Home Tags Bhopal News

Tag: Bhopal News

Bhopal News : First of all Bhopal is a city in the central Indian state of Madhya Pradesh. It’s almost one of India’s greenest cities. There are mainly two main lakes, the Upper Lake and the Lower Lake. On the banks of the Upper Lake and Van Vihar National Park . Almost  home to tigers, lions and leopards. Therefore for news related to bhopal you should probably visit newbuzzindia.com.
Newbuzzindia the no 1 political news website for central india for bhopal news .
Tags for Bhopal News

Bhopal live news
Bhopal today news
Bhopal live news
News from bhopal
Hindi News Bhopal
Bhopal MP news
Bhopal headline news
Bhopal update news

भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं। भोपाल से जुड़े समाचारों के लिए क्लिक करें newbuzzindia.com

भोपाल समाचार
भोपाल न्यूज़
भोपाल न्यूज़ टुडे
भोपाल ताजा समाचार

मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

0

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने प्रदेश वासियों को मकर सक्रांति पर बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस नई कार्यकारिणी से उन्हें बहुत अपेक्षाएं है और उन्हें जनता की सेवा करने के लिए निर्देश दिए है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के 1070 मंडल हो चुके हैं, सिर्फ उनमें से 40 या 45 मंडल बचे हैं। सारे मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग हो चुके हैं। कार्यसमितियां बनाई जा चुकी है। सारे मंडल के पदाधिकारी तथा सभी लोग मिलकर बूथ मजबूत करने का अभियान भारतीय जनता पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में करेगी।

मुरैना की घटना पर बयान दिया

मुरैना की घटना हम सबके लिए दुख का विषय है लेकिन मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई की है। ऐसे माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री ने अभियान चलाया है। मध्य प्रदेश के अंदर ऐसे किसी भी काम को नहीं होने दिया जाएगा।

सिंधिया खेमे के नेताओं के लिए कहा

भारतीय जनता पार्टी में सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। समय के अनुरूप किस काम के लिए कौन सा कार्यकर्ता उपयोगी है इसका ध्यान रखा जाता है। सिंधिया जी भारतीय जनता पार्टी के अभिन्न अंग है उनके साथ आए मित्र भाजपा के वरिष्ठ लोग हैं।

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर न्यास के आरोप पर कहा

राम मंदिर जन्मभूमि न्यास एक ऐसी व्यवस्था है जो सालों से चल रही है इसका काम कोई पार्टी नही बल्कि समाज कर रहा है। कांग्रेस की भावनाएं अगर जागृत हो गई है तो यह भी भगवान राम की कृपा है। क्योंकि पहले तो यह लोग कहते थे भगवान राम का अस्तित्व ही नहीं है, रामसेतु का अस्तित्व ही नहीं है। कपिल सिब्बल भगवान राम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में खड़े होते थे लेकिन संघ के प्रयासों से देश के अंदर देशभक्ति का जज्बा जागा है। राम मंदिर निर्माण का कार्य संपूर्ण भारत का एक-एक नागरिक कर रहा है कांग्रेस की भावनाएं भारत से नहीं कहीं और से जुड़ी है। वह सिर्फ एक परिवार से ही जुड़े रहते हैं। वह राम मंदिर निर्माण में भी राजनीति कर रहे हैं।

सज्जन वर्मा के बयान को लेकर कहा

यह अत्यंत दुर्भाग्यनाक है, कांग्रेस का यही चरित्र है। हमारे मुंह से भी ऐसे शब्द नहीं निकलना चाहिए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने उन्हें नोटिस भी दिया है मैं उनके इस बयान की आलोचना करता हूं।

Global Skill Park is to set up in Bhopal

0

Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has made an announcement for resuming the Global skill park project. He said that the project would complete within  2 years. He made the above remark in a press conference at Narela Sankari on Saturday.

Shivraj said that after visiting skill park of Singapore, he thought state also need skill park. He formed the Global park skill project in 2017 but due to political instability in the state the progress of project hampered.
This project will be formed in collaboration with Singapore government. More than 15 thousand crore will spend in this project.

He said that the park will spread in about 30 acres which consist of 11 trade. Around 22 thousand students would be trained every year. Initially 6 students will be skilled and then the number of students will increase eventually.

Talking about placement and quality, he assured there will be guaranteed 100% placement and capability of students for interview will be also enhanced.
He further said that the project would not more than 2 years and its quality would not be compromised.

फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए राजधानी भोपाल पहुची कंगना रनौत

0

भोपाल (Bhopal) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर(International Film) की एक्शन फिल्म(Action Film) ‘धाकड़” का शुभारंभ हो रहा है। इकबाल मैदान पर सुबह 9:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस फिल्म का शुभारंभ करेंगी। डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से भोपाल पहुंच चुकी है। और देखा गया कि कंगना कढ़ी सुरक्षा मे आयी है। फ़िल्म की पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी है, जिसमे सबसे प्रमुख स्थल बैतूल जिले के सारणी स्थिति पॉवर प्लांट, पचमढ़ी और राजधानी भोपाल है। करीब दो महीनों में फ़िल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के कार्यकाल में अब तक फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री मिला कर 10 परियोजनाएं सम्पन्न हो चुकी है। वहीं 10 परियोजनाओं की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चल रही है।

किसान बिल के विरोध में कई किसानों ने दी अपने प्राणों की आहुति- विवेक त्रिपाठी

0

मध्यप्रदेश युवा कांग्रस के मीडिया प्रभारी विवेक त्रिपाठी लगातार केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का विरोद कर रहे है। आज उसी श्रंखला में भोपाल युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया ने आज रातिबड में किसानों के समर्थन में मोदी सरकार द्वारा देश के अन्नदाता के ऊपर थोपे जा रहे कृषि बिल का विरोध किया। अध्यक्ष का कहना है कि जिन किसानों के समर्थन मे आज वह खड़े है उनमे से कुछ किसानों ने संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।

किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी

ग्रामीण अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब भी नही जाग रही है । ऐसी सरकार को जगाने के लिए और शहीद किसानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए मध्यप्रदेश के प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित देते हुए मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करवाई गई।

युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया एवं नरेंद्र यादव ने इस श्रद्धांजलि सभा को आयोजित किया। इसमे मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री शेष नारयण ओझा,मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव अभिषेक परमार,सचिव अनिल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष दशरथ राजपूत,देवांश तोमर ,नरेंद्र बघेल राहुल मंडलोई ,राहुल राजपूत ,आकाश जागीरदार ,और समस्त पदाधिकारी और किसान भाइयों ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्यप्रदेश में अब पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा

0

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने से पहले शिवराज सरकार हिन्दुत्व की राह पर चल पड़ी है। राम मंदिर (Ram Mandir) और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 (Religious Freedom Bill 2020) कानून बनाने के बाद अब प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा।इसके पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इसी दौरान साँची में बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क तथा पर्यटक सुविधा केन्द्र का लोकार्पण करने पहुंची पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों को पर्यटन के साथ साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा। परिणाम स्वरूप पर्यटकों के बीच साँची और भी अधिक लोकप्रिय बनेगा।

मंत्री ने कहा कि हम सिटी म्यूजियम के माध्यम से मध्यप्रदेश की आने वाली पीढ़ी को सच्चा इतिहास बताना चाहते हैं। गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती को दृष्टिगत रखते हुए सिक्ख गुरुओं की बलिदानी पावन परम्परा पर सुंदर संग्रहालय बनाया जायेगा । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के मद्देनजर प्रदेश में स्प्रिचुएबल टूरिज्मको बढ़ावा दिया जाएगा।

मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि साँची क्षेत्र में किये जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों से नि:संदेह पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के नवीन अवसर भी प्राप्त होंगे। साँची आने वाले पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएँ मुहैया कराने के लिये 5 करोड़ की लागत से पर्यटक सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत बुद्धिस्ट स्थलों पर सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बुद्ध जम्बूद्वीप थीम पार्क 17 एकड़ में फैला हुआ है। पार्क महात्मा बुद्ध के जीवन सिद्धांतों के अनुसार बनाया गया है। बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क में इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया गया है। इसमें बुद्ध और बौद्ध धर्म का कालानुक्रमिक समय, इसका उद्भव, विस्तार और प्रसार सेंटर की गैलरियों में प्रस्तुत किया गया है।

मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) अपनी कार्य प्रक्रिया में बदलाव कर रहें है। जनता के लिए अब मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों से यह कहा कि जिस दिन वह अपने दौरे पर नहीं रहेंगे उस दिन एक मंत्री से अपने निवास पर चर्चा करेंगे।

उस दौरान मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से उनकी परेशानी और विभाग के काम काज को लेकर बात करेंगे । इसकी शुरुवात मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को अपने निवास पर आज चाय पर चर्चा के लिए बुलाया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था, और उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश भी दिए हैं।

मंत्री ने यह बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग देश का एक बहुत महत्वपूर्ण विभाग है, और उसी माध्यम से डॉक्टरों का निर्माण होता हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले से इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो।

मध्यप्रदेश की राजधानी में सुरक्षा कमज़ोर,देर रात एक पत्रकार के साथ हुई ऐसी घटना

0

भोपाल(Bhopal) के जवाहर चौक(Jawahar Chowk) इलाके मे एक मंदिर(Temple) के परिसर में एक व्यक्ति ने घुस कर कार(Car) समेत चार वाहनों में आग लगा दी। जिसमे से एक स्कूटी और एक बाइक पूरी तरह से जल कर बर्बाद हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात की है। गाड़ियों में आग लगने के बाद आरोपी ने घर की बाकायदा डोर बेल बजाई जब तक परिवार बाहर आता तब तक आरोपी वहा से भाग चुका था।

जितेंद्र शर्मा पत्रकार है और न्यूज़ नेशन/न्यूज़ स्टेट चैनल भोपाल में रिपोर्टर है जिनकी गाड़ियों को आग लगाई गई है। रात 1:30 बजें किसी व्यक्ति ने उनके घर की डोर बेल बजाई।घर का दरवाजा खोल कर वो जैसे ही बाहर आए तो देखा मंदिर परिसर में खड़ी उनकी गाड़ियों में आग लगी हुई थी। उन्होंने आवाज़ देकर घरवालों को बाहर बुलाया और गाड़ियों में लगी आग को बुझाने लगे। जब तक आगे बुझाते तब तक दो गाड़ियां जल चुकी थी। उनकी कार और स्कूटी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर उन्हें एक ऑइल का खाली डब्बा भी मिला जिसमे से पेट्रोल की गंध आ रही है।

जितेंद्र ने बताया की वह अपने परिवार के साथ आग बुझाने में लगे हुए थे। उनका कहना है कि उनका न तो किसी से विवाद है न ही किसी पर शक , फिर पता नहीं यह किसने किया होगा। मामले की शिकायत टीटी नगर थाने में कर दी गई है।

जनता की जगह मंत्री रख रहे है अपने ही परिवार का ध्यान, पत्नी को दिया यह पद

0

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ नीरा चौधरी को भोपाल में संयुक्त स्वास्थ्य संचालक का प्रभार दिया जाने पर लेकर सियासत गरमा गई है। आरोप लग रहे हैं कि कई सीनियर डॉक्टर्स को दरकिनार करते हुए प्रभुराम चौधरी की पत्नी नीरा चौधरी को ये जिम्मेदारी दी गई है।

असफल है मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री

भोपाल सीएमएचओ की नियुक्ति पर भी काँग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रभुराम चौधरी एक असफल स्वास्थ्य मंत्री हैं। और पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी देकर सभी को खतरे में डाला जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। इस बड़ी आपदा में इस प्रकार के कदम उठाना जनता को मौत के मुँह में धक्का देने के समान हैं।

गृह मंत्री लेते हैं स्वास्थ्य विभाग के फैसले

सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि प्रभुराम चौधरी खुद स्वास्थ्य विभागों का फैसला नहीं ले पाते हैं। खुद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा स्वास्थ्य विभाग का फैसला लेते हैं। प्रभुराम चौधरी को स्वास्थ्य विभाग में फैसले लेने का कोई अधिकारी नहीं है। अब जिस व्यक्ति को अधिकार ही नहीं है, वह क्या स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करेगा ?

एमपी में चल रहा है परिवार वाद

मध्यप्रदेश में परिवार वाद का तांडव चल रहा है। बीजेपी के नेता कहते हैं कि पार्टी में कोई परिवार वाद नहीं है, कई अच्छे डॉक्टर को दरकिनार कर नीरा चौधरी जो की प्रभुराम चौधरी की पत्नी है जिनकों यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह चमत्कारी और बिके हुए लोग हैं और स्वास्थ्य विभाग से पैसा कमाने के लिए ही अपनी पत्नी को यह पद सौंपा गया हैं।

भोपाल नगर निगम ने जबरदस्ती जलाई झुग्गियां

0

भोपाल(Bhopal) में रिवेरा टाउन(Rivera Town) के पास बनी झुग्गियों को हटाने के लिए नगर निगम में बर्बरता पूर्वक कार्यवाही की जिसमें नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा महिलाओं को मारा गया अथवा उनके घर में भी आग लगा दी। जब वहा के रहवासियों ने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए ।

नगर निगम की कार्यवाही को रुकवाने के लिए बीजेपी की पूर्व पार्षद भी मौके पर पहुंची पर नगर निगम ने कार्यवाही नहीं रोकी और सभी लोगों का सामान गाड़ी में भरकर अपने साथ ले गए ।

उसी समय पर दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी मौके पर पहुंचे और कहा कि ऐसे कार्य की हम निंदा करते हैं और नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

अस्पताल में बाधा बन रही 70 साल पुरानी इमारत को गिराया जाएगा- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश विश्वास सारंग(vishwas kailash sarang) आज हमीदिया अस्पताल(hamidia hospital) निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण का कार्य चल रहा है। बिल्डिंग निर्माण में बाधा बन रहे अस्पताल परिसर में स्थित पुराने हवा महल को उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को गिराने के निर्देश दिए है। पुरानी बिल्डिंग गिराने से 70 से 80 बिस्तर की सुविधा और बढ़ जाएगी।

अस्पताल निरीक्षण करते हुए सारंग ने बताया कि अस्पताल के निर्माण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि इस बिल्डिंग का इतिहास से कोई ताल्लुक नहीं है। इसी के बाद पुरात्तव विभाग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है की बिल्डिंग का इतिहास से नहीं है कोई ताल्लुक है। उन्होंने कहा कि काम मे अवरोध पैदा करने वालों पर f.i.r. दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे 3 महीनों के भीतर ही पूरा कर दिया जाएगा।

अधीक्षक कार्यालय के सामने गंदगी को देखकर मंत्री ने साफ सफाई के निर्देश दिए है और उसी के साथ गमलों में पौधे लगाने के भी निर्देश दिए है। उधर कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर मंत्री से शिकायत की है, जिसके बाद कर्मचारियों की शिकायत पर सारंग ने तुरंत करवाई करते हुए तीन बजे तक वेतन जारी करने का आदेश अस्पताल प्रबंधन को दिया है। बर्ड फ्लू को लेकर मंत्री ने बयान दिया कि सरकार हर तरह के संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है ।