Home Tags Communal News

Tag: Communal News

communal news

मोदी पर हिंदू संगठनों का हमला, कहा ‘अहंकारी हैं मोदी, नहीं बनना चाहिए था प्रधानमंत्री।’

0

NewBuzzIndia:

प्रधानमंत्री मोदी को ले के हिंदू संगठनों के बीच जिस तरह की नाराजगी पैदा हो रही है वो अब खुल के सामने आने लगी है। लगातार कार्यक्रमों में मोदी से हिंदुत्‍व के मुद्दे को किनारे करने पर सवाल पूछे जा रहे हैं। विश्‍व हिन्‍दू महासंघ एवं युवा हिन्‍दू वाहिनी ने अपने कार्यकर्ता सम्‍मेलन के साथ-साथ कवि सम्‍मेलन भी आयोजित कराया। 25 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रभात परवाना नाम के कवि ने नरेंद्र मोदी पर एक कविता सुनाई। वीर रस की कविता में परवाना प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि अच्‍छे दिन कब आएंगे। अपनी कविता में प्रभात ने कई विवादित मुद्दों पर कलम चलाई है। प्रभात ने कविता में कहा है कि मोदी सबसे ऊंची कुर्सी पाकर ‘अहंकार में डूब’ गए हैं। प्रभात ने पूछा है कि ‘क्‍या यह मोदी वही मोदी है जो गुजरात से आया था ?’

गौरतलब है कि गोरक्षकों को गुंडा कहने पर हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लीगल नोटिस भेजने का फैसला किया था। हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने कहा था कि पीएम ने किस आधार पर 80 फीसदी गौरक्षकों को गुंडा करार दिया है। इसके लिए वो पीएम को लीगल नोटिस भेजेंगे। वहीं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रेसीडेंट चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा था कि ‘नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के काबिल ही नहीं है। वह वाजपेयी की तरह उसी तरह लौटेंगे जिस तरह वह 2004 में लौटे थे।’ उधर, गौरक्षकों के मुद्दे पर गुजरात में विश्व हिन्दू परिषद ने भी कड़ा एतराज जताया है। विहिप ने प्रेस नोट जारी करते लिखा कि ‘1 लाख से ज्यादा गायों का क़त्ल हो रहा है, बावजूद कड़ा कानून नहीं है। गौरक्षक गुंडों के वेश में आते हैं, इस बयान से गौरक्षकों को सदमा लगा है।’

मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह ने हिन्दू कौम को बताया ‘हिजड़ा’

0

Newbuzzindia: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सबसे ज्यादा विवादित बयान देने वाले नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है जिससे राजनीति में हलचल मच गयी है। इस बार गिरिराज सिंह का एक विडीओ सामने आया जिसे कोबरा पोस्ट डॉट कॉम ने पोस्ट किया है। इसमें गिरिराज सिंह हिंदुओं को हिजड़ा कहते दिखाई दे रहे हैं । वे किसी एक हिन्दू के बारे में नहीं बल्कि पूरी हिन्दू कौम को हिजड़ा बता रहे हैं । वीडियो में गिरिराज सिंह अपने पास मौजूद लोगों को एक धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ उकसाते साफ़ नज़र आ रहे हैं ।
यह वीडियो मंगलवार को कोबरापोस्ट डॉट कॉम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें गिरिराज सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि “हिंदू जैसा हिजड़ा तो कोई कौम ही नहीं है ।” 
गिरिराज सिंह यह भी कहते नजर आये की ‘ यदि हिन्दू होता तो क्या पटना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग पाते ! एक एक ढेला मारकर मार डालते। कुछ लड़के हैं जिनके पास सेंटिमेंट है, अभी कुछ लोग जीवित हैं जिनके पास सेंटिमेंट है। देश में केवल 20 प्रतिशत लोग हैं जिनके पास सेंटिमेंट है । वो आगे कहते हैं कि अगले 20 सालों में हिंदुओं की और दुर्गति होगी ।’
गिरिराज सिंह ने हिंदुओं की दुर्गति को लेकर कहा कि ” हिंदू को अभी क्या हुआ है, अभी 20 साल बाद देखिए जब उसकी दुर्गति होगी…जब इनकी बेटी को ले जाएगा तो हम गाली देंगे, जब हमारी बेटी को ले जाएगा तो ये गाली देंगे, जब उनकी बेटी को ले जाएगा तो ये गाली देंगे, जब वो दिन आएगा उस दिन हिंदू को एहसास होगा कि…”
गिरिराज ने आरा की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि “भोजपुर के आरा में 28 दुकानों को दिनदहाड़े किरासन छिड़ककर आग लगा दिया, पुलिस के सामने. सात घर वहां बड़ा-बड़ा हिंदू का था लेकिन कोई निकलकर बाहर नहीं आया। ”
आपको बता दे की गिरिराज सिंह ने ऐसा बयान पहली बार नही दिया है। गिरिराज सिंह हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर विवादित बयान देते रहते है और चर्चा में छाए रहते है। 

समाज के ख़ास वर्ग से मुसलमानों को बचाने के लिए बनना चाहिए SC-ST एक्‍ट जैसा कानून !

0


Newbuzzindia: जिस तरह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को लोगो के उत्पीड़न से बचाने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम बनाया गया है उसी तरह मुसलामानों को समाज के एक खास वर्ग से बचाने के लिए भी एक एक्ट बनाना चाहिए, जिससे मुसलमान अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। यह बात समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबु आजमी ने कही है। 
आजमी ने कहा कि ‘उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की तर्ज पर एक ऐसा ही कानून मुसलमानों के लिए भी बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे समाज के कुछ खास वर्ग के हाथों उत्पीड़न और उनकी अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करते हैं।’
इसी दौरान उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधा और उनके राज ठाकरे द्वारा कहे गए बयान का भी विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अधिनियम रद्द कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह असंवैधानिक है।

आजमी ने यह भी कहा कि ‘मुसलमानों और धार्मिक प्रमुखों को आईएस की निंदा करनी चाहिए क्योंकि यह आतंकवादी संगठन इस्लाम के लिए धब्बा है और वह इस धर्म की छवि खराब कर रहा है।’

देश के लिए मिशाल बनी मुस्लिम युवती, हिन्दू महिला को दान की किडनी !

0

Newbuzzindia: देश में जहाँ एक तरफ लोग हिन्दू मुस्लिम को लेकर लड़ाई लड़ रहे है तो वहीँ दूसरी ओर एक मुस्लिम महिला उन सभी लोगों के लिए मिशाल बन गयी जो हिन्दू और मुस्लिम के बीच मतभेद पैदा करने का काम करते है।

यूपी के फतेहपुर जिले में रहने वाली 40 साल की शमशाद बेगम ने अपनी बहन की हिंदू दोस्त, आरती को अपनी किडनी डोनेट करने के फैसले से ये साबित कर दिया है कि कोई भी धर्म इंसानियत से बड़ा नहीं होता। 38 साल की आरती पिछ्ले एक साल से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।  आरती, शमशाद की छोटी बहन जुनैदा खातून की सहेली हैं।

जब शमशाद अपनी बहन से मिलने पुणे गयी थीं वहीं पर उनकी मुलाकात आरती से हुई। जब उन्हें यह पता चला कि आरती पिछ्ले एक साल से दोनों किडनी खराब होने की वजह से डायलेसिस पर हैं तो उन्होनें बिना कुछ सोचे अपनी किडनी आरती को डोनेट करने का फैसला कर लिया। इस बारे में किडनी डोनेट करने वाली शमशाद बेगम ने कहा कि, जब उन्होनें मौत की जंग लड़ रही आरती का दर्द देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होनें अपनी किडनी आरती को डोनेट करने का फैसला कर लिया।
आपको बता दे की शमशाद बेगम के पति की 10 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वे अपने पिता और बेटी के साथ फतेहपुर के रारीबुजुर्ग गांव में रहती है। 

मध्य प्रदेश में बीफ के अफवाह पर  दो मुस्लिम महिलाओं से हुई मार पीट गया, पुलिस देखती रही तमाशा

0

NewBuzzIndia:   

देश में बीफ को ले कर के लोगों के बीच रोष काम होने का नाम नहीं के रहा। अभी दादरी में हुई घटना की आग शांत हुई नहीं कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीफ के शक में दो मुस्लिम महिलाओं से मार पीट का मामला सामने आया। गोरक्षक महिलाओं से मार पीट कर रहे थे, गालियां दे रहे थे तो वही खड़े लोग और पुलिस चुप्पी साढ़े पूरे प्रकरण की मूक दर्शक बनी रही। यह घटना मंदसौर के रेलवे स्टेशन की है। 

महिलाएं मदद के लिए आवाज़ लगाती रही और लोग उन्हें पीटती हुई महिलाओं के तमाशबीन बन कर देखते रहे। पूरा माजरा देख रहे लोग वीडियो बनाने में मशगूल थे। घटना के सामने एक वीडियो में महिलाओं के साथ गौरक्षकों के मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वहां पुलिस भी मौजूद है। पुलिस ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ से दोनों महिलाओं को नहीं छुड़ा पाई। लोग वहां गो माता की जैकारा करते रहे और महिलाओं को लात घूसों और थप्पड़ से मरते रहें।



Also Read: शिक्षा के भगवाकरण के खिलाफ भोपाल में FTII चेयरमैन गजेंद्र चौहान को छात्रों ने दिखाए काले झंडे और लगाए “गजेंद्र चौहान मुर्दाबाद” के नारे..





पुलिस सूत्रों के की माने तो महिलाओं के पास 30 किलो मीट मिला है। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि स्थानीय डॉक्टरों की जांच में सामने आया है कि  वह  मीट गाय का नहीं बल्कि भैंस का था। हालांकि, दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि उनके पास मीट बेचने का अनुमति नहीं थी। लेकिन पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा , ‘कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। इसकी जांच की जाएगी।’ खैर मंत्री जी की बात में कितना दम है ये तो समय बताएगा।

कैराना के बाद अब अलीगढ़ में शुरू हुआ हिंदुओं का पलायन, प्रशासन दे रहा सिर्फ आश्वासन

1

NewBuzzIndia: 

Symbolic picture to show migration.

कैराना में हिंदुओं के कथित पलायन को लेकर काफी बवाल मचा था।  कुछ लिस्ट सामने आई थी जो बाद में गलत भी साबित हुई। कुछ यही हालात अब अलीगढ़ में भी पैदा हो रहे हैं। 

असल में अलीगढ़ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर  बिकाऊ संपत्ति होने के बोर्ड टांग दिए हैं। अलीगढ़ में इस बोर्ड पर लिखा है कि जान है तो जहान है, ये दुकान बिकाऊ है।


जिन घरों के आगे ऐसे बोर्ड टंगे हैं वो हिंदुओं क्र बताए जा रहे हैं। खबर ऐसी है कि छेड़छाड़, लूट और मारपीट की घटनाओं से तंग आ कर कुछ हिन्दू परिवारों ने यहाँ से पलायन कर लिया है। जैसी की रिपोर्ट मिली है, बुधवार की रात बाबरी मंडी इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उसके परिवार पर पत्थरों से हमला किया गया। इससे वहां बहुत हंगामा हुआ। पुलिस पर भी अपराधियों को बचाने का आरोप लग रहा है।

Also Read: “कश्मीर क़यामत तक नहीं होगा पाक का, सपने देखना बंद करो।”

मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला और ना गरमाए इसलिए पुलिस ने सभी दुकानों से माकन बिकाऊ होने का बोर्ड हटवा दिया। आरोप है कि सरकार के दबाव में पुलिस समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  बाबरी मंडी के स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां के हालात इतने भयावह है कि स्कूल की जो बच्चियां जाती है उनपर छींटाकशी होती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती मकान और दुकान बिकाऊ हैं के बोर्ड हटवा रही है ताकि मामला ज्यादा न गरमाए। 

Also Read: गरीबी रेखा की लिस्ट में मिला कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम


पुलिस इसे मामूली छेड़छाड़ का मामला बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पुलिस ने माना है कि इस वजह से इलाके में तनाव पैदा हुआ है। इस पूरे मामले पर अपना पक्ष साफ़ रखने के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे को कोस रहे हैं।


सवाल ये है कि क्या अलीगढ़ में भी कुछ वैसा ही माहौल बन रहा है। क्या ये चुनाव को सामने देख ये सब किसी खास मकसद से किया जा रहा है।

ओवैसी हुए फिर देशविरोधी ! कहा- “मैं देश की इबादत नहीं करता ।”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | विवादित बयानों की सूची में सबसे ऊपर रहने वाले सांसद और AIMIM के अध्यक्ष अस्सदुद्दीन ओवैसी  एक बार फिर विवादित बयान देकर फसते हुए नजर आ रहे है। जिससे उनकी देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है।

अस्सदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “वे देश की इबादत नही करते है।” इसी के साथ साथ ओवैसी ने इस्लामिक स्टेट को इस्लाम का विरोधी भी बताया।

देश के लिए दे सकता हु जान !
ओवैसी ने अपनी बात में कहा कि वे देश की इबादत नही करते है पर समय आने पर देश के लिए जान भी दे सकता हु। साथ ही ओवैसी ने आईएस का समर्थन करने वाले और सीरिया जाने वालों को कायर भी बताया है।

संदिग्ध युवको के समर्थन में आये ओवैसी!
हैदराबाद में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए पांच युवकों को AIMIM कानूनी मदद मुहैया कराएगी, ओवैसी ने बताया कि इस मामले में उन्होने वकील को कानूनी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दे दिया है।

Posted from WordPress for Android

RSS ने पाकिस्तान को इफ्तार पार्टी में आने से किया मना, पहले भेज चुके थे निमंत्रण !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमेशा से ही मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगते रहे है। RSS ने इन बातों को अपने से दूर करने और मुस्लिमों के बीच अपनी छवि बदलने के लिए विश्व स्तरीय इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है।

आरएसएस और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में 146 देशों को आमन्त्रण भेजा गया था, इनमे से 40 मुस्लिम देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे है। इन्ही में संघ ने पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित को भी इफ्तार पार्टी में आने का निमंत्रण भेज था। संघ के इस कदम का विरोध कांग्रेस के साथ साथ विपक्षी दलों ने भी विरोध किया था।

अब्दुल बासित द्वारा पम्पोर हमले पर की गयी विवादित बयानबाजी के चलते संघ नाराज हो गया और संघ की ओर से पाकिस्तान उच्चायुक्त को फोन कर इफ्तार पार्टी में आने से मना कर दिया गया है।

आपको बता दे कि संघ और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से 2 जुलाई को संसद भवन में इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और आरएसएस का यह पहला इस तरह का बड़ा आयोजन है।

इस सन्दर्भ में आरएसएस मंच के मार्गदर्शक ने कहा कि यह आयोजन, विदेशो में भारत के बारे में पता लगेगा की भारत में हर धर्म को एक समान महत्व दिया जाता है।

Posted from WordPress for Android

भाजपा विधायक की खुली धमकी, गोमांस खाने वालों का अस्तित्व ख़त्म कर देंगे, बूचड़खानों को जला देंगे

1

NewBuzzIndia:

image
T. Raja Singh, BJP MLA

एक तरफ भाजपा के मंत्री खुले तौर पर गोमांस खाने वालों के अस्तित्व को मिटा डालने की धमकी दे रहे हैं, वही दूसरी तरफ बुंदेलखंड में सूखे की मार से हज़ारों मवेशियों ने दम तोड़ दिया। अब ये सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है की क्या भाजपा का गो प्रेम मात्र एक राजनीतिक मुद्दा है ? क्या असल में वो गायों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए गंभीर है ? ऐसे ही तमाम सवालों के बीच आइए जाने क्या कहा है भाजपा विधायक ने जिससे एक बार फिर से गोहत्या का मुद्दा और इस पर हो रही राजनीति फिर से प्रासंगिक हो गई है।

ये भी पढ़ें, बुंदेलखंड में सूखे से मरी 10,000 गाये, इन मौतों का ‘अकलाख’ कौन ?

तेलंगाना में बीजेपी के विधायक टी राजा ने सिंह लोध हिन्दू जान जागृति समिति की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में खुले तौर पर धमकी दी है कि अगर राज्‍य में बीफ पर बैन नहीं लगा तो टीआरएस सरकार और ‘बीफ खाने वालों’ का अस्‍त‍ित्‍व खत्‍म कर दिया जाएगा आगे उन्‍होंने उन बूचड़खानों को भी जला देने की धमकी दी, जहां कथित तौर पर गैरकानूनी ढंग से गायों को काटा जा रहा है। एमएलए के मुताबिक, या तो इन्‍हें बंद किया जाए या वे ऐसा कर देंगे। राजा सिंह ने कहा, ‘अकबरुद्दीन ओवैसी हों या ओवैसुद्दीन औवेसी या एमआईएम और टीआरएस सरकार, मैं उन्‍हें बीफ खाना बंद करने के लिए कह रहा हूं। यह भी कह रहा हूं कि वे बूचड़खानों को बंद कर दें वर्ना आने वाले वक्‍त में सरकार और बीफ खाने वालों का अस्‍त‍ित्‍व मिट जाएगा।’

राजा सिंह ने कहा, ‘एक तरफ हमारे सीएम (के चंद्रशेखर राव) गायों और बछड़ों की पूजा करते हैं, वहीं बतौर मंत्री वे बूचड़खानों का उद्घाटन भी करते हैं। मैं सीएम से दरख्‍वास्‍त करता हूं कि वे सभी गैरकानूनी बूचड़खानों और सरकारी बूचड़खानों में अवैध ढंग से हो रही गोकशी पर रोक लगाए। अगर ऐसा होने से नहीं रोका गया तो हम इन बूचड़खानों में आग लगा देंगे।’ उन्‍होंने यह भी कहा कि बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह सभी बीजेपी शासित राज्‍यों में गोहत्‍या पर बैन लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, राजा सिंह ने इस बात पर निराशा जताई कि गोवा में बीजेपी सरकार होने के बावजूद वहां गोहत्‍या पर बैन नहीं है। उन्‍होंने इसे शर्मनाक बताया।

उद्धव ने भाजपा और संघ को कहा पाखंडी, बोला ‘हिंदुत्व से पकड़ खो रही है भाजपा।’

0

NewBuzzIndia:

हिंदुत्व को अपना मुद्दा बना कर देश में दक्षिणपंथी विचार के राजनीति की नीव रखने वाली राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी संगठन शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे के निशाने पर आ गई है। देश में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए अक्सर भाजपा को अपने कट्टर मुद्दों के साथ समझौता करते हुए देखा गया है। जो की समय के साथ अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ज़रूरी भी है। पर अपने बदलाव के इन्ही गुणों के वजह से आज भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन की ओर से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर शिवसेना ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इफ्तार पार्टी को पार्टी का ‘पाखंड’ बताया है। बता दें, आरएसएस के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो जुलाई को इफ्तार पार्टी रखी है।
शिवसेना की नेता मनीषा ने एएनआई से कहा, ‘यह हैरान करने वाली बात है कि इस तरह की इफ्तार पार्टी आरएसएस आयोजित कर रहा है। लेकिन हैरानी भी नहीं हैं क्योंकि आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व एजेंडे पर पकड़ खो रहे हैं।’

साथ ही कहा कि ‘राम मंदिर का मुद्दा देख लीजिए जिसकी वजह से पार्टी दो सांसदों से 181 सांसदों तक पहुंची है। पार्टी उससे भी हटती नजर आ रही है। वे इफ्तार पार्टी को सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं। यह पार्टी का पाखंड है।’

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने करीब 140 देशों के नेताओं को इफ्तार पार्टी का न्योता दिया है। मंच ने इंटरनेशनल रोजा इफ्तार पार्टी दो जुलाई को आयोजित की है।