Home Tags Bjp india

Tag: bjp india

NIA ने भोपाल और छिंदवाड़ा में मारी रेड, आतंकी संगठन के 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार

0

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा से एनआईए (NIA) और तेलंगाना एटीएस (ATS) की टीम ने मंगलवार को 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। टीम को सबूत मिले हैं कि पकड़े गए संदिग्ध आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार एनआईए और तेलंगाना एटीएस ने भोपाल के ऐशबाग, जवाहर कालोनी और बाग फरहत अफजा में धरपकड़ की है। इस दौरान पुलिस ने भोपाल से 4 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि 7 को छिंदवाड़ा से पकड़ा गया है।

अब तक एनआईए और तेलंगाना एटीएस ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें भोपाल और छिंदवाड़ा के 11, और 5 संदिग्धों को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों के पास से देश-विरोधी संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

इस मामले को लेकर ऐशबाग पुलिस थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बयान देते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ देर पहले तीन लोगों के परिवार थाने आए और उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को पुलिसवाला बताकर उनके बेटों को पकड़कर साथ ले गए।

बता दें कि कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर का मुख्यालय लंदन में बताया जाता है। यह संगठन अपनी कट्टरपंथी विचाराधारा को तेजी से फैला रहा है। इस संगठन की पाकिस्तान और बांग्लादेश में बड़ी मौजूदगी है।

कमलनाथ ने बीजेपी को कहा कोविड माफिया

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को उज्जैन के दौरे पर है। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के शिखर दर्शन किए। इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी को कोविड माफिया बताया।

कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश इस महामारी में शासन भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। ऐसे में मंत्रायल और कार्यालय में जाने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि भारत पूरे विश्व में बदनाम हो रहा है। कोरोना चीनी वायरस था लेकिन आज विश्व में लोग इसे इंडियन वैरियंट कह रहे है।

उन्होंन कहा कि सरकार कोरोना से नहीं आलोचना से लड़ रहे है। सरकार आज कोविड मैनेजमेंट में नहीं बल्कि इमेज मैनेजमेंट में लगी है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लाशों को दबाने और छिपाने की राजनीति न करें, कितनी लाशें श्मशान घाट और कब्रिस्तान में आई सरकार इसकी रिकॉर्ड दे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 फीसदी मौतें कोरोना से हुई है।

Paytm ने शुरू किया वैक्सीन स्लॉट फाइंडर, कहा इससे अपना स्लॉट बुक करने में मिलेगी मदद

0

देश भर में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार सभी वर्गों के लिए एक साथ वैक्सिनेशन शुरू कर देने से कई जगह वैक्सीन की किल्लत शुरू हो गई है।

बता दे कि पेटीएम ने कोविड वैक्सीन स्लॉट सर्च करने के लिए नया टूल (Paytm Vaccine Slot Finder) लॉन्च किया है। इसके जरिये यूजर्स को पता चल सकेगा कि उनके एरिया में वैक्सिनेशन के लिए कहाँ कितने स्लॉट उपलब्ध है। इसके द्वारा यूजर्स को उस वक्त अलर्ट मिल जाएगा जब स्लॉट खाली होंगे। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।

पेटीएम ने दावा किया है कि ये रियल-टाइम में देशभर में उपलब्ध वैक्सीन स्लॉट को ट्रैक कर रही है। इसके जरिए नए वैक्सीन स्लॉट ओपन होने पर स्लॉट बुक कर सकते हैं और इंस्टेंट अलर्ट पा सकते हैं।

जहां वैक्सीन की कमी पूरे देश मे हो रही है वहीं बीजेपी सांसद अपने घर बुलवाकर करवा रहें है वैक्सीनशन

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है। पूरे देश में लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपना समय स्लॉट बुक करवाने में लगे है। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया अपने घर पर बने कार्यालय पर ही समर्थकों के साथ टीका लगवा रहे हैं। सांसद के इस रवैये पर विपक्ष हमलावर हो गया ।  

बता दे कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है। उज्जैन के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में जो वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे है उसे सांसद आवास में खोल देना चाहिए। विधायक का आरोप है कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इधर से उधर भटक रहे है और सांसद अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे है।

वहीं जवाब देते हुए सांसद फिरोजिया ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया है वह सभी समाजसेवी है और ये लोग लगातार लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे है। सांसद ने आगे कहा कि यहां पर वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों ने अपना रिजस्ट्रेशन पहले ही करा लिया था। इस पर हंगामा खड़ा करने की जरूरत क्या है। 

स्पुतनिक V की पहली खुराक हैदराबाद में आज एक व्यक्ति को लगाई, मार्किट में आने पर होगी इसकी इतनी कीमत

0

कोरोना से जूझ रहे भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। देश में अब कोवैक्सीन और कोविशील्ड के अलावा अब स्पुतनिक V को लगाने की शुरूआत हो गई है। जानकरी के अनुसार हैदराबाद में आज को स्पुतनिक V की पहली खुराक एक व्यक्ति को लगाई गई है।

बता दें कि भारत में डॉ. रेड्डी लैब ने स्पुतनिक V वैक्सीन की आयात की है। भारत पहुंचने के बाद आज इसकी कीमत भी तय हो गई है। स्पुतनिक V की एक खुराक की कीमत 995.40 रुपये होगी। वहीं अगले सप्ताह से ये वैक्सीन बाजार में भी उपलब्ध होगी।

डॉ. रेड्डी लैब ने कहा कि स्पुतनिक V का निर्माण भारत में होगा और इसलिए उसकी कीमत इतनी रखी गई है। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में इस वैक्सीन के ट्रायल परिणामों को दि लांसेट में छापा गया था जिसके बाद इसे सुरक्षित और प्रभावशाली बताया गया है।

केंद्र सरकार ने की अपनी हद पार , हलफनामा देते हुए सुप्रीम कोर्ट को अपने दायरे में रहने की नसीहत दी

0

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में टीकाकरण नीति का बचाव करते हुए कहा कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप ना करें।

दरअसल टीकाकरण नीति और कोरोना से निपटने की तैयारी को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना बचाव किया है। रविवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दायर करते हुए कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की जगह नहीं है। 

केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में लिखा कि वैश्विक महामारी के संदर्भ में न्यायिक हस्तक्षेप की बहुत कम जरूरत है। आगे केंद्र ने लिखा कि 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने की मंजूरी सिर्फ इसलिए दी गई है क्योंकि राज्य उसकी मांग कर रहे थे।

बता दे कि केंद्र सरकार ने अपने व्यापक टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन के बड़े-बड़े ऑर्डर दिए है। और इसलिए इसका सीधा असर कीमत पर पड़ रहा है। हालांकि केंद्र ने यह भी कहा कि इससे जनता की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि सभी राज्यों ने मुफ्त में वैक्सीन देने का एलान कर दिया है।

केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि उसे वैक्सीन की कीमत इसलिए कम देनी पड़ रही है क्योंकि केंद्र ने बड़ी संख्या में टीके का ऑर्डर दिया है।

बीजेपी का कार्यकर्ता झूठ फैलाने में हुआ नाकाम,सामने आया बंगाल हिंसा का एक और सच

0

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद से भड़की हिंसा में अबतक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से BJP ने अपने 9 कार्यकर्ताओं की मौत का दावा कर रही है। वहीं TMC 7 कार्यकर्ताओं की।

वहीं एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें आंगन में पड़े अपने पिता की को बेटी पानी पिलाने की कोशिश कर रही है और गिरकर रोने लगती है। इस वीडियो को बंगाल हिंसा का बताया जा रहा है। संदीप ठाकुर नाम के एक यूज़र ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि राष्ट्रपति शासन लगाकर बंगाल को सेना के हाथ में दे देना चाहिए।

दरसअल ये आंध्रप्रदेश का वीडियो है। इसका पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना पीड़ित की बेटी एक बोतल में पानी भरकर अपने पिता को देने के लिए जा रही है लेकिन उसकी मां उसे इस डर से रोक रही है । 50 वर्षीय शख्स ने अपनी बेटी और पत्नी के सामने अंतिम सांस ली।

https://www.indiatoday.in/coronavirus-outbreak/story/heartbreaking-wailing-daughter-fights-mother-water-covid-positive-father-andhra-pradesh-village-1799040-2021-05-05

कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा नेता और कार्यकर्ता कर रहे है इंजेक्शन की कालाबाजारी

0

मध्य प्रदेश के जिला इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से हो रही मौत के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो ही जिम्मेदार है। इन्होंने लाशों पर राजनीति की है। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं।

कमलनाथ ने प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत और कालाबाजरी को लेकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रेमडिसिवर इंजेक्शन की काला बाज़ारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन भी राजनीति पर उतर आई है। रेमडेसिविर के इंजेक्शन बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बांटा जा रहा है जो ब्लैक में बेच रहे है। और आरोप लगाया कि उन्होंने इसे भी व्यापार बना लिया है। कमलनाथ ने कहा कि मैं हर संभव मदद कर रहा हूं जहाँ रेमडिसिवर इंजेक्शन मिल रहे है मंगवा रहा हूं।

West Bengal Election:जहां राहुल गांधी ने की रैली, वह सीटें भी नहीं बचा पाई कांग्रेस, हुई जमानत जब्त

0

पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इतिहास की सबसे बुरी हार का सामना किया है यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता हासिल नहीं हुई है। कई सीटर तो ऐसी है जहां पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने रैली की थी वहां पर कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

इस बार के पश्चिम बंगाल चुनाव में भले ही सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सिमट कर रह गई हो लेकिन तीसरे मोर्चे के तौर पर कांग्रेस और लेफ्ट ने गठबंधन जरूर किया लेकिन एक भी सीट पर सफलता हासिल नहीं कर पाए।

कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के कई उम्मीदवारों का हाल तो इतना भी बुरा था कि जहां पर राहुल गांधी ने रैलियां की वहां पर उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए कांग्रेस लिफ्ट गठबंधन के 85% उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हुई है।

आजादी के बाद बंगाल में यह पहला मौका है जब बंगाल की सत्ता में लगभग 60 साल तक सत्तासीन रहे लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली इस बार बंगाल में 292 सीटों पर चुनाव हुए थे 2 सीटों पर उम्मीदवारों की निधन के कारण चुनाव रद्द हो गए थे 292 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी को 213 सीटें तो भाजपा को 77 मिली हैं वही एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को तो एक सीट राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को मिली है।

आपको बता दें कि बंगाल की 292 सीटों पर हुए चुनाव में तीसरे मोर्चे यानी लेफ्ट और कांग्रेस के 49 उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचा पाने में सफल हुए हैं बाकी 85% उम्मीदवार तो जमानत भी नहीं बचा पाए।

जहां राहुल ने की रैली वही जमानत जप्त

कांग्रेस वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए राहुल गांधी ने मटियारा नक्सलवाड़ी और गोलपोखर में सभाएं की थी जहां उम्मीदवारों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और दोनों उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें मटियारा नक्सलवाड़ी एक दशक से कांग्रेस का गढ़ रहा है जहां पर मौजूदा विधायक शंकर मालाकार इस बार तीसरे नंबर पर आए हैं।

मध्यप्रदेश बीजेपी के विधायक को राजश्री की चिंता ने किया परेशान

0

मध्य प्रदेश में कोरोना ने मौत का तांडव मचा रखा है। प्रदेश में ऑक्सीजन की और रेमडेसीवीर इंजेक्शन की किल्लत है। इन सब के बीच बीजेपी के विधायक ने राजश्री गुटखा की कालाबाजारी को लेकर चिंता जताई है। बीजेपी नेता ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गुटखे की कालाबाजारी रोकने की मांग की है।

टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश गिरी गोस्वामी है। कलेक्टर को संबोधित पत्र में लिखा है कि, ‘कोविड- 19 की इस विषम परिस्थिति में लॉकडाउन तथा कर्फ्यू लगे होने के कारण जूली जैन द्वारा मौके का नाजायज फायदा उठाते हुए राजश्री गुटखा की कमी बताकर व्यापक स्तर पर मनमाने दामों पर कालाबाजारी की जा रही है।

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट किया कि, ‘अरे कौन है ये आदमी? लोगों को ऑक्सीजन नही मिल रही, ये गुटखा लिए फिर रहे हैं। लोग तड़प रहे हैं, मर रहे हैं, ये राजश्री के पाउच गिन रहे हैं। ये भाजपाई, दिन-ब-दिन नज़रों से गिर रहे हैं।’

वहीं पीयूष मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘भाजपा विधायक हो तो ऐसा जो अपनी प्रजा की सबसे ज़रूरी चीज़ ‘राजश्री गुटखा’ के लिए जंग लड़ रहा है.. उसे मरीज, अस्पताल, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसे चीजों के लड़ना ज़रूरी नही लगता?’

बता दे कि ऑक्सीजन की भयंकर किल्लत है, रेमडेसीवीर इंजेक्शन की मारामारी है तब स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के बजाए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को सबसे ज्यादा चिंता किसी चीज की है तो वह राजश्री गुटखा है।