Home Tags Corona update

Tag: corona update

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों के वैक्सिनेशन के लिए लगेगा विशेष कैम्प

0

कोरोना(Corona) की महामारी(Pandemic) के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और खबरों के संकलन के लिए पत्रकार फ्रंट लाइन कोरोना वारियर की तरह ही काम कर रहे हैंं। संक्रमण की रोकथाम में मीडिया(Media) ने भी अपना महत्व्पूर्ण योगदान दिया है । ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार(MP Government) ने पत्रकारों(Journalists) के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। इंदौर, उज्जैन के बाद अब भोपाल में पत्रकारों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प लगाने का फैसला किया है।

सरकार ने पत्रकारों और उनके परिवार के लिए बड़ा निणर्य लेते हुए अलग से वैक्सिनेशन कैम्प लगाने का फैसला लिया है। राजधानी भोपाल में 2 अप्रैल को यह विशेष कैम्प जय प्रकाश अस्पताल में लगाया जाएगा। यह जानकारी मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए है।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, यह बात सही है कि कोरोना वायरस का संकट पूरे देश और मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। वह शहर जिसमें रोज 20 से अधिक संक्रमित आ रहे हैं वहां हमने रविवार के दिन लॉकडाउन लगाया है, नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था की , जन जागरण के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी चिकित्सीय व्यवस्था पूरी तरह से चौक चौबंद है। इसके लिए मैंने सभी मेडिकल कॉलेज के डीन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरी समीक्षा की है और यह निर्देश दिया है कि सारी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम लगातार समीक्षाएं और तैयारी कर रहे हैं।

भोपाल में रहेगा 2 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, बनाए गए है 20 कंटेन्मेंट ज़ोन

0

भोपाल(Bhopal) में कोरोना वायरस(Corona Virus) का संक्रमण बेकाबू हो गया है । रोजाना भारी संख्या में संक्रमित लोग राजधानी में निकल रहे है। ऐसे में आगामी त्यौहारों पर सरकार ने सख्ती करने का फैसला लिया है। इस बार भोपाल में सभी को होली घर मे रह कर माननी होगी। इसके लिए भोपाल में रविवार और सोमवार को टोटल लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

शनिवार रात 9:00 बजे से लगा लॉकडाउन मंगलवार सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान लोगों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार और सोमवार को लॉकडाउन रहेगा।

सोमवार को होली के पर्व पर लोगों की भीड़ ना जुटे इसके लिए पुलिस की सख्ती रहेगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए 200 स्थानों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जाएगी। बगैर मास्क वह बेवजह घूमने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आज भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में 20 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए है। जिन घरों में संक्रमित निकले है उनको एपिसेंटर घोषित कर आस-पास के इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित छेत्रों में शाहपुरा, श्यामल हिल्स, कमला नगर, हबीबगंज, ऐशबाग और बौरासिया है। इन इलाकों 2-2 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए है। भोपाल में पहले माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बढ़ते संक्रमण के कारण शहर में दोबारा कंटेन्मेंट जोन बनाए जा रहे है।

यह इलाके कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित

शाहजहांनाबाद : डॉ एनक्लेव ईदगाह कोठी
निशातपुरा : पारस हाइट्स
अशोका गार्डन : संत नगर
अयोध्या नगर : शंकर गार्डन क्वीन मैरी स्कूल के पास
हबीबगंज : स्टाफ क्वार्टर्स अवंतिका परिसर, बघीरा अपार्टमेंट, अरेरा कॉलोनी
शाहपुरा : शाहपुरा, भरत नगर
गोविंदपुरा : रचना नगर
बागसेवनिया : साकेत नगर
कमला नगर : गीतांजलि कंपलेक्स, नेहरु नगर
रातीबड़ : ईशान नगर नीलबड़
बैरसिया : हरीसिद्धि कॉलोनी, होलीपुरा
ऐशबाग : ईडब्ल्यूएस न्यू सुभाष नगर, ओल्ड सुभाष नगर अभिरुचि परिसर
श्यामला हिल्स: श्यामला हिल्स, प्रोफेसर कॉलोनी
मंगलवारा : कयास्थपुरा जुमेरती गेट

भोपाल कलेक्टर ने दिया बड़ा बयान, भोपाल में अब रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से रहेगा कर्फ्यू

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में बढ़ते कोरोना(Corona) के कारण राजधानी भोपाल(Bhopal) में होली(Holi) का त्योहार इस बार अघोषित लॉकडाउन(lockdown) में मनाया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नए गाइडलाइन जारी की गई है। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक 29 मार्च को होली के चलते सभी कार्यालय एवं व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे।

भोपाल कलेक्टर ने कहा कि इस नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी धर्मों के धार्मिक त्यौहार केवल घर पर ही रहकर निजी तौर पर मनाए जा सकेंगे। भोपाल में सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर किसी भी प्रकार के आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते केस के बाद लोगों से होली का त्योहार घरों में मनाने की अपील की गई है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने यह भी कहा कि भोपाल के बाजार रात 10 बजे के बजाए रात 9 बजे बंद होंगे। गाइडलाइन के मुताबिक भोपाल जिले में अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक समस्त दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दवा की दुकानों,राशन और खानपान की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। लोगों के रात 9 बजे से सुबह 6 बजे की अनावश्यक रुप से आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान, कहा स्विमिंग पूल , क्लब और सिनेमाघर रहेंगे अगले आदेश तक बंद

0

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ते कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा कोरोना केस (Coronavirus) केस आने वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग, पूल क्लब और सिनेमाघर बंद रहेंगे।

शिवराज सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि मध्यप्रदेश के सात शहरों के रेस्टोरेंट जिसमे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन, रतलाम पर पाबंदी लगा दी गई है। सरकार ने कहा है कि आप किसी भी रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन नहीं कर सकते है। केवल टेक-अवे और होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट खुले रहेंगे ।

शिवराज सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि जिन शहरों में 20 से अधिक संक्रमित मरीज मिलेंगे वहां शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकते है। डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने जिन जिलों में रात 10 का कर्फ्यू था अब वहां रात 8 बजे से कर्फ्यू शुरू करने का फैसला लिया गया है। उसी के साथ धर्म स्थल बन्द करने का फैसला भी जिलों में ही लिया जाएगा। वही अगले आदेश तक भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे टोटल लॉकडाउन रहेगा।

आपको बता दे कि मप्र में आज 1712 नए केस सामने आए है। इसमें इंदौर में 477, भोपाल 385 और जबलपुर में 143 केस सामने आए है, जिसके बाद सरकार ने सख्ती का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया बड़ा एलान, अगर इसी तरह कोरोना का प्रकोप कायम रहा तो लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण(Corona Virus) एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। यहां हर दिन संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 1502 नए संक्रमित मिले है। साल 2021 में एक दिन में आया यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण का सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में देखने को मिल रहा है। भोपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 385 नए संक्रमित पाए गए है।

आज मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई है और संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन करने के संकेत दिए है। हालांकि इस पर निर्णय शाम को होने वाली क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में होगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रात्रि कर्फ्यू के साथ प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन जारी है, बावजूद इसके संक्रमण में किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिल रही है। लगातर बढ़ते संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। जिसके को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए सरकार कुछ सख्त कदम उठा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हमे कुछ कठोर कदम उठाने पड़ेंगे और यह आवश्यक लगता है। एक बार फिर विचार-विमर्श करके कुछ फैसले करेंगे। उन्होंने कहा कि वह आज सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखेंगे, मीडिया से आग्रह करेंगे और सभी धर्म गुरुओं को भी पत्र लिखकर अपील करेंगे कि सब मिलकर जागरूकता का अभियान चलाएं और उस में सहयोग करें, ताकि हम बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोक सके।

“मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” के नारे के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की जनता से अपील

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(Corona) का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा भोपाल, इंदौर और जबलपुर में हालात बिगड़ रहे है। संक्रमण फैलने की सबसे बड़ी वजह लोगों द्वारा बढ़ती लापरवाही है। इसी कारण मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं सड़कों पर उतर आए है। लोगों को मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक कर रहें है।

शिवराज सिंह चौहान शहर के अलग अलग इलाकों में पहुंच कर लोगो को स्वयं अपने हाथों से मास्क पहना रहें है और जागरूक करने का प्रयास कर रहें है। आज भोपाल के 6 नंबर मार्केट पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को अपने हाथों से मास्क पहनाया और लोगों से कोरोना की गाइडलाइंस को पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मेरा मास्क मेरी सुरक्षा का भी नारा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘इस बार हमें बिना लॉक डाउन लगाए कोरोना को हराना है।

मुख्यमंत्री लोगों को लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने का काम कर रहें है। शनिवार को भी अचानक रात में शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके न्यू मार्केट में लोगों के बीच पहुंचे थे। और जो भी लोग बिना मास्क के थे उन्हें अपने हाथों से मास्क पहनाया । उन्होंने लोगों से कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने की भी बात कही थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा कोरोना को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में ही होली मनाये

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में दोबारा कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे समय में सरकार और शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना संक्रमण रोकना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी सक्रिय हो जाएँ और अपने-अपने जिलों की रोज मॉनिटरिंग करें। सभी जिले क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक कर जिलों में कोरोना संक्रमण रोकने, व टेस्टिंग और उपचार की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जनता को जागरूक करना होगा कि सभी मास्क लगाएँ तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखें व सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतें। इसके लिए जन-प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि सभी का सक्रिय सहयोग लेना होगा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यह आवश्यक है कि आगामी त्यौहार होली आदि घर पर ही मनाए जाएँ। इन त्यौहारों पर चल समारोह प्रतिबंधित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी जिलों में मेले प्रतिबंधित रहेंगे। जिन जिलों में कोरोना के कम प्रकरण हैं, उन्हें छोड़कर शेष सभी में सामाजिक गतिविधियाँ भी प्रतिबंधित रहेंगी। सीमित संख्या के साथ आवश्यक सामाजिक गतिविधियाँ जिला प्रशासन की अनुमति से की जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान, नहीं खोले जाएंगे 1 अप्रैल से स्कूल

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज संकेत दिए है कि 1 अप्रैल से स्कूल नहीं खुलेंगे । आज मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जैसे कोरोना के मामले सामने आ रहे है ऐसी परिस्थिति में स्कूल को खोला जाना सही नहीं है।

मध्यप्रदेश में फिर से कोरोना मामले में तेजी देखी गई है। जिसके बाद प्रदेश के तीन प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 31 मार्च तक स्कूल व कॉलेज ना खुलने का फैसला लिया गया था। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यदि संक्रमण की रफ्तार यही रही तो स्कूल खोलने के निर्णय पर दुबारा विचार किया जाएगा।

23 मार्च से प्रदेश में कोरोना के लिए सायरन अभियान चलाया जाएगा

कोरोना के बढ़ते केस पर बयान देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 23 मार्च से प्रदेश में कोरोना के लिए अभियान चलाया जाएगा। जहां सभी शहरों में सायरन बजाया जाएगा। वही सुबह 11:00 बजे 2 मिनट के लिए जो जहां खड़ा है, वही रुकेगा और मास्क पहन कर संकल्प लेगा ।

मेरी होली-मेरे घर का नारा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग के मार्क और गोले बनाने के लिए निकलेंगे। शाम 7:00 बजे शहरों में दोबारा सायरन बजेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में होली को लेकर भी बैठक की जाएगी। जहां मेरी होली-मेरे घर का नारा दिया जा सकता है। बढ़ते संक्रमण में होली बाहर नहीं खेली जाएगी।

इंदौर भोपाल एवं जबलपुर में प्रत्येक रविवार को रहेगा लॉकडाउन

0

कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के इंदौर भोपाल एवं जबलपुर शहरों में शनिवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार को प्रातः 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं तथा उद्योग चालू रहेंगे।

आज मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वह न केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डी जी पी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला आदि उपस्थित थे।

सामाजिक समारोह की अनुमति लेनी होगी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद

प्रदेश के भोपाल इंदौर एवं जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

5.5% पॉजिटिविटी रेट

अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि गत दिवस प्रदेश में 21 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 5.5 प्रतिशत आई है, जो अधिक है।

किसान चिंता न करें, सभी को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश के जिन हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के किसान चिंता न करें। सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं, शीघ्र ही सर्वे प्रारंभ हो जाएगा तथा किसानों को फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई दूसरे चरण में कोरोना की वैक्सीन

0

देश में आज कोरोना वैक्सिनेशन(Corona Vaccine) का दूसरा चरण(Second Phase) शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र और किसी भी बीमारी से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा की उम्र वाले व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही हैं।आज इसी चरण में देश के प्रधानमंत्री(Prime Minister) नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। l

प्रधानमंत्री मोदी ने Covaxin की पहली डोज़ लगवाई है। वैक्सीन की इस डोज के बाद वह 35 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे और उसके बाद वहां से अपने निवास के लिए रवाना हो गए। वैक्सीन लगवाने प्रधानमंत्री बिना किसी सुरक्षा के एम्स पहुंचे थे। उन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने उसके बाद कहा कि, जिस तेज़ी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए काम किया है वह उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने यह भी अपील की है कि योग्य व्यक्तियों से ही वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि हमे साथ मिल कर भारत को कोरोना से मुक्त बनाते है।