Home Tags Arvind kejriwal

Tag: arvind kejriwal

केजरीवाल दिल्ली में देंगे पंजाबी भाषा को बढ़ावा, हर सरकारी स्कूल में होगा पंजाबी शिक्षक !

0

Newbuzzindia: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है । पिछले कई दिनों से जहां केजरीवाल पुंजाब में ड्रग्स के मुद्दे को उठाते हुए अकाली दल और भाजपा को घेर रहे है । अब केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाते हुए बड़ा फैसला लिया है ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी के चलते केजरीवाल ने  दिल्ली के लिए हर सरकारी स्कूल में पंजाबी शिक्षक की नियुक्ति करने का फैसला किया है।

दरअसल, केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार द्वारा एक विज्ञापन भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि अब  हर सरकारी स्कूल में कम से कम एक पंजाबी शिक्षक जरूर होगा। वहीं इस विज्ञापन  को लेकर सियासत गरमा गई है और विपक्ष की तरफ से केजरीवाल पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

बड़ी खबर: BJP सांसद ने AAP पार्षद को जड़ा थप्पड़, MCD की बैठक में हुआ बवाल

0

#newbuzzindia/दिल्ली । सियासत में हमेशा कुछ न कुछ विपक्षी दल और सरकार के बीच होता रहता है। इस बार भी भाजपा और आप आमने सामने आ गयी।

आज जब दिल्ली के रामलीला मैदान में तीनो MCD का एक विशेष सत्र चल रहा था, उसी दौरान एक भाजपा सांसद ने आप पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे ये मामला अब राजनीती में गरमा गया है।

ये है मामला-
रामलीला मैदान में तीनों एमसीडी का एक विशेष सत्र चल रहा था जहां जमकर हंगामा हुआ। यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए। राकेश कुमार नाम के यह पार्षद अपनी पार्टी की टोपी पहनकर आ गए थे। सत्र में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें टोपी हटाने के लिए कहा और कुछ ने उनकी टोपी अपने हाथ से हटा दी।

इसी दौरान बीजेपी के एक पार्षद जिनकी पहचान नीरज गुप्ता के रूप में हुई हैे, उन्होंने राकेश कुमार को कथित तौर पर चांटा मार दिया। जब पार्षद को पीटने की तस्वीरें सामने आईं तो हंगामा और बढ़ गया।

इस मामले पर बीजेपी की ओर से कहा गया है कि आप पार्षद की तरफ से अपशब्द कहे गए जिसके बाद मारपीट की नौबत आई। बाद में मंच से इस वारदात का खंडन किया गया।

केजरीवाल ने बुलाया था विशेष सेशन-
तीनो MCD की विशेष बैठक का यह सत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुलाया था। केजरीवाल ने यह सत्र निगम को लेकर विशेष सत्र बुलाया था। साथ ही बीजेपी के निगम पार्षद आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। 

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

जंगलराज : दिल्ली में बड़ रहा है अपराध, तमाशा देख रहे उपराज्यपाल और मोदी सरकार : केजरीवाल

0

Newbuzzindia: दिल्ली में बड़ रहे अपराध को लेकर अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर मोदी सरकार और उपराज्यपाल पर हमला बोला है । केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार और उप राज्यपाल पर निशाना साधा।

दिल्ली में बढ़ रहे अपराध को लेकर केजरीवाल ने इसे जंगलराज करार देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में उपराज्यपाल और केंद्र सरकार फेल हो गई है।

अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में पूरी तरह से जंगलराज है। उप-राज्यपाल और पीएम मोदी कानून व्यवस्था बनाए रखने में फेल हो गए हैं। आखिर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने क्या किया है…एलजी साहब/पीएम मोदी जी…कृपया कुछ कीजिए..ये दिल्ली में क्या हो रहा है?

केजरीवाल ने इस संबंध में दो ट्वीट किए। दोनों ही ट्वीट्स के साथ दो समाचार चैनलों की खबरों के ट्वीट रीट्वीट भी किए गए थे। केजरीवाल ने जिन खबरों के रीट्वीट किए उनमें से एक खबर नवजात बच्ची से रेप की है और दूसरी खबर मां के साथ दो बेटियों के हत्या की है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

केजरीवाल सरकार का जनता को एक और तोहफा, दिल्ली में बिजली जाने पे जनता को मिलेगा मुआवजा !

0

Newbuzzindia: अनशेड्यूल पावर कट होने पर बिजली कंपनियों पर पेनल्टी लगाए जाने और कंस्यूमर को मुआवजा दिए जाने की पॉलिसी इसी हफ्ते लागू हो जाएगी। पावर मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (डीईआरसी) को इस मसले पर पॉलिसी डायरेक्शन दिए गए हैं। पिछले साल ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया था और नोटिफिकेशन पर कंसलटेशन पूरी हो गई है।

दो घंटे में अगर लोकल फॉल्ट ठीक नहीं किया गया तो कंस्यूमर को हर घंटे के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा और यह मुआवजा कंस्यूमर के बिल में एडजस्ट होकर आएगा। पावर मिनिस्टर ने बताया कि अभी दिल्ली में शेड्यूल कट नहीं हो रहे हैं और पावर कट होने के कारण लोकल फॉल्ट हैं। उन्होंने एक कंपनी के पास आई कंप्लेंट के आंकड़े बताते हुए कहा कि संडे को 2938 कंप्लेंट आईं, जिनमें से 90 पर्सेंट फॉल्ट को दो घंटे के भीतर ठीक कर लिया गया और 100 से कम कंप्लेंट पर ऐसी रही, जिन पर एक्शन लेने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्राइवेटाइजेशन की एक शर्त इन्वेस्टमेंट थी और दूसरी शर्त यह थी कि इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्ट किया जाएगा ताकि बिना परेशानी के 24 घंटे बिजली मिल सके। लेकिन पिछले 15 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की अनदेखी कई गई है। रूटीन मेंटिनेंस ठीक से नहीं की गई। इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर जितना पैसा खर्च होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस समय सभी केबल को चेक करना संभव नहीं है लेकिन सरकार ने साफ कह दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाए। मोबाइल ट्रांसफॉर्मर के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मिनिस्टर ने कहा कि घटिया केबल की भी कंप्लेंट आई हैं। यही कारण है कि लोकल फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं लेकिन अब सरकार कंस्यूमर को मुआवजा देने की पॉलिसी लागू करने जा रही है और बिजली कंपनियों को इस पॉलिसी को सख्ती से लागू करना ही होगा। उन्होंने बताया कि दो बिजली कंपनियों के खिलाफ ज्यादा कंप्लेंट मिल रही हैं। हालांकि अब कंप्लेंट में कमी आ रही है। संडे को टाटा पावर लिमिटेड के पास 752 कंप्लेंट आईं जबकि तीन दिन पहले यह नंबर 1241 था।

संडे को बीवाईपीएल के पास 2938 और बीआरपीएल के पास 3995 कंप्लेंट आईं जबकि तीन दिन पहले यह नंबर 4 से 5 हजार के बीच था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी नहीं है। दिल्ली सरकार ने बगनौली इलाके में पॉवर ग्रिड द्वारा संचालित 400 केवीए के एक टावर को कल पहुंची क्षति को लेकर केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

सिर्फ दसवीं पास है पीएम मोदी, फर्जी डिग्री मामले मैं जाएंगे जेल !

1

NewBuzzIndia: प्रधानमंत्री मोदी का डिग्री विवाद है की कम होने का नाम ही नही ले रहा है । अभी तक तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ही नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे थे लेकिन अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है ।

केजरीवाल के बाद जो नया नाम इस लिस्ट में जुड़ा है वो है यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान का । आजम खान ने एक जनसभा में मोदी की डिग्री पर तंज कस दिया. आजम खान ने कहा कि मोदी एम.ए. नहीं सिर्फ दसवीं पास है और उनकी बाकी की डिग्रियां फर्जी हैं.

कानून सबके लिए बराबर, मोदी भी जायेंगे जेल !
एक रैली को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा है की जब अरविन्द केजरीवाल ने अपने ही मंत्री को फर्जी डिग्री के मामले में जेल भिजवाया है तो पीएम मोदी भी क्यों नहीं जायेंगे जेल..? कानून सभी के लिए एक समान होता है.

इसलिए अब प्रधानमंत्री मोदी का भी जेल जाना तय है.

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

शाह और जेटली द्वारा दिखाई गयी प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री फर्जी और जाली है : आम आदमी पार्टी

0

Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी डिग्री विवाद में आज नया मोड़ आया जब अमित शाह और अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोला । शाह और जेटली ने नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्री सार्वजानिक की जिसमे दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA और गुजरात यूनिवर्सिटी से MA है ।

इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था की आम आदमी पार्टी बैकफुट पे पहुँच जाएगी । लेकिन आम आदमी पार्टी ने शाह-जेटली के वार पे पलटवार करते हुए ये दावा किया है की जो डिग्री अमित शाह और अरुण जेटली ने पेश की ही जो फर्जी और जाली है।

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जो डिग्री बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिखाई है, वह फर्जी है। जालसाजी करने के लिए भी अक्ल चाहिए। बीए और एमए की डिग्रियों में पीएम मोदी के नाम में अंतर है। नाम बदलने के लिए कानूनी प्रक्रिया होती है। आशुतोष ने यह भी बताया कि 1977 की मार्क शीट है, लेकिन डिग्री 1978 की है। मार्कशीट पर नाम नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी है। बीए डिग्री में नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

आशुतोष ने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि कुछ चैनल जानबूझकर यह खबर नहीं दिखा रहे थे। अब उन्हें दिखाना होगा।

पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई
आशुतोष का दावा है कि पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई। उन्होंने कुछ डिग्रियों की फोटो कॉपी दिखाते हुए दावा किया है कि उनके नाम में भी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और पीएम नरेंद्र मोदी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

अमित शाह और अरुण जेटली का केजरीवाल को करारा जवाब, सार्वजानिक की नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्री !

0

Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी की डिग्री का विवाद था की थमने का नाम ही नही ले रहा था। एक ओर जहां केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर हर रोज नए खुलासे कर रहे है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी बहती गंगा में हाथ धोने से नही बच रही थी ।

हाल ही में पहले खबर आई थी की नरेंद्र मोदी की BA की डिग्री फर्जी है । उसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया था की भाजपा द्वारा जो डिग्री सार्वजानिक की गई थी वो नरेंद्र दामोदर मोदी नही नरेंद्र महावीर मोदी के नाम पे ली गई है । इस सब के बाद पिछले कुछ समय से भाजपा सरकार बैकफुट पे नजर आ रही थी ।

लेकिन आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकार वार्ता करते हुए अरविन्द केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है । आइये जानते है की क्या कुछ कहा अमित शाह और अरुण जेटली ने –

अमित शाह : अरविन्द केजरीवाल ने एक सफ़ेद झूट को सच बनाने की कोशिश कर के लोगो के बीच भ्रम फैलाया है की पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है । साथ ही अमित शाह ने नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्रियों को सार्वजानिक कर दिया है  । जिसमे दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA और गुजरात यूनिवर्सिटी से MA की डिग्री है ।

अरविन्द केजरीवाल ने ना सिर्फ राजनीति का स्तर गिराया है बल्कि विश्व भर में भारत की छवि को भी नुक्सान पहुँचाया है ।

अरुण जेटली ने क्या कहा
इसके बाद अरुण जेटली ने केजरीवाल पे हमला बोलते हुए कहा की केजरीवाल ने बिना पर्याप्त जानकारी और तथ्य के मोदी जी पर आरोप लगाए है । ये दर्शाता है अरविन्द जी की राजनीती का स्तर कितना नीचे गिर चूका है । साथ की अरुण जेटली ने अरविन्द केजरीवाल से पुछा है की उन्होंने किस आधार पे नरेंद्र मोदी पर ये अरूप लगाए और जेटली ने आगे कहा की अरविन्द केजरीवाल को माफ़ी मंगनी चाहिए ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

नरेंद्र मोदी की BA की डिग्री फर्जी , फिर कैसे किया MA…?

0

Newbuzzindia: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के पास दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की कोई डिग्री नहींं है। उन्होंंने डीयू से बीए नहींं किया है।

बुधवार को कुछ अखबारोंं मेंं प्रकाशित डिग्री से संबंधित खबर के बाद जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष, आशीष खेतान व राघव चढ्ढा को केजरीवाल ने अपने हस्ताक्षर युक्त पत्र के साथ डीयू से पीएम नरेंंद्र मोदी की डिग्री के बारे मेंं जानकारी लेने भेजा तो उन्हेंं जानकारी नहींं दी गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम इसकी सूचना ट्वीट के जरिए भी दी।
केजरीवाल अड़े- कहा ‘PM मोदी की डिग्री सार्वजनिक करे CIC’

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पीएम की डिग्री दिखाने से डीयू ने इन्कार कर दिया है। कोई मुझसे भी डिग्री दिखाने की बात कह रहा था तो मैंने तुरंत आइआइटी खड़गपुर से पासआउट होने के प्रमाण दे दिए।

प्रधानमंत्री की डिग्री दिखाने से डीयू ने इसलिए इन्कार किया क्योंंकि डीयू के पास उनकी कोई डिग्री है ही नहींं। डिग्री तो क्या वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई अनुक्रमांक, अंक पत्र तथा दीक्षांत समारोह आदि का रिकॉर्ड भी नहींं है।
अगस्ता वेस्टलैंड पर केजरीवाल का ट्वीट- ‘मेरे दफ्तर पर रेड तो कांग्रेस पर क्यों नहीं’

डिग्री से संबंधित सूचना हासिल करने के लिए डीयू गए आप नेताओंं ने भी आरोप लगाया कि पीएम की बीए की डिग्री फर्जी है और वह कभी दिल्ली विश्वविद्यालय मेंं नहींं पढ़े।

आप नेता आशीष खेतान ने डीयू के अधिकारियोंं से लगभग एक घंंटे की मुलाकात के बाद कहा कि केंंद्रीय सूचना आयोग के आदेश के बावजूद दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन्हेंं रिकॉर्ड दिखाने से मना कर दिया है, और कहा है कि आप इस बारे मेंं प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जानकारी लेंं। उन्होंंने कहा कि पीएम नरेंंद्र मोदी जी की डिग्री फर्जी है। अखबार मेंं दिखाई गई डिग्री फर्जी है।

न मोदी जी का यहांं (दिल्ली विश्वविद्यालय) कभी एडमिशन हुआ, न वह कभी डीयू मेंं पढ़े। जब उनकी बीए की डिग्री ही फर्जी है, तो वह किसी विश्वविद्यालय से एमए (परा स्नातक) कैसे कर सकते हैंं।
अब BJP ने केजरीवाल से पूछा- ‘अब तक शीला की गिरफ्तारी क्यों नहीं’

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मीडिया मेंं जो डिग्री दिखाई गई वह फोटोकॉपी की गई है। आशुतोष के अनुसार केंंद्रीय सूचना आयोग के आदेश के बावजूद डीयू ने मोदी की डिग्री दिखाने से इन्कार किया, इससे साफ जाहिर है कि डीयू के पास उनकी कोई डिग्री नहींं है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मुश्किल में मोदी : सीआईसी के निर्देश पर सार्वजानिक होगी नरेंद्र मोदी की डिग्री !

0

Newbuzzindia: केन्द्रीय सूचना आयोग ने दिल्ली और गुजरात के विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सूचना के अधिकार के अतंर्गत दिए गए सभी आवेदनों का जवाब दें।
 
पीटीआई के हवाले से खबर है कि आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी निर्देशित किया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी की डिग्रियों की जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय को दें ताकि जो लोग इससे संबंधित आवेदन दायर कर रहे हैं उन्हें जानकारी मिल सके।

सीआईसी के इस निर्देश के बाद पीएम मोदी की डिग्री सार्वजनिक हो जाएगी।
 
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  सूचना आयुक्त को भेजे इस पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि मुझसे संबंधित जो भी जानकारी है उसे सार्वजनिक करने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसा ही व्यवहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित जानकारी मांगने पर क्यों नहीं किया जाता।

दरअसल इस पत्र में केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि मुख्य सूचना आयुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजानिक करने पर रोक लगा दी है। जबकि आरोप ये भी लग रहा है कि प्रधानमंत्री के पास कोई डिग्री नहीं है।

केजरीवाल ने अपने पत्र में सूचना आयुक्त से सवाल किया था कि जब देश की जनता प्रधानमंत्री की डिग्री की बारे में जानकारी चाहती है तो उस सार्वजनिक करने पर रोक क्यों लगाई गई है। अपने इस पत्र को केजरीवाल को ट्वीट भी किया था।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भाजपा पर आरोप लगाने वाले केजरीवाल ने क्यों नही किया शीला दीक्षित को गिरफ्तार : भाजपा

0

Newbuzzindia: अगस्ता मामले में बीजेपी को घेरने वाले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने बीजेपी पर सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे, जिसका जबाव देते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल शीला दीक्षित के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश क्यों नहीं देते।

बता दें कि इससे पहले अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने ट्वीट में मोदी सरकार से एक के बाद एक कई सवाल किए थे। ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा- मेरे दफ्तर पर रेड तो कांग्रेस पर क्यों नहीं’ मोदी जी ने मुझ पर CBI रेड कराई, सोनिया जी और वाड्रा जी पर नहीं कर रहे।

मोदी जी को गांधी परिवार ईमानदार लगता है। इटली अदालत के आदेश में यदि मेरा नाम होता, मोदी जी अभी तक मुझे गिरफ़्तार कर चुके होते। पर सोनिया जी से पूछताछ तक नहीं कर रहे। क्यों? अमित शाह जी हाथ जोड़कर सोनिया जी से पूछ रहे हैं – “प्लीज़ बता दो किसने रिश्वत ली है।” ऐसे जाँच होती है? फिर CBI और ACB बंद कर दो।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]