Home Tags Corona positive

Tag: corona positive

राजधानी भोपाल में 14 साल से कम उम्र के बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

0

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर बच्चों के लिए भी घातक सिद्ध हो रही है। जानकरी के अनुसार दूसरी लहर में बड़ी संख्या में 14 साल से कम उम्र के बच्चे भी संक्रमित हुए है। अगर सिर्फ भोपाल में ही देखे तो 54000 मरीजों में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 2700 है।

दरअसल दूसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने से सरकार के भी कान भी खड़े हो गए है। ऐसा भी माना जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरी लहर में 50 प्रतिशत मरीज 14 साल से कम उम्र के बच्चे हो सकते हैं।

बता दे कि इस आपदा से निपटने के लिए सरकार ने खास तौर पर बच्चों के लिए अस्पतालों में आईसीयू बनाए जाने के निर्देश दे चुकी है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से 50 बिस्तरों का आईसीयू बनाया जाएगा।

दूल्हे को दुल्हन की जगह मिली अस्थाई जेल,ये थी वजह

0

मध्य प्रदेश के धार जिले के में एक बारात के दूल्हे का जब कोरोना टेस्ट करवाया तब दूल्हा संक्रमित निकला। ऐसे में उसे दुल्हन तो नहीं मिली लेकिन रिपोर्ट आने पर तुरंत ही दूल्हे को अस्थाई जेल भेजा गया।

दरअसल तहसीलदार सुनील डावर, जनपद सीईओ योगेंद्र सिह,थाना प्रभारी एमपी वर्मा ने टीम के साथ बरातियों सहित दूल्हे के कोविड टेस्ट करवाया। इसमे 2 बरातियों सहित दूल्हा संक्रमित पाया गया।

इसके बाद शादियों पर रोक के चलते बारातियों को अस्थाई जेल भेजा। गौरतलब है कि जिले में विवाह समारोह की धूम धाम चल रही है । पर प्रशासन में प्रवाहित समारोह पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है ।

आसाराम बाबू को हुआ कोरोना, जोधपुर के AIIMS में किया जाएगा भर्ती

0

कोरोना की महामारी के बीच अब जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू भी आ गए है।। आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया है। आपको बता दें कि आसाराम कोरोना पॉजिटिव है।

जानाकरी के मुताबिक आसाराम बापू का इलाज जेल में ही चल रहा था लेकिन ऑक्सिजन लेवल बहुत कम होने पर जेल प्रसाशन उन्हें जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले गए है।

बताया जा रहा है कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है जिसके बाद डॉक्टर्स उन्हें एम्स जोधपुर भेजने की तैयारी कर रहे है। आपको बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में पिछले महीने एक दर्जन कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले है। सभी कोरोना पॉजिटिव कैदियों को जेल की डिस्पेंसरी में ही आइसोलेट किया गया था।

चिरायु अस्पताल की छत से कूदकर कोरोना संक्रमित ने की आत्महत्या

0

राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से 45 साल के कोविड संक्रमित ने छलांग लगाकर अपनी जानद दे दी। टीआई खजूरी संध्या मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान भेल निवासी 45 साल के देवेंद्र मालवीय के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि देवेंद्र को कोरोना संक्रमित होने के बाद 29 अप्रैल को यहा भर्ती किया गया था। शहर डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि मंगलवार सुबह अस्पताल की 5 मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी। जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही देवेंद्र के बारे में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी।

कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कोरोना संक्रमितों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सकता है, लेकिन हम इस मामले में मेडिकोलीगल की मदद लेंगे। आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना मरीज के अस्पताल से छलांग लगाने की यह पहली घटना है।

मध्य्प्रदेश के विदिशा में हुआ कोरोना का विस्पोट,कुंभ से लौटे भक्त हुए पॉजिटिव

0

हरिद्वार कुंभ के बाद जगह-जगह कोरोना विस्फोट शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के विदिशा में कुंभ से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 22 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बता दे कि विदिशा जिला प्रशासन की जानकारी के मुताबिक 83 तीर्थयात्री तीन अलग-अलग बसों में 11 से 15 अप्रैल के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। वहीं एक अधिकारी ने कहा कि ये पहले ग्यारसपुर से मुख्यालय कार में पहुंचे और फिर बस में मुख्यालय से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

इसके बाद कुंभ गए सभी लोगों का पता लगाया गया और उनका परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 61 की जानकारी मिली है जबकि 22 का अब तक पता नहीं चला है ।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पॉजिटिव मिले 60 में से 5 की हालत गंभीर है। इसके अलावा बाकी 55 संक्रमितों को होम क्वारनटीन किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(AICC) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं राहुल ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।

राहुल गांधी का ट्वीट


राहुल गांधी ने लिखा हल्के लक्षण महसूस होने के बाद मैंने अपना टेस्ट करवाया था जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं जो भी मेरे संपर्क में रहे हैं वह सभी भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

आपको बता दें देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत ही भयावह है कई बड़े नेता और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कल देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पॉजिटिव पाए गए जिन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है।इसके पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

क्यों कोरोना के लक्षण के बाद भी रिपोर्ट आती है नेगेटिव, जानिए कारण

0

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। यह बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी घातक साबित होते जा रही है। इसी के चलते दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में बेकाबू स्ट्रेन को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

बता दे कि लोगों से लक्षण नजर आते ही जांच कराने की अपील कि है। लेकिन लक्षण दिखने के बाद भी कई लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। ऐसे समय मे जांच के दौरान कुछ बातों का घ्यान रखना जरूरी हो गया है।

कब कराना चाहिए टेस्ट

हेल्थ ऑथोरिटीज के अनुसार, कोरोना वायरस के कई सामान्य लक्षण है। जैसे बुखार, बदन दर्द, लॉस ऑफ स्मैल एंड टेस्ट, ठंड लगना, सांस में तकलीफ इत्यादि। इसके अलावा आंखों में लालपन, लूज मोशन और कानों से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आ रही है। यह है इस नई लहर में कोरोना के लक्षण।

टेस्ट की कब ज़रूरत नहीं है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए दो सप्ताह से ज्यादा वक्त हो चुका है और उनमें कोई लक्षण भी नहीं दिख रहा है, तो मरीज के कॉन्टैक्ट में आने के बाद उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

कौनसा टेस्ट ज्यादा कारगर है

बता दें कि RT-PCR एक लाभ दायक टेस्ट है, जबकि RAT ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ कोविड-19 का तुरंत रिजल्ट देता है। RAT की पॉजिटिव रिपोर्ट कोविड-19 की पुष्टि करती है। लेकिन अगर RAT की रिपोर्ट नेगेटिव हो और फिर भी मरीज में लक्षण हैं, तो RT-PCR कराने की सलाह दी जाती है।

कोरोना हो तो क्या करना चाहिए

अगर आप कोरोना संक्रमित हो चुके है, तब होम क्वारनटीन या आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट हो जाएं। घर में बच्चों, बुजुर्गों या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति है, तब तुरंत उनसे दुरी बना कर उनको खुद के संपर्क में आने से बचाएं।

भोपाल के पुलिस मुख्यालय में फटा कोरोना का बम

0

भोपाल में कोरोना बढ़ता जा रहा है और ऐसे में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में कोरोना बम फूट गया है। इसके चलते मुख्यालय में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि स्पेशल डीजी अन्वेष मंगलम कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। साथ ही प्रशासन शाखा के आईजी विवेक शर्मा, आईपीएस नवनीत भसीन, योजना एआईजी निश्छल झारिया, एसएएफ आईजी रश्मि अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

भोपाल के एडीजी ए साईं मनोहर , ट्रैफिक एसपी संदीप दीक्षित भी कोरोना संक्रमित हो गए है। संक्रमण के चलते लोकायुक्त मुख्यालय को 19 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।

कुंभ में 54 संत हुए कोरोना से संक्रमित

0

हरिद्वार महाकुंभ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम तक उत्तराखंड में 2402 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें देहरादून में 1051 और हरिद्वार में 539 मामले शामिल है। कुल मामलों की संख्या 1,18,646 है।

वहीं हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एस के झा ने मीडिया से बातचीत में ये जानकारी दी है कि आज कुंभ मेले में भाग लेने वाले 24 संतों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। और इन्हें मिलाकर अब तक 54 संतों को पॉजिटिव हो गए है।

बता दे कि निरंजनी अखाड़े ने महाकुंभ से हटने का किया फैसला, निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर की कोरोना से मौत के बाद संतों में दहशत का माहौल है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित , ट्वीट कर दी जानकारी

0

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सिंह सर्दी जुकाम से पीड़ित थे जिसके बाद कल उन्होंने RT-PCR टेस्टिंग करवाई थी।