Home Tags Chief Minister Shivraj Singh Chauhan

Tag: Chief Minister Shivraj Singh Chauhan

दिग्विजय सिंह ने BJP की आईटी सेल और बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात…

0

पुलवामा हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक (satyapal malik) के दिए गए बयान ने राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। मलिक के बयान का मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने समर्थन किया है। दरअसल मलिक ने एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले की एक वजह केंद्र सरकार की खामी बताया था।

सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले यहां के आखिरी राज्यपाल थे। जिस समय पुलवामा अटैक हुआ, उस वक्त भी मलिक राज्यपाल के पद पर थे। सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू में दिए गए इस बयान के बाद एक बार फिर कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्यपाल मलिक के बयान का समर्थन किया है। सिंह कहा कि पहले ही दिन इंटेलिजेंस फेलियर का खुलासा हो गया था। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के आईटी सेल और बजरंग दल के लोग आईएसआई (ISI) से पैसे लेकर जासूसी करते हैं।

दिग्विजय ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सतना में बजरंग दल का अध्यक्ष और भोपाल में ध्रुव सक्सेना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। लेकिन देशद्रोह का मामला राज्य सरकार ने दर्ज क्यों नहीं किया? जमानत कैसे हो गई? इन सभी सवालों के सरकार को जवाब देना चाहिए।

शर्मसार कर देने वाली घटना, सगे भाई ने किया नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म

0

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, एक सगे भाई ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बहन को अगवा किया और फिर रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, उनकी 17 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। जब लड़की का काफी समय तक तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला तो परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी के लापता होने की खबर से पुलिस ने तुरंत लड़की की तलाश तेज कर दी। पुलिस के प्रयास के बाद कुछ ही घंटों में लड़की को बरामद कर लिया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में किशोरी ने जो बताया उसे सुनकर सभी दंग रह गए। लड़की ने बताया कि उसके सगे भाई ने उसका अपहरण किया फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित आईपीसी की कई अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले में रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।

CM शिवराज ने PCC अध्यक्ष को बताया ‘पैसे वाला’, कमलनाथ ने किया पलटवार

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव से पहले बयानों का सिलसिला जारी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। इस बार उन्होंने कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताया है।

सीएम ने बिना नाम लिए कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, दौलत-संपत्ति इसलिए वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, ये बात कांग्रेस के लोग खुद कह रहे है। लेकिन मेरे पास जनता का प्यार है।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपना नेता तय करती है तो वो करती रहे। लोकतंत्र में यह मापदंड किसी भी नेता को चुनने का नहीं हो सकता।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज के उद्योगपति वाले बयान पर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज का बिना झूठ बोले खाना हजम नहीं होता है। मेरा कोई उद्योग नहीं, मैं किसी कंपनी का मालिक नहीं हूं।

कमलनाथ ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कौन सा उद्योग मेरा है। उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो मुझे उद्योगपति बता दिया। शिवराज जी जवाब दें कि मैं किस कंपनी का मालिक हूं।

सरकार बनी तो भोपाल में बनाएंगे बाबा अंबेडकर का सबसे बड़ा स्मारक: कमलनाथ सिंह

0

आज डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। बाबा अंबेडकर के स्मारक बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम भोपाल में बाबा साहेब का सबसे बड़ा स्मारक बनाएंगे। आज इतिहास का दिन है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर कहा कि बाबा अंबेडकर ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन दुख की बात है कि शिवराज ने आज कई घोषणाएं कीं वो भी बाबा साहब की मूर्ति के नीचे खड़े होकर जो कि सफेद झूठ हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं। शिवराज सिंह सिर्फ घोषणा करते हैं लेकिन अमल नहीं करते। मैं पुनः बोल रहा हूं हमारी सरकार आएगी तो हम भोपाल में सबसे बड़ा बाबा का स्मारक बनाएंगे।

आइए जानते हैं बाबा साहब के प्रेरणादायी विचारों के बारे में जिन्होंने बाबा साहब को देश-दुनिया में पहचान दिलाई। बाबा साहब को भारतीय संविधान के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान के निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. भीमराव अंबेडकर का का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। उस दौर में बाबा साहब को आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। बाबा साहेब ने बचपन में स्कूल में भी हमेशा भेदभाव का सामना किया। बाबा साहब ने अपने जीवन में कई संघर्ष किए। उनके विचार हमेशा से सभी के लिए प्रेरणादायी रहे महिलाओं को पुरुषों के बराबर मानना, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए वे हमेशा प्रेरित करते रहे। 

ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान को लेकर सीएम शिवराज ने की कलेक्टरों से चर्चा

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों की मुश्किलें दूर करने को लेकर कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन के बाद किसानों को राशि के भुगतान का कार्य बिना विलंब के किया जाए। किसानों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक बैठक व्यवस्था और पेयजल प्रबंध भी होना चाहिए। उपार्जित गेहूं की सुरक्षा, तोल कांटे, हम्माल की व्यवस्था, परिवहन कार्य और अनाज को गोदाम तक पहुंचाने का कार्य भी सुचारू रूप से किया जाए।

ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी क्षति पहुंची है और चमकविहीन गेहूं उपार्जित हुआ है। इस मुश्किल को दूर करने के लिए किसानों को पूर्ण राशि का भुगतान किया जाए। इस कार्य में जन-प्रतिनिधि भी सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स से चर्चा के दौरान ये सभी ज़रूरी कदम उठाने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कर्जमाफी के कारण जो किसान डिफॉल्टर मान लिए गए थे, उनके ब्याज की राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा जल्द ही किया जाएगा।

प्रदेश में 17 मार्च के बाद और अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई ओलावृष्टि से संबंधित सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चला है। राज्य शासन द्वारा राहत राशि के लिए नई दरों का निर्धारण भी किया गया है। उसके मुताबिक ही किसानों के खातों में राशि का अंतरण शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए ज़रूरी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सीएम ने कहा कि आगामी 10 से 25 मई की अवधि में प्रदेश में नामांतरण और बंटवारे के साथ सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शिविर लगाकर समाधान किया जाएगा। यह कार्य पिछले वर्ष लगाए गए मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर्स आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें। शहरों में वार्ड स्तर और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस में लाड़ली बहना योजना का भी ज़िक्र किया और कहा कि पूरे प्रदेश में लाडली बहना योजना को लेकर जागरूकता देखी जा रही है। प्रदेश की बहनों में योजना के प्रति बहुत उत्साह है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन दर्ज किए जाने के कार्य में जन-प्रतिनिधियों के सहयोग, प्रशासनिक अमले की सक्रियता एवं किए गए परिश्रम के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री शिवराज से कमलनाथ ने मांगा जवाब ! कहा – अनर्गल बातें बोलना बन गई है इनकी आदत

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम शिवराज के कथित झूठ पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि शिवराज जी मैंने सुना है कि आजकल आप अपने मुखारविंद से हर रोज एक नया झूठ बोल रहे हैं कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद कर दीं। मेरे बारे में रोज अनर्गल बोलना आपकी आदत बन गई है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता से झूठ और अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि आप ईश्वर को और मध्यप्रदेश की जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलिए और बताइए के मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों का हित करने वाली किसान कर्ज माफी योजना को आपने क्यों बंद कर दिया और 38 लाख किसानों को क्यों डिफाल्टर बना दिया?

उन्होंने सीएम शिवराज पर सवाल खड़ा किया कि आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया?

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान और आम आदमी के हित में चलाई गई योजनाओं को आखिर आपने किस नीयत से बंद किया? जनता आपसे भाषण नहीं, जवाब और समाधान चाहती है।

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे ही राजनैतिक पार्टियों में तना-तनी शुरू हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल यहां मुख्य माने जाते हैं।

इन बयानों को लेकर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ज़ुबानी बयानबाजियों की जगह दोनों ही दलों के मुखियाओं को ज़मीन पर जाकर हक़ीक़त देखनी चाहिए, क्योंकि जनता को इन सवालों से साधा नहीं जा सकता।

सागर में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत, तेरहवीं से लौट रहे थे मृतक

0

मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति के वहां से गुजर रही एंबुलेंस देवदूत बनकर आई। एंबुलेंस की मदद से समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

वहीं दूसरी ओर वहां से स्कूटी सवार दिलीप पटेल निवासी हिरण छिपा से सागर की ओर जा रहे थे, तभी नरयावली ऑइल डिपो के सामने आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक 108 एंबुलेंस मरीज को छोड़ कर वापस लौट रही थी और पायलट मनोज राय व डॉक्टर हरिराम अहिरवार ने घायल अमान आदिवासी का प्राथमिक उपचार कर ऑक्सीजन के सपोर्ट पर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि नरयावली ऑइल डिपो के सामने मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार आपस में टकरा गए जिसमें 3 लोग की मौत हो गई वहीं एक घायल है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार बृजभान आदिवासी, कृपाराम आदिवासी, अमान आदिवासी तीनों इमलिया तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर कानोनी जा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

अमान आदिवासी के लिए 108 एंबुलेंस वरदान साबित हुई। इस घटना को लेकर नरयावली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हनीट्रैप की पेन ड्राइव पर बुरे फंसे कमलनाथ, SIT ने भेजा नोटिस, कांग्रेस की बोलती बंद

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने कुछ बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि हनीट्रैप प्रकरण की पेनड्राइव उनके पास है।

बीती 21 मई को कमलनाथ ने उज्जैन की एक पत्रकार वार्ता में यह दावा किया था कि हनीट्रैप प्रकरण की पेन ड्राइव उनके पास है जिस पर प्रदेश सरकार ने उनके ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है इसी क्रम में एसआईटी ने कमलनाथ को नोटिस भेजकर 2 जून को पूछताछ के लिए उनके बंगले आने की बात कही है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार के समय हनीट्रैप प्रकरण उजागर हुआ था जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों राजनेताओं और बड़े लोगों के नाम सामने आए थे जिस पर सरकार ने एक एसआईटी का गठन करके इसकी निष्पक्ष जांच कराने की बात कही थी लेकिन कमलनाथ सरकार गिर जाने के बाद इसकी जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी।

पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर अपनी महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज होने के बाद विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि उनके पास हनीट्रैप प्रकरण की पेनड्राइव है अगर उन्हें सरकार को ब्लैकमेल करना होता तो वह कब का कर चुके होते जिसके बाद प्रदेश की राजनीति अचानक से गर्म आ गई और अब एसआईटी के जांच अधिकारी शशिकांत चौरसिया ने कमलनाथ को उस पेनड्राइव को देने का नोटिस जारी किया है जिसकी बात कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता और विधायक दल की बैठक में कही थी।

मध्यप्रदेश में शुरू होने जा रही है अनलॉकिंग की प्रक्रिया,15 जून तक रहेंगी ये गाइडलाइन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना अब काबू में आ रहा है। शिवराज सरकार ने 1 जून से प्रदेश को अनलॉक करने की तैयार कर ली है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूहों ने अनलॉक को लेकर सरकार से सिफारिशें की है।

बता दे कि शुक्रवार को मंत्री समूह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी सिफारिशों को सामने रखा। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है, वहां कर्फ्यू में ढील देकर लोगों को राहत दी जा सकती है। वहीं भोपाल और इंदौर मे दर फिलहाल 5% से ज्यादा है। ऐसे में यहां ज्यादा छूट नहीं देने की बात की गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने बैठक में कहा कि भोपाल और इंदौर 40 दिन से ज्यादा समय से बंद है, इसलिए यहां भी थोड़ी राहत देनी चाहिए। इस संबंध में एक गाइडलाइन तैयार करने के लिए भी कहा है। इसके आधार पर जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक बैठक कर निर्णय लें, ताकि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सके।

जानकारी मिली है कि होटल व रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद ही रखने की बात की गई है। इसके अलावा अन्य ऐसे स्थान जहां भीड़ ज्यादा होती है, उन्हें भी बंद रखा जाएगा। वहीं शादियों में दोनों पक्षों के 20-20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है।

दरअसल सरकार अनलॉक की गाइडलाइन शनिवार तक जिलों को भेज देगी। यह गाइडलाइन 1 जून से 15 जून तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 जून के बाद फिर से समीक्षा कर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता होने का पोस्टर हुआ वायरल

0

मध्य प्रदेश में कोरोना और ब्लैक फंगस के कहर के बीच बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विदेश जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिंधिया चार दिन ही पहले प्राइवेट जेट से दुबई के लिए रवाना हो गए है। जिसके बाद ग्वालियर में एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जगजीत सिंह द्वारा गाई मशहूर गजल “चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए” लिखा हुआ है।

बता दे कि इस पोस्टर को ग्वालियर से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी साझा किया है। पाठक ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में, सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश में। अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इनका कारवाँ तभी यहाँ आएगा। आप तो बैठिए दुबई, जनता है भरोसे राम के, अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के।’

प्रदेश की समस्त जनता को निवेदक बताने वाले इस पोस्टर में लिखा गया है कि, ‘महाराज कहां हो आप? भारतीय जनता पार्टी की सरकार मौत के आंकड़ें छिपा रही है। आपके उसूलों पर आंच कब आएगी, आप सड़क पर कब उतरेंगे?’ इसी के साथ 80 के दशक का मशहूर गजब चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए लिखा हुआ है।

वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जनता चौखट से बाहर निकले तो डंडा, —और ये महाराज बहादुर दुबई की सैर पर..? शिवराज जी, आपके नेताओं को जनता से कोई सरोकार क्यों नहीं बचा..?भारत में उतरने को सड़कें थीं कम, इसलिये दुबई में जनसेवा करेंगे हम।’

दरअसल सिंधिया के विदेश जाने की बात सामने आने के बाद लोगों के मन में एक यह सवाल भी है कि जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगे हुए हैं तो सिंधिया दुबई कैसे गए? दरअसल, एयर बबल के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं। इस व्यवस्था के तहत चयनित देशों के बीच द्विपक्षीय विमानों का संचालन हो रहा है।