Home Tags Baba ramdev

Tag: baba ramdev

बाबा रामदेव ने बनाई देशद्रोह की नई परिभाषा, कहा ‘नोटेबंदी के विरोधी देशद्रोही हैं।’

0

Newbuzzindia:​ नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी का समर्थन करते हुए इस फैसले की आड़ में बाबा रामदेव ने देश को देशद्रोह की एक नई परिभाषा दे दी है। बाबा का कहना है कि इस फैसले का विरोध करना राष्‍ट्रद्रोह जैसा है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे राष्‍ट्रद्रोह कर रहे हैं। उन्‍होंने संत समाज के साथ प्रेस कांफ्रेंस करतेे हुए कहा कि इस फैसले से आतंकवाद की फंडिंग बंद हुई है। आतंकवादियों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। देश की आजादी के बाद से नक्‍सलवाद से सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ है। इस कदम से उन्‍हें भी नुकसान पहुंचा है। आतंकवाद और नक्‍सलियों की फंडिंग रूकेगी। पाकिस्‍तान से आने वाले जाली नोट भी बंद हुए हैंं।
रामदेव ने कहा कि नोटबंदी से बैंकों की ब्‍याज दर भी कम होगी। इससे लोगों के लिए घर बनाना आसान हो जाएगा। विदेशों में ब्‍याज दर 5 प्रतिशत के करीब रहती है। जबकि भारत में यह रेट 12-15 प्रतिशत के बीच रहती है। सरकार के फैसले से ब्‍याज दर सात प्रतिशत पर आ जाएगी। 

 रामदेव ने कहा कि करप्‍ट लोग नहीं बदले तो मोदी जी ने नोट बदल दिया। बड़े नोट बंद होने से भ्रष्‍टाचारियों के लिए रिश्‍वत लेना मुश्किल हो जाता है। रामदेव ने कहा कि करप्‍ट लोग नहीं बदले तो मोदी जी ने नोट बदल दिया।  इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि नोटबंदी के फैसले से नरेंद्र मोदी की जान पर खतरा बढ़ गया है।

रामदेव पर टिप्पणी करना दिग्विजय सिंह को पड़ा भारी, कोर्ट ने जारी किया वारंट !

0

Newbuzzindia: राजनीति में विपक्षियों को निशाना बनाना और उन पर टिपण्णी करना एक जरुरी काम जैसा है, अथवा कहे की यही राजनीति है। पर कई बार राजनीति में यह चाल उलटी भी साबित हो जाती है।

मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव का है। बिहार के वैशाली व्यवहार न्यायालय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला योग गुरु बाबा रामदेव पर कथित टिप्पणी का है जिसे लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। जिसमे अपर मुख्य दंडाधिकारी की ओर से दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया है।
यह है मामला-

इंदौर की एक सभा में बाबा रामदेव के खिलाफ आग उगलते हुए कहा था कि चूंकि बालकृष्ण बाबा रामदेव के सहयोगी है और बाबा रामदेव के सभी राज जानते हैं ऐसे में सीबीआई से बचने के लिए बाबा रामदेव अपने सहयोगी बालकृष्ण की हत्या करवा सकते हैं। इस संबंध में भाजपा नेता और रामदेव बाबा के समर्थक अजीत कुमार सिंह ने 07 अगस्त 12 को सीजेएम कार्ट में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर मुकदमा ठोका था। 

रामदेव बाबा पर गिरी गाज ! पतंजलि के विज्ञापन पर ASCI ने लगाई फटकार !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली |  स्वदेशी उत्पाद बनाने वाली देश की अग्रणी कम्पनी ‘पतंजलि’ एक बार फिर घेरे में आ गयी है। इस बार पतंजलि अपने प्रोडक्ट्स के कारण नही बल्कि अपने विज्ञापनों के कारण विवादों में आई है।

ASCI (भारतीय विज्ञापन मानक परिषद) ने बाबा रामदेव को पतंजलि के विज्ञापनों को लेकर कटघरे में लिया है और पतंजलि के विज्ञापनो को भ्रामक बताया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पतंजलि के विज्ञापन, अपनी प्रतिद्वन्दी कम्पनी को गलत तरीके से दिखा रहे है और अनुचित बता दे रहे है।

इस मामले में उपभोक्ता शिकायत परिषद (सीसीसी) को पतंजलि के एक विज्ञापन कच्ची घानी के सरसों के तेल पर सवाल खड़ा किया है जिसमे पाया गया है कि पतंजलि का विज्ञापन अपनी विरोधी कम्पनियों      सरसों का तेल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन प्रक्रिया से निकाला गया तेल मिलावटी है और इसमें न्यूरोटॉक्सिन हैक्जेन है। इस तरह से पतंजलि ने बहुत बड़ा चड़ा कर विज्ञापन में प्रदर्शित किया है।

आपको बता दे कि ASCI ने इस घेरे में पतंजलि के दन्त क्रांति और  दुग्धामृत जैसे उत्पादों पर ऊँगली उठी है जिनमे पतंजलि के दावो को पूरा न करने का आरोप लगा है। पतंजलि के साथ साथ टाटा मोटर्स के सिग्ना वाणिज्यिक वाहन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिलायंस जियो इंफोकॉम, सुजुकी मोटरसाइकिल की सुजुकी जिक्सर को भी ASCI ने कटघरे में लिया है।

Posted from WordPress for Android

…तो मोदी, राहुल और बाबा रामदेव आएंगे इनके स्वयंवर में!!

0

NewBuzzIndia:

देश बार में जहाँ  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर  देशभर में को योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  वहीं मुजफ्फरनगर में आज फिल्मी कलाकारों के साथ जनपदवासियों ने योगा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम से पहले संजीव बालियान और राखी सांवत ने भजन कीर्तन के बाद आरती कर सूर्य नमस्कार कर दो घंटे योग किया। बाद में राखी सावंत ने प्रेसवार्ता में योग की अपील कार्टर हुए राखी ने बताया की उनकी खूबसूरती का राज़ योग ही है, साथ ही योग के लिए उन्होंने बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री मोदी की जम के तारीफ़ की। यही नहीं राखी ने कहा कि अगर उन्हें फिर से स्वयंवर रचाने का मौका मिलेगा तो इस बार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और बाबा रामदेव को भी जरूर बुलाएंगी। उन्होंने कहा कि एक मौका सभी को मिलना चाहिए।