दमोह में नहीं है कोरोना, ये हैं वजह

दमोह उपचुनाव से हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहा जिला निर्वाचन अधिकारी ही लोगों से कह रहे हैं कि आप तो वोट देने आइए कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि उप चुनाव 17 अप्रैल को होने है।

इस पोस्टर पर लिखा है कि कोरोना से नही डरेंगे, मतदान हम जरूर करेंगें। अब इस पोस्टर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इतने बड़े अधिकारी ही इस तरह के स्लोगन लिखवाएंगे तो फिर कैसे आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गौरतलब है कि दमोह विधानसभा सीट क्रमांक 55 पर 17 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इस उपचुनाव में अपने भाग्य को आजमाने के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहाँ सभी नेता जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील कर रहे हैं।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles