Home Tags Corona update

Tag: corona update

कोरोना अपडेट: कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या के अनुसार देश मे 5वें नम्बर पर पहुंचा मध्यप्रदेश

0

भोपाल: आज मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है प्रदेश सरकार द्वारा दिनाँक- 14/04/2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में रिकॉर्ड 127 मरीज दर्शाए गए हैं।इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश के उन टॉप 5 राज्यों में शामिल हो गया है जहा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

मध्यप्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 741 बताई गई है जबकि प्रदेश में कोरोना से 50 लोग ‘काल के गाल’ में समा चुके हैं।

आज प्रदेश के इंदौर में रिकॉर्ड 80 मरीज संक्रमित पाए गए हैं वही भोपाल में 16 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं इसके अलावा टीकमगढ़ में 1 नया मामला सामने आया है।

3 मई तक बड़ा लॉकडाउन, रेलवे और फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ा ऐलान

0

कोरोनावायरस महामारी से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की उर से प्रधानमंत्री मोदी ने आज लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की जानकारी दी है। इसी के मद्देनजर, सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट साथ ही रेल परिचालन को 3 मई तक रद्द करने का फैसला लिया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सभी उड़ानें 3 मई रात 11:59 बजे तक रद्द की जाती है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हवाई यात्रा करने वाले लोगों को कई नए नियमों का पालन करना होगा। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने कुछ नए नियम बनाए हैं। यात्रा से पहले एयरपोर्ट पर सभी पैसेंजर्स की रिपोर्टिंग टाइम 120 मिनट तक बढ़ सकता है। सभी यात्रियों की रिपोर्टिंग के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए हर चैनल पर यात्रियों की चेकिंग पूरी की जा सके। पैसेंजर्स के लिए निर्देश जारी किया जा सकता है कि यात्रा के दौरान वो व्यक्तिगत सुरक्षा को पूरा खयाल रखें। उनके पास जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध हो।

रद्द की ये सभी ट्रेनें


रेलवे के इस अधिकारी ने कहा कि हमने लॉकडाउन की अवधि में हुए विस्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि जल्द ही इस बारे में और अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि इसके पहले सभी पैसेंजर सेवाएं 14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि इससे पहले सरकार ने प्रीमियम ट्रेन, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, सबर्बन ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल और कोंकण रेलवे आदि को 3 मई तक के लिए निलंबित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही आगे कोई भी टिकट बुकिंग नहीं होगी।

तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन


कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संक्रमण पर रोक लगाने में लॉकडाउन के प्रभावी नतीजे मिले हैं। प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा और बुधवार को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले।

दिल्ली के आनंद विहार की तरह मुंबई के बांद्रा पर जुटी हजारों की भीड़

0

30 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन के बावजूद महाराष्ट्र में आज शाम बांद्रा स्टेशन पर हजारों प्रवासियों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे कई लोगों के पास बांद्रा स्टेशन से ट्रेन खुलने का मेसेज आया था। इसके बाद यहां हजारों की भीड़ जुट गई। सभी लोग अपने घर जाने के लिए जुटे थे। कोरोना के खतरे के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है। आज ही पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बीच मुंबई के बांद्रा में हजारों लोग सड़क पर उतर आए जो प्रवासी मजदूर बताए जा रहे है और घर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिया था अफवाहों से बचने की सलाह


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन किया और देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। पीएम ने अपने संबोधन में देश की जनता से अफवाहों से बचने की सलाह दी थी। लेकिन मुंबई की घटना ने सबको चौंका दिया है।

सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस


भारत में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। ऐसे वक्त में मुंबई में ऐसी भीड़ वहां के सरकार और प्रशासन की नाकामी है। घोषणा के बाद महाराष्ट्र सरकार या फिर प्रशासन उन मजदूरों को आश्वासन नहीं दे पाई जिसकी वजह से हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर वहां एकजुट हो गए।

कोरोना अपडेट: मध्य प्रदेश सरकार का हेल्थ बुलेटिन जारी, 24 घंटे में 52 नए मामले

0
Corona update by newbuzzindia.com

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है प्रदेश सरकार द्वारा आज दिनाँक- 13/04/2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 614 बताई गई है जबकि प्रदेश में कोरोना से 50 लोग ‘काल के गाल’ में समा चुके हैं।

आज जारी आंकड़ों में इंदौर 328,भोपाल 142,उज्जैन 24,खरगोन 17,होशंगाबाद 15,मुरैना 14,बड़वानी 14,विदिशा 13,जबलपुर 10,ग्वालियर 6,खंडवा 5,छिंदवाड़ा 4,रायसेन 4,देवास 4,श्योपुर 2,धार 2,सतना 2,सागर 1,बैतूल 1,शाजापुर 1,मंदसौर 1,रतलाम 1,एक यूपी का रहने वाला मरीज शामिल हैं।

जबकि इंदौर में 35, उज्जैन में 6 भोपाल में 4, खरगोन में 3 , छिंदवाड़ा में 1 और देवास में 1 व्यक्ति की मौत भी इस वायरस के चलते हो चुकी है।

कोरोना अपडेट: मध्यप्रदेश में 562 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 562 हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज दिनाँक- 12/04/2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश सरकार ने 562 कोरोना पीड़ित मरीजों की पुष्टि की है।कोरोना अपडेट: मध्यप्रदेश में 562 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा 30 मामले इंदौर में आए हैं अब वहा कुल पीड़ितों की संख्या 311 हो गई है जो कल की तुलना में 30 ज्यादा है।

वही प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भी 3 कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े हैं अब भोपाल में की पीड़ितो की कुल संख्या 134 हो गई है।

प्रदेश सरकार द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में इंदौर और भोपाल के अलावा अन्य किसी भी जिले में कोरोना संक्रमित मरीज न्धी मील हैं यह कहीं न कहीं राज्य के निवासियों और सरकार के लिए खुशी की बात है।

कोरोना अपडेट: मध्यप्रदेश में 500 पार हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 500 के पार हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज दिनाँक- 11/04/2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश 529 कोरोना पीड़ित मरीजों की पुष्टि की गई है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर में सामने आए हैं जहाँ पर पीड़ितों की संख्या अब 281 हो गई है जो कल की तुलना में 36 ज्यादा है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल पीड़ितों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में दूसरे स्थान पर है जहाँ पर पीड़ितो की संख्या 131 पहुंच गई है जो कल की तुलना में 15 ज्यादा है।

इसके दोनों के अलावा प्रदेश के 20 अन्य और जिलों में भी कोरोना वाइरस पहुंच चुका है यही कारण है कि जिला और राज्य प्रशासन लगातार लोगों को घर के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लगातार हिदायतें दे रहा है।