Home Tags Anupriya patel

Tag: anupriya patel

कथित ट्वीट के मामले में सामने आई अनुप्रिया, कहा ‘कोई मेरा नाम बदनाम करना चाहता है’, दर्ज की शिकायत

0

NewBuzzIndia:

अपने मंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन से ही मिर्जापुर से अपना दल की सांसद और देश की स्वास्थ परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने कथित ट्वीट को ले कर के विवादों के घेरे में थी। उनके नाम से बने एक फ़र्ज़ी ट्विटर अकाउंट से दो साम्प्रदायिकता भड़काने वाले ट्वीट ने हर तरफ उनकी किरकिरी की। आखिर इस मुद्दे पर अनुप्रिया खुल के सामने आई और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को ख़त लिख कर इस बात की शिकायत दर्ज़ कराई कि उनके नाम पर किसी ने ट्विटर अकाउंट बना कर फ़र्ज़ी पोस्ट लिख रहा है जिससे उनका कोई वास्ता नहीं है। उनके नाम को बदनाम करने की साज़िश की जा रही है।

Also Read: बुरी फसी अनुप्रिया पटेल, ट्वीट किया “कभी सुना नहीं, 100 करोड़ डर जाए 20 करोड़ मुल्लों से।”

ये है वो ट्वीट जिसके वजह से अनुप्रिया पटेल विवादों के घेरे में हैं।

image

जो फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है उसमें बहुत ही सधे तरीके से परिवर्तन कर ये सारे भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं। अनुप्रिया पटेल ने आपत्ति जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read: अनुप्रिया के मंत्री बनने के बाद उनकी माँ ने कहा, “जो मेरी ना हो सकी वो मोदी की क्या होगी।”

बुरी फसी अनुप्रिया पटेल, ट्वीट किया , ”कभी सुनी नहीं थी 100 करोड़ डर जाएं 20 करोड़ मुल्‍लों से।”

0

NewBuzzIndia: 

केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली नहीं की नयी नयी राज्यमंत्री हुई अनुप्रिया पटेल विवादों के घेरे में आ गई। अनुप्रिया पटेल जिस कारण से विवाद में हैं वो हैं उनके ट्विटर अकाउंट से किए गए दो ट्वीट्स।

image

मिर्ज़ापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल पर आरोप है कि उन्होंने 13 जून 2016 को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर प्रदेश में साम्प्रदायिकता को हवा देने का काम किया है। उन्होंने #UPwillChange से दो पोस्ट किए, हालाँकि बाद में उन दो पोस्ट्स को उन्होंने डिलीट कर दिया है। पर उनके कथित ट्वीट्स सोशल मीडिया आर वायरल हो गए हैं। अनुप्रिया ने कथित तौर पर ट्वीट में लिखा था, ”अखलाक पर करोड़ों न्‍योछावर लेकिन कैराना के हिंदुओं के लिए दो बोल तक नहीं!! वाह रे नमाजवादी सरकार।” उसी दिन अपना दल के संस्‍थापक सोनेलाल पटेल के जन्‍म‍दिन पर ‘हुंकार रैली’ आयोजित की गई थी।
कथित तौर पर अनुप्रिया ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”हमें बर्बाद कर दिए अपने ही गद्दारों ने वर्ना कभी सुनी नहीं थी 100 करोड़ डर जाएं 20 करोड़ मुल्‍लों से।” दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए गए थे मगर मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अनुप्रिया के ये कथित ट्वीट Twitter पर शेयर होने लगे।

Also Read:  “जो मेरी ना हो सकी वो मोदी की क्या होगी।” – अनुप्रिया पटेल की माँ

इस ट्वीट को ले कर के विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। योगेन्द्र यादव ने इस पुरे मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”अगर ये सही हैं तो अनुप्रिया पटेल को भारत के कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है। नफरत वाले भाषण और क्‍या होते हैं ?”

अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाने पर माँ ने मोदी और बीजेपी पर किया हमला, कहा ‘जो मेरी ना हो सकी वो मोदी की क्या होगी।’

0

NewBuzzIndia:

प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुई उत्तर प्रदेश के अपना दल की अनुप्रिया पटेल। उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद जब मीडियाकर्मी उनकी माँ से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो प्रतिक्रिया बिल्कुल हैरान करने वाली मिली। अनुप्रिया पटेल की माँ कृष्णा पटेल ने ये कह के चौक दिया कि, जो माँ की सगी ना हो सकी वो मोदी की क्या होगी।’ कृष्णा पटेल ने ये दावा किया की अनुप्रिया पटेल को पार्टी से बहार निकाल दिया गया था, बीजेपी जिस लालच में उन्हें मंत्री का दर्जा दी है वो जल्दी हो साफ़ हो जाएगा।

मई में अपना दल में पारिवारिक विवादों के चलते अनुप्रिया पटेल को पार्टी कमान ने बाहर कर दिया था। अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल ने मीटिंग की और अनुप्रिया को पार्टी से निकाले जाने का एलान किया। इसके पहले से ही पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई थी। इस घटना के बाद तो यह बंटवारा और मजबूत हो गया है। कई नेता खुल कर कृष्णा तो कुछ नेता अनुप्रिया के साथ खड़े होते दिख रहे हैं।

माँ और बेटी के बीच पार्टी में अपने वर्चस्व को ले के लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि अक्सर दोनों के मतभेद, मनभेद की खबरें आती रहती हैं। दोनों के बीच मनमुटाव इस कदर बढ़ गया है कि अनुप्रिया पटेल के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए माँ कृष्णा पटेल ने टीवी तक नहीं खोला।