Home Tags Gwalior

Tag: gwalior

8 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, मासूम के चेहरे पर आईं गंभीर चोटें

0

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। एक 8 साल की मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है। कुत्ते के काटने से मासूम के होंठ और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। बच्ची का नाम प्रतीक्षा बताया जा रहा है। बच्ची परिजनों के साथ किठौदा गांव से शादी समारोह में शामिल होने मालनपुर आई हुई थी।

इस घटना के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। किठौदा में रहने वाले मनोज की बेटी प्रतीक्षा शादी में शामिल होने के लिए मालनपुर आई थी। यहां वह खेल रही थी तभी उस पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बच्ची के पिता मनोज ने बताया कि कुत्ते ने वहां दो और लोगों को काटा था जिसके बाद लोगों ने कुत्ते को मार दिया।

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीएम शिवराज के साथ भोजन करने बैठ गया चोर

0

सीधी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के सीधी (Sidhi) जिले में मुख्यमंत्री के सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था जिसमें एक चोर भी शामिल हुआ।

उस चोर ने सीएम शिवराज के बगल में बैठकर भोजन करने के अलावा सीएम के साथ सेल्फी भी ली। चोर का नाम अरविंद गुप्ता है। सीएम की सुरक्षा में इस तरह जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल यह युवक लकड़ी चोरी के आरोप में 10 अप्रैल को जेल गया था और दो दिन तक जेल में था। सीएम के साथ इस तरह से भोजन करने और सेल्फी लेने के मामले के बाद जिला प्रशासन की कार्यशैली पर संदेह होना लाजमी है। सीएम शिवराज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान ही नहीं दिया कि मुख्यमंत्री के बगल में बैठकर भोजन कौन कर रहा है।

वहीं अब वीडियो और फोटो वायरल होने पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है। अरविंद गुप्ता नाम के इस चोर पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2, 26, 52 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। 

मध्यप्रदेश में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, ज्योतिरादित्य सिंधिया का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव

0

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के दर्जनोभर मरीज हर दिन सामने आ रहे हैं। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

बताया जा रहा है महा आर्यमन को जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है और डॉक्टरों की टीम निगरानी करने में जुटी हुई है। महा आर्यमन सिंधिया के संपर्क में जो भी आया है उनको भी कोरोना टेस्ट के लिए कहा गया है। वहीं महा आर्यमन सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

बता दें महा आर्यमन सिंधिया पिछले एक सप्ताह से खांसी, गले में खराश के साथ-साथ बुखार से पीड़ित थे। उसके बाद उन्होंने ग्वालियर आकर कोरोना की जांच कराई जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है।

महा आर्यमन सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं क्योंकि अभी हाल में ही उनके चंबल अंचल में कार्यक्रम थे और इन्हें लेकर ही वह ग्वालियर आए हुए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मप्र में हुआ कोरोना विस्फोट

  • बीते 24 घंटे में मिले 52 नए केस
  • एक्टिव केस का आंकड़ा हुआ 226
  • राजधानी भोपाल में रिपोर्ट हुए 16 नए केस
  • 94 हुई एक्टिव केसों की संख्या
  • इंदौर में 10, ग्वालियर में 7, राजगढ़ में 5, जबलपुर में 4 नए केस हुए रिपोर्ट
  • संक्रमण दर हुई5.7%

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता होने का पोस्टर हुआ वायरल

0

मध्य प्रदेश में कोरोना और ब्लैक फंगस के कहर के बीच बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विदेश जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिंधिया चार दिन ही पहले प्राइवेट जेट से दुबई के लिए रवाना हो गए है। जिसके बाद ग्वालियर में एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जगजीत सिंह द्वारा गाई मशहूर गजल “चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए” लिखा हुआ है।

बता दे कि इस पोस्टर को ग्वालियर से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी साझा किया है। पाठक ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में, सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश में। अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इनका कारवाँ तभी यहाँ आएगा। आप तो बैठिए दुबई, जनता है भरोसे राम के, अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के।’

प्रदेश की समस्त जनता को निवेदक बताने वाले इस पोस्टर में लिखा गया है कि, ‘महाराज कहां हो आप? भारतीय जनता पार्टी की सरकार मौत के आंकड़ें छिपा रही है। आपके उसूलों पर आंच कब आएगी, आप सड़क पर कब उतरेंगे?’ इसी के साथ 80 के दशक का मशहूर गजब चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए लिखा हुआ है।

वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जनता चौखट से बाहर निकले तो डंडा, —और ये महाराज बहादुर दुबई की सैर पर..? शिवराज जी, आपके नेताओं को जनता से कोई सरोकार क्यों नहीं बचा..?भारत में उतरने को सड़कें थीं कम, इसलिये दुबई में जनसेवा करेंगे हम।’

दरअसल सिंधिया के विदेश जाने की बात सामने आने के बाद लोगों के मन में एक यह सवाल भी है कि जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगे हुए हैं तो सिंधिया दुबई कैसे गए? दरअसल, एयर बबल के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं। इस व्यवस्था के तहत चयनित देशों के बीच द्विपक्षीय विमानों का संचालन हो रहा है।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त संस्था का प्रमुख निकला रेमडेसिवर इंजेक्शन रैकेट का सरगना

0

मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर की कालाबाजारी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। MCRPV भोपाल से संबंधित संस्था के संचालक को STF ने ग्वालियर से तब गिरफ्तार किया जब वह इंजेक्शन की डिलिवरी देने ग्वालियर पहुँचा था।

प्रदेश के सिवनी जिले का रहने वाला सरकारी PG कॉलेज के सामने जीनियस कंप्यूटर कॉलेज जो कि (भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से संबंध संस्था है) के संचालक कमलेश्वर प्रसाद दीक्षित को रेमडिसिवर की कालाबाजारी करते ग्वालियर STF ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दीक्षित सोशल मिडिया के जरिये करता था इसका पर्दाफाश STF ग्वालियर इकाई ने किया है।

इस व्यक्ति ने बांग्लादेश से इंदौर तक का नेटवर्क बनाया और उसके जरिये 30,000 रु का एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के उद्देश्य से 5 रेमडिसिवर लेकर ग्वालियर पहुँचा। लेकिन वहीं जाल बिछाकर मरीज का भाई बनकर ग्वालियर STF ने इसको रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बता दें कि कमलेश्वर प्रसाद का नाम इससे पहले भी विवादित रहा है। जानकारी के अनुसार इसके द्वारा पूर्व में भी माखनलाल यूनिवर्सिटी की मान्यता लेने के लिए धोखा देकर प्रधानमंत्री कौशल भवन दिखा कर फर्जी मान्यता लेने की कोशिश की थी। उसके बाद विश्वविद्यालय की टीम द्वारा पकड़ा गया और मान्यता नही दी गई थी।

लेकिन उसके विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ एक अधिकारी जो ग्वालियर के रहने वाले थे और अब दिवंगत हो गए हैं उनके इस दीक्षित के ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध थे जिसके कारण इसे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल का कंप्यूटर इंस्टीट्यूट मिल गया था।

विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी

आरोपी कमलेश्वर प्रसाद दीक्षित अत्यंत महत्वाकांक्षा से ग्रस्त व्यक्ति भी रहा है कभी उसने विधायक बनने के अरमान भी पाले थे। लेकिन कामयाब नही हो पाया था। उसने 2018 में सपाक्स के टिकट पर सिवनी से चुनाव भी लड़ा था जिसमे 832 वोट मिले थे।

फिर ‘आपदा को अवसर’ में बदलने लगा

आरोपी MCU से सम्बंधित सेंटर का मालिक है लेकिन उस समय कोरोना कर्फ्यू के कारण जब सब चीजें बन्द हैं तो उसने इस समय कमाई के लिए रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने की सोची और करने लगा। यह इतना शातिर बदमाश था कि बहुत सोच समझकर इंजेक्शन डिलेवरी करता था लेकिन STF द्वारा बुने जाल में वह फंस गया और अब जेल में है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन से भरा विमान ग्वालियर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त

0

रेमडेसिविर इंजेक्शन ला रहा मध्य प्रदेश सरकार का एक विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान के पायलट और सह-पायलट को हादसे में मामूली चोटें आई है। बता दे कि वे दोनों सुरक्षित है और इंजेक्शन भी सुरक्षित है।

दरअसल ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि हादसा ग्वालियर के महाराजपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ था। उन्होंने ये भी कहा कि ये विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा सा फिसल गया।

मध्य प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की प्रदेश में चल रही कमी के चलते जल्द से जल्द कोविड-19 के मरीजों को इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए इस विमान को सेवा में लगाया था।

मध्यप्रदेश के इस जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी का हुआ पर्दाफाश

0

कोरोना की इस महामारी में कालाबाजारी रुक ही नहीं रही। बीते दिन शिक्षक कॉलोनी डबरा में चेतन गुप्ता के मकान में दर्जनों ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक मिला है। एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर के नेतृत्व में हुई छापामार हुई है । बताया गया है कि ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लैक में बेचने के लिए यहां पर भंडारित किए गए थे।

एसडीएम प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रशासन को अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी थी कि शिक्षक कॉलोनी के एक मकान को ऑक्सीजन सिलेंडर का अवैध गोदाम बना लिया गया है। यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है।

एसडीएम ने कहा कि जिन लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है और प्रारंभिक मेडिकल जांच में वह सभी लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस घर में रहने वाले कई सदस्य पॉजिटिव पाए गए है।

मध्यप्रदेश 6वें पायदान पर , कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार विफल

0

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अब प्रदेश देश में अब 6वें  नंबर पर पहुंच गया है। प्रदेश में तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ सुविधाएं समय पर नहीं मिलने के कारण हालत खराब बेहद है।

मध्य प्रदेश पिछले हफ्ते 8वे पायदान पर था। प्रदेश के ऊपर महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्य है। प्रदेश में 17 अप्रैल को 11269 नए केस सामने आए। भोपाल में कल 1679 नए पॉजिटिव मरीजों का पता चला था।

दरअसल ओल्ड सेफिया कॉलेज से लगा कब्रिस्तान भी तैयार किया जा रहा है। जेसीबी मशीन से 20 कब्रें एडवांस में खोदी गई है। झदा कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने की वजह से ही दूसरा कब्रिस्तान तैयार किया गया।

बता दे कि प्रशासन अकादमी में शुरू हुए कोविड केयर सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बेड की संख्या 150 से बढ़ाकर 300 करने के लिए निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की नई होम आइसोलेशन की गाइडलाइन

0


 मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(Corona) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने होम आइसोलेशन(Home Isolation)  के लिए नई गाइडलाइन(Guideline) जारी कर दी है। इस गाइडलाइन में हैरानी की बात यह है कि अब आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को सरकार निशुल्क किट उपलब्ध नहीं कराएगी। यह किट अब मरीजों को अपने ही खर्च पर बाजार से खरीदना होगा।

इस किट में मुख्य रूप से एंटीबायोटिक दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर जैसी महत्वपूर्ण वस्तुएं शामिल है। विभाग का मानना है कि कुल मरीजों में से करीब 40 फ़ीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोरोना लक्षण नहीं है। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे मरीजों के लिए दैनिक निगरानी के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। 

सरकार ने बताया कि इन मरीजों के लिए दवा और मास्क का इंतजाम भी स्वास्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को जांच के बाद एक किट दी जाएगी। इसमें दवाइयों समेत 16 अलग-अलग सामग्री रहेगी। हालांकि मरीजों को डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर स्वयं खरीदना पड़ेगा।

किट में रहेंगी यह वस्तु

कंस्ट्रक्शन ब्रोशर।

फीवर की निक्की सूची और उसका पता।

पेट क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी की जानकारी और उसकी सूची।

लिस्ट एंड कांटेक्ट डिटेल्स ऑफ सीसीसी।

लिस्ट एंड कॉन्टैक्ट डीटेल्स ऑफ डीसीएचसी।

कोविड मरीजों का पेड़ इलाज करने वाले अस्पतालों की सूची।

सर्जन मास्क।

एजीथ्रोमाइसिन टेबलेट 5 दिन के लिए।

मल्टीविटामिन टेबलेट 10 दिनों के लिए।

पेरासिटामोल टेबलेट 10 दिनों के लिए।

रायनिटायडीन टेबलेट 10 दिनों के लिए।

जिंक टेबलेट 10 दिनों के लिए।

विटामिन सी की टेबलेट 10 दिनों के लिए।

एफ एक्यूस सेट एक।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया बड़ा एलान, अगर इसी तरह कोरोना का प्रकोप कायम रहा तो लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण(Corona Virus) एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। यहां हर दिन संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 1502 नए संक्रमित मिले है। साल 2021 में एक दिन में आया यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण का सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में देखने को मिल रहा है। भोपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 385 नए संक्रमित पाए गए है।

आज मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई है और संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन करने के संकेत दिए है। हालांकि इस पर निर्णय शाम को होने वाली क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में होगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रात्रि कर्फ्यू के साथ प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन जारी है, बावजूद इसके संक्रमण में किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिल रही है। लगातर बढ़ते संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। जिसके को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए सरकार कुछ सख्त कदम उठा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हमे कुछ कठोर कदम उठाने पड़ेंगे और यह आवश्यक लगता है। एक बार फिर विचार-विमर्श करके कुछ फैसले करेंगे। उन्होंने कहा कि वह आज सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखेंगे, मीडिया से आग्रह करेंगे और सभी धर्म गुरुओं को भी पत्र लिखकर अपील करेंगे कि सब मिलकर जागरूकता का अभियान चलाएं और उस में सहयोग करें, ताकि हम बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोक सके।