मध्य प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना को नियंत्रित करने के बजाय जिलों को फंड देने से भी रोक दिया है। यह बात नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल मीडिया से कही है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस समय जिले में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए रेडक्रॉस के फंड से ही सारी व्यवस्था हो रही है। कलेक्टर के मुताबिक इस समय जिले में साधन से लेकर संसाधन तक का आभाव है।
नीमच कलेक्टर ने यह बात मुख्यमंत्री के साथ हुई वर्चुअल बैठक के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस समय राज्य सरकार की तरफ से कोरोना को काबू में करने के लिए किसी तरह की कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। हालांकि कलेक्टर ने खुद जिला प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को ज़रूर बताया।
कांग्रेस नेता के.के मिश्रा ने इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। केके मिश्रा ने शिवराज के स्वास्थ्य आग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि शिवराज जी ने “स्वास्थ्य सत्याग्रह” में कोरोना के लिए नागरिकों से सुझाव लिए। सीएम साहब सुझाव नहीं समाधान कीजिए। जो कि दिखाई नहीं दे रहे हैं।
