Home Tags Bhopal News

Tag: Bhopal News

Bhopal News : First of all Bhopal is a city in the central Indian state of Madhya Pradesh. It’s almost one of India’s greenest cities. There are mainly two main lakes, the Upper Lake and the Lower Lake. On the banks of the Upper Lake and Van Vihar National Park . Almost  home to tigers, lions and leopards. Therefore for news related to bhopal you should probably visit newbuzzindia.com.
Newbuzzindia the no 1 political news website for central india for bhopal news .
Tags for Bhopal News

Bhopal live news
Bhopal today news
Bhopal live news
News from bhopal
Hindi News Bhopal
Bhopal MP news
Bhopal headline news
Bhopal update news

भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं। भोपाल से जुड़े समाचारों के लिए क्लिक करें newbuzzindia.com

भोपाल समाचार
भोपाल न्यूज़
भोपाल न्यूज़ टुडे
भोपाल ताजा समाचार

विवादित जमीन का आरएसएस से कोई लेना देना नहीं, भोपाल पुलिस ने जबरन डाली पेंच

0

रविवार को राजधानी के हनुमानगंज, टीलाजमापुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्रों में लगी धारा 144 सोमवार रात को हटा ली गई है। यहां स्थिति सामान्य है। मंगलवार से सभी दुकानें खुलने लगेंगी। राजदेव कालोनी स्थित जिस भूखंड पर बांउड्री वाल का निर्माण होना है वहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

राजदेव कॉलोनी की जिस 37,268 वर्ग फीट जमीन का कब्जा दिलाने को लेकर रविवार को तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और 11 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह जमीन राजदेव जनसेवा न्यास के नाम पर है।

जमीन के सामने संघ कार्यालय है और ट्रस्ट के सभी सदस्य संघ से जुड़े हुए हैं, लेकिन दस्तावेज बताते हैं कि उस विवाद से संघ का कोई नाता नहीं है। संघ के मध्यभारत प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया ने भी कहा कि विवाद से संघ का कोई संबंध नहीं है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भी कहा कि जमीन ट्रस्ट की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ट्रस्ट ने इसे आरएसएस को दान कर दी जो पूर्णत: गलत है। ट्रस्ट ऐसा कर भी नहीं सकता। पूरा मामला वक्फ बोर्ड, न्यास और शेख इस्माइल व सुलेमान के बीच था। संघ कभी भी इसमें पक्षकार नहीं रहा। हर न्यायालय में ट्रस्ट के पक्ष में फैसला आया। कोर्ट के फैसले के आधार पर ही पिछले साल दिसंबर में जमीन का कब्जा ट्रस्ट को सौंपा गया।

टीकाकरण के दूसरे दिन राजधानी के जेपी अस्पताल में था सन्नाटा ,टीका सेंटर पर कोई वालियंटीयर नही था समय पर मौजूद

0

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना वैक्सीनेशन(Corona Vaccine) अभियान के तहत भोपाल(Bhopal) में सोमवार को वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है। जेपी अस्पातल में सुबह 9 बजे से सेंटर शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद यानी लगभग 10:30 बजे पहले फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन पहुंचा। आज भोपाल के 12 सेंटर पर सुबह 9 बजे से वैक्सीन रजिस्टर्ड लोगों को लगाना है।

पहले फेज के पहले डोज के लिए 1200 लोगों को वैक्सीन लगना था, लेकिन करीब 50% ने ही टीका लगवाया। हालांकि एम्स और चिरायु अस्पताल में वैक्सीनेशन 100% रहा। यहां पर सभी 100 रजिस्टर्ड वर्कर्स ने वैक्सीनेशन कराया।

भोपाल में देर रात तक कई सेंटर पर वैक्सीन लगाया गया, लेकिन उसके बाद भी लक्ष्य से यह काफी कम रहा। पहले दिन 1200 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अब डॉक्टरों को उम्मीद है कि सोमवार को यह संख्या काफी बढ़ जाएगी। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आईडी चौरसिया ने मीडिया को बताया कि वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। टीका लग जाने के 32 घंटे बाद भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

भोपाल के इन क्षेत्रों में अभी भी बनी रहेगी सख्ती

0

भोपाल (Bhopal) में अशांति को रोकने के लिए पुरानी भोपाल के हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर बीते दिनों कलेक्टर अविनाश लवानिया(Avinash Lavania) ने कर्फ्यू लगा दिया था। प्रशासन द्वारा रविवार सुबह 3 थाना क्षेत्र के कर्फ्यू और 11 थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। इस कर्फ्यू को दर रात कलेक्टर ने हटाने के आदेश जारी कर दिए।

विवाद की स्थिति को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में कर्फ्यू की घोषणा की थी। वही कर्फ्यू की तैयारी शनिवार को ही कर ली गई थी। इस मामले में भोपाल कलेक्टर का कहना है कि शाहजहानाबाद, छोला मंदिर, निशातपुरा, तिलैया, मंगलवारा, जहांगीराबाद और नजीराबाद थाना क्षेत्र में धारा 144 हटा ली गई है। जबकि तीन थाना क्षेत्र हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर में धारा 144 सोमवार को भी लागू रहेगी।

कल कर्फ्यू के दौरान पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं इन इलाकों के चार लाख से अधिक रेवासी और ट्रेन बस से सफर करने वाले यात्री भी पैदल भटकते नजर आए। हालांकि इन इलाकों में किसी भी असंवेदनशील माहौल की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद देर रात भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए इन इलाकों से कर्फ्यू हटाने के आदेश दिए हैं। हालांकि तीन थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू सोमवार को भी लागू रहेगी।

मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ मध्य प्रदेश में नए मतदाताओं की संख्या 8 लाख 43 हजार बढ़ गई है। प्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या लगभग 5 करोड़ 30 लाख 64 हजार हो गई है। वही मतदाता सूची में 11 लाख 67 हजार वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। जबकि 3 लाख नाम हटाए भी गए हैं।

मतदाता सूची में अब चार करोड़ 75 लाख 41 हजार 281 पुरुष मतदाता, वहीं चार करोड़ 55 लाख 21 हजार 381 महिला वोटर और 1480 थर्ड जेंडर वोटर शामिल है। 25 नवंबर 2020 से पहले मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत किया गया था। उसी के बाद 25 नवंबर 2020 से अब तक 11 लाख 67 हजार नए मतदाता के नाम जोड़े गए हैं।

प्रदेश में अब तक 64,593 मतदान केंद्र हैं। यहा वोटर लिस्ट का निशुल्क अंतिम प्रकाशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया गया। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची राजनीतिक दल और बूथ लेवल अधिकारियों को भेज दी गई है। वही मतदाता सूची की फोटो रहित पीडीएफ वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in/पर भी उपलब्ध है।

भोपाल के पुराने शहर में आरएसएस के केशव नीडम कार्यालय में फेंसिंग का काम हुआ शुरू डीआईजी ने कहा स्तिथि काबू में है

0

भोपाल(Bhopal) के कबाड़खाना क्षेत्र में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के केशव नीडम कार्यालय में फेंसिंग का काम शुरू हो गया है। जमीन विवाद में केस जीतने के बाद फेंसिंग कार्य किया जा रहा है। दूसरी ओर इसके विरोध को देखते हुए कलेक्टर ने अविनाश लवनिया ने इलाके कर्फ्यू लगा दिया है।

प्रशासन के आदेशानुसार पुराने भोपाल के थाना हनुमानगंज, टीलाजमालपुरा, और डीआईजी बंगला इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं इतवारा, सोमवारा, बुधवारा, भारत टॉकिज चौराहा को पुलिस ने बंद कर दिया है। सुबह से पुलिस की तगड़ी चाक-चौबंद है।

कर्फ्यू के बीच हो रहे निर्माण कार्य को लेकर डीआईजी इरशाद वली ने मीडिया को बयान दिया और कहा कि स्थिति काबू में है। कर्फ्यू के दौरान हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। फेंसिंग के चलते एहतियातन में इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लेंगे नई कार्यकारिणी की बैठक

0

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा (BJP) ने प्रदेश की कार्यकारिणी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का दबदबा देखने को मिला है। वहीँ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के खेमे से सिर्फ एक को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। आज मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक होने वाली है। भोपाल प्रदेश कार्यालय में होने वाली यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव नजदीक है। इस बैठक में इस मुद्दे पर विशेष चर्चा की जाएगी। जहां भाजपा के नई कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच काम का बंटवारा किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नई कार्यकारिणी के लिए मध्यप्रदेश में राम मंदिर के लिए धन संग्रह भी चर्चा का विषय रहेगा। हालांकि इससे पहले बैठक में कार्यकारिणी के नए सदस्य अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी में एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दबदबा देखने को मिला है। इसी के साथ साथ मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को भी तवज्जो दी गई है। माना जा रहा है कि लगभग 8 ऐसे लोग भी है जो शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं।

उपचुनाव से पहले हो रही लचर्चा के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें 35 सदस्य को शामिल किया गया। इसमे 12 उपाध्यक्ष और 12 सचिव शामिल है। वही कार्यकारिणी में शामिल बहुत सारे नए नाम भी हैं।

भोपाल के ग्यारह थाना क्षेत्र में धारा 144 एवं तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया

0

भोपाल के ग्यारह थाना क्षेत्र में धारा 144 एवं तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया। पुराने भोपाल में रास्ते सील किये गये। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात । मेडिकल सेवाएं और अतिआवश्यक सेवाओं के अलावा किसी को भी बाहर घूमने के अनुमति नही है।

पुराने भोपाल के कबाड़खाना क्षेत्र में आर एस एस के मुख्यालय रहे केशव नीडम की लगभग 30 हजार वर्ग फीट भूमि का प्रकरण हाईकोर्ट से जीतने के बाद केशव नीडम के पदाधिकारी आज उक्त भूमि पर फेसिंग कर रहे हैं। किसी प्रकार की अशांति न हो, इसलिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जनता से यह अपील की है कि किसी भी प्रकार की अशांति और आरकजता नही फैलाई जाए और इसीलिए किसी को भी अपने-अपने घरों से ना निकलने की अपील की गई है। भोपाल कलेक्टर ने यह भी बताया कि सूचना ध्वनि विस्तारक यंत्र से पुराने भोपाल शहर के थाने शाहजहानाबाद ,छोले मंदिर, निशातपुरा तलैया ,मंगलवारा, अशोका गार्डन, ऐशबाग, जहांगीराबाद ,स्टेशन बजरिया ,बैरसिया एवं नजीराबाद क्षेत्र में इस कर्फ्यू की जानकारी दे दी गई है।

इन इलाकों में रहेगा कर्फ्यू का असर

1. पुरानी सब्ज़ी मंडी
2. भारत टॉकिज चौराहा
3. तलैया थाना छेत्र
4. हमीदिया रोड
5. सेफिया कॉलेज रोड
6. शाहजनाबाद थाना छेत्र
7. भोपाल रेलवे स्टेशन
8. भारत टॉकिज ओवरब्रिज
9. निशातपुरा छेत्र
10. हनुमानगंज छेत्र

मध्यप्रदेश में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण, भोपाल के हरिदेव को लगने जा रहा है पहला टीका

0

कोरोना(Corona) के खिलाफ टीकाकरण(Vaccination) अभियान की शुरुआत पूरे देश भर मे शुरू हो चुका है। आज मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में कुल 150 सेंटर(150 Centre’s) बनाए गए हैं और हर सेंटर पर 100 फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। राज्य में टीकाकरण के पहले चरण में कुल चार लाख 17 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अस्पतालों में तैनात फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया जाना है। इनमें से करीब 15 हज़ार लोगों को आज ही टीका लगाया जाएगा ।

मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स और अस्पतालों के कर्मचारियों को टीका लगेगा। फिर फ्रंट लाइन वर्कर्स, जैसे पुलिस एवं डिफेंस कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी, नगर निकायों के कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। तीसरे चरण में 50 वर्ष से ज़्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। उसके अलावा 50 साल से कम उम्र के उन लोगों भी तीसरे चरण में टीका लगाया जाएगा, जो किसी और गंभीर बीमारी की वजह से ज़्यादा जोखिम वाली कैटेगरी में आते हैं।

प्रदेश में पहला टीका भोपाल के जेपी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड हरिदेव को लगाया जाना है। वहीं इंदौर में सबसे पहला टीका आशा पवार को लगाया जाना है जो सफाई कर्मचारी है। मध्य प्रदेश में टीकाकरण अभियान से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए अभियान की तैयारी के बारे में चर्चा की।

प्रदेश को अब तक कोविशील्ड वैक्सीन के पांच लाख छह हजार डोज़ मिल चुके हैं। यह वैक्सीन सभी जिलों को उनकी जरूरत के हिसाब से भेजी गई है। हर एक टीकाकरण केंद्र पर 3 कमरों की व्यवस्था की गई है, जिनमें वेटिंग हॉल, वैक्सीनेशन का कमरा और ऑब्जर्वेशन कमरा शामिल है।

मध्यप्रदेश में शिवराज मामा की भांजी फिर हुई हवस की शिकार

0

भोपाल(Bhopal) के पॉश इलाके में 7 वर्षीय(7 Years) मासूम के साथ दुष्कर्म(Molestation) करने का मामला सामने आया है। मासूम के साथ दरिंदगी का प्रयास करने वाला आरोपी कोचिंग संचालक है। उसने बच्ची के साथ घिनौने कृत्य के लिए अपने नौकर को भी साथ रखा था । मामले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने दोनों की जमकर धुनाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दी है।

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने कटारा हिल्स पुलिस को बताया कि बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है और वह बुधवार शाम पांच बजे बाहर खेल रही थी। तब उस इलाके में रहने वाला कोचिंग संचालक मनीष उसके करीब आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। खेल-खेल में ही उसने कहा कि वह उसकी हाइट नापना चाहता है और उसे गोद में उठाकर अपने घर ले गया। 

अपने घर जाकर वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उड़ी दौरान वह बच्ची को अपने हाथों से जोर से जकड़े हुए था। बच्ची वहा से किसी तरह भागी तो वह नौकर को उसे पकड़ने बोला लेकिन वह दौड़कर घर चली गई। अपने घर भागते हुए उसने अपने मां-बाप को सारी बातें बताई। मामले की जानकारी मिलते ही घरवालों और कॉलोनी के अन्य लोगों ने मिलकर मनीष और उसके नौकर की जमकर धुनाई की। 

बच्ची के घर वालों ने बताया कि पहले तो वह लोगों को आता देख वह घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह जब उसे बाहर निकाल दिया तो वह मानने से इनकार करने लगा। पुलिस ने बताया कि दोनों को छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया है। इस घटना के बाद से ही बच्ची घबरा गई है। अब परिजनों और मासूम की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि उन्हें सामान्य किया जा सके।

मध्यप्रदेश में कोरोना का टीकारण हुआ शुरू, मुख्यमंत्री ने कहा भ्रम से बचे

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल(Bhopal) में अपना कोरोना वायरस(Corona Virus) को लेकर कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) नगर वासियों के लिये बड़ी राहत लेकर आया है। केन्द्र सरकार की और से बुधवार को मध्य प्रदेश के साथ साथ देशभर के चयनित सभी जिलों में वैक्सीन का पहला लॉट पहुंच चुका है। टीका लगाने की प्रक्रिया 16 जनवरी सुबह 9 बजे से शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले यह टीका फ्रंट लाइन वर्कर्स, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और राजस्व अमले को लगाया जाएगा।

गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेशनल हेल्थ मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक ली। सीएम ने वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारियों को कलेक्टरों के समक्ष भी साझा की है । उन्होंने यहां तक कहा कि, लोगों को टीका सरकार द्वारा तय चरण के हिसाब से ही लगाया जाएगा। सीएम ने यहां तक कहा कि, शिवराज की सिफारिश भी किसी काम नहीं आएगी।

भ्रम से बचने की आवश्यकता है

सीएम ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों से वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की अपील की है। सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम न फैलाने की अपील भी की। सीएम शिवराज ने प्रदेश के सभी धर्मगुरुओं और सामाजिक संस्थाओं से भी इस दौरान सरकार और चिकित्सकों का सहयोग करने की अपील की है।