छत्तीसगढ़
Tag: chattisgarh
मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवा स्थगित
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने चार राज्यों के बीच स्थगित की गई परिवहन सेवा की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है।
बता दे कि परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच स्थगित की गई बस परिवहन सेवा की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 23 मई कर दिया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 7,571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18% से घटकर 11% पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5 जिले दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में 50-50 से भी कम केस दर्ज किए गए।
मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवाएं हुई स्थगित
मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश के बाद अब तीन अन्य राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद कर दी है। यह बस सेवाएं 15 मई तक स्थगित रहेगी। परिवहन विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल आदेश के तहत महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 15 मई तक स्थगित रहेगा।
बता दे कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12000 के नीचे आया है। प्रदेश में आज 11,708 पॉजीटिव मरीज मिले, वहीं 4815 स्वस्थ हुए। जबकि 84 लोगों की मौत हुए।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता के भाई पर नाबालिक ने लगाया यौन शोषण का आरओ
छत्तीसगढ़ में 1 नाबालिक बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया हैं। ये प्रकरण तिल्दा का है। बता दे कि तिल्दा के आरोपी स्थानीय भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है।
दरअसल विक्की सुखवानी नगर पालिका के उपाध्यक्ष हैं। इसके भाई विजय पर 17 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्ची ने अपने शिकायत में लिखा है कि उसे घूमाने ले जाने की बात कहकर विजय अपने साथ रायपुर लेकर आया। उसके बाद पार्टी और डिनर की बात कहकर रायपुर इन नाम के होटल के कमरे में ले गया। वहीं विजय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और तस्वीरें अपने मोबाइल पर खींच वायरल करने की धमकी दी।
लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। अब मामले की जांच तिल्दा थाने की पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि विजय लड़की के घर वालों को जानता था और इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर अपने साथ लड़की को रायपुर ले गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान, कहा महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ की भी सीमाओं को किया जाएगा सील
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग 30 जिलों में कोरोना वायरस के 20 से ज्यादा केस मिले हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगी राज्य की सीमाएं सील कर दी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र से लगी सीमा पहले ही सील हो चुकी थी।
शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ते कोरोनावायरस को लेकर कहा कि जरूरत पड़ी तो उन जगहों पर लॉकडाउन लगाया जाएगा जहां 20 से ज्यादा संक्रमित पाए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि अप्रैल के आखिर तक कोरोना अपने पीक पर पहुंच सकता है। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और कहा कि कोरोना के फीवर क्लिनिक दुबारा बनाये जाएंगे।
प्रदेश में पहला कोरोना संक्रमित 18 मार्च को जबलपुर में मिला था। इसके बाद से यह संख्या हर दिन बढ़ती गई लेकिन वर्ष 2020 में सितंबर से नवंबर का महीना ज्यादा घातक रहा। इस अवधि में एक से दो लाख संक्रमितों की संख्या महज 71 दिन में ही पूरी हो गई थी।
भले ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन सरकारी बुलेटिन के मुताबिक मौत की संख्या नियंत्रित है। प्रदेश में पहले एक लाख मरीजों पर मौत की संख्या 1901 थी, जबकि दूसरे एक लाख मरीजों पर 1330 लोगों की मौत हुई थी। अब तीसरे एक लाख संक्रमितों के मुकाबले मरने वालों का आंकड़ा 805 है। यानी प्रदेश में मृत्यु दर कम है जबकि संक्रमण दर अधिक है।
रायपुर की अंजली ने जीता प्रथम पुरस्कार
रायपुर: बारहवीं की छात्रा अंजली शर्मा ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित “खनक” नामक अखिल भारतीय डान्स और म्यूजिक फेस्टिवल 2021 में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। अंजली को सिनीयर केटेगरी में सोलो कत्थक डान्स के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया है।
लॉकडाउन के कारण के लंबे समय बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर की प्रतिभाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम नृत्य मुद्रा कत्थक कला केंद्र पुणे और प्रयास एंटरटेनमेंट गोंदिया द्वारा उज्जैन में आयोजित किया गया था। इसके अलावा अंजली को बेस्ट परफोरमेंस/ प्रस्तुतीकरण के लिए कला विभूति फेस्टिवल अवार्ड भी प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि अंजली शर्मा को पिछले वर्ष मिस छत्तीसगढ़ का ख़िताब प्राप्त हुआ था और कत्थक के लिए उसे देश के अनेक हिस्सों से अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। अंजली अभी केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं और वे कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा की सुपुत्री हैं।
रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल का विस्तार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के विस्तार का आगाज हो गया। इसमें अतिरिक्त 85 बेड की व्यवस्था के साथ-साथ अनेक अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अस्पताल की फेज-2 निर्माण योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन मती शालू जिन्दल की गरिमामय उपस्थिति में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर इस पवित्र कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर नवीन जिन्दल ने कोविड19 महामारी की रोकथाम के वास्ते मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भूपेश बघेल को भेंट किया। वर्षों से रायगढ़ की सेवा में समर्पित फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने जा रहा है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केंद्र अपने दूसरे चरण में 25 करोड़ की लागत से 50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में भवन बनाएगा और अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें 85 अतिरिक्त बेड होंगे और आईसीएमआर की गाइडलाइंस के अनुसार कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड एवं आईसीयू की सुविधा होगी। इसके अलावा न्यूरो-आईसीयू, डायलिसिस, रेडियोलॉजी, एंडोस्कोपी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, हृदय रोग सर्जरी जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिलान्यास के बाद कहा कि यह अस्पताल एक उपलब्धि है। कोविड19 समेत अनेक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को अब रायपुर, बिलासपुर व किसी अन्य शहर में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने रायगढ़ और आसपास के लोगों को सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने कहा कि बाबूजी ओपी जिन्दल के नाम से स्थापित यह अस्पताल जरूरतमंदों विशेषकर गरीबों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि दो साल में फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का फेज-2 बनकर तैयार हो जाएगा और बेड की संख्या बढ़कर 155 हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि शिक्षा, औद्योगीकरण के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सरकार जो जिम्मेदारी लगाएगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे।
जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन मती शालू जिन्दल ने कहा कि फाउंडेशन रायगढ़ वासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबध्द है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का विस्तार हमारे इन संकल्पों की ही अभिव्यक्ति है। कोविड19 और विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए हम अत्याधुनिक गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन से वे राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे।
जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने कहा कि हम स्वस्थ रहकर ही राष्ट्र सेवा में योगदान कर सकते हैं। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल क्षेत्रवासियों की सेवा की एक मिसाल है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. (मेजर) राजेश्वर भाटी ने कहा कि फेज-2 के निर्माण से हमारी स्वास्थ्य सेवा में कई नए आयाम जुड़ेंगे और नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी समेत अनेक सुविधाएं प्रदान करने में हम सक्षम होंगे जो रायगढ़ क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि आइसोलेशन,डायलिसिस से संक्रमित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जेएसपीएल, रायपुर के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, रायगढ़ के कलेक्टर भीम सिंह, एसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा आदि भी उपस्थित थे।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के बारे में
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल रायगढ़ क्षेत्र का एकमात्र सर्वसुविधायुक्त सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधा, अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी चिकित्सकों, नर्सों एवं सहायकों की टीम सेवा समर्पित है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में हृदय रोग, न्यूरो एवं स्पाइन रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, नाक कान एवं गला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल्य एवं शिशु रोग, छाती एवं फेफड़ा रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, फिजिशियन, नेत्र रोग, रेडियोलोजी, दंत रोग, मुख एवं जबड़ा रोग, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी एवं आहार विशेषज्ञों की टीम मौजूद है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में क्षेत्र का एकमात्र कैथलैब, 64 स्लाइड सीटी स्कैन, अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ऑपेरशन थियेटर, ब्लड एवं कंपोनेंट बैंक, एफरेसिस मशीन, पैथोलॉजी, आईसीयू एवं बर्न आईसीयू तथा डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल को विश्वसनीय एवं उत्तम स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए इस वर्ष नाभ (एनएबीएच) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।
फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य योजना, स्मार्टकार्ड, चिरायु योजना एवं अन्य सभी योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।
राहुल गाँधी पर दिए विवादित बयान के बाद बड़ी सुब्रमण्यम स्वामी की मुश्किलें, 2 एफआईआर दर्ज
भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दर्ज किये गये मानहानि केस मामले में राहुल गांधी को पटना हाई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
छत्तीसगढ़ के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बारांबकी में भी इसी मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई।
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने इस मामले पर कहा कि “हमने उनकी टिप्पणी पर कोतवाली नगर बाराबंकी में एफआईआर दर्ज की है,
दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ दिनों पहले विवादित बयान देते हुए कहा था की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी कोकेन का सेवन करते हैं। जिसके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने केस दर्ज करवाया है ।
स्वामी की प्रतिक्रिया
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और राज्यसभा संसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने मेरे खिलाफ कथित रूप से यह मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर बेवकूफी है क्योंकि पुलिस ने सत्यता की जांच के लिए डोप टेस्ट नहीं किया था। ”
छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेता को इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार और तथ्य नहीं था।
“स्वामी खुद जानते हैं कि उनका बयान राहुल गांधीजी का अपमान करने के लिए जानबूझकर दिया गया बयान था। स्वामी जानते हैं कि उनका बयान राजनीतिक दलों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और लोगों को भड़का सकता है। इस तरह के बयान से लोगों में शांति भंग हो सकती है।”
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
बता दें कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 (2) (किसी भी वर्ग या समुदाय के व्यक्ति को उकसाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मारकम को बनाया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पड़ पर मोहन मारकम की नियुक्ति कर दी। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से विधायक मोहन मारकम बस्तर इलाके से आते है और छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेता है।
Congress President Rahul Gandhi appoints Mohan Markam as the President of Chhattisgarh Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/vApeCGPILN
— ANI (@ANI) June 28, 2019
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पद के लिए मोहन मारकम से साथ ही मनोज मंडावी से मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल थे।
सट्टा बाजार: मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीत रही कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का माहौल अब और रोचक हो चुका है। न्यूज़ चैनल और अखबारों के सर्वे के बाद अब सट्टा बाजार में भी सत्ता बदलती नजर आ रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के सट्टा बाजार में जहां पहले बीजेपी हावी थी तो वहीं अब कांग्रेस हावी दिख रही है।
मध्यप्रदेश में 2 हफ्ते के पहले जो सटोरी बीजेपी पे पैसा लगा रहे थे वही सटोरी अब कांग्रेस पर दांव लगा रहे है।
हिंदी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पिछले एक महीने से सट्टा बाजार में बीजेपी के ऊपर पैसा लगाया जा रहा था लेकिन अब यह पैसा कांग्रेस पर लग रहा है। एक महीने पहले अगर आप बीजेपी पर पैसा लगते तो आपको 10 हजार के 11 हजार रुपये मिलते। वहीं कांग्रेस पर 4400 रुपये लगाने पर आपको 10 हजार रुपये मिलते। मतलब सट्टा बाजार में बीजेपी के जीतने की उम्मीदें ज्यादा थी।
कांग्रेस को मिल रही 116 से ज्यादा सीटें
सट्टा बाजार की माने तो प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कांग्रेस को 230 विधानसभा सीटों में से 116 से ज्यादा सीटें मिल रही है। वहीं बीजेपी को 102 के आस पास सीटें मिलती दिख रही है।
राजस्थान में कांग्रेस तो छत्तीसगढ़ में सेफ खेल रहा सट्टा बाजार
मध्यप्रदेश के एलावा राजस्थान विधानसभा चुनाव की बात करें तो सट्टा बाजार राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनवा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में सट्टा बाजार सेफ खेल रहा है, मतलब दोनों ही पार्टियों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
नोट: चुनावों में सट्टा लगाना देश मे गैरकानूनी है। पुलिस इसके लिए कई गंभीर कदम भी उठा रही है लेकिन इसके बाद भी चुनावों में लोग सट्टा बाजार में काफी सक्रिय रहते है।
छत्तीसगढ़: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राफेल के मुद्दे पर राहुल गाँधी का बीजेपी पर हमला
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ की रमन सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गाँधी ने इस दौरान भ्रष्टाचार, महंगाई, नोटबंदी, बेरोजगारी और राफेल जैसे मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. देखें राहुल गाँधी द्वारा कबीरधाम में कही गयी मुख्य बातें-
- जब नरेन्द्र मोदी जी भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो जनता के मन में बात आती है कि ये वही आदमी है जो राफेल मामले में 30,000 करोड़ रुपये अपने मित्र अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया
- भ्रष्टाचार शब्द नहीं बोल सकते नरेन्द्र मोदी जी, क्योंकि उनके मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं, मुख्यमंत्री का बेटा भ्रष्ट है, मुख्यमंत्री की पत्नी भ्रष्ट हैं और खुद प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं
- छत्तीसगढ़ के युवा 15 साल से रोजगार ढूंढ रहे हैं, बाकी प्रदेशों में जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सरकारी पोस्ट खाली पड़े हैं, यहां आउटसोर्सिंग लागू है
- हम आपके पैसे को सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल में लगाना चाहते हैं। भाजपा के लोग अस्पतालों, कॉलेज, यूनिवर्सिटी को प्राईवेट कर देते हैं
- सरकारी नौकरी के पद खाली पड़े हुए है और भाजपी सरकार नौकरीयां बाहरी लोगों को दे रही है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो सभी खाली पदों को भरेगी और छत्तीसगढ़ के युवाओं को राजगार देगी









