मध्यप्रदेश के दमोह उपचुनाव के बाद कई दिग्गज नेताओं पर गाज गिरी थी। ऐसे में शो कॉज नोटिस के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने भोपाल उनके निवास पहुंचे है।
बता दे कि उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जयंत मलैया को शो कॉज नोटिस दिया था। साथ ही उनके पुत्र सिद्धार्थ मलैया व पांच मंडल अध्यक्षों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
दरअसल दमोह उपचुनाव में हार के बाद राहुल लोधी ने मलैया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। और कहा था कि मलैया परिवार ही उनकी हार की वजह थे। उन्होंने ही बीजेपी को दमोह उपचुनाव में हराया है। राहुल लोधी के बयान के बाद पार्टी में जमकर बवाल मचा।
बताया जा रहा है कि मलैया पर हुई कार्रवाई के बाद विधायकों सहित कई नेताओं ने इस मामले में साथ दिया और पार्टी की कार्रवाई को गलत ठहराया था। इस मामले में जयंत मलैया का भी बयान आया था और उन्होंने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था।











