Home Tags Chattisgarh

Tag: chattisgarh

छत्तीसगढ़

सर्वे: अभी चुनाव हुए तो छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार, मिलेगी इतनी सीटें !

0

नवम्बर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है। सभी दल के नेता चुनावी रणनीति बनाने में लग गए है। उधर चुनाव को लेकर मीडिया चैनलों और एजेंसियों का सर्वे भी आना शुरू हो गया। एक ताजा सर्वे के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आने वाली है।

दरअसल हाल ही में न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी द्वारा किये एक सर्वे में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर अगर अभी चुनाव कराया जाए तो कांग्रेस के खाते में 7 सीटें आएंगी और भाजपा को 4 सीटों के साथस संतोष करना पड़ेगा। सर्वे में कांग्रेस को 6 सीटों की बढ़त और भाजपा को 6 सीटों का नुकसान बताया गया है। बता दें कि प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से वर्तमान में 10 भाजपा और एक कांग्रेस के पास है।

इस सर्वे के बाद से यह सवाल उठ रहा है कि क्या छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का जादू और मोदी लहर खत्म हो गयी है ? वहीं इस सर्वे के आने के बाद दोनों दलों के बीच तीखे बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘हर सर्वे पर शोर मचाने वाली भाजपा को इस सर्वे पर भी कुछ कहना चाहिए’।

दूसरी तरफ भाजपा ने इस सर्वे के बाद कहा कि सर्वे के नतीजों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस इसे भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने खोले पीएम मोदी के राज, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप !

0

Newbuzzindia : ​छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने संगठन और एकता पर बल दिया और कहा कि उनके बड़े भाई नरेंद्र मोदी घास-फूस खाकर देश की सेवा कर रहे हैं। गुजरात के गांधी नगर में सूचना विभाग के उपायुक्त पंकज ने साहू समाज का आह्वान किया कि सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़ कर योगदान देना है। विशेषकर कन्या भ्रूणहत्या रोकने और कन्या शिक्षा पर। शनिवार की शाम शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में पंकज मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “यहां राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की बात हो रही है, लेकिन मैं राजनीति से नहीं हूं। हमें राजनीति के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।” 

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से पर्दा उठाते हुए पंकज मोदी ने कहा कि – “नरेंद्र मोदी राजनीति में आए तो सीधे मुख्यमंत्री बने, लेकिन उसके पहले का उनका जीवन कैसा था, यह देखा जाना चाहिए। गौर किया जाना चाहिए कि उन्होंने सेवाकार्य में कितना योगदान दिया और कौन-कौन से कष्ट झेले। राजनीति के अलावा ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं, जहां हम समाज को बदल सकते हैं।”

पंकज ने गुजरात के कारडीय राजपूत समाज का जिक्र करते हुए बताया, “इस समाज के लोगों का विभिन्न क्षेत्रों में प्रभुत्व है। पहले लगता था कि इनमें कुछ मिलीभगत है, लेकिन बाद में पता लगा कि इस समाज के लोगों ने अपने बच्चों के लिए शैक्षणिक अकादमियां खोल रखी हैं। जहां बच्चे के रुझान के अनुसार उसे मार्गदर्शन दिया जाता है। हमें भी ऐसे ही करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि झारखंड में तैलिक समाज के लोग बेहद गरीबी में हैं और उनकी तुलना में छत्तीसगढ़ में इस समाज की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, अजीत जोगी के साथ 25,000 समर्थक छोड़ सकते है कांग्रेस !

0

Newbuzzindia: अपने सबसे बुरे समय से गुजर रही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है । खबर है की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने का मन बना चुके है । साथ ही उनके साथ  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 25000 समर्थक भी कांग्रेस को अलविदा कहने के मूड में है ।

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास अजीत जोगी ने बड़ा नेता मौजूद नही है । कहा जाता है की “छत्तीसगढ़ में जोगी ही कांग्रेस है और कांग्रेस ही जोगी है” । ऐसे में जोगी की नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है ।

2018 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है और ऐसे में बिना अजीत जोगी के कांग्रेस का चुनाव जातना ख़ासा मुश्कित हो जाएगा । अजीत जोगी ने इशारा दिया है कि वे कांग्रेस छोड़कर अपना क्षेत्रीय दल बनाएंगे ।

एक निजी चैनल से बात करते हुए जोगी ने कहा है की “मैं विधायक केंद्रित राजनीती नही करना चाहता। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बारे में मैंने सब बता दिया है, अब दिल्ली अब नहीं जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं कोई भी बड़ा फैसला मारवाही की जनता से पूछ कर करता हूं। इसलिए मरवाही में एक बैठक बुलाकर अपने 1500 खास लोगों से सलाह लुंगा”

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

अगुस्टा वेस्टलैंड स्कैम में भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह भी है शामिल !

0

Newbuzzindia: अगुस्‍टा वेस्‍टलैंड हेलिकॉप्‍टर डील को लेकर चल रहे बवाल के बीच योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की अगुवाई वाले स्‍वराज अभियान ने इस मामले में कई आरोप लगाए हैं। इन दोनों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर करोड़ों रुपये की इस डील में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह का नाम खींचा। स्‍वराज अभियान ने अभिषेक का नाम पनामा पेपर्स लीक से भी जोड़ा।

इन्‍होंने कहा कि हेलिकॉप्‍टरों की खरीद के लिए ग्‍लोबल टेंडर नहीं मंगाया गया था और टेंडर की प्रक्रिया से संबंधित कई नियमों को ताक पर रखा गया। इसी के साथ स्‍वराज अभियान ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह रमन सिंह के खिलाफ जांच की शुरुआत करे।

भूषण और यादव ने यह भी दावा किया कि इस डील में बतौर घूस 15 लाख डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) दिए गए थे। साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि वे जो भी आरोप लगा रहे हैं, उससे जुड़े कागजात उनके पास मौजूद हैं और इसे स्‍वराज अभियान की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में स्‍वराज अभियान की तरफ से जो आरोप लगाए गए, वे इस प्रकार हैं:

– अगुस्‍टा हेलिकॉप्‍टर डील में सिर्फ एक ही वेंडर जैसी स्थिति पैदा की गई।
– हेलिकॉप्‍टर डील के लिए सिर्फ एक ही प्रॉडक्‍ट को प्रमोट किया गया। इसके बदले 30 प्रतिशत पैसा दिया गया।
– छत्‍तीसगढ़ सरकार ने अगुस्‍टा वेस्‍टलैंड को बताया था कि A-109 हेलिकॉप्‍टर 60 लाख 22 हजार डॉलर में मुहैया कराया जा सकता है।
– अगुस्‍टा वेस्‍टलैंड ने कहा था कि हमारा डीलर शार्प ओशन बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कमिशन के हेलिकॉप्‍टरों की सप्‍लाई कर सकता है।
– हेलिकॉप्‍टरों की सप्‍लाई कर सकने वाले दूसरे फर्मों के बारे में पता नहीं किया गया।
– सरकार ने प्रस्‍ताव दिया कि सिर्फ अगुस्‍टा वैंस्‍टलैंड हेलिकॉप्‍टरों को ही तरजीह दी जाए।
– फरवरी 2007 में कैबिनेट ने फैसला किया कि अगर दो लाख डॉलर के प्रीमियम पर मोलभाव हो सके तो शार्प ओशन से हेलिकॉप्‍टर खरीदे जा सकते हैं।
– 30 मार्च को सरकार के एक नोट में कहा गया कि हेलिकॉप्‍टरों को शार्प ओशन से खरीदा जाना चाहिए।
– छत्‍तीसगढ़ सरकार ने कहा कि 30 मई को एक ग्‍लोबल टेंडर का आयोजन करेगी। फिर सरकार ने ग्‍लोबल टेंडर इशू किया।
– इस टेंडर में तीन ऑफर दिए गए थे। इन तीन फर्मों में से अगुस्‍टा वेस्‍टलैंड को 29.77 करोड़ रुपये का ऑफर किया गया।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

अगुस्टा वेस्टलैंड स्कैम में भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह भी है शामिल

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आया भाजपा के 2 मुख्यमंत्रियों का नाम !

0

Newbuzzindia: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार ने वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, जबकि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद कर जनता के 1.14 करोड़ रुपए का नुकसान किया था।

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से सवाल किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कंपनी पर लगे बैन को मोदी सरकार ने हटा दिया। अपने सवालों में कांग्रेस ने बीजेपी के दो मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और रमन सिंह पर भी आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, जबकि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद कर जनता के 1.14 करोड़ रुपए का नुकसान किया था।

दरअसल राज्य सरकार ने वीआईपी के लिए करीब 20 करोड़ की लागत में हेलिकॉप्टर खरीदा था। यह राजे सरकार के पिछले कार्यकाल का मामला है, तब 2005 में यह सौदा हुआ था।

अब यह सौदा रक्षा मंत्रालय की जांच के घेरे में है। राज्य सरकार को लिखे पत्र में रक्षा मंत्रालय की ओर से अगस्ता ई-190 पावर हेलिकॉप्टर की खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे। 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कैग की रिपोर्ट में इस सौदे को लेकर कई अनियमितताओं का जिक्र किया गया था।

उसके अनुमान के मुताबिक इससे खजाने को करीब 1.14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सीबीआई अगस्ता वेस्टलैंड से वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीद के 3,600 करोड़ के मामले में आर्थिक अनियमितताओं की जांच कर रही है।

राजे सरकार ने करीब 20 करोड़ रुपए में यह हेलिकॉप्टर खरीदा था, जो मुख्यत: मुख्यमंत्री, राज्यपाल जैसे वीआईपी के दौरों के लिए था, लेकिन यह हेलिकॉप्टर सजावटी हाथी ही साबित हुआ क्योंकि प्रशिक्षित पायलट के अभाव में यह खड़ा रहा एवं पहली बार 2007 में ही उड़ा।

राज्य सरकार ने इसके लिए कंपनी से अनुबंध किया था, जबकि देश में उस श्रेणी के हेलिकॉप्टर के लिए कोई प्रशिक्षित पायलट नहीं था। इस तरह जहां हेलिकॉप्टर की खरीद एवं रखरखाव पर काफी पैसा खर्च किया गया, वहीं पायलट न होने से दूसरे हेलिकॉप्टरों पर भी काफी खर्चा हुआ। कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि हेलिकॉप्टर 29 जुलाई 2005 में दिल्ली पहुंचा और 22 सितंबर 2005 को जयपुर आया।
इसका कोई उपयोग नहीं हुआ, क्योंकि उड़ान के लिए आवश्यक प्रशिक्षण जनवरी 2006 में सिर्फ एक पायलट को दिया गया। जबकि अनुबंध की शर्तों के अनुसार फर्म को दो पायलट को प्रशिक्षण देना था। इसके अलावा एक अतिरिक्त पायलट को प्रशिक्षण एवं तीन हफ्तों के लिए दो टेक्नीशियन को मैंटेेनेंस ट्रेनिंग देनी थी।