सिर्फ इस लिए गोली मार दी क्योकि वह उसपर और उसके पालतू कुत्ते पर भौक रहा था

हत्या के पशचात अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी और रविवार के दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया था एव हत्या में प्रयोग करे गये हत्यार को भी जब्त कर लिया गया था

छूटी यात्रियों की ट्रेन, अब हवाई सफर का किराया देगा रेलवे।

0

एक उपभोक्ता अदालत ने पश्चिमी रेलवे को आदेश दिया है कि वह उस मलयाली परिवार को हवाई सफर का किराया दे जिनकी रेल प्रशासन की गलती की वजह से ट्रेन छूट गई थी। गुजरात के आनंद में रह रहे ई.एस. कृष्णाकुत्ती नायर 2014 में केरल में एक शादी समारोह में जा रहे थे। आनंद रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड पर उनके कोच के लोकेशन में बारे में गलत जानकारी दी गई, इस वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। आखिरकार नायर परिवार को हवाई सफर के लिए मजबूर होना पड़ा।

उपभोक्ता अदालत ने पश्चिमी रेलवे को 32,628 रुपये हवाई किराया चुकाने का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने रेलवे को आनंद से अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए टैक्सी किराये के तौर पर नायर परिवार को 1,000 रुपये और अदा करने का आदेश दिया है। अदालत ने परिवार के उत्पीड़न और कानूनी लड़ाई में हुए खर्च को देखते हुए पश्चिमी रेलवे को 10 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

नायर परिवार ने वेरावल-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में 29 मई 2014 के लिए एसी कोच में 4 सीटें रिजर्व की थी। डिस्प्ले बोर्ड पर दिखा कि उनका कोच एकदम पीछे की तरफ है। लेकिन जब ट्रेन आई तो पता चला कि कोच पीछे न होकर काफी आगे था। डिस्प्ले बोर्ड पर गलत सूचना की वजह से अफरातफरी का माहौल हो गया। आनंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रूकने का आधिकारिक समय 2 मिनट का था और इतने कम समय में 12 कोचों को क्रॉस कर ट्रेन में सवार होना काफी कठिन था। परिवार के पुरुष सदस्य तो किसी तरह ट्रेन में सवार हो गए लेकिन बुजुर्ग महिलाएं नहीं चढ़ पाईं।

ट्रेन में सवार होने के बाद नायर ने अलार्म चेन खींचा ताकि महिलाएं ट्रेन में सवार हो सकें लेकिन तुरंत ही आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया और लॉक अप में डाल दिया। आरपीएफ जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी और आखिरकार परिवार की ट्रेन छूट गई। अंत में परिवार किसी तरह फ्लाइट से केरल पहुंचा।

अनोखा मंदिर! यहां भगवान के दर्शन से डरते हैं लोग, करते हैं सिर्फ पीठ की पूजा

0

मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन की परंपरा तो सब जगह प्रचलित है, लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा भी मंदिर है जिसमें भगवान के चेहरे के बजाय उनकी पीठ के दर्शन किए जाते हैं। उत्तरकाशी के छोटे-से कस्बे नैटवाड़ में भगवान पोखूवीर का मंदिर है। इस इलाके में पोखूवीर को न्याय का देवता माना जाता है। लोगों की मान्यता है कि जो भी उनसे न्याय मांगता है, वे बिल्कुल सही और निष्पक्ष इंसाफ करते हैं, लेकिन उनके मुख के दर्शन नहीं किए जाते।

लोगों की आस्था इनसे गहराई तक जुड़ी है। पुराने समय में जब लोगों को निष्पक्ष न्याय नहीं मिलता था या जब वे न्याय प्रणाली को अपनाना पसंद नहीं करते थे, तो पोखूवीर से इसकी गुहार करते थे। लोगों का कहना है कि जो दोषी होता है, उसे पोखूवीर किसी भी रूप में दंड दे सकते हैं। 

यहां पोखूवीर से जुड़ी अनेक कथाएं भी प्रचलित हैं। कहा जाता है कि बहुत प्राचीन समय में जब किरिमर दानव ने इस इलाके में आतंक मचाया तो जनता की रक्षा के लिए राजा दुर्योधन ने उससे युद्ध किया। युद्ध में दानव हार गया और दुर्योधन ने उसकी गर्दन काटकर टोंस नदी में फेंक दी।

किरिमर दानव का सिर प्रवाह की दिशा के बजाय उलटा बहने लगा। जहां रूपिन और सूपिन नदी का संगम आता है, वहां ये नैटवाड़ में ये रुक गया। राजा दुर्योधन ने जब किरिमर दानव के सिर को देखा तो उसे नैटवाड़ में ही स्थापित कर दिया और यहीं उसका मंदिर बना दिया। आज यह पोखूवीर के नाम से जाना जाता है।

मंदिर से एक और कथा भी जुड़ी है। कहते हैं कि यह दानव नहीं बल्कि वभ्रूवाहन था। कृष्ण ने महाभारत के युद्ध से पूर्व ही उसका शीश काट दिया था। इस इलाके की खासियत है कि यहां कई स्थानों पर कौरवों की पूजा होती है। यहां तक कि दुर्योधन का मंदिर भी है। एक अन्य मंदिर में कर्ण की पूजा की जाती है।

गुजरात में हुआ परीक्षा में पास करवाने वाले पेन का आविष्कार!

0

मार्च का महीना आते ही पता नहीं क्यों एक डर लगने लगता है। ऐसा लगता है जैसे आबोहवा में एग्जाम की खुशबू फैलने लगी हो। एग्जाम के इस मौसम को हम कई सालों तक महसूस करते हैं और ये हमारे अंदर कुछ इस तरह घर कर जाता है कि बड़े होने पर भी मौसम बदलने पर हमें अपने बचपन की याद आ जाती है।

लोग अपने बच्चों की परीक्षाओं को लेकर काफ़ी घबराए रहते हैं। बहुतों के लिए ये ज़िंदगी और मौत के सवाल जैसा होता है। कई बच्चे पूरे साल पढ़ने के बावजूद स्ट्रेस में आ जाते हैं और उनके मां-बाप भी काफ़ी परेशान दिखाई पड़ते हैं।

गुजरात से एक पम्फलेट की तस्वीर सामने आई है

 

लेकिन गुजरात में इस समस्या को दूर करने का एक नया तरीका निकाला गया है। वहां एग्जाम देने वाले बच्चों के लिए एक ऐसा पेन सेट तैयार किया गया ही जो एग्जाम को पास कराने की गारंटी देता है।

जी हां हम मज़ाक नहीं कर रहे। गुजरात से एक पम्फलेट की तस्वीर सामने आई है जिसमें इस बात काका वादा करा गया है कि अगर लोग अमुक पेन सेट ख़रीदते हैं तो उस पेन का प्रयोग करने वाला बच्चा निश्चित तौर पर पास हो जाएगा।

ये पेन गुजरात का एक मंदिर बनाता है। इस मंदिर का नाम है कष्टभंजन मंदिर और ये पंचमहल जिले में स्थित है। इस पेन सेट की कीमत मात्र 1900 रुपए है। और ये एग्जाम पास करवाने की 100% गारंटी देता है।

पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे

बात यहीं ख़त्म नहीं होती, इसमें ये दावा भी किया गया है कि इसके इस्तेमाल के बाद अगर बच्चा पास नहीं होता है तो पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे। लेकिन ये पेन आपको इतनी आसानी से नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको अपना फ़ोन नंबर, हॉल टिकेट की फोटोकॉपी आदि डॉक्यूमेंट्स मुहैया करवाने होंगे।

ऐसा दावा किया गया है कि इस पेन को ख़ास यज्ञ करके बनाया गया है। साथ ही ये स्ट्रेस को कम करने का भी कार्य करता है।

खतरनाक हो सकता है आपकी  पेंट की जेब में रखा स्मार्टफोन।

0

आजककल की लाइफस्टाइल में मोबाइल उन महती आवश्यकत्ताओं में से एक हो गया है जिसके बिना शायद वे अपने जीवन की कल्पना ना कर सके। दिन के हर वक्त वे अपने साथ इसे लिए रहते है। अक्सर इसे लोग अपने पेंट की जेब में रखते है। लेकिन शायद ही आपको इस बात की खबर हो कि जेब में रखा ये फोन आपके लिए कितना घातक हो सकता है।

जी हां एक रिसर्च के मुताबिक जो पुरुष अपना मोबाइल पेंट की जेब में रखना पसंद करते है उनके लिए यही मोबाइल स्पर्म नष्ट होने का कारण बना हुआ है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, आम आबादी में स्पर्म में गिरावट की समस्या से जूझने वाले लोगो में जेब में मोबाइल रखने वाले 47 पर्सेंट इस समस्या से ग्रसित हैं।

हाइफा में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्टिन डिर्नफेल्ड के मुताबिक, रिसर्च में पाया गया है कि फोन और उसकी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऐक्टिविटी के कारण मोबाइल की लत वाले पुरुषों में ऐक्टिव स्विमिंग स्पर्म और उसकी गुणवत्ता दोनों में ही भारी गिरावट आई है। इस स्टडी टीम ने बताया है कि 100 से ज्यादा पुरुष एक साल में फर्टिलिटी क्लिनिक पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि यह रिपोर्ट जनरल रिप्रोडक्टिव बायोमेडिसिन में पब्लिश हुई है। इसमें लंबे समय की उस आशंका पर गहन अध्ययन किया गया है कि पुरुषों में फर्टिलिटी पर सेलुलर फोन का क्या प्रभाव पड़ता है।

अधिकत्तर लोग मोबाइल फोन अपनी थाई के पास रखते हैं। जिससे स्पर्म की क्वॉलिटी में भी भारी गिरावट आ रही है। पश्चिम के ज्यादातर सभी देशों में स्पर्म की क्वॉलिटी प्रभावित हुई है। जिसका सीधा कारण मोबाइल की लत को बताया जा रहा है। 40 पर्सेंट कपल्स को गर्भ धारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल लंदन के प्रफेसर गेडिस ग्रॉजिंसकस ने बताया कि, पुरुषों को मोबाइल की लत से बाहर निकलने की जरूरत है। वह मोबाइल के चक्कर में अपनी अहम चीज को खो सकते हैं।

गाय ने दिया 5 मुँह और 10 होठ वाले बच्चे को जन्म , देखें तस्वीरें..!

0

Newbuzzindia: अकसर हमने सुना है कि ऐसे कई बच्चे जन्म लेते हैं, जिनके दो सिर या दो नाक होते हैं। अख़बारों या टीवी में ऐसे बच्चे हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। जानवरों में भी ऐसे अतिविशिष्ट बच्चों का पैदा होना कोई ज़्यादा आश्चर्य की बात नहीं है।

उत्तरी भारत के नारनौल नाम की जगह पर एक डेरी फार्म में इस बहु-मुखी बछड़े का जन्म हुआ है। इसके विशेष स्वरुप के कारण इसका नाम ‘नंदी’ रखा गया है.ये भगवान कृष्ण का एक छद्म नाम भी है। इसका मतलब होता है, जो दूसरों को ख़ुशी दे। वहां के एक नागरिक ने बताया कि बछड़ा स्वस्थ है।
image

इसके साथ बस एक ही समस्या है कि इसका सिर इतना बेढंगा है कि ये बस एक ही तरफ देख सकता है। इसको इसकी मां दिन में तीन बार दूध पिलाती है और ये बस दो मुंहों से ही दूध पी सकता है।