Home Tags Corona update

Tag: corona update

मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 13 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

0

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त विद्यालयों के लिए 15 अप्रैल से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

इसी के साथ ही अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं का भौतिक संचालन 30 अप्रैल 2021 तक नहीं किया जाएगा। इन कक्षाओं का ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रह सकेगा।

परमार ने कहा कि प्रदेश सभी शासकीय एवं अशासकीय छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाए। उन्होंने ये भी कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी की परिस्थिति और विद्यालयीन छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मंत्री ने कहा कि कक्षा पहली से आठवीं तक की शालाओं में कार्यरत सभी शासकीय शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के पूर्ण होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण या अन्य शासकीय कार्य के लिए ड्यूटी लगाए जाने पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाएं संबंधित बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई इत्यादि के निर्देश के अनुसार ही आयोजित होंगी।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त का हुआ तबादला, कोरोना को रोकने में रहे नाकाम

0

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त डॉ संजय गोयल पर गाज गिरी है। उन्हें पद से हटाकर मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। कोरोना को रोकने में नाकाम रहे संजय गोयल की जगह अब आकाश त्रिपाठी को प्रदेश का नया स्वास्थ्य आयुक्त बनाया गया है।

वहीं भोपाल के अलावा प्रदेश के 19 जिलों में सात से नौ दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। उनमें इंदौर,शाजापुर, उज्जैन, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा, रतलाम, बैतूल, खरगोन, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट,नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, देवास एवं पन्ना शामिल हैं।

बता दें कि राज्य में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं।रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 6 हजार 489 संक्रमित मिले हैं. वहीं 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

दमोह में नहीं है कोरोना, ये हैं वजह

0

दमोह उपचुनाव से हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहा जिला निर्वाचन अधिकारी ही लोगों से कह रहे हैं कि आप तो वोट देने आइए कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि उप चुनाव 17 अप्रैल को होने है।

इस पोस्टर पर लिखा है कि कोरोना से नही डरेंगे, मतदान हम जरूर करेंगें। अब इस पोस्टर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इतने बड़े अधिकारी ही इस तरह के स्लोगन लिखवाएंगे तो फिर कैसे आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गौरतलब है कि दमोह विधानसभा सीट क्रमांक 55 पर 17 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इस उपचुनाव में अपने भाग्य को आजमाने के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहाँ सभी नेता जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील कर रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, लॉकडाउन शब्द की जगह कर्फ्यू शब्द का करें प्रयोग

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना(corona) के बढ़ते मामले को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री(Chief minister) शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने कैबिनेट की एक अहम बैठक में कहा, कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही हैं। सरकार कोरोना की रफ्तार को कम करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं।उन्होंने कहा कि अब लॉकडाउन(lockdown) शब्द की जगह कोरोना-कर्फ्यू(corona curfew) शब्द का उपयोग किया जाए ताकि इससे जनता में सतर्कता और जागरूकता बड़े और सरकार को पूरा सहयोग जनता का मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में छोटे-छोटे कंटेन्मेंट ज़ोन बनाए जाए जहा कोरोना के मरीज़ ज़्यादा मिल रहे हैं । उन इलाकों में जागरूकता अभियान, रोको-टोको अभियान, मास्क लगवाए, शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के उन जिलों में जहा कोरोना संक्रमण ज्यादा तादाद में निकल रहे हैं वहा कंटेन्मेंट ज़ोन बनाकर लम्बा लॉकडाउन लग सकता है जैसे के कोलार इलाके में है जहा 9 दिन का लॉकडाउन सरकार द्वारा लगाया गया हैं।

मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को एक समीक्षा बैठक भी करेंगे जिसमे तय किया जाएगा कि कंटेन्मेंट जोन बनाकर लंबा लॉकडाउन लगाया जाए या नही। शिवराज सरकार कोरोना की चैन को तोड़ने के प्रयासों को और तेज़ करेगी। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि में लंबा लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नही और अगर कोरोना काबू में नही आता तो कोरोना की चैन तोड़ने के लिए लॉकडाउन आखिरी विकल्प हैं।

मोहन भागवत हुए कोरोना से संक्रमित

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) प्रमुख(head) मोहन भागवत(mohan bhagwat) कोरोना वायरस(corona virus) से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि भागवत को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है। आरएसएस के ही एक सूत्र ने यह बताया कि संघ चीफ के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 के नए मरीज मिले हैं।

गौरतलब है कि नागपुर, पुणे और मुंबई जैसे महानगर कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना पर राज्यों के मुख्यमंत्रीयों से चर्चा की थी और इस महामारी से निपटने के लिए उपाय सुझाए थे।

शिवराज सिंह चौहान ने की कोरोना प्रबंधन के लिए प्रभारी मंत्रियों की घोषणा

0

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के मुख्यमंत्री(Chief minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj singh chouhan) ने कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण के प्रबंधन के लिए प्रभारी मंत्रियों की घोषणा कर दी है। जो मंत्री जिस जिले में रहता है, उसी जिले का प्रभारी मंत्री माना जाएगा। भोपाल(Bhopal) से विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट इंदौर से, जगदीश देवड़ा रतलाम से , प्रादुम्मन सिंह ग्वालियर से , हरदीप डंग मदसौर और नीमच से इसके अलावा इंदर सिंह परमार शाजापुर के प्रभारी बनाये गए है।

उन्होंने कहा कि कोरोना अस्पतालों में एक लाख बिस्तर ओर बढ़ाए जाएंगे। संक्रमण से बचाव के लिए प्राइवेट अस्पतालों का भी सहियोग लिया जा रहा है। इन सभी अस्पलातों में कोरोना का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने बड़े शासकीय भवनों में अस्पताल जैसी व्यवस्था विकसित करने की भी बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन दिन में तीन गुना अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। आज 180 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर मंत्रि परिषद के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। वर्तमान में जो मंत्री जिस जिले से हैं वे उस जिले में व्यवस्था संभालेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान प्रतिदिन 5 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चौहान ने यह भी कहा है कि प्रदेश में फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इलाज की हर संभव व्यवस्था की जा रही है।

“द- मोह” में मुख्यमंत्री ने की अपील, वोट डालने के लिए निकले बाहर

0

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की अपील करते हुए तो आपने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुना होगा। लेकिन दमोह पहुंचते ही उनके विचार कैसे बदल जाते हैं यह किसी ने सोचा नहीं होगा।

बीते दिनों कोरोना को लेकर चिंता जताने वाले शिवराज सिंह चौहान आज दमोह उपचुनाव में रंग बदलते नजर आए। हर बार उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से अपील की थी कि सभी घर पर रहे और सुरक्षित रहें लेकिन शुक्रवार को दमोह रैली में यह कहते हुए नजर आए कि ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर निकलों और बीजेपी को जिताने में पूरी ताकत लगा दो।

पूरे प्रदेश की जनता के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उपचुनाव की रैली में जो बयानबाजी की वो बेहद हैरान कर देने वाली है। उनकी इस रैली में न तो सोशल डिस्टेंसिंग दिखी और न ही कोरोना का खौफ था। रैली के संबोधन के दौरान शिवराज को न तो मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी का ख्याल रहा और न ही अस्पतालों में बेड और दवाइंयों की समस्या का।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्यार से यदि मनाया जाए तो पत्थर भी पिघल जाता है। सभी कार्यकर्ता बाहर निकलें, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के जीतने के लाभ बताएं! उन्हें भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए अनुरोध करें। इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव में अब केवल आठ दिन बचे हैं। भाजपा को जिताने में पूरी ताकत लगा दो। घरों से बाहर निकल जाओ, यह चुनाव आपको ही लड़ना है।

शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी जहाँ पर सबसे अधिक वोट से जीतेगी, वहां सबसे पहले मैं आऊंगा। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए लड़ता है और पार्टी देश के लिए लड़ती है। यह चुनाव पार्टी के मान-सम्मान की लड़ाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मां है। हर कार्यकर्ता को अपनी मां के दूध की लाज रखना है।

उज्जैन के सरकारी अस्पताल में लापरवाही के चलते हुई 5 मरीजों की मौत

0

कोरोना संक्रमण(corona virus) अपने चरम पर पहुच चुका है। ऐसे में उज्जैन(ujjain) के सरकारी अस्पताल(government hospital) में लापरवाही के चलते कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई है। ऐसा कहा है कि कोविड -19 शासकीय माधव नगर अस्पताल में ऑक्सीजन(ogyxen) की कमी से 5 मरीजों की मौत हो गई है।

वहीं मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भड़क कर पथराव कर तोड़ फोड़ की। उसी समय परिजनों ने एडिशनल कलेक्टर सुजान सिंह रावत को मारने की कोशिश की। सुजान सिंह रावत ने अस्पताल में दरवाजा बंद कर अपने आप को बचाने की कोशिश की।

ऐसा भी देखा गया है कि शासकीय वाहन पर पत्थर फेंके और उसी के चलते वहा बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं भाजपा सांसद को परिजनों ने लौटाया और कहा कि इस घटना क्रम की जांच की जाएगी।

भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने तोड़ा भोपाल गैस कांड का रिकॉर्ड

0

मध्य प्रदेश(madhya pradesh) में कोरोना(corona) की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे है कि कोरोना से हुई मौतों की वजह से भोपाल(bhopal) के कब्रिस्तान और शमशान घाट में जगह कम पड़ रही है। भदभदा विश्राम घाट(bhadbada vishram ghat) पर पहली बार गुरुवार को 36 शव अंत्येष्टि के लिए लाए गए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 31 शव कोरोना मृतकों के थे। भदभदा विश्रामघाट के संचालक ने बताया कि भोपाल गैस कांड(bhopal gas tragedy) के दौरान भी एक दिन में 24 शवों ही आए थे लेकिन कोरोना ने उसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भदभदा विश्राम घाट के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने शवों के अंतिम संस्कार के लिए आरक्षित सभी जगह भर जाने के कारण विधुत शवदाह गृह के कैंपस को वैकल्पिक स्थान के रूप में चयन किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जब कोरोना का कहर अपने चरम पर था तब भी कोरोना मृतकों के एक दिन में 10 से 12 शव ही आए थे।

गुरुवार को इतनी संख्या में शव आने की वजह से देर रात तक भदभदा में चिताएं जलती रही। इतना ही नहीं बल्कि शाम को 8-10 शव और आए थे, लेकिन उन्हें रात होने की वजह से मना कर दिया जिन्हें अब शुक्रवार यानी आज जलाया जाएगा।

अरुण चौधरी ने बताया कि शवाें के साथ आए परिजनों को भदभदा विश्राम घाट में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान ना होना पड़े इसलिए अगले दो से तीन दिन में  भदभदा प्रबंधन 30 नए चिता स्थलों का निर्माण करेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा प्रदेश के हर शहरी क्षेत्रों में रहेगा लॉकडाउन

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में अब शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसका निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद लिय ।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में यह लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब सभी सरकारी दफ्तरों में अगले तीन महीनों तक सप्ताह में केवल 5 दिन मतलब सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ही काम किया जाएगा। दफ्तरों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही रहेगा। 

उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य करें ‘मास्क नहीं तो बात नहीं’, ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं।’ आप किसी भी ऐसे व्यक्ति से बात न करें जो मास्क न लगाए हो। यदि आप सामान लेने बाजार जाते हैं और दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया है तो आप उस दुकानदार से सामान न खरीदें।

देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574
कुल मौत- एक लाख 66 हजार 862
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393
कुल एक्टिव केस- 9 लाख 10 हजार 319
कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 01 लाख 98 हजार 673 को वैक्सीन दी गई