मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता और अलीराजपुर जिले की जोबट से विधायक कलावती भूरिया का आज इंदौर में निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित तहीन और बीते 14 दिनों से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थी।
कलावती भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतीलाल भूरिया की भतीजी थीं। वो विधायक बनने से पहले 4 बार झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में वो विधायक चुनी गई थी।
