Home Tags Akhilesh yadav

Tag: akhilesh yadav

अखिलेश यादव की सभा में भीड़ जुटाने के लिए विधायक बाट रहे पेटीकोट और ब्लाउज..!

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को गाजीपुर में होने वाली एक सभा में महिलाओं की भीड़ जुटाने के लिए सपा के स्थानीय विधायक सुभाष पासी ने एक नायाब फॉर्मूला निकाला है। विधायक का कहना है कि अगर उनकी दी हुई साड़ी पहनकर महिलाऐं सभा में आएंगी तो उन्हें पेटीकोट और ब्लाउज के कपड़े ही नहीं बल्कि उसकी सिलाई के भी पैसे दिए जाएंगे।

ये तो लगभग सभी जानते हैं कि स्थानीय नेताओं के लिए सभाओं में भीड़ जुटाना जरूरी होता है और अगर इसे संबोधित करने के लिए खुद मुख्यमंत्री आ रहे हों तो कहने ही क्या। ऐसे में गाजीपुर के सपा विधायक ने अपनी पूरी ताकत भीड़ जुटाने के लिए झोक दी है।

राजनैतिक कार्यक्रमों और सभाओं में भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन के लिए पैसा और फूड पैकेट बांटने की परंपरा है लेकिन गाजीपुर के सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने सभाओं में भीड़ खींचने का नया फॉर्मूला निकाला है। मुख्यमंत्री के गुटपार्टी के शीर्ष नेताओं की गुड बुक में बने रहने और सभा को सफल बनाने के लिए विधायक सुभाष पासी महिलाओं को साड़ियां बांट रहे हैं।

सभा में महिलाओं के पहुंचने की अपील के साथ विधायक जी साड़ी पहनकर सभा में आने वाली महिलाओं को मौके पर छाता, लंच पैकेट और ब्लाउज की सिलाई के पैसे देने का ऑफर भी दे रहे हैं।

सुभाष पासी साल 2012 में सपा के टिकट पर विधानसभा जीते लेकिन इससे पहले वो कांग्रेस के नेता हुआ करते थे वो अक्षर फाउंडेशन के नाम से एनजीओ भी चलाते हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, लिहाजा फिल्मी नजरिए से ही राजनीति को देखते है। सियासी गलियारे में समय-समय पर अपनी बाजीगारी दिखाते रहते हैं।

बड़ी खबर- CM अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफा !

0

Newbuzzindia: उत्तरप्रदेश की यादव सरकार में लगातार घमासान जारी है। कभी मुलायम सिंह नाराज हो रहे है तो कभी उनके भाई। इन सब में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपनी उपस्थिति बनाये हुए है। इस घमासान के साथ ही सपा सरकार में इस्तीफा देने का दौर भी जोरों पर चल रहा है। 

अबकी बार इस्तीफा, उत्तरप्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने यह इस्तीफा मंडी परिषद के चेयरमैन पद से दिया है। अब उनकी जगह मुलायम सिंह के करीबी राज्यमंत्री काशीनाथ यादव लेंगे।

आपको बता दे कि काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी रह चुके है। लेकिन इस बार हुए एमएलसी चुनाव में वो विधान सभा नहीं जा पाए। जिसके बाद अब उन्हें राज्य मंत्री बनाया जा रहा है। वहीं काशीनाथ यादव को यूपी सरकार का सलाहकार बनाया था।

मुसलमानों के अंदर खौफ पैदा करती है भाजपा और सपा मसीहा बनकर वोट बटोरती है : ओवैसी

0

Newbuzzindia: एक समाचार चैनल के चुनाव मंच कार्यक्रम में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा है की, कि बीजेपी मुसलमानों के अंदर खौफ पैदा करती और समाजवादी पार्टी उनका मसीहा बनकर वोट बटोरती है. साथ ही उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, अगर नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर यूपी में चुनाव लड़ सकते हैं तो हम क्यों नहीं आ सकते

वही ओवैसी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा की, मुजफ्फरनगर दंगे में चार्जशीट क्यों नहीं दाखिल हुई? चार्जशीट दाखिल करने में अखिलेश सरकार को तीन साल लगते हैं. संगीत सोम की बेल कैंसिल क्यों नहीं कराते. अखिलेश अगर सच में विकास के कायल हैं तो बगैर अमन के विकास नहीं हो सकता ।

चार साल सत्ता में रहने के बाद अब अखिलेश विकास यात्रा निकालेंगे लेकिन जो हालात हैं उसके मद्देनजर मैं तो यही कहूंगा कि अखिलेश यादव को अब पूरे प्रदेश में माफी यात्रा निकालनी चाहिए. अखिलेश ने जो मुसलमानों से वादा किया था उसे भूल गए.

ओवैसी ने कहा कि चार साल में इन लोगों ने प्रदेश की क्या हालत कर दी. हम इसे लोगों के सामने रखना चाहते हैं. मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया लेकिन हुआ क्या यह सबके सामने है. एक ही परिवार के पांच यादव चुनाव जीतकर संसद पहुंच जाते हैं लेकिन एक भी मुसलमान जीतकर लोकसभा नहीं पहुंचा.
News Source

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए गेंदबाज प्रवीण कुमार.!

0

Newbuzzindia: पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के गेंदबाज प्रवीण कुमार रविवार (11 सितंबर) को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। प्रवीण ने सपा के प्रान्तीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा ‘मैंने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की और सपा में शामिल होने का फैसला कर लिया।

पार्टी के लिए जो भी हो सकेगा, वह मैं करूंगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा ‘मैं अभी राजनीति में बच्चा हूं। अभी सीखूंगा।’

भारत की तरफ से छह टेस्ट और 68 एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेल चुके इस ऑलराउंडर ने मुख्यमंत्री अखिलेश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के भले के लिए काफी काम किया है और लखनऊ तथा सैफई में बड़े स्टेडियम बनाये जा रहे हैं।

मेरठ के रहने वाले प्रवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। प्रवीण पिछले काफी समय से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2011 में जबकि अंतिम अन्तरराष्ट्रीय मैच टी20 के रूप में 30 मार्च 2012 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था।

पंचर होने के कारण नही चल पा रही अखिलेश यादव की साइकिल : राहुल गांधी

0

Newbuzzindia: उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी सक्रिय हो गए है । राहुल गांधी ने अब अपने हमले का रूख मोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि उनकी साइकिल अब चल नहीं रही है।

जानकारी के अनुसार राहुल ने खेतासराय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आपने हाथी (बसपा का चुनाव निशान) को हटाया और साइकिल ले आए लेकिन ये साइकिल (सपा का चुनाव निशान) चल नहीं रही है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि मुझे पता नहीं…कहीं ये साइकिल पंचर तो नहीं है या पीछे से बांध दी गई है या टूट गई है लेकिन ये चल नहीं रही है। राहुल और अखिलेश हाल ही में एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता से सीधा संवाद करने की कवायद में राहुल ‘देवरिया से दिल्ली यात्रा’ कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोला। मोदी जी अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं… उनका ध्यान या तो अमेरिका या फिर जापान (या एेसे ही अन्य देशों) पर रहता है। 

राहुल बोले कि मोदी जती ने बड़े-बड़े वायदे किए थे कि हर किसी के खाते में 15-15 लाख रूपए आएंगे। युवाआें को रोजगार मिलेगा। बुलेट ट्रेन चलेगी… (लेकिन) ट्रेन के किराए बढ़ा दिए। उन्होंने गुरैनी मदरसा में दोपहर का भोजन किया। रोड शो में आए लोगों को अपनी 2500 किलोमीटर लंबी महायात्रा का मकसद समझाया।

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को बताया अच्छा इंसान, दिए गठबंधन के संकेत..!

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान और अच्छा लड़का’ बताया है। अखिलेश ने कहा कि राहुल अच्छे हैं और उनका बार-बार आना पसंद है और उन्हें यूपी आते रहना चाहिए। वह ज्यादा आएंगे तो उनकी उनसे दोस्ती हो जाएगी।

गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश ने राहुल की किसान यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, “राहुल जी बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए। ज्यादा आते रहेंगे तो उनसे हमारी दोस्ती हो जाएगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या खराबी है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके इस बयान को कांग्रेस से गठबंधन की संभावना से जोड़कर देखा जा सकता है, उन्होंने कहा, “दो अच्छे लोगों के मिलने की बात में राजनीति की बात कहां से आ गई।” इससे पहले 29 जुलाई को एक रैंप शो के दौरान अखिलेश राहुल गांधी को ‘अच्छा लड़का’ कहा था।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने समायोजन की मांग को लेकर अर्से से आंदोलन कर रहे बीपीएड डिग्रीधारकों को सरकारी स्कूलों में मानदेय के आधार पर भर्ती करने का फैसला किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद 30 हजार से अधिक बीपीएड डिग्रीधारकों को सरकारी स्कूलों में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने आने वाले समय में आम जनता को स्मार्टफोन देने के संबंध में भी फैसला किया है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू होंगे। इसके अलावा विधवा पेंशन को 300 रपये से बढ़ाकर 500 रपये करने तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को प्रोत्साहन मानदेय देने का भी फैसला किया है। वित्त विहीन शिक्षकों के लिए 200 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि बैठक में सीतापुर में आचार्य नरेंद्रदेव की याद में एक पार्क बनाने तथा जौनपुर में 400 किलोवाट का बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ को खास तोहफा दिया है। गोमती नगर में हॉकी मैदान को विकसित किये जाने की मंजूरी दे दी गई है। लखनऊ की लाल बारादरी में अब वीथिकाओं का निर्माण होगा। इससे पयर्टन के लिए लाल बारादरी का आकर्षण भी बढ़ना तय माना जा रहा है।

कानूनी भेद भाव क्यों ? जिन गुनाहों में ‘आप’ नेताओं को सजा मिली, उन्ही आरोपो में भाजपा नेता बाहर क्यों

2

NewBuzzIndia:   दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक जेल में हैं, कुछ जमानत पर हैं और कुछ पर कभी भी जेल में जाने का खतरा बना हुआ है। ‘आप’ के कुछ विधायक जैसे कि महेंद्र यादव और अखिलेश त्रिपाठी को दंगा भड़काने और सरकारी कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी निभाने से रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मध्य प्रदेश के मंडला से बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जिन्हें कि हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री बना दिया, पर भी दंगा भड़काने, घातक हथियार रखने, जबरन रोकने और तमाम अन्य आरोप हैं। Association for Democratic Reforms  की रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिलती है। उनके बारे में ADR का विश्लेषण उनके ताजा शपथ ग्रहण के दौरान दिए गए हलफनामे पर आधारित है।

Also Read: उनाकांड: अरविन्द केजरीवाल के ट्वीट का दिखा असर, भाजपा के दलित नेता ने 200 समर्थकों के साथ दिया भाजपा से इस्तीफा
वही फ़र्ज़ी डिग्री के विवाद में ‘आप’ के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह तोमर पर कानून का डंडा चला और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे कर कानूनी दाव पेंच का सामना करना पड़ा। वही भाजपा सरकार की पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री और वर्त्तमान में कपड़ा मंत्री स्मृति ज़ुबिन ईरानी भी अपने फ़र्ज़ी डिग्री के मामले में विरोधियों की पसंदीदा बनी रही। अब तक तो यह भी साफ़ नहीं हो पाया है कि उन्होंने 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई की भी या नहीं, लेकिन ना सरकार को इनपर दिक्कत हुई ना ये मामला कोर्ट कचहरी के दरवाज़े तक पहुँच सका। डिग्री की कुछ ऐसी ही दुविधा प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी है। जब ये विवाद गर्माया तो मज़बूरन प्रधानमंत्री की स्नातकोत्तर की एक डिग्री सार्वजनिक की गई पर इस बात का जवाब आज तक नहीं दिया जा सका कि 1960 के आस पास में कंप्यूटर और प्रिंटर से निकाली गई डिग्री उनके पास कैसे आई जबकि तब विश्वविद्यालयों में कंप्यूटर आया तक नहीं था।

काले धन मुद्दे पर जेठमलानी का मोदी पर हमला , कहा ‘मोदी का साथ दे कर मैं खुद को ठगा हुआ पाता हूँ, मोदी नहीं लाएंगे काला धन वापस।’

0

NewBuzzIndia:

देश के जाने माने वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी ने मोदी सरकार पर ज़बरदस्त हमला किया। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में तेज़ी से प्रचारित हुए काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार को खूब घेरा। उन्होंने कहा, ‘2014 लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने विदेशी बैंको से कालाधन लाने के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का सहयोग किया था, लेकिन अब मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हूँ। और इसके लिए मैं खुद गुनेहगार हूँ।’

Also Read: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़

जेठमलानी ने समाजवादी सिन्धी समाज के प्रान्तीय अधिवेशन में शिरकत करते हुए कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में उनका भी सहयोग रहा है, क्योंकि इस भाजपा नेता ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विदेशी बैंकों में जमा धन को भारत वापस लाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कालाधन वापस नहीं लाये, जिसकी उन्हें काफी पीड़ा है। अब ऐसा लगता है कि मोदी अपना वादा पूरा नहीं करेंगे।

Also Read: तस्लीमा नसरीन का इस्लाम पर बड़ा हमला, कहा ‘इंसानियत के लिए, कृपया इस्लाम को शांति पसंद धर्म कहना बंद करें।’

उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि साफ-सुथरी है और वह देश का भविष्य हैं।

अफ़ज़ाल अंसारी ने दी अखिलेश यादव को धमकी, कहा ‘दिखाऊंगा औकात।’

0

NewBuzzIndia:

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सियासी गर्मी काफी बढ़ी हुई है। सपा में कौमी एकता दल के कुछ घंटे के लिए हुए विलय के बाद अफजल अंसारी ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी नाकामियों का छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में जनता के पैसे की लूट हो रही है जिसका हिसाब जनता आगामी चुनाव में लेगी।

अफजाल अंसारी ने मुलायम और अखि‍लेश पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम को न तो अखि‍लेश के सिद्धां‍तों की परवाह है और न ही अखि‍लेश को अपने पिता के निर्णयों का सम्मान करने की ही फिक्र है। पूर्वांचल में सपा की औकात दिखा दूंगा।

इतना ही नहीं कल तक सपा का गुणगान करने वाले अफजाल अंसारी ने सपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है साथ ही यह भी कहा कि चुनाव से पहले यूपी में दंगा करवाने की तैयारी चल रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं लेकिन सीएम हजारों-करोड़ों खर्च करके सिर्फ अपनी इमेज चमकाने में लगे हैं।

अफजाल ने आगे कहा कि कौमी एकता दल के सपा में विलय की शुरुआत पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने की और उसे आगे बढ़ाया बलराम यादव ने। 10 जून को हमारी मीटिंग शि‍वपाल यादव और 11 जून को हमारी मीटिंग नेताजी मुलायम सिंह यादव से हुई। नेताजी ने कहा कि आप अपने दल का विलय सपा में कर दीजिए।

ऐसे में ये भी सवाल उठता है कि क्या जिस राजनीतिक दल की वो प्रेस कांफ्रेंस में इतनी बुराई कर रहे हैं, जिसपर गुंडाराज फ़ैलाने का आरोप लगा रहे हैं तो 3 दिन पहले वो कैसे इसी दल में विलय के लिए बेताब थें। खैर जो भी होगा उत्तर प्रदेश चुनाव में बढ़ते इस गर्मी में कौन जलता है और कौन अपने किले को मज़बूत करता है देखने लायक होगा।

पिता और चाचा पर भारी पड़ी अखिलेश यादव की राजनीति, रद्द हुआ कौमी एकता दल का सपा में विलय

0

NewBuzzIndia:

  विगत कई दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अंदाज़ों और अटकलों का दौर रहा। इस पसोपेश को किनारे करते हुए प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी  समाजवादी पार्टी में कौमी एकता दल के विलय की संभावनाओं पर विराम लगते हुए अंतिम निर्णय दे दिया गया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हठ के आगे पार्टी के दिग्गजों को झुकना ही पड़ा। मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में विलय रद्द कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही कौमी एकता दल का सपा में विलय कराने के सूत्रधार रहे बलराम यादव की कैबिनेट में वापसी हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम में मुलायम सिंह यादव प्रत्यक्ष रूम से सामने नहीं आए लेकिन सूत्रों से ये खबर मिली की कहीं न कहीं सपा प्रमुख का मोह कौमी एकता दल से जुड़ा था।

संसदीय बोर्ड की बैठक में चार अहम फैसले लिए गए। पहला फैसला कौमी एकता दल के विलय को रद्द करने का रहा। 2 घंटे तक चली समाजवादी पार्टी की बैठक में ये फैसला लिया गया। इस फैसले से एक बात साफ हो गई कि अपने चाचा शिवपाल यादव पर सीएम अखिलेश यादव भारी पड़ गए हैं। दूसरा अहम फैसला बलराम यादव की अखिलेश मंत्रिमंडल में वापसी का है। कौमी एकता दल के एसपी में विलय से सीएम नाराज हो गए थे। इस विलय के सूत्रधार रहे बलराम यादव को अखिलेश ने फौरन अपने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। लेकिन अब विलय रद्द होते ही बलराम यादव की वापसी हो गई।

इसके अलावा दो और अहम फैसले इस बैठक में लिए गए। अब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी का चुनाव से ऐन पहले पुनर्गठन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे सूबे का दौरा करेंगे। माना जा रहा कि वो चुनाव से पहले हवा का रुख भांपने के लिए हर जिले का दौरा करेंगे।