Home Tags Dead body

Tag: dead body

बच्ची का शव बाइक पर ले जाने को मजबूर हुआ पिता, अस्पताल ने नहीं दिया शव वाहन

0

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद एक पिता सिस्टम के रैवये के चलते शव को बाइक पर रखकर 60 किलो मीटर दूर का सफर तय करने के लिए निकल पड़ा। दरअसल, शहडोल के बुढ़ार ब्लॉक के कोटा गांव के निवासी लक्षमण सिंह गोंड की 13 साल की बेटी माधुरी सिकल सेल बीमारी से ग्रसित थी। उसे इलाज के लिए कुशा भाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम बच्ची की मौत हो गई।

परिजनों ने शव को गांव तक ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की तो अस्पताल प्रशासन ने कहा कि दूरी अधिक होने के कारण उन्हें शव वाहन नहीं मिलेगा। पिता निजी शव वाहन का खर्च नहीं उठा सकते थे। ऐसी स्थिति में वे खुद बेटी का शव लेकर बाइक में निकल पड़ा। इस मामले की जानकरी लगते ही कलकेटर मौके पर पहुंचीं और परिजनों को शव वाहन उपलब्ध कराया।

आदिवासी बाहुल्य शहडोल संभाग में इस तरह के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके सुधार करने के बजाय जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं देते। इस पूरे मामले में कलेक्टर वन्दना वैद्य का कहना है कि जानकारी के अभाव में शव वाहन नहीं मिल पाया था। लेकिन फिर उन्हें शव वाहन उपलब्ध करा दिया गया। परिजन बच्ची के शव को लेकर गांव चले गए हैं।

नर्मदा नदी में शव मिल जाने से मचा हड़कंप

0

कोरोना काल में संक्रमितों की मौत के अब संक्रमित का शव अमानवीय तरीके से जल प्रवाह करने के वीडियों सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर नदियों में संक्रमितों की लाशों को प्रवाहित किया जा रहा है।

दरअसल देवास जिले के नेमावर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्लॉस्टिक में पैक शव को नर्मदा में बहा दिया गया है। इससे पानी में जलीय जीवों के साथ साथ नर्मदा में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बता दे कि पहले बिहार के बक्सर में गंगा नदी में शवों को तैरने की घटना सामने आई है। औए इसके बाद नर्मदा में शव को बहाने का वीडियो सामने आया है।

वहीं मध्य प्रदेश के ही पन्ना जिले से खबर आई थी कि वहां से निकली रूंझ नदी में भी 6 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया था। यह शव कोविड संक्रमितों के थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की सीमा भी लगी हुई है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि ये शव उत्तर प्रदेश से बहकर आए है।

मध्यप्रदेश के इस जिले में नदी में तैरती हुई मिली लाशें

0

उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में तैरती हुई लाशों के बाद अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। पन्ना जिले की रुनज नदी में लाशें  मिले है। पन्ना जिले के नंदनपुर गांव के लोग इस घटना से भयभीत है। ग्रामीणों को ये शव कोरोना से मरे मरीजों के होने की आशंका है।

दरअसल बिहार के बक्सर में भी शव तैरते हुए मिले थे। बिहार सरकार ने मंगलवार को कहा कि बक्सर जिले में गंगा से अब तक कुल 73 शव निकाले गए है। जिनके कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के शव होने की आशंका जताते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि उन लाशों का अंतिम संस्कार नहीं करके उन्हें गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया होगा।

जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है कि शव उन कोरोना पीड़ितों के है जिनके परिवार के सदस्यों द्वारा गरीबी के कारण और संसाधन के अभाव में शव को छोड़ दिया गया या सरकारी कर्मी इस डर से कि वे कहीं स्वयं संक्रमण की चपेट में न आ जाएं, शवों को नदी में फेंक कर फरार हो गए।

बक्सर में गंगा किनारे मिली 40 लाशें, चारों तरफ मच रहीं है अफरा- तफरी

0

बिहार में बक्सर तक गंगा नदी में दर्जनों लाशें दिखने से हड़कंप मच गया है। दरअसल कोरोना से मौत के बाद इन्हें गंगा में बहाने की आशंका से लोग डर गए है। बिहार के अधिकारी यूपी से लाशों के बहकर आने की आशंका जता रहे है। बक्सर के डीएम ने कहा है कि इन शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दरअसल बक्सर जिले के चौसा श्मशान घाट तक सोमवार को गंगा व कर्मनाशा नदी में करीब 35-40 लाशें बहती देखी गई थी। इससे पहले गाजीपुर जिले में भी करीब पांच-छह लाशों को गंगा के किनारे देखा गया था।

बताया जा रहा है कि संक्रमितों के मर जाने के बाद बहुत लोग गंगा व कर्मनाशा नदियों में जलप्रवाह कर चले जा रहे है जो लाशें बाद में किनारे पर लग जा रही हैं। बक्सर के डीएम अमन समीर ने इस मामले के उजागर होने के बाद शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है।

बता दे कि कुछ लाशें सड़ी-गली अवस्था में भी थीं। इससे बदबू भी आ रही थीं। श्मशान घाट के आसपास के लोगों को रहना मुश्किल हो गया था। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। डीएम ने लाशों के बारे में पता लगाने के लिए सदर एसडीओ केके उपाध्याय को भेजा। 

विदिशा में शव वाहन से बीच सड़क पर गिरी कोरोना मरीज की लाश,मचा हड़कंप

0

कोरोना संक्रमण से हो रहे कहर के बीच विदिशा के अटल बिहारी वाजपाई मेडिकल कॉलेज से बड़ी लापरवाही सामने आई है। बता दे कि शव वाहन जैसे ही मेडिकल कॉलेज से बाहर निकला तो उसमें से कोरोना मरीज की डेड बॉडी सड़क पर गिर गई।

दरअसल लोगों के चिल्लाने के बाद वाहन रोक कर शव को दोबारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जिस वाहन से शवों को ले जाया जा रहा था वे मध्य प्रदेश रक्त सहायता समिति का बताया गया है।

बता दे कि गुरुवार को अटल बिहारी वाजपाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना से करीब 12 मरीजों की मौत हो गई थी। शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर जाया जा रहा था। उसी समय शव वाहन से एक मृतक का शरीर सड़क पर गिर गया।

मौके पर मौजूद लोगो ने इस लापरवाही को देखा लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।