Home Tags आरएसएस

Tag: आरएसएस

बिना पंजीयन के चल रही अवैध संस्था है आरएसएस : दिग्विजय सिंह

0

Newbuzzindia:​कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर एक बार फिर बरसे हैं। कांग्रेस के एक कार्यक्रम में रिपोर्टरों से बात करते हुए उन्होंने संघ को एक अवैध संगठन करार दिया। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि संघ का एक अपंजीकृत संगठन है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर आरएसएस को मिलने वाले चंदा कहां से आता है, खासकर गुरुपूर्णिमा के मौके पर मिलने वाला चंदा। इसका लेखा-जोखा कहां है, ये पता चलना चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि जो संस्था बिना पंजीकरण के चल रही हो उसे बैन करने के लिए कोई सवाल ही नहीं बनता। कई दफा संघ को बैन करने की बात इसलिए उठ चुकी है, क्योंकि संघ का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। ऊना में दलितों की पिटाई के पीछे भी दिग्विजय ने आरएसएस का हाथ बताया। 

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह संघ को चुनौती दे चुके हैं कि यदि वो भारत में एक पंजीकृत संस्था है तो अपनी जानकारी सार्वजनिक करे। उन्होंने दावा किया था कि आरएसएस एक अवैध संगठन है जो बिना पंजीकरण के इतने सालों से चलता आ रहा है। इस बार उन्होंने संघ को मिलने वाले चंदे का हिसाब मांगा है। 

सवाल यह भी है कि संघ ने बैंकों में किस नाम से खाते खुलवाए हैं और यदि नहीं खुलवाए तो क्या सारा काम नगदी में हो रहा है। क्या तमाम चंदे की रकम सुरक्षित रखने के लिए संघ ने भी कुछ ऐसे ही इंतजाम किए हैं जो उसे गैरकानूनी संगठनों की श्रंखला में खड़े करते हैं। 

आरएसएस को देशभक्ति पर भाषण देना बंद करना चाहिए : शिवसेना

0

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर की वर्तमान सरकार राष्ट्रवादियों की तुलना में अलगाववादियों की ओर ज्यादा झुकी हुई है और वहां समस्या में घिरी व्यवस्था को बचाने के लिए यह अपनी आंख भी बंद कर सकती है। 

आरएसएस पर भी निशाना साधतेे हुए शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रवाद पर व्याख्यान देेने से पहले जम्मू कश्मीर में चरमपंथियों के चल रहे अभियानों को बंद करना चाहिए। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में शिवसेना ने कहा, आरएसएस 50 लाख की जनसंख्या वाले क्षेत्र के लिए अलग राज्य की मांग कर रही है। अगर आज राज्यों के टुकड़े होंगे, तो देश में तोडऩे के इस विचार को जोर पकडऩे में समय नहीं लगेगा। अगर आरएसएस इसे नहीं समझ रही है तो उन्हें देश भक्ति पर भाषण देना बंद करना चाहिए।

इसमें कहा गया है, देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर भाषण देने से पहले, उन्हें (आरएसएस) जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा जारी उनके अभियानों को रोकना चाहिए।’’  शिवसेना ने कहा है कि भाजपा जम्मू और कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे को लहराने पर आंख मूंद सकती है और ‘पाकिस्तानी समर्थक नारेबाजी’ करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि यह वहां पर अपनी सरकार को बचाना चाहती है।

शिवसेना मुखपत्र सामना ने कहा गया है, जम्मू कश्मीर में वर्तमान सरकार भारत माता की जय कहने वालों की बजाय अलगाववादियों की तरह अधिक झुकी हुई हैै। पूववर्ती सरकार से तुलना करने पर आज राज्य में अधिक उत्पात हो रहा है।’’  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में कहा था कि चीन और इस्राइल ने लगभग उसी समय स्वतंत्रता हासिल की थी जब भारत ने की थी लेकिन हम अपने लक्ष्यों की ओर नहीं बढ़ सके। साथ ही वह संघर्ष कर आगे बढ़ते रहे।

उनके इस बयान पर टिप्पणी करते हुए शिवसेना ने कहा कि उन्हें (भागवत) को याद रखना चाहिए कि ये दोनों राष्ट्रों ने कभी भी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं किया। शिवसेना के संपादकीय में कहा गया है, इन दोनों राष्ट्रों ने देश के दुश्मनों के साथ राजनीति का खेल नहीं खेला है और ना ही अपनी सरजमीं से देश-विरोधी झंड़ों को फहराने की अनुमति नहीं दी हैै।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

संघ के नेता ने भगवा को दिया तिरंगे के बराबर का दर्जा । राष्ट्रगान पर दिया विवादित बयान

0
image
भैयाजी जोशी , तिरंगा , भगवा , आरएसएस , संघ , राष्ट्रगान

संघ के वरिष्ट नेता भैयाजी जोशी ने मुंबई में दीनदयाल उपाध्याय रिसर्च इन्स्टीट्यूट में भाषण के दौरान विवादित बयान देते हुए भगवा झंडे को राष्ट्रध्वज तिरंगे का दर्जा दिया और कहा कि जन गण मन से वह भाव पैदा नहीं होता जो वंदे मातरम से पैदा होता है। जनगणमन बाद में बना, हमें जन गण मन को सम्मान देना चाहिए।

भैयाजी जोशी ने आगे कहा कि भाईयों जैसे रहने के लिए भारत माता की जय बोलना जरूरी है, जो भारत की भोगभूमि मानते हैं वो भारत माता की जय नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि ‘भगवे ध्वज को राष्ट्र ध्वज मानना ग़लत नहीं है।

भैया जी जोशी ने आगे कहा की तीरंगा बाद में बना। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय इसलिए बोलना है कि इससे पूरे देश के तमाम बांधवों के प्रति भातृभाव रहेगा। तमाम भाई होंगे। उन्होंने कहा कि हम गुलगुले है इसकी यह गुलसीता हमारा यह गाना हमें मंजूर नहीं, क्योंकि यदि यह गुलसीता मीट गया तो भी हम यहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब सांप्रदायिकता फैली तब सैक्युलरीजम की भावना बनी। भारत मे सैक्युलरीजम की आवश्यकता नहीं क्योंकि वह बीन सांप्रदायीक है। इन बयानों के बाद राजनीति गलियारे में आपाधापी की स्थिति है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

“26/11-आरएसएस की साजिश” नॉवेल पढ़ रहा हूं : हाफिज सईद

0

Newbuzzindia : डेविड हेडली की गवाही पर आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सरगना हाफिज मुहम्‍मद सईद ने तंज कसा है। उसने ट्वीट किया- 26/11-आरएसएस की साजिश नॉवेल पढ़ रहा हूं, जो साबित करता है कि 26/11 हमलों से जेयूडी और आईएसआई का कुछ लेना-देना नहीं है। बता दें कि ’26/11-आरएसएस की साजिश’ पत्रकार अजीज बर्नी ने लिखी है।

इसे 6 दिसंबर, 2010 को दिलली में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने लॉन्‍च किया था। इसमें 26/11 के मुंबई हमलों में आरएसएस और हिंदुत्‍व समर्थक ताकतों की भूमिका बताई गई है। “26/11 : RSS ki Sazish” नाम की किताब को अजीज बर्नी ने लिखा है, जो उर्दू सहारा अखबार के संपादक है। इस किताब के लॉन्‍च पर कांग्रेस अध्‍यक्ष दिग्विजय सिंह और महेश भट्ट समेत कई हस्तियां पहुंची थीं।

किताब के कुछ तथ्‍य


 1- 26/11 आतंकी हमले के लिए बीजेपी और आरएसएस जिम्‍मेदार हैं। इस मामले की जांच में देरी का मुद्दा बीजेपी ने कभी नहीं उठाया।
 2- एटीएस चीफ हेमंत करकरे मालेगांव ब्‍लास्‍ट के बारे में तथ्‍य पेश करने वाले थे, जिससे कई साधु-संत बेनकाब हो जाते।
 3- मुंबई हमलों को अंजाम देने में संघ परिवार की मदद इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी सीआईए ने की थी।
 4- 1993 के बाद देश में जितने भी ब्‍लास्‍ट हुए वे आरएसएस और मोसाद ने कराए।
 5- भारत को आरएसएस और इजरायल अस्थिर करना चाहते हैं।