Home Tags Arvind kejriwal

Tag: arvind kejriwal

Odd Even : भाजपा सांसद परेश रावल ने तोडा कानून , केजरीवाल से मांगी माफ़ी !

0

Newbuzzindia: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। दिल्ली में ऑड-इवन नियम लागू होने के बावजूद कुछ सासंद इवन नंबर की गाडिय़ों से संसद पहुंचे। पूछने पर सांसदों ने कहा कि जानकारी नहीं थी।

बीजेपी नेता और सांसद परेश रावल और अश्विनी मिन्ना आज ऑड-ईवन कानून का उल्लंघन करते हुए संसद पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सासंद परेश रावल और अश्विनी मिन्ना ईवन नंबर की गाड़ी से संसद आएं। इसके साथ ही मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी कानून तोड़ते हुए नजर आएं। जबकि ओवैसी ऑड-इवन नियम का पालन करते हुए पैदल ही संसद के बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे। हालांकि, परेश रावल ने बाद में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

सांसदों के संसद भवन पहुंचने के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष बस सेवा की शुरूआत की, लेकिन सड़क पर उतरी इन विशेष बसों में सवार होने के लिए काफी देर तक कोई सांसद नहीं पहुंचे। फिर बीजेपी के दो सांसद इनमें से एक बस में सवार हुए। उनमें एक सांसद रंजन भट हैं जबकि दूसरे हरि ओम पांडेय थे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी के गुजरात में केजरीवाल की दिल्ली से 45% ज्यादा महँगी है बिजली !

0

Newbuzzindia: मोदी सरकार के आने के बाद से ही केजरीवाल और मोदी के बीच तुलना होती रही है । ऐसी ही एक तुलना मोदी के गुजरात मॉडल और केजरीवाल की दिल्ली में बिजली के दाम पर किया गया । आइये जानते है क्या रहे नतीजे ..

दिल्ली में 200 यूनिट तक 1 यूनिट के 2 रूपए चार्ज होता है उसके बाद 201 से 400 यूनिट तक का 2 रूपए 97 पैसे चार्ज होते है.

जब की गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद,सूरत,गांधीनगर में 200 यूनिट तक 1 यूनिट के 3 रूपए 90 पैसे चार्ज होता है और उसके ऊपर फिक्स चार्ज,मीटर किराया,बिजली कर लगता है जिस से ये चार्ज दुगुने से ऊपर का हो जाता है.और यहाँ नहीं रुकता इसके ऊपर फ्यूयल प्राइझ एंड पावर एग्रीमेंट की लुंट फार्मूला के तहत हर यूनिट 1 रूपए 80 पैसे लगाया जाता है जिस से गुजरात में 1 यूनिट का दाम तकरीबन 7 रूपए 50 पैसे के आसपास हो जाता है.

इस तरह से गुजरात की जनता दिल्ही से 45 % से ज्यादा भुगतान करती है. जब की गुजरात के पास खुद के बहोत सारे पावर प्लांट है और सरकार की खुद की कंपनी है पर वो नुक्सान कर रही है जब की दूसरी प्राइवेट कंपनिया मोटा माल खा रही है और कमाई की उन्हें खुली छुट है. गुजरात मोडल कुछ उद्योगपतियों को करोडो से अरबो पति बनाने है.

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका , बीजेपी से राज्यसभा जाएंगे नवजोत सिंह सिध्दू

0

Newbuzzindia: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा में मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने काफी आस लगा रखी है। पार्टी को विश्वास है कि सिद्धू के मनोनयन से अगले साल पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उसकी जीत की संभावना बढ़ेगी, साथ ही उच्च सदन में उनके साफ-साफ बोलने का भी पार्टी को लाभ मिलेगा।

सिद्धू के राज्यसभा जाने के बाद सबसे बड़ा झटका लगा है आम आदमी पार्टी को । अरविन्द केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी भूमिका देने के मूड में थे । सिद्धू की लोकप्रियता आम आदमी पार्टी को पंजाब में काफी फायदा दिलवा सकती थी ।

भापजा के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रति आलोचनात्मक नजरिए की वजह से सिद्धू पार्टी में हाशिए पर कर दिए गए थे। उन्होंने भी एक रणनीति के तहत खुद को बहुत सक्रिय नहीं रखा।

सिद्धू वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अमृतसर से जीते थे। लेकिन, 2014 में पार्टी ने उनकी जगह अरुण जेटली को अमृतसर से टिकट दिया। बताया जाता है कि अकाली दल के दबाव में जेटली ने वहां से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन वह हार गए थे।

सिद्धू के नामांकन से इन अटकलों पर भी विराम लगा है कि वह अकाली दल के नेतृत्व से चल रही नाराजगी की वजह से आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

उनकी पत्नी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी क्षेत्र से विधायक हैं और वह कई बार अकाली दल को आड़े हाथों ले चुकी हैं।

पंजाब में भाजपा और एसएडी के बीच गठबंधन है और उम्मीद है कि अगले साल विधानसभा चुनाव भी दोनों मिलकर लड़ेंगे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

दिल्ली में मनमाना किराया वसूलने पर केजरीवाल सरकार ने की 50 और टैक्सियां जब्त !

0

Newbuzzindia: दिल्ली में यात्रियों से अधिक किराया वसूली के मामले में एप आधारित 50 और कैब को जब्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनमाना किराया वसूली को ‘खुली लूट’ करार देते हुए संकेत दिए हैं कि इस तरह का पैंतरा अपनाने वालों पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लग सकता है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘ग्राहकों की शिकायतों पर हमने 50 और कैब को जब्त किया है। सभी टैक्सियों का परिचालन एप आधारित है।’
उन्होंने कहा कि जब्त की गई 50 में से 35 टैक्सियां दिल्ली से बाहर पंजीकृत हैं।

ग्राहकों से अधिक किराया वसूली को लेकर दिल्ली सरकार ने सोमवार को ओला और उबर से संबंधित 18 टैक्सियों को जब्त किया। इन टैक्सियों ने दिल्ली में लागू सम-विषम परिवहन योजना का फायदा उठाते हुए ग्राहकों से मनमाना किराया वसूला था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग बढ़ने पर टैक्सियों द्वारा अधिक किराये की वसूली पर कैब संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है।

उबर द्वारा दिल्ली सरकार पर टैक्सी की कमी का आरोप लगाने के बाद केजरीवाल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ऑनलाइन कैब कंपनियों के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।

आपको बता दें कि 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक सम-विषम परिवहन योजना के कार्यान्वयन के कारण राजधानी में टैक्सी की मांग में तेजी रहेगी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

केजरीवाल सरकार ने की कार्यवाही ,ज्यादा किराया वसूलने पर ओला-उबर की 18 कैब जब्त

0

NewbuzzIndia: ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वालों पर शिकंजा कसते हुए केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन स्कीम के समय निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने के लिए ओला और उबर की 18 कैब जब्त की हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम ने कल देर रात एयरपोर्ट पर प्राइवेट कंपनियों के अंतर्गत चलने वाली 18 टैक्सी चालकों पर ऐक्शन लिया है।

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डीसी डॉक्टर विवेक ने बताया कि दिल्ली सरकार की हेल्पलाइन नंबर 42400400 पर शिकायतें आनी शुरू हुईं, तो विभाग ने भी तुरंत ऐक्शन लेने का फैसला किया। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एक टीम एयरपोर्ट पर मौजूद थी। उसने कस्टमर की शिकायत पर प्राइवेट टैक्सियों को ओवर चार्ज करते हुए पकड़ा है।

अधिकारी ने बताया कि पहले कॉल आनी शुरू हुईं, जिसके बाद कस्टमर को पहले डेस्टिनेशन तक पहुंचने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी फ्लाइट लेट न हो। एयरपोर्ट पर टैक्सी के पहुंचते ही टैक्सी के किलोमीटर चेक किए गए, ताकि ओवर चार्जिंग का पता लगाया जा सके।

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की टीम ने चालकों को पकड़ा और नियमों के मुताबिक चालान किया है। अधिकारी ने बताया कि ऑड-ईवन के साथ-साथ अब आने वाले समय में भी प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा।

दूसरी ओर, दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महामंत्री राजेंद्र सोनी के मुताबिक, ऐसी सैकड़ों गाड़ियां सड़कों पर घूम रही हैं, जो प्राइवेट कंपनियों द्वारा चलाई जा रही हैं और ओवरचार्ज करती हैं। इनकी धरपकड़ के लिए सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए।

युवा स्नातकों के लिए फेलोशिप योजना शुरू करेगी केजरीवाल सरकार ।

0

Newbuzzindia: दिल्ली सरकार ने युवा स्नातकों के लिए चीफ मिनिस्टर अर्बन फेलोशिप शुरू करने की पहल की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत फेलोशिप के लिए चुने गए 30 युवाओं को सरकार की नीति निर्धारण प्रक्रिया में जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका में रखा जाएगा।

हाल ही में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने फेलोशिप की रूपरेखा तय कर इसे वित्त, गृह और योजना विभाग की मंजूरी के लिए भेज दिया है।

विभागीय औपचारिकताएं एवं कैबिनेट की मंजूरी के बाद जून में फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फेलोशिप के तय मसौदे के मुताबिक, प्रत्येक फेलो को प्रतिमाह 1.25 लाख रुपये फेलोशिप देने का प्रस्ताव है।

फेलोशिप की अवधि एक साल होगी जिसे फेलो के प्रदर्शन के आधार पर एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चयनित फेलो को विभिन्न विभागों में प्रमुख सचिव, सचिव या विभाग प्रमुख के साथ तैनात किया जाएगा।

शासन और प्रशासन के बीच समन्वय कायम करना काम होगा

इन फेलो का काम दिल्ली सरकार की ओर से नीति निर्धारण प्रक्रिया में संबद्ध सरकारी अधिकारी को उक्त विषय पर जनता की राय और अन्य जमीनी हकीकत से अवगत कराना होगा।

साथ ही फेलो को इस प्रक्रिया में उक्त विषय पर अधिकारी के दृष्टिकोण से संबद्ध मंत्री को अवगत कराते हुए शासन और प्रशासन के बीच समन्वय कायम करना होगा। साफ है कि दिल्ली सरकार का मकसद नीति निर्माण में इन फेलो का इस्तेमाल जमीनी हकीकत से वाकिफ कराने वाले आंख-नाक-कान की तरह करना है। जिससे कि सरकार को नौकरशाहों और जनता का सही फीडबैक मिल सके।

सर्वाधिक राशि वाली फेलोशिप
इस तरह की फेलोशिप अभी सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र में है। लेकिन यहां फेलोशिप की राशि 20 हजार रुपये प्रतिमाह है। इस लिहाज से दिल्ली सरकार सर्वाधिक राशि वाली फेलोशिप शुरू करेगी। इसके लिए वांछित योग्यता सिर्फ स्नातक होगी लेकिन किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता को वरीयता दी जाएगी।

’उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने फेलोशिप की रूपरेखा तय कर दी’ कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जून में फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भारत में ISI को बुलाकर मोदी सरकार ने भारत माता की पीठ पर घोंपा छुरा..

0

NewBuzzIndia: हाल ही में पठानकोट हमले को लेकर जांच करने आई पाकिस्तानी जेआईटी टीम की रिपोर्ट लीक होने के बाद आज सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में कोहराम मचा हुआ है। इसी लीक रिपोर्ट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आज सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पाकिस्तान के सामने घुटने क्यों टेके।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस का आचरण ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ जैसा है। एक तरफ तो भारत माता की जय बोलते और बुलवाते हैं और दूसरी तरफ आईएसआई को बुलाकर बिरयानी खिलाकर भारत माता की पीठ पर छुरा भोंकते हैं।

गौरतलब है की केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की जिस जेआईटी टीम को पठानकोट हमले की जांच के लिए बुलाया था उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है ये ‘भारत का ड्रामा’ है। पाकिस्तानी ‌जांच टीम की रिपोर्ट में ये बात है कि भारत ने पठानकोट हमला पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए किया था।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

पंजाब चुनाव में साथ लड़ेंगे “स्वराज अभियान” और “आम आदमी पार्टी” ? चुनाव पूर्व साथ आ सकते है पुराने दोस्त..

0

Newbuzzindia : राजनीति में कोई भी दोस्ती या दुश्मनी स्थाई नही होती । यह कहावत फिरसे सच होती दिखाई दे रही है । पंजाब में विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है राजनीति तेज होती जा रही है । इसी कड़ी में खबर आ रही है की योगेन्द्र यादव और प्रशांत यादव का “स्वराज अभियान” अरविन्द केजरीवाल की “आम आदमी पार्टी” के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते है ।

गौरतलब है की 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने है । एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से कहा है की दोनों “स्वराज अभियान” और आम आदमी पार्टी का मानना है की अलग-अलग चुनाव लड़ने से दोनों ही पार्टियों को नुक्सान झेलना पड़ सकता है । साथ ही दोनों पार्टियों द्वारा लड़ी जा रही भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई को भी धक्का लग सकता है ।

दोनों ही दलों का मानना है की बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन को भी इसका फ़ायदा मिल सकता है । हालांकि अभी तक इस बात की कोई औपचारिक पुष्टि नही की गई है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है की इस मुद्दे पर अरविन्द केजरीवाल और योगेन्द्र यादव के बीच बात हो चुकी है ।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पहले भी कहा था की अगर प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव पुरानी बातो को भुलाकर साथ आते है तो उनका स्वागत किया जाएगा । केजरीवाल ने यहाँ तक कहा था की पार्टी द्वारा निलंबित 2 सांसदों को भी पार्टी में वापसी की जा सकती है ।

खबर है की अब केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी के पुराने नेताओं से रोज रोज लड़कर परेशान हो चुके है । दूसरी ओर प्रशांत भूषण ने भी दोनों पार्टी के मिलाप पे शंका जताते हुए कहा है की इससे दोनों पार्टियों को फायदा ही होगा ।

देखना दिलचस्प होगा की 2017 में होने वाले चुनाव में कितने गठबंधन बनते है और कितने टूटते है ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

दुनिया के 50 महान नेताओं की लिस्ट से मोदी हुए आउट । केजरीवाल ने मारी बाजी..

0

हाल में ही ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका ने दुनिया के 50 ‘ग्रेटेस्ट लीडर्स’ यानी महान नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थान बनाया है।

केजरीवाल के महान नेताओं में 42वें स्थान पर जगह दी गई है। हालांकि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का नाम नहीं है। पिछले साल मोदी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर थे।

लिस्ट पर गौर करें तो पहले नंबर पर एमजॉन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस हैं। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह दी गई है।

म्यांमार में सैन्य शासन खत्म करके 50 साल में पहली बार असैनिक राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली आंग सान सू ची को तीसरा स्थान मिला है।

पीएम मोदी लिस्ट से हुए बाहर

दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम की सफलता के चलते महान नेताओं की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल को जगह दी गई। फॉर्च्यून की वेबसाइट पर केजरीवाल की गले में मफलर लपेटे तस्वीर छापी गई है।

ये तस्वीर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान की है। जब केजरीवाल अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। उस समय उन्होंने मफलर लपेट रखा था।

वेबसाइट पर केजरीवाल की तस्वीर के साथ लिखा है कि जब उन्होंने ऑड-ईवन का फॉर्मूला दिया था, तब कईयों को उनके इस योजना के कामयाब होने पर संदेह था।

हालांकि उन्होंने इस चुनौती न केवल कबूल किया बल्कि इसे कामयाबी से लागू किया। उनकी इस योजना के चलते दिल्ली में वायु प्रदूषण में 13 फीसदी की कमी आई थी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

नरेंद्र मोदी ने किया केजरीवाल को फॉलो , केजरीवाल ने किया धन्यवाद..

0

Newbuzzindia : हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को धन्याद किया है । केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी की नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्विटर पर फॉलो किया है ।

केजरीवाल ने लिखा है की – नरेंद्र मोदी जी ट्विटर पर फॉलो करने के लिए धन्यवाद । आज दुश्मनी और गम भुलाने का दिन है । होली मुबारक हो.. उम्मीद है की इससे केंद्र और दिल्ली सरकार का रिश्ता सुधरेगा।

गौरतलब है की ट्विटर पे भारत के ये दोनों नेता बहुत ही सक्रिय रहते है । केजरीवाल के इस ट्वीट को ट्विटर पे लोग व्यंग के तौर पे भी ले रहे है । देखना दिलचस्प होगा की नरेंद्र मोदी केजरीवाल के इस ट्वीट का क्या जवाब देते है । या देते भी है या नही …

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]