Home Tags Corona update

Tag: corona update

भारत में पहली बार आए 1 लाख से ज़्यादा कोरोना के मामले

0

भारत में कोरोना की नई लहर अब पूरी तरह से बेकाबू हो गई है। कोरोना पर पार पाना अब राज्य सरकारों के बस की बात नहीं लग रही है। तमाम कदम उठाने के बावजूद भारत में रविवार को कोरोना के एक लाख से ज़्यादा मामले सामने आए। देश भर में रविवार को कोरोना के 1 लाख 3 हज़ार मामले सामने आए। यह पहली बार किसी एक दिन में सबसे ज़्यादा आया हुआ मामला है।

दिल्ली में रविवार को चार हजार से ज़्यादा मामले सामने आए। देश भर में आए एक लाख नए मामलों में से 57 हज़ार मामले ऐसे थे जो कि केवल महाराष्ट्र से थे। महाराष्ट्र में रविवार को 57,074 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना से 222 लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 30 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना का ऐसा रूप लेता देख महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला कर लिया। महाराष्ट्र में सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

मध्यप्रदेश सरकार पर लग रहा है बड़ा आरोप, छुपा रही है कोरोना से हुई मौत के आंकड़े

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में शिवराज सरकार(Shivraj Government) पर कोरोना(Corona) से मौत(Death) के आंकड़े छिपाने का बड़ा इल्ज़ाम लग रहा है। इस इल्ज़ाम की एक मिसाल खुद भोपाल में पिछले दिनों हुईं अंत्येष्टि से समझा जा सकता है। 6 दिनों में भोपाल के श्मशान और कब्रिस्तान में कुल 102 कोरोना के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन सरकारी रिकॉर्ड देखा जाए तो केवल 6 मारीजों की कोरोना के कारण हुई मौत दर्ज है।

ऐसा बताया जा रहा है कि 27 मार्च से 1 अप्रैल के बीच अकेले भदभदा विश्राम घाट में कोरोना के 84 शवों की अंत्येष्टि की गई है। लेकिन भोपाल के बाहरी शवों को हटाकर अकेले भदभदा में 41 ऐसे शवों का अंतिम संस्कार किया गया है जो कि भोपाल के ही थे। शहर के दूसरे विश्राम घाट सुभाष नगर विश्राम घाट में कोरोना के 9 शवों का अंतिम संस्कार किया गया।  

कुछ ऐसी ही स्थिति राजधानी के झदा कब्रिस्तान की भी है। झदा कब्रिस्तान में कोरोना के 9 शवों को दफनाया गया, इसमें 5 शव कोरोना के थे। ज़ाहिर है जब इन 6 दिनों के अंतराल में जब राजधानी में कोरोना से केवल 6 मौतें ही हुई, तब ऐसी स्थिति में 100 से भी अधिक कोरोना के शवों की अंत्येष्टि कैसे हो गई। 

कोरोना से मौत होने की संख्या इतनी ज़्यादा है कि एक ही एम्बुलेंस कोरोना के 5-6 शवों को लादकर लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भदभदा विश्राम घाट में तो रोज़ाना 14-15 की संख्या में कोरोना के शवों को अंत्येष्टि के लिए लाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनता के बीच जाकर कोरोना को लेकर करेंगे जागरूक

0

भोपाल (Bhopal) में कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण (Infection) अपने चरम पर है। जिस गति से संक्रमण बढ़ रहा है उससे माना जा रहा है कि अप्रैल माह में हालात और बिगड़ सकते है। बढ़ते संक्रमण ने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। इसे रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुटी हुई है और लोगों को वायरस के प्रति जागरूक कर रही। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को मास्क और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करवाने के लिए स्वयं सड़को पर निकलेंगे।

शिवराज सिंह चौहान 5 अप्रैल की शाम को भोपाल में विभिन्न स्थानों पर जाकर जनता से मास्क लगाने व कोरोना संबंधित अन्य सावधानियों का पालन कराने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे बरखेड़ा क्षेत्र से खुले वाहन में निकलेंगे और जनता से अपील करते हुए महाराणा प्रताप नगर, 10 नंबर, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, बुधवारा, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट आदि क्षेत्रों से होते हुए बैरागढ़ पहुंचेंगे। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से वैक्सीन लगवाने आदि के संबंध में अपील करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में अपना सक्रिय सहयोग देने के लिए अधिक से अधिक लोग कोरोना वालेंटियर के रूप में अपना पंजीयन करवाएं। इसके लिए शीघ्र ही पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा

इंदौर में 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों को तभी प्रवेश मिलेगा जब उन्होंने वैक्सीन लगवा लिया हो

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर को कोरोना वायरस से मुक्त करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोगों को गाइडलाइन का पालन करना होगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें सरकारी ऑफिसों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों को तभी प्रवेश मिलेगा जब उन्होंने वैक्सीन लगवा लिया हो और उसका सर्टिफिकेट या फोटो उसके पास हो। 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को काेरोना की समीक्षा बैठक में कहा, मास्क ना पहनने वालों को सीख देने के लिए कुछ समय के लिए ओपन जेल में रखा जाए। और इसके साथ ऐसे लाेगों पर जुर्माना भी लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार या मंगलवार से लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन वह खुद भोपाल के किसी चौराहे पर लोगों को समझाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान, कहा महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ की भी सीमाओं को किया जाएगा सील

0

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग 30 जिलों में कोरोना वायरस के 20 से ज्यादा केस मिले हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगी राज्य की सीमाएं सील कर दी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र से लगी सीमा पहले ही सील हो चुकी थी।

शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ते कोरोनावायरस को लेकर कहा कि जरूरत पड़ी तो उन जगहों पर लॉकडाउन लगाया जाएगा जहां 20 से ज्यादा संक्रमित पाए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि अप्रैल के आखिर तक कोरोना अपने पीक पर पहुंच सकता है। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और कहा कि कोरोना के फीवर क्लिनिक दुबारा बनाये जाएंगे।

प्रदेश में पहला कोरोना संक्रमित 18 मार्च को जबलपुर में मिला था। इसके बाद से यह संख्या हर दिन बढ़ती गई लेकिन वर्ष 2020 में सितंबर से नवंबर का महीना ज्यादा घातक रहा। इस अवधि में एक से दो लाख संक्रमितों की संख्या महज 71 दिन में ही पूरी हो गई थी।

भले ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन सरकारी बुलेटिन के मुताबिक मौत की संख्या नियंत्रित है। प्रदेश में पहले एक लाख मरीजों पर मौत की संख्या 1901 थी, जबकि दूसरे एक लाख मरीजों पर 1330 लोगों की मौत हुई थी। अब तीसरे एक लाख संक्रमितों के मुकाबले मरने वालों का आंकड़ा 805 है। यानी प्रदेश में मृत्यु दर कम है जबकि संक्रमण दर अधिक है।

मध्यप्रदेश में अगर नहीं पहना मास्क तो होगी सज़ा, डाला जाऐगा ओपन जेल में

0

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) से स्थिति खराब बिगड़ती जा रही है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) ने अधिकारियों के साथ कोरोना के रोकथाम और उसकी व्यवस्था की समीक्षा ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहें है उन पर जुर्माना लगाया जाए साथ ही ऐसे लोगों को कुछ समय के लिए ओपन जेल में रखा जाए।

प्रदेश में सभी वर्गों के सहयोग के साधन जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। ऐसा माहौल बने जिससे हर व्यक्ति मास्क लगाने के लिए खुद को जागृत रखे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इंदौर के लिए 10,000 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों में बेड की उपलब्धता के साथ प्रतिदिन इसकी जानकारी मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जनता को दी जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए

  1. लॉकडाउन के दौरान रविवार को भी वैक्सीनेशन जारी रहेगा।
  2. कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की गाइडलाइन जारी करें।
  3. इंदौर में 10,000 बिस्तर सुनिश्चित करें, ताकि परेशानी ना हो।
  4. निजी अस्पताल कोरोना उपचार के लिए शासन द्वारा निर्धारित फीस ही लें, उस पर नजर रखें।
  5. छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में कोरोना के उपचार की श्रेष्ठ व्यवस्था हो।
  6. महाराष्ट्र बॉर्डर सील किया जाए, तथा गुड्स के वाहन, आवश्यक सेवाओं के वाहन, आपातकालीन आवागमन छोड़कर आवाजाही ना हो।
  7. वैक्सीनेशन की गति बढ़ाएं।
  8. गणगौर त्योहार घर में ही मनाएं।
  9. होम आइसोलेशन की सख्त मॉनिटरिंग हो।
  10. जिन जिलों में अधिक संक्रमण है वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं।
  11. कोरोना वायरस की रिपोर्ट समय पर आ जाए।
  12. जिन जिलों में आवश्यकता है वहां कोविड केयर सेंटर बनाए जाएं।
  13. जो जिले संडे लॉक डाउन की अनुमति चाहते हैं उन्हें अनुमति दी जाए।
  14. ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण न फैले इस पर विशेष ध्यान दें।
  15. गरीबों का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने आयुष्मान कार्ड के आधार पर निशुल्क चिकित्सा दें।

मध्यप्रदेश में 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए वैक्सीनशन हुआ शुरू,गृह मंत्री ने कहा कि दवाई भी और कडाई भी

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण(corona virus) तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री ने दी है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को दवाई के साथ साथ कड़ाई भी रखनी पड़ेगी। आज जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 45 साल से ऊपर के लिए वैक्सीनशन प्रारम्भ हुआ है। आज लगभग 40 हज़ार लोगो को वैक्सीन लगाने का प्रयास रहेगा। वैक्सीन आत्मबल तथा संबल देगा।

बंगाल चुनाव को लेकर कहा

गृह मंत्री ने बंगाल के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे। ममता दीदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कल उन्होंने जो चिट्टी लिखी है उससे यह साबित होता है कि उनका खेल खत्म हो चुका है और वह सन्यास की ओर बढ़ रही है। अब वह चिट्टी लिखे या न्यायिक एजेंसियों पर आरोप लगाए यह सब पटकथा है।

कांग्रेस द्वारा किसानों की सहायता के लिए कॉल सेंटर खोलने को लेकर कहा

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां कोई किसान नही है सब उधोगपति है। कांग्रेस कभी भी किसानों का दर्द नही समझ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 दिन में 2 लाख किसी एक व्यक्ति का भी माफ नही किया और अपने पार्टी के अध्यक्ष तक से झूठ बुलवा दिया। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह सिर्फ चुनावी पर्यटन पर आते है। और किसानों को अप्रैल फूल बनाने के लिए ही 1 अप्रैल कांग्रेस ने चुना है।

1250 अस्पताल में हो रही लापरवाहियों को लेककहा

आज 1250 अस्पताल में हुई लापरवाही को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामला को आपने संज्ञान में लिया है और जल्द ही मैं स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में यह विषय रखूंगा।

भोपाल में अब मास्क नहीं लगाने वालो पर होगी यह कार्यवाही

0

भोपाल(Bhopal) में कोरोना(Corona) का कहर बढ़ते जा रहा है। इसे देखते हुए आज भोपाल पुलिस(Bhopal Police) और जिला प्रशासन (District Administration) ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने बताया है कि मास्क नही लगाने वालों के लिए राजधानी के सभी चौराहों पर अब चेकिंग पॉइंट लगाएंगे जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति मास्क नही लगाया होगा उसको लाउड स्पीकर पर मास्क नहीं लगाने की  वजह बतानी पड़ेगी ।उसे यह भी बताना पड़ेगा कि वह कितनी बार बिना मास्क के इधर उधर घुमा है। वहीं अगर दोबारा बिना मास्क पकड़ा गया तब जुर्माना देना पड़ेगा। जुर्माना 100 रुपय से लेकर 500 रुपय तक होगा। जो लोग बिना मास्क के पाए जाएंगे उन्हें मास्क के महत्व पर एक निबंध सुनाना होगा और साथ ही साथ मास्क पहने के फायदे बताने पड़ेंगे।

भोपाल डीआईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को सख़्ती से इस गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए है और सबसे यह अपील की है कि इसका पालन सभी से करवाना होगा तभी कोरोना के बढ़ते आंकड़े को कम किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की नई होम आइसोलेशन की गाइडलाइन

0


 मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(Corona) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने होम आइसोलेशन(Home Isolation)  के लिए नई गाइडलाइन(Guideline) जारी कर दी है। इस गाइडलाइन में हैरानी की बात यह है कि अब आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को सरकार निशुल्क किट उपलब्ध नहीं कराएगी। यह किट अब मरीजों को अपने ही खर्च पर बाजार से खरीदना होगा।

इस किट में मुख्य रूप से एंटीबायोटिक दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर जैसी महत्वपूर्ण वस्तुएं शामिल है। विभाग का मानना है कि कुल मरीजों में से करीब 40 फ़ीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोरोना लक्षण नहीं है। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे मरीजों के लिए दैनिक निगरानी के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। 

सरकार ने बताया कि इन मरीजों के लिए दवा और मास्क का इंतजाम भी स्वास्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को जांच के बाद एक किट दी जाएगी। इसमें दवाइयों समेत 16 अलग-अलग सामग्री रहेगी। हालांकि मरीजों को डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर स्वयं खरीदना पड़ेगा।

किट में रहेंगी यह वस्तु

कंस्ट्रक्शन ब्रोशर।

फीवर की निक्की सूची और उसका पता।

पेट क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी की जानकारी और उसकी सूची।

लिस्ट एंड कांटेक्ट डिटेल्स ऑफ सीसीसी।

लिस्ट एंड कॉन्टैक्ट डीटेल्स ऑफ डीसीएचसी।

कोविड मरीजों का पेड़ इलाज करने वाले अस्पतालों की सूची।

सर्जन मास्क।

एजीथ्रोमाइसिन टेबलेट 5 दिन के लिए।

मल्टीविटामिन टेबलेट 10 दिनों के लिए।

पेरासिटामोल टेबलेट 10 दिनों के लिए।

रायनिटायडीन टेबलेट 10 दिनों के लिए।

जिंक टेबलेट 10 दिनों के लिए।

विटामिन सी की टेबलेट 10 दिनों के लिए।

एफ एक्यूस सेट एक।

आज मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0

मध्यप्रदेश कैबिनेट(Madhya Pradesh Cabinet)  की आज मंत्रालय में वर्चुअल बैठक  मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री  ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन को प्रदेश के 29 नवगठित नगरीय निकायों में विस्तार करने का फैसला आज बैठक में लिया गया है।

वाणिज्य कर विभाग की वॉर्ड 22 में बालाघाट अंबेडकर चौक की परिसंपत्ति 8 करोड़़ 80 लाख 11 हजार रुपए में 100 प्रतिशत राशि जमा करने पर रजिस्ट्री की जाएगी। वाणिज्य कर विभाग के बोर्ड के 18 अस्थाई पद लगातार जारी रहने की जानकारी में नरोत्तम मिश्रा ने दी है।

उन्होंने यह भी बताया कि सातवां वेतनमान को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग में भी लागू किया जाएगा। बढ़ते कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर कैबिनेट के साथ कलेक्टर, कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के डीनों की वर्चुअल बैठक हुई है। ग्रह मंत्री ने कहा कि  प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है। कोरोना को लेकर किसी भी भ्रम को न फैलाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करें।

उन्होंने बताया कि कोरोना के वैक्सीनेश को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। जिले के अंदर और बाहर कोरोना की क्या स्थिति है उसकी भी आज समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन बेड, पीपीई किट और दवाइयों की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में सभी चीजें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मास्क लगाने और दुकानों से सामने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोले बनाने की अपील लगातार की है।  जागरूक किया जाएग।