Home Tags Corona update

Tag: corona update

भोपाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने वाले दुकानदारों की दुकानें हुई सील

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ अ सख्ती शुरू हो गई है। बुधवार रात जिले के अधिकारियों ने शहर में घूम-घूम कर हालात का जायजा लिया और मास्क और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने शहर की कुल 158 दुकानें सील कर दी ।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए रूप को देखते हुए लोगों को जागरूक करने और व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने शहर में मार्च किया। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को मास्क लगाने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

डीआईजी इरशाद वली, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एसडीएम, एएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैरागढ़, लालघाटी, सेंट्रल चौराहा, रॉयल मार्केट, पीरगेट, किलोल पार्क पेट्रोल पंप, 10 नम्बर मार्केट आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। और इसी दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर कुल 158 दुकानें सील कर दी गई। जिसमे कोलार में 13, हुजूर में 16, टीटी नगर में 20, एमपी नगर में 14, गोविंदपुरा में 44, शहर में 8, बैरागढ़ में 15 और बैरसिया में 28 दुकानों को सील कर दिया है।

पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने पुराने शहर के चौक बाजार, सर्राफा और पेट्रोल पंप पर पहुंची। वहां दुकानों पर लोग बिना मास्क के खरीदारी करते हुए नजर आए। दुकान मालिक भी बिना मास्क के थे। पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल देने वाले कर्मचारी बिना मास्क के दिखे। पेट्रोल भरवाने वाले गाड़ी चालकों ने भी मास्क नहीं लगाए थे। उसी समय जिला प्रशासन की टीम ने 35 दुकानदारों और किलोल पार्क पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। किलोल पार्क के पेट्रोल पंप समेत 35 दुकानों को सील कर दिया गया।

मध्यप्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में अब सप्ताह में 5 दिन होगा काम

0

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अपनी चरम सीमा पर पहुच चुका है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक बुलाई थी। जिसमे लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया । छिंदवाड़ा जिले में 7 दिन का टोटल लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इसके साथ साथ शाजापुर में 7 अप्रैल को रात 8 बजे से अगले 2 दिनों तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब सभी सरकारी दफ्तरों में अगले तीन महीनों तक सप्ताह में केवल 5 दिन मतलब सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ही काम किया जाएगा। दफ्तरों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही रहेगा। शनिवार और रविवार को सभी शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

मध्य प्रदेश के सभी नागरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रति दिन रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है। और राज्य के सभी जिलों में अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 4043 नए मामले सामने आए है। मध्य प्रदेश के में अब तक एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पहली बार आए है। आज प्रदेश में 13 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई है। प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 318014 पर पहुंच गया है।

नीमच के कलेक्टर ने शिवराज सिंह चौहान पर लगाया आरोप, कहा कोरोना के लिए जिलों में नहीं दिया जा रहा है फंड

0

मध्य प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना को नियंत्रित करने के बजाय जिलों को फंड देने से भी रोक दिया है। यह बात नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल मीडिया से कही है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस समय जिले में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए रेडक्रॉस के फंड से ही सारी व्यवस्था हो रही है। कलेक्टर के मुताबिक इस समय जिले में साधन से लेकर संसाधन तक का आभाव है।  

नीमच कलेक्टर ने यह बात मुख्यमंत्री के साथ हुई वर्चुअल बैठक के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस समय राज्य सरकार की तरफ से कोरोना को काबू में करने के लिए किसी तरह की कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है।  हालांकि कलेक्टर ने खुद जिला प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को ज़रूर बताया।  

कांग्रेस नेता के.के मिश्रा ने इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। केके मिश्रा ने शिवराज के स्वास्थ्य आग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि शिवराज जी ने “स्वास्थ्य सत्याग्रह” में कोरोना के लिए नागरिकों से सुझाव लिए। सीएम साहब सुझाव नहीं समाधान कीजिए। जो कि दिखाई नहीं दे रहे हैं।  

मध्यप्रदेश में जिला और तहसील स्तर पर बनाएंगे कोविद केयर सेंटर

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने शुरुआत में कहा था कि हम प्रदेश में अलग से कोविड केयर सेंटर शुरू नहीं करेंगे बल्कि अपने अस्पतालों को बेहतर बनाएंगे।

आज मिंटो हॉल परिसर से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर जिले में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया जाए। जिन जिलों में आवश्यकता है वहाँ विकासखंड और तहसील स्तर पर भी आइसोलेशन सेंटर तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा विकसित की जाएँ।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी मेडिकल कॉलेज अपने यहाँ हैल्पडेस्क स्थापित करें और कोरोना के संबंध में लोगों की मदद करें। आवश्यकता होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मरीज से डॉक्टर की बातचीत भी करवाई जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने के संकेत

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए है। प्रदेश के कुछ जिलों में अभी सिर्फ रविवार को लॉकडाउन लगाया जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री इस लॉकडाउन को एक दिन ओर बढ़ाना चाहते है । अगर ऐसा होता है तो रविवार के साथ अब शनिवार के दिन भी लॉकडाउन रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने यह फैसला जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ा दिया है कि अगर आवश्यकता लगती है तो रविवार के साथ शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

भोपाल में 4200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमे से 618 लोगो की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं । भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 54637 हो गया है। अब तक 640 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके है। आज 516 और कुल 49438 लोग कोरोना से ठीक चुके है।

कोरोना से मृत्यु एक अभिशाप बन गया है

0

सोमवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर 14 मरीजों के शव अंतिम संस्कार के लिए आए। इनमें से 9 भोपाल के थे और 6 दूसरे जिलों के जो भोपाल में इलाज कराने आए थे। इनकी मौत अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की वजह से हुई। एक एंबुलेंस में आठ से नौ शव भरे हुए थे। लोगों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव होना इतना बड़ा अभिशाप हो गया कि इस तरह से मृत शरीर के साथ भी मानवीयता नहीं बरती जा रही है। 

हैरत तो तब हुई जब पीपीई किट पहने हुए कर्मचारी ने शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पीपीई किट को कचरे के डिब्बे में डालने की जगह ऐसे ही फेंक दिया। इसके चलते पीपीई किट का ढेर श्मशान घाट में लगा हुआ था।

झदा कब्रस्तान के अध्यक्ष रेहान अहमद गोल्डन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में मौत की संख्या में इजाफा हो गया है। यही कारण है कि हर दिन झदा कब्रस्तान में औसतन तीन पॉजिटिव के शव आते हैं। इस तरह एक सप्ताह में करीब 15 शव आ चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 28 मार्च को चार, 29 मार्च को 2, 2 अप्रैल को 2, 3अप्रैल को 4, 4 अप्रैल को 5 और 5 अप्रैल को 3 पॉजिटिव मरीजों के शव आए हैं। इन शवों पर डालने के लिए मिट्टी कम पड़ गई है। जिला प्रशासन से मिट्टी की मांग की गई थी लेकिन प्रशासन ने मिट्टी भी नहीं भेजी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के शव की संख्या बढ़ने के चलते अब आठ से 10 अतिरिक्त गड्ढे कर रखे जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में तहसीलदार की गलती से जबलपुर के बरगी में लगा 100 साल का लॉकडाउन

0

मध्यप्रदेश में कोरोना की दोबारा शुरू हुई लहर ने आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन को भी घबराहट में डाल दिया है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से मध्यप्रदेश के कई शहरों में रविवार का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसी बीच जबलपुर के पास बरगी में 100 साल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश हुआ हैं। मध्यप्रदेश के एक कस्बे, बरगी में अगले 100 साल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रशासन ने ऐसा आदेश जारी किया है। इस आदेश पर बाकायदा नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर और सील लगे हुए हैं। जबलपुर के बरगी नगर के नायब तहसीलदार द्वारा जारी यह आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

आदेश में लिखा है, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी के निर्देशों के तहत कस्बे की जनरल स्टोर्स, फल, सब्जी आदि की दुकानें और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं, बरगी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार ग्राम बरगी, कालादेही, बरगी नगर के बाजारों को लगने पर भी आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के संचालन पर भी रोक है। हालांकि, इस दौरान दूध, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी की दुकान खुली रहेंगी। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी। 

बरगी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुषमा धुर्वे ने कोरोना संक्रमण को लेकर तीन अप्रैल 2021 यानी शनिवार को यह आदेश जारी किया था। आदेश में स्पष्ट लिखा हुआ है कि 19 अप्रैल 2121 को यह लॉकडाउन समाप्त होगा यानी पूरे सौ साल।

बरगी के नायब तहसीलदार ने यह बताया है कि यह एक टाइपिंग मिस्टेक था, जो 2021 के 2121 लिख गया था। यानी 0 के 1 एक हो जाने की वजह से इतनी बड़ी गलती हुई। इस बारे में संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। मगर, इस महत्वपूर्ण आदेश पत्र पर हुई इस टाइपिंग मिस्टेक को दरकिनार करते हुए नायब तहसीलदार के द्वारा उसपर हस्ताक्षर और प्रशासनिक मुहर लगाना बड़ा सवाल खड़ा करता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान , कहा लॉकडाउन लगाना नहीं है कोरोना से बचने का उपाय

0

मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) आज भोपाल(Bhopal) के विभिन्न जगहों पर जाकर मास्क(Mask) लगाने तथा कोरोना(Corona) संबंधी सावधानियों(Safety) का पालन करने की जनता से अपील की। उन्होंने अलग अलग जगह जाकर लोगों से कहा कि ‘मैं आपका सेवक और आपसे हाथ जोड़ कर अपील करता हूँ कि कोरोना को हराने के लिए मास्क अवश्य लगाएँ, एक दूसरे के बीच सुरक्षित दूरी रखें तथा बार-बार हाथ धोएं एवं सैनिटाइज करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा कर्त्तव्य है कि कोरोना के विरुद्ध अभियान में हर व्यक्ति शामिल हो। सभी के सक्रिय सहयोग से ही हम कोरोना को प्रभावी रूप से शीघ्र हरा पाएँगे। इस अभियान में स्वयं शामिल हों, अपने परिवार को शामिल करें तथा दूसरों को प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य करें ‘मास्क नहीं तो बात नहीं’, ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं।’ आप किसी भी ऐसे व्यक्ति से बात न करें जो मास्क न लगाए हो। यदि आप सामान लेने बाजार जाते हैं और दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया है तो आप उस दुकानदार से सामान न खरीदें।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हमने कोरोना की जाँच, उपचार आदि की पूरी व्यवस्था अस्पतालों में की हैं। परंतु हम चाहते हैं कि कोरोना का संक्रमण फैले ही नहीं।

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। लोगों के धंधे चौपट हो जाते हैं।हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। उन्होंने बताया कि हम सब पूरी सावधानियाँ बरतें और कोरोना को हराएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री आनंद नगर, गांधी मार्केट, पिपलानी, गांधी चौराहा, बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट, महाराणा प्रताप नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, 6 नंबर, 7 नंबर और 10 नंबर मार्केट, विट्टन मार्केट, रविशंकर मार्केट, शिवाजी नगर, पंचशील नगर, हर्षवर्धन नगर, माता मंदिर चौराहा, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा आदि बाजारों में गये और आम नागरिकों को समझाइश देकर कोरोना के विरूद्ध अभियान में सहयोग का अनुरोध किया।

सरकार ने प्राइवेट लैब और अस्पताल में हो रहे कोरोना टेस्ट के दाम किए तय

0

प्राइवेट लैब में हो रहे कोरोना संक्रमण की जांच के दामों को सरकार ने आज पुन निर्धारित कर दिया। सरकारी अस्पतालों में टेस्ट पूरी तरह से निशुल्क हो रहे हैं, लेकिन कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों और लैब्स में भी टेस्ट करवा रहे हैं। ऐसे में प्राइवेट लैब्स और अस्पतालों द्वारा लोगों से ज्यादा वसूली न कि जा सके इसको लेकर आज दामों का संशोधन सरकार द्वारा किया गया है।

सरकारी के तय किए दामों के मुताबिक अब मध्यप्रदेश में RT-PCR से कोरोना की जांच अगर प्राइवेट लैब में जा कर करवाई जाती है तो 700 और रैपिड एंटीजन टेस्ट 300 रुपए प्रति व्यक्ति जांच शुल्क देना होगा। यदि मरीज के घर जा कर सैम्पल कलेक्ट किया जाता है तो उसके लिए 200 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। उक्त शुल्क में सैंपल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, पीपीई किट एवं अन्य समस्त सुविधा शुल्क सम्मिलित है।

भारत सरकार और राज्य सरकार एवं आईसीएमआर द्वारा समय-समय पर निर्धारित प्रोटोकॉल एवं गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।प्राइवेट लैब्स और अस्पतालों द्वारा किए गए कोविड टेस्ट की रिपोर्ट राज्य सरकार और ICMR के पोर्टल पर साझा की जाएगी। टेस्ट की रिपोर्ट आते ही संबंधित मरीज को तत्काल सूचना दी जाएगी। कोविड-19 की RT- PCR जाच एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट के संबंध में सैंपल लेते समय ही संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर की पूरी जानकारी rt-pcr ऐप पर अपलोड की जाएगी। उक्त सूचना को गोपनीय रखा जाएगा।

भोपाल में होम आइसोलेशन की गाइडलाइन को लेकर सरकार ने किए नए संशोधन

0

भोपाल (Bhopal) में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के सामने आने के बाद अब पॉजिटिव मरीज जिनमें हल्के या बिल्कुल लक्षण नहीं है वह होम आइसोलेशन में रह सकेंगे। इसे लेकर शासन ने संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है।

भोपाल सहित एक दर्जन जिलों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन ने लक्षण सहित और मंद लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरणों की संख्या को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि घर पर आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था वाले अधिक से अधिक पात्र कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा जाए।

होम आइसोलेशन किट की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के कुल एक्टिव कोविड-19 केसों की संख्या के 40% के मान से तैयार की जाएगी। होम आइसोलेशन की अनुमति देते समय फीवर क्लीनिक के चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड पॉजिटिव व्यक्ति द्वारा स्वनिगरानी के लिए एक डिजिटल थर्मामीटर एवं एक पल्स ऑक्सीमीटर स्वयं क्रय करने का भी परामर्श दिया जाएगा।