Home Tags राजस्थान चुनाव नतीजे

Tag: राजस्थान चुनाव नतीजे

सचिन पायलट के इस “मास्टर प्लान” के सहारे कांग्रेस ने राजस्थान में किया भाजपा का सूपड़ा साफ !

0

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस ने अजमेर व अलवर लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार बीजेपी से आगे निकलते दिख रहे हैं. इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में मंथन शुरू हो गया है कि आखिरकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने ऐसी क्या खास रणनीति बनाई थी जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्लानिंग पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. राजस्थान उपचुनाव को जमीनी स्तर पर कवर करने वाले जानकार बताते हैं कि सचिन पायलट ने जातीय समीकरण की जबरदस्त ताना-बाना बुना था, जिसे भेदने में बीजेपी नाकाम साबित हुए. अगर केवल अजमेर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां सचिन पायलट की रणनीति को ध्वस्त करने के लिए वसुंधरा सरकार ने पूरी ताकत लगा दी थी, लेकि कामयाबी नहीं मिली.

8 विधायक मिलकर भी कांग्रेस प्रत्याशी को हरा नहीं पाए

अजमेर लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 8 सीटें हैं. इन सभी आठ सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं. दूदू- प्रेमचंद, किशनगढ़- भागीरथ चौधरी, पुष्कर- सुरेश सिंह रावत, अजमेर उत्तर- वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण- अनिता भदेल, नसीराबाद- सांवर लाल, मसूदा- सुशील कुमार पलाड़ा और केकड़ी सीट से बीजेपी के शत्रुघ्न गौतम विधायक हैं. सीएम वसुंधरा ने इन आठों विधायकों से कहा था कि वे उपचुनाव में दिन रात ड्यूटी करें, लेकिन इनकी रणनीति नाकाम साबित हुई.

रघु शर्मा के सहारे सचिन पायलट ने चली ये चाल

अजमेर इलाके में मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य और रावत समुदाय से जुड़े लोग भी बड़ी तादाद में रहते हैं. हालांकि राजपूत समाज के लोग ही निर्णायक रोल निभाते हैं. गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर और फिल्म पद्मावत पर बैन नहीं लगने से पूरा राजपूत समाज नाराज है. सचिन ने इस बात को भांपते हुए रघु शर्मा के सहारे राजपूत समाज के एक बड़े तबके को कांग्रेस के पाले में करने में सफल रहे. साथ ही कांग्रेस के पारंपरिक वोटर जाट, मुस्लिम और वैश्य समाज के लोगों को भी एकजुट करने में सफल रहे. इस फॉर्मूले का वसुंधरा के पास कोई काट नहीं था.

सहानुभूति कार्ड पर भारी पड़ा अयोग्य उम्मीदवार की छवि

अजमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने राम स्वरूप लांबा को प्रत्याशी बनाया था. राम स्वरूप पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे हैं. सांवरलाल जाट ने अजमेर में बड़ी आबादी वाले जाट समुदाय को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी. वे जाट समाज के कद्दावर नेता माने जाते थे. वहीं अजमेर के लोगों के बीच राम स्वरूप की छवि अयोग्य की है. राम स्वरूप जब राजनीति में आए तो लोग उनमें सांवरलाल की छवि तलाशने लगे, लेकिन पिता की जगह भरने में अयोग्य साबित हुए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सहानुभूति कार्ड खेलकर राम स्वरूप के लिए वोट मांगती दिखी. 
हालांकि कांग्रेस खेमा सहानुभूति कार्ड पर राम स्वरूप की खराब छवि को डोमिनेट करने में सफल साबित हुई. रामस्वरूप जनता के बीच का नेता नहीं माने जाते हैं. इनकी छवि एसी गाड़ियों में घुमने वाले नेता की है. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रघु शर्मा की छवि जननेता की है. रघु शर्मा क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. वे यहां से विधायक भी रह चुके हैं, जिसके चलते उनकी यहां के लोगों के बीच अच्छी पकड़ है.

राजस्थान की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ।

0

Update: राजस्थान उपचुनाव में दोनों लोकसभा और एक विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने नेताओं ने भारी बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। 

राजस्‍थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा तथा पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट पर मतों की गणना जारी है। गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह 8 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। ताजा अपडेट के अनुसार, अलवर में कांग्रेस को अब तक 2,66,814 मत प्राप्‍त हुए हैं, जबकि बीजेपी को 2,06,879, नोटा को 6,173 लोगों ने चुना है। अजमेर में अब तक कांग्रेस उम्‍मीदवार को 1,54,336, बीजेपी को 1,28,291, नोटा को 2,187 मत मिले हैं। 

मंडलगढ़ में कांग्रेस उम्‍मीदवार विवेक धाकड़ को अब तक 45,011 तथा बीजेपी के शक्ति सिंह को 42,999 वोट मिले हैं। राजस्‍थान के अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है। मंडलगढ़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच है। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा 26,045 से ज्‍यादा वोटों से आगे हैं। वहीं, अलवर में करण सिंह यादव 59,935 वोटों से आगे चल रहे हैं। मंडलगढ़ में भी कांग्रेस के विवेक धाकड़ लगभग 2012 वोट से आगे चल रहे हैं।
 

पश्चिम बंगाल के नोआपारा, जहां कांग्रेस विधायक मदुसूदन घोष के निधन के चलते उपचुनाव हुआ, तृणमूल के सुनील सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63,000 से ज्यादा वोटों से मात दे दी। उलुबेरिया में तृणमूल की सजदा अहमद जो दिवगंत सांसद सुल्‍तान अहमद की बेवा हैं, वे भाजपा के अनुपम मलिक से 1,84,949 मतों से आगे हैं।

  •  उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस की उम्‍मीदवार निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से अब 1,84,949 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा मुख्‍य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। इस सीट पर 40 फीसदी से ज्‍यादा मुस्लिम आबादी है और यहां से मुस्लिम उम्‍मीदवार दशकों से जीतते आए हैं।
  •  कांग्रेस अब राजस्‍थान की सभी सीटों पर लीड कर रही है। अजमेर में कांग्रेस को अब तक 108161 वोट मिले जबकि बीजेपी को 85510। यहां कांग्रेस 22651 मतों से आगे है। अलवर में कांग्रेस ने 172535 मत हासिल किये हैं, जबकि बीजेपी को 133289 वोट मिले हैं। कांग्रेस की बढ़त 39,246 मतों की है। मंडलगढ़ में कांग्रेस को 35166 वोट, बीजेपी को 35050 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 116 वोट से आगे है।
  • एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ”शुरुआती रुझान साबित करते हैं कि जनादेश सरकार के खिलाफ है। उम्‍मीद है कि कांग्रेस की बढ़त और बढ़ेगी। वसुंधरा जी और उनकी सरकार को लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।”
  •  न्‍यूज 18 के अनुसार, नोआपारा में टीएमसी उम्‍मीदवार सुनील सिंह 63,018 वोट्स से जीत गए हैं। टीएमसी को कुल 1,11,729 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा रही, जिसके उम्‍मीदवार को 38,771 वोट मिले। सीपीआई (एम) उम्‍मीदवार को 35,497 वोट हासिल हुए। कांग्रेस उम्‍मीदवार को केवल 10,527 वोट मिले।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, नोआपारा में 11 राउंड की मतगणना के बाद टीएमसी के सुनील गुप्‍ता को 77,983 वोट्स मिले हैं। भाजपा उम्‍मीदवार 30,220 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। सीपीआई (एम) की गार्गी चटर्जी को 28,732 वोट मिले हैं।
  •  मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां से शक्ति सिंह हदा 15,419 वोट्स से आगे चल रहे हैं। बंगाल की दोनों सीटों पर टीएमसी क्‍लीन स्‍वीप की ओर बढ़ रही है
  • एएनआई के अनुसार, अलवर में कांग्रेस उम्‍मीदवार करण सिंह यादव 30,985 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। बीजेपी के जसवंत सिंह दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अजमेर में भी कांग्रेस उम्‍मीदवार 7,585 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
  •  मंडलगढ़ में बीजेपी के शक्ति सिंह अब 699 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्‍मीदवार गोपाल मालवीय दूसरे स्‍थान पर हैं जबकि कांग्रेस के विवेक धाकड़ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
  • नोआपारा विधानसभा उपचुनाव में पहले रुझान के बाद टीएमसी को 7,329 वोट मिले हैं। लेफ्ट उम्‍मीदवार गार्गी चटर्जी 2,290 वोट्स के साथ दूसरे नंबर पर ल रही हैं। बीजेपी 2,286 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर है। कांग्रेस के गौतम बोस को 1,503 वोट्स मिले हैं।
  • अलवर और अजमेर, दोनों की सीटों पर शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। अमजेर से कांग्रेस उम्‍मीदवार रघु शर्मा 4500 वोट से आगे चल रहे हैं। अलवर में 65.2 फीसदी जबकि अमजेर में 61.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। मंडलगढ़ में भी कांग्रेस के विवेक धाकड़ बीजेपी के शक्ति सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • सभी सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के पुख्‍ता इंतजाम किये गए हैं। बंगाल के नोआपारा में टीएमसी ने सुनील सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है, उनके सामने सीपीआई (एम) की गार्गी चटर्जी, कांग्रेस के गौतम बोस