उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow) में बेकाबू कोरोना संक्रमण ने उत्तरप्रदेश सरकार(UP Government) की स्वास्थ्य सेवाओं(Health Service) और व्यवस्थाओं के दावों की कलई खोलकर रख दी है। लखनऊ में कोरोना संक्रमण(corona virus) से हालात बद से बदतर हालात हो गए हैं।
ताजा मामला लखनऊ के गोमती नगर के विनम्र खंड में रहने वाले पूर्व जिला जज रमेश चंद्रा से जुड़ा हुआ है। चंद्रा और उनकी पत्नी मधु चंद्रा दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे समुचित इलाज की व्यवस्था हेतु उन्होंने डीएम से लेकर सीएमओ व कोविड-19 कंट्रोल रूम पर कई फोन किये लेकिन उन्हें हर जगह से झूठा आश्वासन ही मिलता रहा इस बीच उन्होंने पत्नी के खराब होते हालात के बारे में भी अधिकारियों को बताया और एम्बुलेंस भेजने का निवेदन किया लेकिन इसबार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी और आज सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत होने के बाद भी हालात यह हैं कि उनकी लाश को उठाने भी कोई नहीं आया।
पूर्व जज रमेश चंद्र ने कहा कि अधिकारियों के झूठे आश्वासन और समय पर इलाज न मिलने के अभाव में उनकी पत्नी मधु चंद्रा की हालत बेहद नाजुक होती चली गई थी। उनका ऑक्सीजन स्तर 80 से नीचे पहले ही दिन जा चुका था जो लगातार गिरता ही जा रहा था।मैंने अधिकारियों से कई बार जान बचा लेने की गुहार लगाई लेकिन उन लोगों ने एंबुलेंस नहीं भेजी और इंतजार करते करते मधु सांसें उखड़ गई।
पूर्व जिला जज ने आरोप लगाया कि पत्नी को खोने के बाद उनकी लाश उठाने के लिए मैं संबंधित अधिकारियों को दर्जनों बार फोन कर चुका था लेकिन कोई ठोस जवाब नही मिला और साढ़े 12 बजे एंबुलेंस भेजी गई।
Tag: corona positive
लखनऊ में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई, एम्बुलेंस के इंतजार में पूर्व जज की पत्नी की मौत, लाश उठाने वाला भी
दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पॉजिटिव,17 अप्रैल को है मतदान
दमोह उपचुनाव(DAMOH BY ELECTION) में कांग्रेस प्रत्याशी(CONGRESS CANDIDATE) अजय टंडन(AJAY TANDON) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं यह जानकारी उनकी बड़ी बेटी पारुल टंडन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
दमोह उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं टंडन का बीते 2 दिनों से स्वास्थ्य खराब था जिसके कारण उन्होंने कल अपना रैपिड टेस्ट कराया जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
आपको बता दें कि दमोह में 17 अप्रैल को उप चुनाव की वोटिंग होना है उपचुनाव में दोनों दलों भाजपा कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है जिसके कारण यह मुकाबला बड़ा रोचक बना हुआ है जहां एक तरफ भाजपा इस सीट को जीत कर अपने संख्या बल में बढ़ोतरी करना चाह रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस इस सीट को बचाकर यह संदेश देने की कोशिश में है कि आम जनता का भरोसा अभी भी कांग्रेस में है।
दमोह में उपचुनाव के कारण ही बीते 12 अप्रैल को गृह मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन ने एक अजीबोगरीब आदेश निकाला था जिसमें स्पष्ट उल्लेखित किया गया था कि दमोह छोड़कर बाकी जगह जहां भी कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहा है वहां पर लॉकडाउन लगाने का फैसला जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद किया जा सकता है। जब इस पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र की बात नहीं है दमोह अभी चुनाव आयोग के अधीन है।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री निवास तक पहुँचा कोरोना संक्रमण,बेटे कार्तिकेय सिंह हुए पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
मध्यप्रदेश(MADHYA PRADESH) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं कार्तिकेय ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भले ही यह दावा करते हों कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से मजबूती से निपट रही है लेकिन जब कोरोना संक्रमण(CORONA Virus) मुख्यमंत्री के घर तक पहुँच चुका हो तो यह आम जनता के लिए बेहद चिंतनीय है।
मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रवक्ता केके मिश्रा(kk mishra) ने मुख्यमंत्री और कार्तिकेय को टैग कर हुए लिखा “बेटे कार्तिकेय आप जल्द स्वस्थ्य होइए,ईश्वर आपको जल्द ही स्वस्थ्य करेंगे।अपना पूरा ध्यान रखिएगा। @ks_chauhan23 @ChouhanShivraj “



