Home Tags Bhopal News

Tag: Bhopal News

Bhopal News : First of all Bhopal is a city in the central Indian state of Madhya Pradesh. It’s almost one of India’s greenest cities. There are mainly two main lakes, the Upper Lake and the Lower Lake. On the banks of the Upper Lake and Van Vihar National Park . Almost  home to tigers, lions and leopards. Therefore for news related to bhopal you should probably visit newbuzzindia.com.
Newbuzzindia the no 1 political news website for central india for bhopal news .
Tags for Bhopal News

Bhopal live news
Bhopal today news
Bhopal live news
News from bhopal
Hindi News Bhopal
Bhopal MP news
Bhopal headline news
Bhopal update news

भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं। भोपाल से जुड़े समाचारों के लिए क्लिक करें newbuzzindia.com

भोपाल समाचार
भोपाल न्यूज़
भोपाल न्यूज़ टुडे
भोपाल ताजा समाचार

Corona curfew extends till May 24 in Bhopal

0

Bhopal: The continuous surge in covid 19 cases has led extension of corona curfew in the district till May 24. The district collector of Bhopal Avinash Lavania issued the order on Sunday in this regard.

The Corona curfew was imposed in Bhopal since April and now it has been extended in order to stop spread of corona pandemic. According to the order issued by the Bhopal collector, the corona curfew is extended in the areas under the Bhopal Municipal Corporation and Berasia town till 6 am on May 24.

The movement of vehicles for essential services will be allowed. People engaged in vaccination drive or going for vaccination and other medical emergencies will be allowed.

One month has been passed since corona curfew was declared but the positivity rate remained at 20%. As of Saturday, Bhopal’s COVID-19 caseload stood at 1,14,848 while the death toll stood at 899.

मोबाइल खरीदने के लिए भाई और बहन में हुआ झगड़ा, गुस्से में बहन ने लगाई बड़े तालाब में छलांग

0

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में शनिवार की सुबह लगभग 6:15 बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। वहीं छलांग लगाने के बाद वाकिंग कर रहे लोगों ने जब युवती को देखा तो तुरंत वीडियो बनाने लगे और उसकी हौसला अफजाई करने लगे। बता दें कि युवती ने छलांग उसके भाई कारण लगाई थी। उसका उसके भाई से झगड़ा हो गया था और उससे गुस्सा होकर उसने बड़े तालाब में छलांग लगा दी। जिसके बाद युवती के भाई ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। उसी दौरान जीवन रक्षा के गोताखोर मौके पर पहुंच गए और युवक युवती को बाहर निकाला।

बता दे कि युवती के कूदने के बाद लोग वीडियो बनाकर कई देर तक युवती का हौसला अफजाई करते रहे और उसे तैरने का तरीका भी बताते रहे। जिसके चलते की युवती डूबे ना और उसी दौरान उसके भाई ने भी छलांग लगा दी और उसे बचाया। जब तक यह सूचना गोताखोरों को मिली तब जल जीवन रक्षक के गोताखोर मौके पर पहुंच गए और फिर युवती को बचा लिया गया। वहीं थोड़ी देर बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि युवती एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है और उसका उसी के भाई से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने आकर बड़े तलाव में करीब छलांग लगा दी। झगड़े का कारण मोबाइल बताया जा रहा है। युवती के पास कैमरे वाला मोबाइल नहीं था और वह युवती कैमरे वाले मोबाइल के लिए माता-पिता से बात कर रही थी। उसी दौरान भाई आ गया और कहा कि मैं तुझे मोबाइल दिला दूंगा। लेकिन लॉकडाउन तो खुल जाए उसके बाद मोबाइल की दुकान खुलेगी तो मैं कैमरे वाला मोबाइल दिला दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों भाई बहन में झगड़ा हुआ और वह स्कूटी उठाकर सीधे वीआईपी रोड पहुंच गई और छलांग लगा दी। जिसके बाद उसका भाई भी पीछे-पीछे आया और उसने भी युवती को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

भोपाल के निजी अस्पताल में कोरोना हवन

0

भोपाल में कोरोना का कहर बरकरार है। ऐसे में ब्लैक फंगस ने भी तबाही मचा रखी है। बताया जा रहा है कि भोपाल में इसके चलते आधे से ज्यादा बिस्तर भर चुके है। कई अस्पतालों के कोविड वार्ड में कोरोना के साथ साथ ब्लैक फंगस का भी इलाज चल रहा है। ऐसे में भोपाल के एक निजी अस्पताल से एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वे फोटो कोविड इमरजेंसी वार्ड की है जहां आज होम हवन किया गया था।

दरअसल वो फोटो ISBT स्तिथ पालीवाल अस्पताल की है। जहां आज इमरजेंसी वार्ड में हवन किया गया था। सूत्रों के अनुसार हवन जल्दी कोरोना को हराने के लिए आयोजित करवाया गया था। जानकरी मिली है कि अस्पताल प्रबंधन कोरोना के साथ साथ उन आत्माओ को भी शांति दिलाना चाहता है जिन्होंने अपने प्राण कोरोना के चलते दिए है।

सूत्रों से ये भी पता चला कि जब इस घटना को लेकर मरीजो के परिजनों से इस पूजा और हवन को लेकर सवाल किए तब डॉ पालीवाल ने जवाब देते हुए ये कहा कि ये हवन आप लोगों के भले के लिए ही करवाया जा रहा है। इस हवन की ताकत से जल्द से जल्द मरीज कोरोना से ठीक होने लगेंगे। इसके साथ साथ जिन लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है उनकी आत्मा को शांति मिले उसके लिए भी ये हवन करवाया गया है।

भोपाल में ब्लैक फंगस के कारण 2 दिन में भर चुके है आधे से ज़्यादा बेड

0

भोपाल में ब्लैक फंगस (Black fungus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 70 से ज्यादा लोग इसके शिकार हो चुके है। पिछले 15 दिनों में तेजी से ब्लैक फंगस का संक्रमण फैला है। हमीदिया अस्पताल में इस बीमारी के इलाज के लिए बनाया गया वार्ड भी फुल होने के कगार पर आ चुका है। 2 दिन में आधे बेड फुल हो चुके है।

बता दे कि भोपाल में अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 70 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। हमीदिया अस्पताल में लगभग 23 मरीज भर्ती है। कोविड वार्ड में भर्ती 8 मरीजों का ब्लैक फंगस और कोरोना दोनों का एक साथ इलाज हो रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ब्लैक फंगल इंफेक्शन को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकार ने बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल और जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में यूनिट शुरू की जा रही है।

वहीं ब्लैक फंगस इंफेक्शन से निपटने के लिए चार विंग काम कर रही है। जिसमे ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, न्यूरोलॉजी और मेडिसन को मिलाकर एक  यूनिट बनायी गयी है।

भोपाल के वैक्सीनशन सेंटर पर हो रहा है नियमों का उल्लंघन, तोड़ी जा रही है कोरोना की गाइडलाइन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के इंतजाम को लेकर सरकार गलत साबित हो रही है। देखा जा रहा है कि वैक्सीन के लिए लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। ऐसा ही मंजर भोपाल के एक वैक्सीनेशन सेंटर पर देखने को मिला जहां लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

दरअसलभोपाल के 2 स्टॉप स्तिथ नवीन स्कूल वैक्सीनेशन सेंटर है। वहां लोगों की भीड़ दखने को मिली है। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थाओं का अंदाजा लगा सकते है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन होता दिखाई दिया है।

बता दे कि राज्य सरकार ये चाहती है कि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके। जिससे लोग संक्रमण के खतरे से बच सके। लेकिन शासन और प्रशासन की इस लापरवाही से जनता को संक्रमण का मुख्य खतरा बन जाता है।

भोपाल में चलती हुई एम्बुलेंस में लगी आग,ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एक चलती एंबुलेंस में अचानक आग लग गई थी। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि नवोदय अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेने जा रही थी और इसी बीच राजधानी शादी हॉल के सामने उसमें अचानक आग लग गई। जैसे ही ड्राइवर ने देखा वह एंबुलेंस रोककर तुरंत बाहर निकल आया। लेकिन आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

बता दे कि जिस जगह यह हादसा हुआ उससे कुछ दूरी पर ही पुलिस कर्मी मौजूद थे। और जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उस जलती हुई एम्बुलेंस को देखा वे तुरंत फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू करने के लिए पहुच गए।

भोपाल में ऑक्सीजन सिलेंडर का दाम किया तय

0

मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए सुखद खबर है। अब ऑक्सीजन सिलेण्डर के लिए लोगों को मनमाने पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसके लिए भोपाल कलेक्टर ने दाम तय कर दिए है। दिए गए आदेश के मुताबिक अब ज्यादा पैसे लेने वालों पर कालाबाजारी की धारा के तहत की जाएगी कार्रवाई।

दरअसल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में ऑक्सीजन सिलेंडर के मूल्य को निर्धारित कर दिया है। उससे अधिक राशि लेने पर कालाबाजारी करने की धारा में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑक्सीजन सिलेंडर के विक्रय मूल्यों में एकरूपता रखने के लिए मूल्य निर्धारित किये गए है।

7 क्यूबिक मीटर सिलेंडर वितरक और निर्माता रेट (जीएसटी सहित) 360 रुपए और सब वितरक रेट/अस्पताल तक रेट(परिवहन एवं जीएसटी सहित) 500 रुपए निर्धारित किया है।

10 क्यूबिक मीटर सिलेण्डर वितरक और निर्माता रेट (जीएसटी सहित) 510 रुपए, सब वितरक रेट/अस्पताल तक रेट (परिवहन एवं जीएसटी सहित) 650 रुपए नियत व अधिकतम दर है।

भोपाल के सरकारी अस्तपाल में हुआ बड़ा हादसा,6वी मंजिल से कूदा मरीज

0

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छलांग लगा दी है ।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बीमार था।

दरअसल हमीदिया अस्पताल के डी ब्लाक की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने शाम साढ़े पांच बजे छलांग लगा दी है। मृतक का नाम रईस खान बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। और अस्पताल प्रबंधन भी मरीज से संबंधित जानकारी जुटाने में लगा है।

बात दे कि इससे पहले 4 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से एक कोविड संक्रमित व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अचानक वे अस्पताल की 5वीं मंजिल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी थी । जमीन पर गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी ।

भोपाल में उड़ाई जा रहीं है कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां,अभी भी पैसा कमाने में लगे है दुकानदार

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के दौरान लगाए गए कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर चिकन मटन से लेकर कपड़े जूते और अन्य दुकानें चलाने वाले लोग शटर बंद कर कारोबार कर रहे हैं। अब पुलिस प्रशासन ने धड़ल्ले से कार्रवाई शुरू की है।

दरअसल सोमवार सुबह नगर निगम का अतिक्रमण आमला काजी कैंप पहुंचा तब वहां एक चिकिन शॉप के शटर लगे हुए थे लेकिन अंदर कर्मचारी चिकिन साफ करने में लगे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि शटर बंद कर सप्लाई की जा रही है। इसके बाद टीम ने काजी कैंप, बैरसिया रोड और सिंधी कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में कार्रवाई शुरू की।

बता दे कि मार्केट की दुकानों के शटर गिरे हुए थे लेकिन जब कार्रवाई शुरू की गई तो पता चला सभी दुकानों के अंदर से कारोबार चल रहा है। अतिक्रमण अमला अब तब में 1 दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्यवाही कर चुका है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान हनुमानगंज सीएसपी और और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान भी मौजूद रहे।

1000 बिस्तरों के साथ मध्यप्रदेश को मिला सबसे बड़ा क्वारेंटाइन सेंटर,मुख्यमंत्री ने किया इसका निरक्षण

0

कोरोना से लड़ने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश का सबसे बड़ा क्वारेंटाइन सेंटर बनकर तैयार हो गया है। ये नेहरू स्टेडियम में बनाया गया है।

बता दें कि बीजेपी और जिला प्रशासन के सहयोग से यहां पर 1000 बिस्तर का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर असिम्प्टमैटिक मरीजों को रखा जाएगा। और इसी के साथ इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह कोविड केयर सेंटर समाज की ताकत का प्रतीक है जो सेवा करने आगे आई है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में 78 हजार मरीज होम आइसोलेटेड है। उन्होंने आगे कहा जिनके घर छोटे या जगह की कमी है वे भी यहां आकर रह सकते है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे लेकर कहा कि हमारे लिए सेवा सबसे पहले है बाद में राजनीति। भोपाल इकाई ने माधव सेवा केंद्र नाम से इस कोविड सेंटर को बनाया है। कोरोना की चेन ब्रेक करने में यह सेंटर अहम भूमिका निभाएगा।