Home Tags Aaj ka rashifal

Tag: aaj ka rashifal

पंचांग-27 अक्टूबर 2018, जानिए करवा चौथ व्रत की उत्तम विधि और शुभ मुहूर्त

0

                ।। 🕉 ।।    

🚩
🌞

 *सुप्रभातम्* 

🌞
🚩
📜

««« *आज का पंचांग* »»»

📜

कलियुगाब्द……………………5120विक्रम संवत्…………………..2075शक संवत्……………………..1940मास…………………………..कार्तिकपक्ष………………………………कृष्णतिथी……………………………तृतीयासंध्या 06.36 पर्यंत पश्चात चतुर्थीरवि………………………..दक्षिणायनसूर्योदय………………06.28.58 परसूर्यास्त……………….05.52.23 परसूर्य राशि………………………..तुलाचन्द्र राशि………………………वृषभनक्षत्र…………………………कृत्तिकाप्रातः 08.18 पर्यंत पश्चात रोहिणीयोग…………………………….वरिघरात्रि 01.08 पर्यंत पश्चात परिघकरण………………………….वणिजप्रातः 07.25 पर्यंत पश्चत विष्टिऋतु………………………………शरददिन…………………………..शनिवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*27 अक्तूबर सन 2018 ईस्वी ।

🏵

 *तिथि विशेष (करवां चौथ) :-*

🌛

 *करवां चौथ :-*शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की *चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी* के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। वर्तमान समय में करवाचौथ व्रतोत्सव ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार में प्रचलित प्रथा के अनुसार ही मनाती हैं लेकिन अधिकतर स्त्रियां निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं।कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं।यह व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक लगातार हर वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। जो सुहागिन स्त्रियाँ आजीवन रखना चाहें वे जीवनभर इस व्रत को कर सकती हैं। इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है। अतः सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का सतत पालन करें।

📖

 *करवां चौथ की कथा :-*एक बार पांडु पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी नामक पर्वत पर गए। इधर द्रोपदी बहुत परेशान थीं। उनकी कोई खबर न मिलने पर उन्होंने कृष्ण भगवान का ध्यान किया और अपनी चिंता व्यक्त की। कृष्ण भगवान ने कहा- बहना, इसी तरह का प्रश्न एक बार माता पार्वती ने शंकरजी से किया था।पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर फिर भोजन ग्रहण किया जाता है। सोने, चाँदी या मिट्टी के करवे का आपस में आदान-प्रदान किया जाता है, जो आपसी प्रेम-भाव को बढ़ाता है। पूजन करने के बाद महिलाएँ अपने सास-ससुर एवं बड़ों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लेती हैं।तब शंकरजी ने माता पार्वती को करवा चौथ का व्रत बतलाया। इस व्रत को करने से स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षा हर आने वाले संकट से वैसे ही कर सकती हैं जैसे एक ब्राह्मण ने की थी। प्राचीनकाल में एक ब्राह्मण था। उसके चार लड़के एवं एक गुणवती लड़की थी।एक बार लड़की मायके में थी, तब करवा चौथ का व्रत पड़ा। उसने व्रत को विधिपूर्वक किया। पूरे दिन निर्जला रही। कुछ खाया-पीया नहीं, पर उसके चारों भाई परेशान थे कि बहन को प्यास लगी होगी, भूख लगी होगी, पर बहन चंद्रोदय के बाद ही जल ग्रहण करेगी।भाइयों से न रहा गया, उन्होंने शाम होते ही बहन को बनावटी चंद्रोदय दिखा दिया। एक भाई पीपल की पेड़ पर छलनी लेकर चढ़ गया और दीपक जलाकर छलनी से रोशनी उत्पन्न कर दी। तभी दूसरे भाई ने नीचे से बहन को आवाज दी- देखो बहन, चंद्रमा निकल आया है, पूजन कर भोजन ग्रहण करो। बहन ने भोजन ग्रहण किया।भोजन ग्रहण करते ही उसके पति की मृत्यु हो गई। अब वह दुःखी हो विलाप करने लगी, तभी वहाँ से रानी इंद्राणी निकल रही थीं। उनसे उसका दुःख न देखा गया। ब्राह्मण कन्या ने उनके पैर पकड़ लिए और अपने दुःख का कारण पूछा, तब इंद्राणी ने बताया- तूने बिना चंद्र दर्शन किए करवा चौथ का व्रत तोड़ दिया इसलिए यह कष्ट मिला।अब तू वर्ष भर की चौथ का व्रत नियमपूर्वक करना तो तेरा पति जीवित हो जाएगा। उसने इंद्राणी के कहे अनुसार चौथ व्रत किया तो पुनः सौभाग्यवती हो गई। इसलिए प्रत्येक स्त्री को अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करना चाहिए। द्रोपदी ने यह व्रत किया और अर्जुन सकुशल मनोवांछित फल प्राप्त कर वापस लौट आए। तभी से हिन्दू महिलाएँ अपने अखंड सुहाग के लिए करवा चौथ व्रत करती हैं।
☸ शुभ अंक………………….9🔯 शुभ रंग……………आसमानी

👁

🗨

 *राहुकाल :-*प्रात: 09.21 से 10.45 तक । 

🚦

 *दिशाशूल :-*पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 

📜

 *चौघडिया :-*प्रात: 07.56 से 09.20 तक शुभदोप. 12.09 से 01.34 तक चंचलदोप. 01.34 से 02.58 तक लाभदोप. 02.58 से 04.23 तक अमृतसायं 05.47 से 07.23 तक लाभरात्रि 08.58 से 10.34 तक शुभ। 

📿

 *आज का मंत्र :-*|| ॐ आंजनेय नमः ||

🎙

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*नासन्न सन्न सदसन्न महन्न चाणुन स्त्री पुमान्न च नपुंसकमेक बीजम् ।यैर्ब्रह्म तत्समनुपासितमेक चितैःधन्या विरेजुरितरे भवपाश बद्धाः॥६॥अर्थात :-जो न सत है , न असत और न सत और असत दोनों ही, न विशाल है और न सूक्ष्म, न स्त्री, न पुरुष और न नपुंसक ही, जो एक है और मूल कारण है, उस ब्रह्म की जो एकाग्र मन से उपासना करते हैं, वे धन्य हैं; दूसरे तो जन्म मृत्यु रूपी पाश में बंधे हैं ॥६॥  

🍃

 *आरोग्यं :-**वजन घटाने के लिए सुपरफूड -*
🥒 *5. लौकी -*वैसे लौकी को खाना बहुत लोग पसंद नहीं करते हैं, लेकिन फाइबर से भरपूर ये खाद्य पदार्थ वजन को कम करने में बहुत ही सहायता करता है। इसके अलावा, यह कैलोरी पर भी बहुत कम है। 100 ग्राम लौकी में लगभग 15 कैलोरी होती है, और केवल 1 ग्राम वसा होती है। इसमें संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। 
⚜ *आज का राशिफल :-* 

🐏

 *राशि फलादेश मेष :-*भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। दूर के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। जोखिम न लें। 

🐂

 *राशि फलादेश वृष :-*बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा। 

👫

 *राशि फलादेश मिथुन :-*पुरानी व्याधि उठ सकती है। विवाद से क्लेश होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पारि‍वारिक समस्याएं बनी रहेंगी। मतभेद हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। 

🦀

 *राशि फलादेश कर्क :-*किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। 

🦁

 *राशि फलादेश सिंह :-*चोट व रोग से बाधा संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। लभा के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 

👱

🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या :-*तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। विरोध होगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। 
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*यात्रा में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। जल्दबाजी से हानि संभव है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🦂

 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*वाणी पर नियंत्रण रखें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। 

🏹

 *राशि फलादेश धनु :-*भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। आंखों में पीड़ा हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ पूरा-पूरा रहेगा। 

🐊

 *राशि फलादेश मकर :-*विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाद न करें। 

🏺

 *राशि फलादेश कुंभ :-*दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में अड़चन आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी। 

🐋

*राशि फलादेश मीन :-*प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। चोट व रोग से बचें। थकान रहेगी। जल्दबाजी न करें। 
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |*
।।

 *शुभम भवतु* 

🐚

 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 

🚩

पंचांग- 25 अक्टूबर 2018, मकर राशि जातकों को धैर्य रखने की जरुरत, पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं।

0

.               *।। ॐ  ।।*    

🚩
🌞

 *सुप्रभातम्* 

🌞
🚩
📜

««« *आज का पंचांग* »»»

📜

कलियुगाब्द……………………5120विक्रम संवत्…………………..2075शक संवत्……………………..1940मास…………………………..कार्तिकपक्ष………………………………कृष्णतिथी………………………….प्रतिपदारात्रि 09.20 पर्यंत पश्चात द्वितीयारवि………………………..दक्षिणायनसूर्योदय………………06.27.25 परसूर्यास्त………………05.54.09 परसूर्य राशि…………………………तुलाचन्द्र राशि…………………………मेषनक्षत्र………………………….अश्विनीप्रातः 09.24 पर्यंत पश्चात भरणीयोग……………………………….वज्रप्रातः 07.50 पर्यंत पश्चात व्यतिपातकरण……………………………बालवप्रातः 09.51 पर्यंत पश्चात कौलवऋतु……………………………….शरददिन……………………………..गुरुवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-25 अक्तूबर सन 2018 ईस्वी ।

👁

🗨

 *राहुकाल* :-दोपहर 01.35 से 03.00 तक ।

🚦

 *दिशाशूल* :-दक्षिणदिशा -यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………..2🔯 शुभ रंग…………….पीला
✡ *चौघडिया* :-प्रात: 06.30 से 07.55 तक शुभप्रात: 10.45 से 12.09 तक चंचलदोप. 12.09 से 01.34 तक लाभदोप. 01.34 से 02.59 तक अमृतसायं 04.24 से 05.49 तक शुभसायं 05.49 से 07.24 तक अमृतरात्रि 07.24 से 08.59 तक चंचल |

📿

 *आज का मंत्र* :-|| ॐ ब्रहस्पत्ये नमः ||

📢

 *सुभाषितम्* :-त्यक्त्वा गृहे रतिमधोगतिहेतुभूताम्आत्मेच्छयोपनिषदर्थरसं पिबन्तः।वीतस्पृहा विषयभोगपदे विरक्ताधन्याश्चरंतिविजनेषु विरक्तसंगाः ॥३॥अर्थात :-अधो गति के मूल कारण, घर की आसक्ति को छोड़कर, स्वयं को जानने के लिए उपनिषदों का अर्थ रूपी रस पीने वाले, सभी विषय भोगों और पदों की इच्छा न करने वाले, विरागी, एकांत में रहने वाले, विरक्तों का साथ करने वाले धन्य हैं ॥३॥

🍃

 *आरोग्यं* :-*वजन घटाने के लिए सुपरफूड -*
*3. आंवला -*वजन के बेहतर प्रबंधन के लिए, अक्सर खाली पेट आंवले का जूस पीने की सुझाव दी जाती है, क्योंकि आंवले का रस आपके मेटाबॉलिज्म को गति देता है। मेटाबॉलिज्म में तेज़ी आने से कैलोरी को बर्न करने सहायता मिलती है। वैसे विटामिन सी से भरपूर आंवला ऐसे फलों में से एक है, जो पेट की त्वचा से विभिन्न प्रकार की पीड़ाओं का इलाज करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री वजन घटाने में बहुत ही सहायता करती है। 
⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏

 *राशि फलादेश मेष* :-रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के व्यवहार से हृदय को ठेस पहुंच सकती है। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

🐂

 *राशि फलादेश वृष* :-बनते कामों में अवरोध उत्पन्न होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें। जोखिम न उठाएं। 

👫

 *राशि फलादेश मिथुन* :-व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने की योजना बनेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। विवाद से बचें। 

🦀

 *राशि फलादेश कर्क* :-आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं। 

🦁

 *राशि फलादेश सिंह* :-सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

👱

🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। 

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति नियंत्रण में होगी। दुष्टजन परास्त होकर शांत रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न उठाएं। 

🦂

 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिगड़े काम पूर्ण सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। अज्ञात भय सताएगा। काम में एकाग्रता की कमी हो सकती है। पारिवारिक उठ सकती है।

🏹

 *राशि फलादेश धनु* :-यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी निर्णय सहज ही ले पाएंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि तथा प्रसन्नता रहेगी।

🐊

 *राशि फलादेश मकर* :-शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। किसी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें। लाभ होगा। 

🏺

 *राशि फलादेश कुंभ* :-सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। बाहर जाने की योजना बनेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।

🐋

 *राशि फलादेश मीन* :-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। उन पर स्वागत-सत्कार में व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कार्यवृद्धि की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों में मतभेद हो सकता है। संयम बनाए रखें। 
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। *शुभम भवतु* ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  

🚩
🚩

पंचांग- 23 अक्टूबर 2018, तुला राशि के जातकों के लिए संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं

0

। ॐ ।।
🌞 सुप्रभातम् 🌞
📜««« आज का पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द……………………5120
विक्रम संवत्…………………..2075
शक संवत्……………………..1940
रवि………………………..दक्षिणायन
मास……………………………अश्विन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी………………………….चतुर्दशी
रात्रि 10.32 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
सूर्योदय………………06.26.16 पर
सूर्यास्त………………05.55.26 पर
सूर्य राशि…………………………तुला
चन्द्र राशि………………………..मीन
नक्षत्र…………………..उत्तराभाद्रपद
प्रातः 08.36 पर्यंत पश्चात रेवती
योग…………………………..व्याघात
प्रातः 10.36 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण……………………………गरज
प्रातः 10.31 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………मंगलवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
23 अक्तूबर सन 2018 ईस्वी |

☸ शुभ अंक………….5
🔯 शुभ रंग………..काला

👁‍🗨 राहुकाल :
दोप 03.01 से 04.26 तक ।

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.19 से 10.45 तक चंचल
प्रात: 10.45 से 12.10 तक लाभ
दोप. 12.10 से 01.35 तक अमृत
दोप. 03.00 से 04.25 तक शुभ
रात्रि 07.25 से 09.00 तक लाभ ।

📿 आज का मंत्र :-
|| ॐ वीरभद्राय नमः ||

🎙 संस्कृत सुभाषितानि :-
तत्ज्ञानं प्रशमकरं यदिन्द्रियाणां
तत्ज्ञेयं यदुपनिषत्सुनिश्चितार्थम्।
ते धन्या भुवि परमार्थनिश्चितेहाः
शेषास्तु भ्रमनिलये परिभ्रमंतः ॥१॥
अर्थात :-
वह ज्ञान है जो इन्द्रियों की चंचलता को शांत कर दे, वह जानने योग्य है जो उपनिषदों द्वारा निश्चित किया गया अर्थ है। इस पृथ्वी पर वे धन्य हैं परमार्थ ही जिनका निश्चित उद्देश्य है बाकी लोग तो इस मोह संसार में भ्रमण ही करते हैं ॥१॥

🍃 आरोग्यं :-
🙇🏻‍♂ वजन घटाने के लिए सुपरफूड –

  1. हल्दी –
    सामान्य तौर पर सर्दी होने या शा‍रीरिक पीड़ा होने पर घरेलू इलाज के रूप में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी एक एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है जो सूजन को कम करने या मोटापे को कम करने में मदद करता है। भारतीय व्यंजनों में सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक हल्दी वजन घटाने के तरीकों में से एक है। हल्दी में सक्रिय कंपाउंड करक्यूमिन पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है, दोनों वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी हैं।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
नए अनुबंध हो सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें। जोखिम न लें।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
किसी तीर्थस्थान के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
चोट व दुर्घटना आदि से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी।

👱🏻‍♀ राशि फलादेश कन्या :-
कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
कार्य की बेहतरी रहेगी। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।