मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 तथा 12 की परीक्षाएं आगे के लिए टाल दी गई हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थी। एमपी स्कूल एजुकेशन विभाग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी दी है कि परीक्षाएं अब 30 मई के बाद आयोजित की जाएगीं। परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना के कारण परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि राज्य क्लास पहली से आठवीं तक के स्कूल पहले ही बंद हैं।
मंत्री ने यह भी बताया कि 15 जून तक पहली से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बतादें बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पहली से लेकर आठवी कक्षा के छात्रों को प्रिजकेट वर्क के आधार पर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही आदेश जारी कर चुका है।
बता दें कि पहले के परीक्षा कार्यक्रम में हाईस्कूल की परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से 19 मई 2021 तक और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 01 मई 2021 से 21 मई 2021 तक आयोजित होनी थी।
