Home Tags Arun jaitley

Tag: arun jaitley

मोदी को भी नहीं बख्शे स्वामी, पलटवार कर दिया जवाब, कहा ‘मैं नहीं भागता पब्लिसिटी के पीछे, पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

2

NewBuzzIndia:

देश के दिग्गजों पर लगातार आरोप लगाने के वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी अपने हमलों की वजह से देश भर में चर्चा का केंद्र बने रहे। कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खरी खरी सुनाया तो कभी रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा। देश के आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधने की वजह से पार्टी और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मनमुटाव तक हो गया। अंत में मामले पर खुल कर सामने आए प्रधानमंत्री मोदी। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी का इस तरह से लोगों पर आरोप लगाना ‘पब्लिसिटी स्टंट’ है। और इसका परिणाम भी गलत होगा।

ये भी ज़रूर पढ़ें…स्वामी के बड़बोलापन पर बोले प्रधानमंत्री, कहा ‘सब पब्लिसिटी स्टंट है।’

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद स्वामी का मूड कुछ बदला और उन्होंने ट्विटर के माध्यम से भगवतगीता के कुछ श्लोक भी डाले, पर उससे उनके मन को तसल्ली कहा मिले! आखिरकार उन्होंने प्रधानमंत्री के उनपर दिए गए बयान पर पलटवार कर ही दिया और कर डाला ट्वीट।

image

उन्होनें ट्वीट कर कहा ‘एक नई परेशानी आ खड़ी हुई, जब पब्लिसिटी उनके पीछे पड़ गई। जब लगातार मीडिया के लोग उनके घर के बहार खड़े हों। टीवी चैनलों और अख़बार वालों के 200 से ज्यादा मिस्ड कॉल पड़े हों।’

ये भी पढ़ें, जब सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को कह दिया ‘वेटर’!!

अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने प्रधानमंत्री के टिप्पड़ी पर पलटवार किया जो प्रधानमंत्री ने एक टीवी के कार्यक्रम में स्वामी के लिए किया था।

ज़रूर पढ़ें…पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह, कहा ‘पाकिस्तान हमला किया तो भूल जाएंगे गोलियों का हिसाब।’

स्वामी के बड़बोलेपन पर झल्लाये मोदी, कहा ‘सब पब्लिक स्टंट है।’

3

NewBuzzIndia:

पिछले कई दिनों से भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा अधिकारियों और नेताओं पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा की राजन एक अच्छे नागरिक हैं, अपने काम से ईमानदार और देशभक्त हैं। उन्होंने स्वामी के बयानों का खंडन करते हुए उन्हें नसीहत दी कि ‘ अगर किसी को लगता है की वो सिस्टम से ऊपर है तो वो गलत है।’

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा ने खुद को स्‍वामी के हालिया बयानों से अलग कर लिया है। स्‍वामी ने राजन, मुख्‍य आर्थ‍िक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्‍यम और आर्थ‍िक मामलों की सचिव शक्तिकांता दास पर कई आरोप लगाए थे। स्‍वामी ने बिना नाम लिए जेटली पर भी कुछ तीखी टिप्‍पणियां की थी।
प्रधानमंत्री एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ”चाहे ऐसा मेरी पार्टी में हो या नहीं, फिर भी मुझे यही लगता है कि इस तरह की चीजें अनुचित हैं। पब्लिसिटी के लिए इस तरह की बातों से देश का कोई भला नहीं होगा। लोगों ने जिम्‍मेदारी के साथ व्‍यवहार करना चाहिए। अगर कोई खुद को सिस्‍टम से ऊपर समझता है तो वह गलत है।” स्‍वामी का नाम लिए बिना मोदी से रघुराम राजन के संदर्भ में ‘उनके राज्‍यसभा सांसद’ के विचारों पर सवाल पूछा गया था।

मोदी ने राजन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति पर कोई शक नहीं है। मोदी ने भरोसा जताया कि राजन देश की सेवा करते रहेंगे, चाहे वे गवर्नर पद पर रहें या नहीं। उन्‍होंने कहा, ”उनके साथ मेरा अनुभव अच्‍छा रहा है और मैं उनके काम की तारीफ करता हूं। वह भारत से प्‍यार करते हैं, वह जहां भी काम करेंगे, भारत के लिए काम करेंगे और वे देशभक्‍त हैं।”

मोदी जी ने गुजरात का बहुत विकास कर लिया, अब उत्तरप्रदेश की बारी है : अमित शाह

0

Newbuzzindia: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव पर एक और बड़ा बयान दिया है ।अमित शाह ने कहा की वो गुजरात गया तो वहाँ के लोगो ने कहा की मोदी जी  गुजरात के है इस पर अमित शाह ने जवाब दिया की भैया मोदी जी अब गुजरात के नही बनारस के संसद है ।

अमित शाह ने आगे कहा की मोदी जी अब उत्तरप्रदेश वाले हो गए है । शाह ने कहा की मोदी जी ने गुजरात का बहुत विकास कर लिया अब उत्तरप्रदेश की बारी है और उत्तरप्रदेश का विकास करना अब मोदी जी की जिम्मेदारी है ।

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए बोला है की अगर उत्तरप्रदेश का विकास करना है तो उखाड़ के फेक दीजिए इस समाजवादी पार्टी की सरकार को ।

गौरतलब है की अमित शाह उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में रैली को संबोधित कर रहे थे । अमित शाह ने कहा है की भाजपा उत्तरप्रदेश में भाजपा 2/3 बहुमत के साथ सरकार बनाएगी ।

बिना नाम लिए सुब्रमण्यम स्वामी ने अरुण जेटली पर साधा निशाना, कहा वेटर

0

NewBuzzIndia:

अपने लगातार टिप्पड़ियों और लोगों पर लगाए जा रहे आरोपों के कारण सुब्रमण्यम स्वमी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधने के बाद हर तरफ स्वामी की आलोचना हुई। इसी क्रम में अरुण जेटली ने भी उन्हें अनुशासन में रहने की नसीहत दे डाली। इस पर प्रतिक्रिया में  जेटली का नाम लिए बिना स्वामी ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिये कहा कि बिना मांगे मुझे अनुशासन और नियंत्रण की सलाह देने वाले लोग यह नहीं समझ रहे कि यदि मैंने अनुशासन तोड़ा तो खून खराबा हो जाएगा। जेटली का नाम लिए बिना ही स्वामी ने उनके ड्रेस कोड पर भी तंज कसा।

स्वामी ने ट्वीट के जरिये ही कहा कि भाजपा को अपने मंत्रियों को विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक परिधान का इस्तेमाल किए जाने का निर्देश दिया जाना चाहिए। इस हमले को जेटली के चीन दौरे के दौरान बैंक ऑफ चायना के अध्यक्ष तियान गुओली से मुलाकात लाउंज सूट पहने जाने से जोड़ कर देखा जा रहा है।

जेटली पर हमले से भाजपा और संघ दोनों नाराज

बताते हैं कि स्वामी के जेटली पर व्यक्तिगत हमले से भाजपा नेतृत्व और संघ दोनों नाराज हैं। गौरतलब है कि स्वामी ने दो दिन पूर्व अरविंद पर अमेरिकी हित साधने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। इस पर जेटली ने उनका नाम लिए बिना उन्हें अनुशासन की सीमा न लांघने की नसीहत दी थी।

बृहस्पतिवार को अरविंद के बहाने जेटली पर हमला जारी रखने वाले स्वामी ने शुक्रवार को इसी क्रम में उन पर हमला बोला। इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व और संघ स्वामी की ओर से जेटली पर बोले जा रहे हमले से खासा नाराज है। दोनों ने इस विवाद में स्वामी के ट्वीट का संज्ञान लिया है।

उन्हें निजी हमला न बोलने की हिदायत दी जा सकती है। वैसे भी पार्टी और संघ दोनों ही स्वामी की अरविंद को बर्खास्त किए जाने की मांग से सहमत नहीं हैं। यही कारण है कि पार्टी ने पहले ही दिन स्वामी के आरोपों से किनारा कर लिया था।

रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमण्यम के बाद अब अरुण जेटली आए सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर

0

NewBuzzIndia:

आज कल भाजपा के सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अलग अलग अधिकारीयों और नेताओं पर अपने ढंग से निशाना साध रहे हैं। कभी रघुराम राजन पर तो कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तो कभी आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर। इतने लोगों पर लगातार हमला करने के बाद अब स्वामी के निशाने पर देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली आए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को तीखे जुबानी हमलों का एक और नया मोर्चा खोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अप्रत्यक्ष हमला कर दिया और उन्हें ‘बिन मांगे सलाह देने वाला बताया।’ इस बार उन्होंने हालांकि इस्तीफे की मांग नहीं की। स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, “लोग बिना मांगे मुझे अनुशासित रहने और चुप रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन यह नहीं समझ रहे हैं कि यदि मैं अनुशासन का सम्मान नहीं करूं तो खून-खराबा हो जाएगा।”

स्वामी ने हालांकि जेटली का नाम नहीं लिया, लेकिन स्वामी का यह ट्वीट जेटली द्वारा उन्हें सार्वजनिक तौर पर झिड़की लगाने के बाद आया है। स्वामी की मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को बर्खास्त करने की मांग पर जेटली ने उनकी सार्वजनिक निंदा की थी।

जेटली ने कहा था, “पार्टी ने कहा है कि वह स्वामी के बयान से सहमत नहीं है। मैं भारतीय नेताओं के अनुशासन के संदर्भ में भी एक तथ्य रखना चाहता हूं.. आखिर हम उन लोगों पर किस हद तक हमला कर सकते हैं, जो अपने कार्यालय के अनुशासन एवं नियमों के कारण जवाब नहीं दे सकते और ऐसा एक बार नहीं, बार-बार हुआ है।”

प्रधानमंत्री की डिग्री पर फिर बड़ा विवाद, राजनेताओं और पत्रकारों के निशाने पर आए मोदी !

0

Newbuzzindia: प्रधानमंत्री मोदी का डिग्री का विवाद है की ख़त्म होने का नाम ही नही ले रहा । मोदी की धुर विरोधी कहे जाने वाली आम आदमी पार्टी तो जैसे मोदी की डिग्री के पीछे ही पड़ गई है ।आज अरविन्द केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी की डिग्री मामले पर हमला बोला ।

ये भी पढ़ें… 1978 में मोदी की डिग्री कंप्यूटर से कैसे छपी!! क्या बिल गेट्स ने भेजा था सुपर कंप्यूटर ?? – अरविन्द केजरीवाल

गौरतलब है की दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में सूचना पाने के लिए लगाई गई एक और आरटीआई खारिज कर दी है। ऐसा करने के पीछे ‘निजता’ कारणों का हवाला दिया गया है। आरटीआई के तहत दिल्ली के एक अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद ने इस बाबत जानकारी मांगी थी। डीयू ने जवाब देते हुए कहा ‘डीयू प्रत्येक विद्यार्थी की निजता को बरकरार रखने की कोशिश करता है, क्योंकि यह विश्वासपूर्ण रिश्ते के तहत छात्र से संबद्ध जानकारी अपने पास रखता है।’

इसके बाद एक के बाद एक विरोधिओं ने नरेंद्र मोदी पर हमले तेज कर दिए । आइये जानते है किस किस ने क्या कहा…

अरविन्द केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘क्या? लेकिन क्यों? क्या अमित शाह और जेटली जी ने नहीं कहा कि डिग्री असली है और इसे कोई भी डीयू से ले सकता है?’

अरविन्द केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा की – यह सवाल सभी पूछ रहे है की क्या नरेंद्र मोदी के पास डिग्री है भी..? या अरुण जेटली और अमित शाह ने फर्जी डिग्री पेश की है ।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने ट्वीट करके कहा की – “देश के प्रधानमंत्री की डिग्री प्राइवेसी की मसला कैसे हो सकता है । ऐसा तभी हो सकता है जब PM की डिग्री फ़र्ज़ी हो ”

वरिष्ट पत्रकार ॐ थानवी लिखते है की – “भाजपा डिग्री प्रेस को जारी करती है, गुजरात विश्व. के लिए भी वह सार्वजनिक चीज़ है, दिल्ली विश्व. क्यों आँख चुराता है?”

आप के वरिष्ट नेता संजय सिंह आज तक की खबर शेयर करते हुए लिखते है की – “क्या अरुण जेटली और अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी की फर्जी डिग्री दिखाई..?”

अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा की – “अगर दिल्ली यूनिवर्सिटी को लगता है की ये निजी जानकारी है तो वो सूचना के अधिकार के तहत प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे अनुमति क्यों नही लेती..? ”

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

महँगाई पर प्रधानमंत्री को घेरने के बजाय खाएं पतली दाल : बाबा रामदेव

0

Newbuzzindia: दालों की कीमत 200 रुपए किलो तक पहुंच गई है। सब्‍ज‍ियां भी महंगी हो चली हैं। ऐसे में सरकार के हाथ पांव फूल गए हैं। दालों के बफर स्‍टॉक को बढ़ाने के फैसले के अलावा कई और कदम उठाए जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच बाबा रामदेव एक नई सलाह लेकर आए हैं।

दिल्‍ली के नजदीक फरीदाबाद के एक योग शिविर में रामदेव ने हजारों साधकों को दाल में पानी मिलाकर पतली दाल खाने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा रामदेव ने कहा, ‘दालों के दाम बढ़ने पर पब्‍ल‍िक सीधे पीएम को कठघरे में खड़ा कर देती है। दाल महंगी हो रही है तो खूब पानी डालकर दाल बनाएं।’ रामदेव के मुताबिक, पतली दाल खाने से मोटापा तो खत्म होगा ही, साथ में सेहत भी सही रहेगी। इसके अलावा, दाल की खपत में भी कमी आएगी।

बता दें कि दाल की बढ़ती कीमतों की वजह से ही वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में 15 जून को यह फैसला किया गया। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि मूल्य नियंत्रण करने की बराबर की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की भी है और उन्हें इसके लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। दलहन की मांग और आपूर्ति के बीच करीब 76 लाख टन के अंतर को पाटने के लिए बफर स्टॉक का निर्माण घरेलू खरीद करने के साथ साथ आयात के जरिये किया जा रहा है। फसल वर्ष 2015-16 (जुलाई से जून) में दलहनों का उत्पादन घटकर एक करोड़ 70.6 लाख टन रह जाने का अनुमान है जिसका कारण लगातार दो वर्ष सूखे का पड़ना है जबकि दलहन की मांग 2.35 लाख टन पर कायम है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

BJP ने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ? – अमित शाह

0

Newbuzzindia : भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर विपक्षियों के सारे सवालों का जवाब अमित शाह बड़ी जोर और तेज़ तर्रार अंदाज़ में दे रहे है। विरोधियों को जवाब देने के लिए शाह इस तरह पहली बार सामने आ रहे है, जिसमे विपक्षियों को धूल चटाने तक को उतारू दिख रहे है।

शाह, भाजपा के 2 साल के कार्यकाल में सभी उपलब्धियों को जनता को गिना रहे है, वे लगातार देश के एक छोर से दूसरे छोर तक भ्रमण कर रहे है।

ऐसे ही तेलंगाना में अमित शाह ने कांग्रेस को निशाना साधा और कहा कि, हमने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी हैं। वहीँ कांग्रेस से पूछा भी की कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ?

अमित शाह ने यह जवाब सोनिया गांधी के सवाल पर दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि, 2 साल में भाजपा ने कुछ नही किया।

1978 में मोदी की डिग्री कंप्यूटर से कैसे छपी? क्या बिल गेट्स ने कोई स्पेशल कंप्यूटर भेजा: आप

8

 

Newbuzzindia: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री को लेकर चल रहा विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में सफाई दे चुके हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री को सही बताया हैं और कहा है कि यूनिवर्सिटी के पास सारे रिकॉर्ड मौजूद हैं लेकिन आम आदमी पार्टी इस मामले में अभी भी इस बात पर कायम है कि पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है।

अमित शाह और अरुण जेटली द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में पीएम की डिग्री को सार्वजानिक करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने नये सवाल खड़े किये हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधिकारी केंद्र सरकार के दबाव में आकर प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को सही बता रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने सवाल किया है कि एक ही समय में जारी नरेन्द्र मोदी की मार्कशीट और दूसरे छात्रों की मार्कशीट में अंतर कैसे हो सकता है। नरेन्द्र मोदी की मार्कशीट में नाम और अंक हाथ से नही लिखे हैं, जबकि अन्य छात्रों की मार्कशीत में नाम व अंक हाथ से लिखे हैं। ये कैसे हो सकता है। क्या 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय के पास कंप्यूटर थे या फिर बिल गेट्स ने मोदी की डिग्री तैयार कराने के लिए स्पेशल कोई कंम्यूटर DU में भेजा था।

नोटबंदी पर जनता ने दिया जवाब, राजस्थान की सभी 17 सीटों पर भाजपा को मिली करारी हार

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने मोदी की डिग्री पर उठाया यवाल

आशुतोष का कहना है कि बीजेपी द्वारा जारी मोदी की मार्कशीट में आवेदक का नाम और विषय हाथ से नहीं लिखा गया है, जबकि उस समय जारी हुई अन्य मार्कशीट में यह सब हाथ से लिखा है। हमारे पास जो मार्कशीट है, उसमें हाथ से Passed लिखा है। दूसरी तरफ मोदी कि मार्कशीट में Passed हाथ से क्यों नहीं लिखा गया है। नरेन्द्र मोदी कि मार्कशीट में चेक्ड बॉय लिखा है, जबकि उसी सत्र में अन्य छात्रों की मार्कशीट में चेक्ड बाय और प्रीपेयर्ड बाय प्रमुखों के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी का हस्ताक्षर भी है।

इसके अलावा आशुतोष का कहना है कि नरेन्द्र मोदी की डिग्री में यूनिवर्सिटी का लोगो आधुनिक फोन्ट में छपा है, जबकि असली डिग्री का फोन्ट साधारण है। इससे साबित होता है कि मोदी की डिग्री फर्जी है।

 

शाह और जेटली द्वारा दिखाई गई नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्री में अलग-अलग नाम !

0

Newbuzzindia: आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जो डिग्री बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिखाई है, वह फर्जी है। जालसाजी करने के लिए भी अक्ल चाहिए। बीए और एमए की डिग्रियों में पीएम मोदी के नाम में अंतर है। नाम बदलने के लिए कानूनी प्रक्रिया होती है। आशुतोष ने यह भी बताया कि 1977 की मार्क शीट है, लेकिन डिग्री 1978 की है। मार्कशीट पर नाम नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी है। बीए डिग्री में नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

गुजरात यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
गुजरात यूनिवर्सिटी ने ‘आप’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एंटायर पोलिटिकल साइंस का विषय होता है, जो बाहरी छात्र एक ही विषय से एमए करता है, उसकी डिग्री में ऐसा ही लिखा जाता था।

पीएम मोदी को बचाने का काम किया
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए यह काम किया।

मीडिया पर हमला
उन्होंने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि कुछ चैनल जानबूझकर यह खबर नहीं दिखा रहे थे। अब उन्हें दिखाना होगा।

पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई
आशुतोष का दावा है कि पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई। उन्होंने कुछ डिग्रियों की फोटो कॉपी दिखाते हुए दावा किया है कि उनके नाम में भी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और पीएम नरेंद्र मोदी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]