Home Tags Corona vaccine

Tag: corona vaccine

अस्पताल में भर्ती होने के लिए अब कोरोना की रिपोर्ट की ज़रूरत नहीं

0

कोरोना को लेकर अब सरकार ने नई गाइडलाइन बनाई गई है। अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के लिए कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।

बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड रोगियों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है। अब कोविड वायरस से संक्रमित किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने के लिए पॉजिटिव सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। पहले अस्पतालों में भर्ती करवाने के लिए कोविड की पॉजिटिव रिपोर्ट या फिर सीटी-स्कैन की जरूरत होती थी।

दरअसल गंभीर मामले वाले मरीज को केस की गंभीरता के मुताबिक संदिग्ध वॉर्ड सीसीसी, डीसीएचसी और डीएचसी में भर्ती किया जाएगा। किसी भी मरीज को किसी भी वजह से सेवाएं देने से मना नहीं किया जाएगा। उसके साथ ऑक्सीजन या आवश्यक दवाएं जैसी दवाएं शामिल है।

इस नीति के मुताबिक किसी भी मरीज को उस शहर में जहां अस्पताल स्थित है वैध पहचान पत्र न उपलब्ध करा पाने में सक्षम न होने पर प्रवेश देने से मना नहीं किया जाएगा। अब अस्पताल में प्रवेश जरूरत के आधार पर दिया जाएगा।

अधिकारियों का दबाव नहीं झेल पाए भोपाल के टीकाकरण अधिकारी, दिया इस्तीफा

0

भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कमलेश अहिरवार ने कार्य मे अत्यधिक दबाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल को लिखे पत्र में डॉक्टर अहिरवार ने लिखा कि वह कार्य का अत्यधिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं इस कारण वह अपने पद से इस्तीफा देते हैं हालांकि उनके इस्तीफे पर कई प्रकार के सवाल भी उठ रहे हैं।

सूत्रों की माने तो जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कमलेश अहिरवार पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अत्यधिक दबाव है जिसके कारण वह इस्तीफा दिए हैं।

आपको बता दें इसके पहले भी इंदौर में प्रभारी सीएमएचओ और एक बीएमओ ने भी इस्तीफा दे दिया था हालांकि बाद में उन्होंने कलेक्टर पर आरोप भी लगाए थे और कलेक्टर के इस्तीफे की मांग करी थी जिसके बाद इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से वह है पुनः काम पर वापस लौट आई है।

भारत को मिल सकती है कोरोना के खिलाफ एक और वैक्सीन

0

भारत को कोरोना के खिलाफ चौथे वैक्सीन के मिलने की संभावना है। अहमदाबाद की कंपनी ज़ाइडस कैडिला इस महीने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन ‘ZyCoV-D’ के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी पाने के लिए आवेदन दे सकती है।

बता दे अगर मंजूरी मिली तो ZyCoV-D भारत के Covid-19 टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल होने वाली चौथी वैक्सीन होगी। ZyCoV-D के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी जाती है तो देश के टीकाकरण अभियान में आ रही कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले अप्रैल में Zydus Cadila ने घोषणा की थी कि उसकी दवा Virafin को Covid-19 के हल्के मामलों के उपचार के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल से प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली है।

कोरोना की तीसरी लहर आना तय, विजयराघवन ने कहीं ये बात

0

केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ी बात कही है। बता दे हर शाम होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के साथ मौजूद विजयराघवन ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का आना तय है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि तीसरी लहर आएगी। लेकिन ये स्पष्ट नहीं कह सकते कि यह कितनी ख़तरनाक होगी और कब आएगी। साथ ही साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कोरोना के इस नए वेरिएंट के ख़िलाफ़ भी असरदार है। कोरोना का नया वेरिएंट पूरी दुनिया में पैदा होगा और भारत में भी लेकिन जिस वेरिएंट के कारण संक्रमण बढ़ रहा है वो कम भी होगा।

उन्होंने ये भी कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वैरिएंट्स को पहले से ही पहचानने और उनके खिलाफ कारगर दावा बनाने में काम कर रहे है।

अब इस तारीख से शुरू होगा मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से मजबूती से लड़ने और संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने का वायदा अपने मन की बात कार्यक्रम में किया था जिसके बाद पूरे देश की राज्य सरकारों ने वैक्सीन की खेप आर्डर की थी।

उसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेशवासियों को वैक्सीन लगवाने के लिए को वैक्सीन और को भी सील वैक्सीन कंपनियों से वैक्सीन के आर्डर किए थे लेकिन कंपनियों के पास ऑर्डर ज्यादा आने और माल कम होने के कारण 1 मई से होने वाला वैक्सीनेशन कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।

अब मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि 5 मई से मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सुचारू ढंग से चलने लगेगा क्योंकि हमें 5 मई तक को भी फील्ड को वैक्सीन की खेप मिल जाएंगी।

आपको बता दें कि को cowin.gov.in पोर्टल के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन किए थे कई लोगों ने सलाद भी बुक कर लिए थे लेकिन समय पर वैसलीन की खेप ना पहुंच पाने के कारण उनका वैक्सीनेशन का नहीं हो पाया है इस कारण से अब उन लोगों के अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल करके प्रदेश सरकार 5 मई से वैक्सीन लगवाना शुरू कर देगी।

स्पूतनिक V का पहला खेप पहुचा भारत

0

स्पूतनिक V की पहली खेप भारत पहुंच गई है। 1.5 लाख डोज लेकर रूसी विमान शनिवार को करीब 4 बजे हैदराबाद में लैंड किया। आज ही देश में टीकाकरण के पहले फेज की शुरुआत हुई है जिसे स्पूतनिक V के आने से तेजी मिलेगी।

वैक्सीन की पहली खेप भारत पहुंचने के बाद रूसी कंपनी ने कहा, ”स्पूतनिक V वैक्सीन की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है। ठीक उसी दिन जब देश ने कोरोना के खिलाफ सभी व्यस्क आबादी के टीकाकरण की मुहिम शुरू की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि स्पूतनिक V वैक्सीन महामारी के खिलाफ जंग में भारतीय शस्त्रागार से जुड़ेगा। यह तीसरा विकल्प हमारी वैक्सीन क्षमता को बढ़ाएगा और टीकाकरण में तेजी लाएगा।

स्पुतनिक V मानव एडेनोवायरल वैक्टर पर आधारित है और तीन वैक्सीन में से एक है जिनमें कोरोनो के खिलाफ 90% से अधिक प्रभावकारिता है। इसे 12 अप्रैल को भारत में विनियामक अनुमोदन या आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी।