मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(Corona) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने होम आइसोलेशन(Home Isolation) के लिए नई गाइडलाइन(Guideline) जारी कर दी है। इस गाइडलाइन में हैरानी की बात यह है कि अब आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को सरकार निशुल्क किट उपलब्ध नहीं कराएगी। यह किट अब मरीजों को अपने ही खर्च पर बाजार से खरीदना होगा।
इस किट में मुख्य रूप से एंटीबायोटिक दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर जैसी महत्वपूर्ण वस्तुएं शामिल है। विभाग का मानना है कि कुल मरीजों में से करीब 40 फ़ीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोरोना लक्षण नहीं है। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे मरीजों के लिए दैनिक निगरानी के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है।
सरकार ने बताया कि इन मरीजों के लिए दवा और मास्क का इंतजाम भी स्वास्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को जांच के बाद एक किट दी जाएगी। इसमें दवाइयों समेत 16 अलग-अलग सामग्री रहेगी। हालांकि मरीजों को डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर स्वयं खरीदना पड़ेगा।
किट में रहेंगी यह वस्तु
कंस्ट्रक्शन ब्रोशर।
फीवर की निक्की सूची और उसका पता।
पेट क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी की जानकारी और उसकी सूची।
लिस्ट एंड कांटेक्ट डिटेल्स ऑफ सीसीसी।
लिस्ट एंड कॉन्टैक्ट डीटेल्स ऑफ डीसीएचसी।
कोविड मरीजों का पेड़ इलाज करने वाले अस्पतालों की सूची।
सर्जन मास्क।
एजीथ्रोमाइसिन टेबलेट 5 दिन के लिए।
मल्टीविटामिन टेबलेट 10 दिनों के लिए।
पेरासिटामोल टेबलेट 10 दिनों के लिए।
रायनिटायडीन टेबलेट 10 दिनों के लिए।
जिंक टेबलेट 10 दिनों के लिए।
विटामिन सी की टेबलेट 10 दिनों के लिए।
एफ एक्यूस सेट एक।
