कोरोना संक्रमण से हो रहे कहर के बीच विदिशा के अटल बिहारी वाजपाई मेडिकल कॉलेज से बड़ी लापरवाही सामने आई है। बता दे कि शव वाहन जैसे ही मेडिकल कॉलेज से बाहर निकला तो उसमें से कोरोना मरीज की डेड बॉडी सड़क पर गिर गई।
दरअसल लोगों के चिल्लाने के बाद वाहन रोक कर शव को दोबारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जिस वाहन से शवों को ले जाया जा रहा था वे मध्य प्रदेश रक्त सहायता समिति का बताया गया है।
बता दे कि गुरुवार को अटल बिहारी वाजपाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना से करीब 12 मरीजों की मौत हो गई थी। शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर जाया जा रहा था। उसी समय शव वाहन से एक मृतक का शरीर सड़क पर गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगो ने इस लापरवाही को देखा लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
