Home Tags Board exams

Tag: board exams

10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बतायी तारीख…

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट (mp board exam result) जल्द ही जारी होने वाला है। जानकारी के अनुसार 25 मई तक परिणाम आ सकता। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक कॉपी जांचने का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। प्रदेश में इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि दसवीं कक्षा की कॉपी जांचने का काम पूरा हो चुका है। 12वीं कक्षा की कॉपी जांचने का काम बस थोड़ा सा बचा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार भी 10वीं-12वीं का रिजल्ट साथ में ही जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष भी दोनों बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित किया गया था। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एमपीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र और छात्राएं रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फिर टली

0

MP Board Exam 2021 बोर्ड द्वारा सोमवार 26 अप्रैल 2021 को जारी नोटिस के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कक्षा 10वीं/12वीं की परीक्षाओं के सम्बन्ध में निर्णय लिये जाने के बाद शीघ्र अवगत कराया जाएगा।

बता दे कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों, पैटर्न पर निर्णय को लेकर कल 26 अप्रैल को एक बैठक में निर्णय ले लिया गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया है और स्टूडेंट्स को सीबीएसई की तर्ज पर इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार हायर सेकेंड्री की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और नई तारीखों, एग्जाम पैटर्न और ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजन पर अंतिम फैसला बाद में लिया जाना है।

हालांकि, इस सम्बन्ध मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आधिकारिक रूप से कोई भी सूचना जारी नहीं की है। इसलिए आधिकारिक अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

CBSE boards exam को लेकर दिया बड़ा बयान, 10वीं की परीक्षा को किया रद्द और 12वीं की परीक्षा हुई स्थगित

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री पोखरियाल के बीच बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मंत्रालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, पीएम को ऑनलाइन परीक्षा सहित विभिन्न संभावनाओं पर एक प्रस्तुति दी गई थी।

शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 1 जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। 

आदेश के मुताबिक, 4 मई से 14 जून तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। 1 जून को एक और बैठक होगी, जिसमें तब के हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। अगर परीक्षाएं होंगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा टली

0

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 तथा 12 की परीक्षाएं आगे के लिए टाल दी गई हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थी। एमपी स्कूल एजुकेशन विभाग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी दी है कि परीक्षाएं अब 30 मई के बाद आयोजित की जाएगीं। परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना के कारण परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि राज्य क्लास पहली से आठवीं तक के स्कूल पहले ही बंद हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि 15 जून तक पहली से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बतादें बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पहली से लेकर आठवी कक्षा के छात्रों को प्रिजकेट वर्क के आधार पर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही आदेश जारी कर चुका है।

बता दें कि पहले के परीक्षा कार्यक्रम में हाईस्कूल की परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से 19 मई 2021 तक और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 01 मई 2021 से 21 मई 2021 तक आयोजित होनी थी।

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हुए जारी

0

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं(board exams) के लिए प्रवेश पत्र(admit card) जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन(mp online) पर अपलोड किए गए हैं। स्कूलों के प्राचार्य उसे डाउनलोड करने के बाद इस पर अपने हस्ताक्षर और मुहर लगाकर परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली है। वहीं, मध्यप्रदेश कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 01 मई 2021 से ली जाएगी।

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्र में कोरोना गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा। परीक्षार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का खास पालन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर 15 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क जमा करके प्रवेश पत्र में सुधार कर सकेंगे। प्रवेश पत्र को ऐसे समय में जारी किया गया है, जब कोरोना महामारी के कारण कई अन्य बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करा जा रहा है।

बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 अप्रैल को जिला अधिकारियों से चर्चा के बाद ही होगा। इस चर्चा में मुख्यमंत्री जिला अधिकारियों से कोरोना की स्थिति जानेंगे। जिसके बाद बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर फैसला